इन्दौर - दिनांक १६ मई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व्दारा परिपत्र जारी कर निर्देषित किया गया है कि प्रदेष में बढती हुई वाहन दुर्घटनाओं एवं उनमें लगातार हो रही दो पहिया वाहन चालको की मृत्यु को देखते हुऐ प्रदेष की राजधानी भोपाल में हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी परिपे्रक्ष्य में अन्य जिलो में भी हेलमेट न पहनने वाले दो पहिया वाहन चालको के विरूद्व सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने बावत निर्देष जारी किये गये है। निर्देषो के परिपालन में यातायात पुलिस व्दारा भी इन्दौर में संयुक्त रूप से थानो की पुलिस के साथ रहकर ऐसे चालको के विरूद्व सघन अभियान चलाया जायेगा। उक्त अभियान बुधवार से शहर के सभी प्रमुख मार्गो पर चलाया जायेगा। आमजन से अनुरोध है कि आवष्यक रूप से दो पहिया वाहन चलाते समय नियमानुसार हेलमेट का उपयोग करे। भविष्य में यातायात पुलिस एवं थानो की पुलिस व्दारा लगातार सघन अभियान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालको के विरूद्व किया जायेगा।
Monday, May 16, 2011
हंस ट्रेवल्स की ५ बसो द्वारा यातायात बाधित करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही
इन्दौर - दिनांक १६ मई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि आज दिनांक १६.५.२०११ को प्रातः १०ः०० बजे से १०ः३० बजे के बीच एबी रोड़ पर गीता भवन चौराहे के समीप हंस ट्रेवल्स की ५ बसे रोड़ के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी पाई गई जिनके कारण आम रोड का सामान्य यातायात बाधित हो रहा था। इसकी सूचना मिलने पर यातायात निरीक्षक श्री रघुवंषी बल के साथ मौके पर पहुचे एवं हंस ट्रेवल्स की ५ बसे जो कि एबी रोड पर मुख्य मार्ग में अनावष्यक खडी थी और सामान्य यातायात को बाधित कर रही थी। इन वाहनो को मौके से जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के अर्न्तगत विभिन्न धाराओं में जिनमें अनुज्ञप्ती संबंधी अपराध एवं आदेषो की अवहेलना ,बिना समुचित कागजात के वाहन का उपयोग करना आदि धाराओं के उल्लघन पर जप्त किया जाकर यातायात थाने लाया गया।
उक्त वाहनो में सभी वाहन हंस ट्रेवल्स से संबद्व होकर लक्झरी कोच है उक्त वाहनों के नम्बर निम्नानुसार है, १. एमपी४१ एफ०२६३ इन्दौर से जालना २. एमपी४१पी०३५६ इन्दौर से दतिया ३. यूपी८३टी१२६५ इन्दौर से सूरत ४. एमपी७८ ०२६६ इन्दौर नागपुर ५. यूपी४१पी०२८१ इन्दौर नागपुर ।
इसी तरह पष्चिम थाने में दिनांक १५.५.२०११ की रात्रि सूचना मिलने पर वाहन क्रमांक १. एमपी०७पीओ ६५५ २.एमपी०९पी०१३६, ३. यूपी९४टी०२३४ के खिलाफ भी उपरोक्त धाराओं के अर्न्तगत कार्यवाही की गई थी। उपरोक्त सभी वाहनों के कारण आम रोड का सामान्य यातायात बाधित हो रहा था। यातायात विभाग ऐसे वाहनो के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही करता रहेगा।
Labels:
यातायात
०१ आदतन, ०७ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक १६ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १५ मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थायी, १६ गिरफ्तारी व ५० जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक १६ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १५ मई २०११ को ०१ स्थायी, १६ गिरफ्तारी व ५० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुए मिले १२ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १६ मई २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १५ मई २०११ को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेन्टेरियन स्कूल के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विनोद, राहुल, इंदर, शेलेन्द्र, बंटी, संतोष, राकेष, दिनेष, भाईराम, धर्मेन्द्र, महेष तथा धूरजी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० हजार ६९५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक १६ मई २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १५ मई २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीबीखेड़ा सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले विक्रम पिता भैरूसिंह (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक १६ मई २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक १५ मई २०११ को १०.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर रूचि सोया के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गगन पिता नरेन्द्र सिंह भदौरिया (३१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १५ मई २०११ को १७.०० बजे रेषम केन्द्र के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले जफर पिता रियाज मोहम्मद (३२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १५ मई २०११ को ११.३० बजे प्लाउटन रोड़ महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बड़गौंदा निवासी सलमान पिता अब्दुल सलाम (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १५ मई २०११ को ०९.५० बजे शांतीनगर चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आयषर चौराहा पिथमपुर निवासी सुरसिंह उर्फ सुक्का पिता हुसन भील (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Sunday, May 15, 2011
