Monday, May 2, 2011

विश्व अस्थमा दिवस पर यातायात नियंत्रण कार्यालय एम.टी.एच. कम्पाउण्ड मे स्वास्थ शिविर कार्यक्रम

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि विश्व अस्थमा दिवस ३ मई के अवसर पर यातायात नियंत्रण कार्यालय एम.टी.एच. कम्पाउण्ड मे प्रात: ८ बजे से १२ बजे तक मेकलिओड्स फर्मासिटिकल्स लिमिटेड के सौजन्य से अस्थमा स्वास्थ शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में डॉ. योगेश्वर मालवीय व उनकी टीम के द्वारा अधुनिक यंत्रो से विभिन्न जॉच की जायेगी तथा उक्त बीमारी से बचाव व इलाज के संबंध में भी जानकारी दी जायेगी।
अस्थमा स्वास्थ कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व प्रदीप चौहान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात पश्चिम महेन्द्र जैन, यातायात थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व मेकलिओड्स फर्मासिटिकल्स लिमिटेड से विवेक शर्मा, संजय सिंह, राजनिश द्विवेदी, वाशी अहमद अंशारी मौजूद होंगे। यातायात विभाग द्वारा समय समय पर पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ हेतु स्वास्थ निरिक्षण कार्यक्रम चलाया जाता है। यह शिविर भी उक्त कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है।

यातायात विभाग के द्वारा राजबाड़ा बाजार क्षैत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्ययोजना की तैयारी

मध्य प्रदेश की औधोगिक राजधानी, इन्दौर की हृदय स्थली, धार्मिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, व प्रदेश स्तर का पर्यटन स्थल, राजबाड़ा क्षेत्र शहर का अत्यन्त व्यस्ततम क्षेत्र है। इसके आस-पास प्रदेश स्तर के बड़े बाजार जैसे बर्तन बाजार, खजूरी बाजार, सराफा बाजार, पीपली बाजार, शक्कर बाजार, कपड़ा बाजार, मारोठिया बाजार, बोहरा बाजार, सीतलामाता बाजार, इतवारिया बाजार, नलिया बाखल, आदि स्थित है । इन बाजारो के उत्तर में एम.जी.रोड़, दक्षिण में जवाहर मार्ग, पूर्व में राजबाड़ा, पश्चिम में मल्हारगंज, का लोहार पटटी क्षेत्र स्थित है। जवाहर मार्ग से ७-मार्ग,एमजी रोड़ से ८- मार्ग, लोहार पटटी से -३ मार्ग, एवं राजबाड़ा की ओर से-२ मार्ग, इस प्रकार कुल-२० मार्ग इन बाजारो को आपस में जोड़ते है। इसके अतिरिक्त अन्दर ही अन्दर इन बाजारो को ८ अन्य मार्गो से जोड़ा गया है। इन मार्गो से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलो से आने वाले लगभग ५०००० हजार थोक व्यापारी प्रतिदिन आवागमन करते है।
विगत दिवस क्षैत्र के विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा बाजार क्षैत्र की विभिन्न समस्याओ जिनमें अतिक्रमण, पार्किंग की समस्या आदि को लेकर श्रीमान पुलिस महानिरिक्षक को ज्ञापन दिया गया था जिस पर से यातायात विभाग के द्वारा उक्त बाजार क्षैत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जा रही हैै। यातायात विभाग ने बाजार क्षैत्र के सभी प्रमुख एवं छोटे बड़े व्यापारिक संगठनो से आग्रह किया है कि वे अपने अपने बाजार में यातायात तथा अन्य संबधित जानकारी तथा समस्याओं के निराकरण के संबध में अपने सुझाव पत्र द्वारा दिनांक ०८.०५.११ तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय यातायात, उप पुलिस अधीक्षक पश्चिम या थाना प्रभारी सराफा के कार्यालय में भेज सकते है। यातायात तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके भेजे गयी जानकारी तथा समस्याओं पर विचार कर उनका निराकरण कार्य योजना के तहत वृहत बैठक में संबंधित विभागो व लोगो के साथ चर्चा उपरांत योजना बद्ध रुप से किया जायेगा।


म.प्र. पुलिस संयुक्त सेवा प्रकल्प एवं रोटरी क्लब्स काउसिंलिंग सेंटर का उद्घाटन




 
इन्दौर - दिनांक ०२ मई २०११- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस महानिदेष श्री एस.के.राउत एवं रोटरी मण्डल ३०४० के मण्डलाध्यक्ष (०८-०९) आलोक बिल्लौट के संयुक्त प्रयासो से म.प्र. पुलिस एवं रोटरी सदस्यो के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत काउसिंलिंग सेन्टर का गठन किया गया। इसके पूर्व भोपाल में यह केन्द्र स्थापित होकर कार्य करना आरम्भ कर चुका है।
        इस श्रंखला में अब इन्दौर में सर्वप्रथम सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत काउसलिंग सेन्टर आरम्भ किया जा रहा है इस केन्द्र में विशेषज्ञ मनोचिकित्सको के द्वारा समय-समय पर पुलिस बल और उनके परिवार के सदस्यो का परामर्ष दिया जावेगा, इससे पुलिस के जवानो से लेकर अधिकारियो तक स्ट्रेस निदान की समस्याओ से लाभान्वित हो सकेगें। प्राथमिक तौर पर यह सेवा सप्ताह में एक दिन के लिए प्रति शनिवार उपलब्ध कराई जावेगी। अध्यक्ष कर्नल वटस जो कि इस कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार है, ने बताया कि इन्दौर में समय-समय पर परामर्ष केन्द्र में सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ उनके द्वारा सेमिनार आयोजित किये जाएगें।
        पुलिस सदस्यो के परिवार खास कर उनके बच्चो के लिए रोटरी सदस्यो द्वारा केरियर काउसिलिंग के कार्यक्रम भी तैयार किये जा रहे है। इस कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री एस.के. भार्गव है। समय-समय पर विभिन्न व्यवसाय के विषेषज्ञ पुलिस सदस्यो के बच्चो का भविष्य में किस दिषा में उनकी पसन्द योग्यता व षिक्षा में अपना क्षेत्र चुन सकते है।
        परामर्ष केन्द्र का शुभारम्भ आज दिनांक ०२/०५/२०११ को पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर झोन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कर कमलो द्वारा किया गया। इसी श्रंखला में प्रथम दिवस पर ही सौ परिवारो का परामर्ष कार्यक्रम रखा गया। रोटरी मनोवैज्ञानिक विषेषज्ञ माया बोहरा द्वारा परिवार के सदस्यो से विस्तृत चर्चा का सत्र रखा जावेगा।
       उद्घाटन समारोह का संचालन रोटरी क्लब भोपाल के संस्थापक कर्नल भारत भूषण ने किया । समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला इन्दौर श्री डी.श्रीनिवास राव, सभी नगर पुलिस अधीक्षक, रोटरी क्लब के मुख्य रोटेरियन डिप्टी गर्वनर रोटेरियन अतुल गार्गव, डिप्टी गर्वनर नोमिनी रोटेरियन लोकेन्द्र पापालाल, पीडीजी रोटेरियन रमेष तिवारी तथा करीबन ३० रोटेरियन उपस्थित थे।

०६ आदतन, २९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा २९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

११ स्थायी, २९ गिरफ्तारी व ९४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०२ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ मई २०११ को ११ स्थायी, २९ गिरफ्तारी व ९४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले १७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ मई २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १८.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रतवी से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले इमरान, मोहम्मद शकील, मोहम्मद बषीर तथा मोहम्मद शाकिर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३००० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को २०.५० बजे न्यू प्रकाष नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सजन, दिलीप तथा मुकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७०५ रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १६.२५ बजे इन्द्रा कॉलोनी महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले चंद्रपाल, मुक्तासिंह, चिन्टू, इन्द्र बहादुर, अजय तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०१० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १८.४० बजे लुनियापुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले राजेष पिता अंबिकाप्रसाद तथा राजेष पिता सुदंरलाल को पकडा।  पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को ०२.१० बजे घड़ी वाली मस्जिद के सामने इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मोहम्मद इप्तियार तथा मोहम्मद हारून को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ मई २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १३.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घनष्यामदास नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गब्बर पिता शंकरराव हटकर (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ हजार ७५० रूपये कीमत की ३५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १४.३० बजे न्यू गौरीनगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सन्नी पिता राजू जतेरिया (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९६०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १७.३५ बजे हतुनिया फाटा के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले कड़ाड़िया निवासी अखलेष पित सीताराम (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३००० रूपए कीमत की १०० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
           पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १३.३० बजे ग्राम धामनोद आंजना से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले हिन्दू पिता हेमजी बागरी (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपए कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १७.०० बजे हनुमान चौक हातोद से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले गुरदाखेड़ी निवासी मानसिंह पिता प्रहलाद (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपए कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
           पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १५.१० बजे चौपाटी चौराहा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले अमजद पिता अफजल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपए कीमत की ०५ बॉटल देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को २०.३० बजे नोलाना आमरोड़ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही नोलाना निवासी महेन्द्र पिता शंकरलाल मालवीय (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४८० रूपए कीमत की १६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०२ मई २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १७.३० बजे प्रजापत नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले द्वारकापुरी इंदौर निवासी संदीप पिता देवेन्द्र सोनी (२३) तथा विजयश्री नगर इंदौर निवासी विनीत पिता राजेन्द्र शर्मा (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को १०.३० बजे घोड़ाबड़ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले चैनसिंह पिता रायसिंह भील (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०१ मई २०११ को पलासिया चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महावर नगर इंदौर निवासी गणेष पिता मनोज पिपलोदिया (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 1, 2011