आईपीएल मैच के टिकिटो की कालाबाजारी करते हुए ०२ आरोपी, क्राईम ब्रांच द्वारा पकड़े गये
इन्दौर - दिनांक १५ मई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय ने बताया कि उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में अपराध शाखा की टीम द्वारा आज १५ मई २०११ को होल्कर स्टेडियम इंदौर में होने वाले आईपीएल मैच के टिकिटो की कालाबाजारी करते हुए दो आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जिनसे ४८ टिकिट कीमती करीबन ५७ हजार ४०० रूपये के बरामद किये गये है।
क्राईम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति होल्कर स्टेडियम इंदौर के बाहर आईपीएल मैच के टिकिट ब्लैक में बेचने की फिराक में घूम रहे है। सूचना पर उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की दो टीम बनायी गई जिसमें एक टीम में निरीक्षक किषन पवांर, प्रआर. ओमप्रकाष तिवारी, आरक्षक विजय सिंह, दिलीप एवं दूसरी टीम में उपनिरीक्षक सोमा मलिक बागड़ी, आरक्षक सुरेष यादव, सुरेष मिश्रा, राजेष राठौर, योगेष परमार, ओमप्रकाष सोलंकी को रखा गया। क्राईम ब्रांच की उक्त टीमो द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर दबिष दी गई तथा आईपीएल मैच की टिकिट ब्लैक करते ०२ व्यक्तियो को रंगे हाथो पकड़ा गया। उपनिरीक्षक सोमा मलिक बागड़ी की टीम द्वारा बास्केट बॉल के पास से जिस आरोपी को पकड़ा गया उसका नाम पता पूछते उसने अपना आमेष कुमार पिता रामवीर कुमार (२२) निवासी ग्राम मिरगामी तहसील साषनी जिला महामाया नगर उत्तरप्रदेष तथा निरीक्षक किषन पवार की टीम द्वारा जिस आरोपी को पकड़ा गया उसने अपना नाम रजत पिता हरी लड्डा निवासी उषानगर एक्सटेंषन का बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी रजत लड्डा के कब्जे से २७०० रूपये कीमत के १० टिकिट, ८०० रूपये किमत की २२ टिकिट बरामद की गई। आरोपी आमेष कुमार से विस्तृत पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने कुछ साथियो के साथ दिनांक ११.०५.२०११ से सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर के पास ज्योति लॉज में रूका हुआ था तथा उसने दिनांक १३ मई २०११ को हुए आईपीएल मैच के टिकिट भी ब्लैक किये है। पुलिस द्वारा आमेष के कब्जे से ०५ हजार रूपये नगद एवं आईपीएल मैच के ८०० रूपये कीमत वाले १६ टिकिट मिले है जो उसने बताया कि वह यह टिकिट १३०० रूपये में बेच रहा था तथा इसके पास से ०७ एटीएम कार्ड, ०२ कॉम्पलीमेंटरी टिकिट, आईपीएल का ०१ सर्विस प्रोवाईडर कार्ड भी मिला है जो कि आईपीएल के फाईनल मैच की समाप्ति तक वैध है। इस प्रकार पुलिस द्वारा आरोपियो से करीबन ६० हजार रूपये किमत की आईपीएल टिकिट बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी लोगो के जुड़े होने की जानकारी मिलने की प्रबल संभावना है।
Labels:
समाचार
०५ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक १५ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १४ मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०४ स्थायी, २७ गिरफ्तारी व ४४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक १५ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १४ मई २०११ को ०४ स्थायी, २७ गिरफ्तारी व ४४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १५ मई २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १४ मई २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेनजॉन कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले मनीष जायसवाल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २९० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १४ मई २०११ को १२.३० बजे पंचमूर्ती नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले कमल पिता बाबूलाल गुरवा (५०) तथा निगम पिता केषव (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१५ रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व ४ क जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
सट्टा
अवैध शराब बेचते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक १५ मई २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १४ मई २०११ को १३.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आईल मील के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले श्याम व्यास को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६५ रूपये कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १४ मई २०११ को १८.१५ बजे ग्राम सिंगावदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मदनलाल पिता राधाकिषन (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये कीमत की १६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १४ मई २०११ को १४.४५ बजे बगोदा तलाई से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीष पिता रामकिषन (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६५ रूपये कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १४ मई २०११ को १६.