कैलाष कुटी से बाम्बे रेस्टोरेन्ट वन-वे का सख्ती से पालन करवाया जावेगा,

इंदौर १ -मई-२०११, यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि कैलाष कुटी से बाम्बे रेस्टोरेन्ट की ओर आने वाले वाहनों के लिये  (वेयर हाउस रोड) पूर्व से वन-वे घोषित है,लेकिन वाहन चालकों व्दारा लगातार इस वन-वे का उल्लंधन करने से इस मार्ग पर दिन में कई बार यातायाज जाम की समस्या निर्मित हो रही है  ।
        यातायात विभाग व्दारा वेयर हाउस रोड़ पर लगने वाले यातायात जाम  को तात्कालिक प्रभाव से नियन्त्रण करने हेतु कल दिनांक २-मई-२०११ से वेयर हाउस रोड़ वन-वे का सख्ती से पालन कराया जावेगा । वन-वे का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जावेगी । उप पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप सिंह चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि यातायात में बल की कमी होने से इस मार्ग पर वन-वे का पालन कराये जाने हेतु स्थायी रूप से बल नहीं लगाया जा रहा है,लेकिन यातायात के बीट अधिकारी समय-समय पर वन-वे का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करेगें  ।

श्री प्रकाषचंद दुबे ने प्रभारी संयुक्त निदेषक, क्षैत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगषाला राऊ इंदौर का पदभार संभाला

इन्दौर - दिनांक ०१ मई २०११- संयुक्त निदेषक श्री योगेष कुमार शुक्ला, क्षैत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगषाला राऊ इंदौर के दिनांक ३० अप्रेल २०११ को सेवानिवृत्त होने पर क्षैत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगषाला राऊ इंदौर के अधिकारीयों एवं कर्मचारियो द्वारा श्री शुक्ला जी को भावभिनी विदाई दी जिसमें ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारीगणो में डॉ. एन.एस. परमार, विनोद लोहकरे, सी.के. मिश्रा, डॉ. सुधीर शर्मा एवं पी.सी. दुबे एवं वैज्ञानिक अधिकारीगण डॉ. बी.एल. मंडलोई, डॉ. मिलिन्द बागड़े, डॉ. आई.पी.एस. ठाकुर, डॉ. विष्णु कोल्हे तथा तकनिकी स्टॉफ में श्री अल्केष मीणा, संजय चौहान, मदन चौहान, खिलावन अहिरवार, राजकुमार, वंदना पाल आदि कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक उपनिरीक्षक (एम) श्री विजय सिंह चौहान द्वारा किया गया एवं आभार ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री विनोद लोहकरे द्वारा किया गया।
                श्री शुक्ला द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देषानुसार अपना पदभार ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री प्रकाषचंद दुबे को प्रदाय किया गया है। श्री प्रकाषचंद दुबे वर्ष १९७८ से वैज्ञानिक के पद पर एफएसएल सागर में नियुक्त होकर वर्ष १९८४ से ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी है। श्री दुबे के समक्ष वर्तमान में क्षैत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगषाला (आर.एफएसएल) राऊ इंदौर में लंबित प्रकरणो का निराकरण कराना प्रमुख कार्य रहेगा।

१३ आदतन, ३४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०१ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन तथा ३४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थायी, ५५ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०१ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को ०७ स्थायी, ५५ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ मई २०११- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा नाका से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले आबिद तथा इमरान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९४० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १३.०५ बजे तिलक पथ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले जूना रिसाला इंदौर निवासी रविन्द्र पिता धन्नालाल जायसवाल (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५५ रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
             पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १४.३० बजे पालदा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही कुम्हार भट्टी के पास पालदा निवासी प्यारेलाल पिता चैनसिंह (३९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०१ मई २०११- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूना रिसाला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुमीत पिता राकेष कौषल (१९) तथा गफूर खॉ की बजरिया निवासी भारत पिता किषन भोई (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४३० रूपये कीमत की ४१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १७.३० बजे सेक्टर डी सुखलिया इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले भवानी नगर इंदौर निवासी पप्पू पिता सजनसिंह राजपूत (५३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९०० रूपये कीमत की १५ हॉफ देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १३.१५ बजे आनंद नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कालू पिता राधेलाल (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
       पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १४.०० बजे डबल चौकी से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले अमित पिता रमेष कौषल (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०९ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०१ मई २०११- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को २१.०० बजे श्रीराम नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रूकमणी नगर इंदौर निवासी विट्ठल पिता किषोर त्रिपाठी (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक १२ बोर का देषी कट्टा बरामद किया गया।
          पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेषन के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी गणेष पिता बलराम धानक (२३) तथा लुनियापुरा इंदौर निवासी सोनू उर्फ वसूली पिता रामप्रसाद लुनिया (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ चाकू बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को सांवेर क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रिंगनोदिया निवासी मदन पिता सुखराम मोची (२५) तथा महाराष्ट्र निवासी हरिप्रसाद पिता रंगनाथ बरगुन्दा (३८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को २०.२५ बजे मुखर्जी नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी ताराचंद्र पिता दुलीचंद्र पराग (५२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १०.३० बजे विपुल चौक इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गणराज नगर निवासी महेष पिता नारायण शर्मा (४९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
      पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १४.१० बजे बूढ़ी बरलाई से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सलीम पिता मांगूनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
      पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ३० अप्रेल २०११ को १७.३० बजे मेडीकेप्स चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ऋषि पैलेस कॉलोनी निवासी कदम पिता बालाराम गोयल (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, April 30, 2011

डकैती की योजना बनाते हुए ०६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३० अप्रेल २०११- अतिक्ति पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र (जोन-२) महेषचंद्र जैन ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी विजयनगर अजय कैथवास व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर डकैती की योजना बनाते हुए ०६ आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
             पुलिस थाना विजयनगर क्षैत्रान्तर्गत आज दिनांक ३० अप्रेल २०११ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग न्याय नगर पुलिया गुमटी के पीछे कही डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विजयनगर अजय कैथवास व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक विजेन्द्र शर्मा, आरक्षक विष्वास पांडे, शेलेन्द्र मीणा, गौतम पाल तथा शेलेन्द्र पवांर द्वारा उपरोक्त घटना स्थल न्याय नगर पुलिया गुमटी के पीछे से डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. अषोक पिता शेखू चौधरी (३२) निवासी ग्राम राठी बिहार हाल आषाराम नगर इंदौर, २. फारूख पिता इमाम बख्श (२६) निवासी आजाद नगर इंदौर, ३. दीपक पिता नर्मदाप्रसाद कोरी (२४) निवासी साईधाम कॉलोनी इंदौर, ४. मनोज पिता रतनलाल तम्बोली (२०) निवासी रामकृष्णबाग कॉलोनी इंदौर, ५. रामदयाल पिता बंषीलाल गडरिया (४२) निवासी आषाराम नगर इंदौर तथा ६. हुकुमचंद पिता नारायण (२८) निवासी बेगमपुरा उज्जैन को पकडा। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक देषी कट्टा, एक १२ बोर मय जिंदा कारतूस, एक हथौड़ा, एक पेचकस, एक पैकेट में मिर्ची पावडर, एक लोहे का पाईप आदि बरामद किया है।
               पुलिस विजयनगर द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि तथा २५/२७ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१३ आदतन, ३६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३० अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन तथा ३६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१२ स्थायी, ६४ गिरफ्तारी व ११० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ३० अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २९ अप्रेल २०११ को १२ स्थायी, ६४ गिरफ्तारी व ११० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३० अप्रेल २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २९ अप्रेल २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल्याण मील इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले श्यामाचरण शुक्ल नगर इंदौर निवासी गणेष पिता सुखदेव मराठा (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार ४२० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २९ अप्रेल २०११ को ०६.०० बजे फिरदौस नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले नौषाद, तोसिफ, अज्जू तथा अब्दुल कादिर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१९० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २९ अप्रेल २०११ को २०.१० बजे बुजुरगंज इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले निर्मल, अषोक, मनीष, विषाल तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११७० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३० अप्रेल २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २९ अप्रेल २०११ को १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भगवती नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कैलाष पिता बल्लू बौरासी (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २९ अप्रेल २०११ को १७.४५ बजे चंद्रावतीगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले आषाखेड़ी काकड़ निवासी सुनील पिता भंवरसिंह गेहलोत (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २९ अप्रेल २०११ को ०८.३० बजे श्रीराम नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले विक्की पिता जोगेन्द्र शर्मा (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
         पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २९ अप्रेल २०११ को २०.०० बजे चंबल फूलान आमरोड़ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले धामनोद खरगोन निवासी बहादुर पिता भगवान (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५८५ रूपए कीमत की ०७ बॉटल देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।