३० बजे केवड़ेष्वर मंदिर के पास खुड़ैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली चंद्रकांता पति सुरेष सोलंकी (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक १५ मई २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १४ मई २०११ को ०९.१५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर महाराणा प्रताप ब्रिज के पास महूॅ फाटा पिगडम्बर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लालघाटी रोड़ मंदसौर निवासी आदिल पिता मोहम्मद हुसैन (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक १२ बोर देषी कट्टा मय कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १४ मई २०११ को ०९.२० बजे गाड़ी अड्डा पानी की टंकी के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सौरभ पिता विष्णु वर्मा (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Saturday, May 14, 2011
०५ आदतन, २२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक १४ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १३ मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०४ स्थायी, ३२ गिरफ्तारी व ६३ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक १४ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १३ मई २०११ को ०४ स्थायी, ३२ गिरफ्तारी व ६३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०२ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १४ मई २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा व क्राईम ब्रांच द्वारा कल दिनांक १३ मई २०११ को २२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर १९/१७ डी सुदामानगर इंदौर से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही सुदामानगर इंदौर निवासी अषोक पिता मांगीलाल माहेष्वरी (४४) तथा १३३ अम्बिकापुरी एक्सटेंषन इंदौर निवासी अषोक पिता अमरलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ टीवी, ०५ मोबाईल फोन, ०१ लेंडलाईन फोन, ८८२० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व ४ क जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
सट्टा
अवैध शराब बेचते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक १४ मई २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १३ मई २०११ को १३.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कलाली मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बबलू पिता चांदमल सिलावट को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३८४ रूपये कीमत की ९६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १३ मई २०११ को १०.३० बजे ग्राम कछालिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण जायसवाल (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १३ मई २०११ को ०८.४५ बजे पड़ाव चौराहा हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले नई आबादी हातोद निवासी प्रेमनारायण पिता किषोरीलाल चौकसे (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १३ मई २०११ को १२.१५ बजे बगोदा रोड़ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले धन्नड़ निवासी विक्की पिता बाबूलाल राठौर (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की ०५ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १३ मई २०११ को १६.०० बजे रेणुका टेकरी के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले नई असरावद बुजुर्ग निवासी षिवाजीराव पिता बलदेव कुमेर (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक १४ मई २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १३ मई २०११ को १३.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर नवलखा चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी विनोद पिता रामपाल (३२) तथा शांतीनगर इंदौर निवासी रूपेष पिता संतोष सेंगर (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ कटार बरामद की गई।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १३ मई २०११ को ११.०० बजे रेल्वे क्रासिंग के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ब्रज विहार कॉलोनी इंदौर निवासी गोलू उर्फ गोपाल पिता नितिन सोनी (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Wednesday, May 11, 2011
जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ११ मई २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १० मई २०११ के ११.१० बजे महावर नगर इंदौर निवासी रिंकू पिता विनोद चौधरी (२४) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी रिंकू चौधरी एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी रिंकू पिता विनोद चौधरी (२४) निवासी महावर नगर इंदौर को १० मई २०११ को १०.३० बजे दषहरा मैदान मेनरोड़ इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०५ आदतन, १७ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ११ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १० मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
Subscribe to:
Posts (Atom)