Friday, April 29, 2011

नकबजन गिरफ्तार, चांदी के जेवरात व गैस टंकी सहित करीब २२ हजार रूपये का मश्रुका बरामद

इन्दौर - दिनांक २९ अप्रेल २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम क्षेत्र मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी सदर बाजार संजीव मूले व उनकी टीम के सउनि राजपूत, पी.एन. गोयल, प्रआर. हरीचरण, आरक्षक ओमनारायण शुक्ला द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नकबजन को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चांदी के जेवरात व गैस टंकी सहित करीब २२ हजार रूपये का मश्रुका बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
        थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत दिनांक २० फरवरी २०११ व २२ फरवरी २०११ में क्रमषः फरियादी लीलाबाई पति रामचरण धानक (५०) निवासी ९३/२ जूना रिसाला इंदौर तथा फरियादी मुकेष पिता श्रीलाल शुक्ला (४०) निवासी १०७ जूनी कसेरा बाखल इंदौर ने रिपोर्ट की थी कि कोई अज्ञात बदमाष रात्री में उनके मकान के दरवाजे का नकूचा तोड़कर अंदर प्रवेष कर उनके घर से चांदी के जेवरात व गैस टंकी चुराकर ले गया है। रिपोर्ट पर क्रमषः अपराध क्रं. ४१/११ व ४४/११ धारा ४५७,३८० भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही थी। दौराने विवेचना मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गैस टंकी बेचने की फिराक में घूम रहा है सभवतः गैस टंकी चोरी की हो सकती है। इस सूचना के आधार पर संदिग्ध सिद्वीक उर्फ सलीम उर्फ बग्गा पिता मोहम्मद शफी पेंटर (२४) निवासी भिस्ती मोहल्ला इंदौर को जूना रिसाला गली नं. २ इंदौर से पकड़ा गया व इससे पूछताछ की गई तो इसने उक्त नकबजनी करना स्वीकार किया।
        उल्लेखनीय है कि उक्त बदमाष सिद्वीक उर्फ सलीम उर्फ बग्गा पिता मोहम्मद शफी पेंटर (२४) निवासी भिस्ती मोहल्ला इंदौर थाना सदर बाजार का निगरानी बदमाष है इसके विरूद्व चोरी, नकबजनी आदि सहित कुल २८ प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस सदर बाजार द्वारा उक्त आरोपी सिद्वीक उर्फ सलीम को गिरफ्तार कर इसकी निषादेही के आधार पर चांदी के जेवरात जिसमें चांदी की पायजेब, करदोना, चांदी के सिक्के, ०२ गैस की टंकी आदि सहित कुल २२ हजार रूपये का मश्रुका बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है अभी इससे और भी नकबजनी की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

१८ आदतन, ३१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १८ आदतन तथा ३१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थायी, ५२ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २९ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को ०४ स्थायी, ५२ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ अप्रेल २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ व क्राईम ब्रांच द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को २३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लिम्बोदी श्रीकृष्ण एवेन्यु साईविला अपार्टमेंट ३०२/३० इंदौर से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पप्पू पिता षिवनारायण अग्रवाल, रतन पिता षिवनारायण, कैलाष पिता घीसाजी, रितेष पिता ओमप्रकाष, उमेष पिता केषव कुषवाह तथा अजय पिता कैलाषचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ टीवी, ०१ लैपटॉप, चार्जर, प्रिंटर, कम्प्युटर, ५१ प्रिंट पर्ची, २३ मोबाईल फोन, २३०० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           इसी प्रकार पुलिस भवरकुऑ द्वारा प्रभापुरी कॉलोनी इंदौर से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले गोलू उर्फ राकेष पिता बाबूलाल वर्मा, सचिन पिता बाबूलाल तथा रजत पिता बाबूलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ टीवी, ०१ टेलिफोन, ०१ केल्क्युलेटर, वाईस रिकार्डर, सेक्षन बॉक्स, १८ मोबाईल फोन, ०५ नोट बुक, ५५६० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को १२.०० बजे आजाद नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले सरफराज पिता अब्दुल रज्जाक (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को ०४.३० बजे छोटी ग्वालटोली इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मनोज, धर्मेन्द्र, गणेष तथा सुनील को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६६० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ अप्रेल २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंबल फूलान आमरोड़ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले कालानी नगर निवासी सुनील पिता ब्रजमोहन राजपूत (२७) तथा आम्बातिया निवासी प्रहलाद पिता जगदीष सिकरवार (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८९५ रूपये कीमत की २५ क्वाटर, १२ बॉटल देषी शराब तथा ०२ बियर बरामद की गई ।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को बिजलपुर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम हरसोला निवासी अषोक पिता मुकेष भील (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को ०९.०० बजे बक्षीबाग दरगाह के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुनील पिता प्रकाष गौड़ (१९) तथा ब्रह्‌मबाग कॉलोनी निवासी फूलसिंह पिता पूरणसिंह (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६६० रूपए कीमत की १९ क्वाटर, १० अद्दी देषी शराब बरामद की गई ।
         पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को १८.१० बजे एबी रोड़ हाट चौराहा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले महादेव सहारा मांगलिया निवासी संतोष पिता गंगाराम ठाकुर (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
       पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को १६.४५ बजे ग्राम देवगुराड़िया से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले पंकज पिता शंकर वास्कले (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०९ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २९ अप्रेल २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेषीपुरा थाना क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदानगर इंदौर निवासी जीतू पिता ओमप्रकाष शर्मा (१९), सर्वहारा नगर इंदौर निवासी गोलू उर्फ विकास पिता पप्पू उर्फ कन्हैयालाल (२०) तथा आदर्ष नगर इंदौर निवासी विषाल पिता राजू (१८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ तलवार तथा ०२ चाकू बरामद किये गये।
            पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को १२.२० बजे मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले निरंजनपुर नई बस्ती निवासी मानसिंह पिता गजराज सिंह (४०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को ०९.२० बजे इलेक्ट्रानिक्स कॉम्पलेक्स इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मेघदूत नगर इंदौर निवासी सूरज पिता प्रकाष कुल्हार (२४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को १२.१० बजे गोकुल चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले द्वारकापुरी इंदौर निवासी ठाकुर पिता चेतराम जायसवाल (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को १७.१५ बजे मानसरोवर कलाली के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले साईबाबा नगर निवासी धर्मेन्द्र पिता कचरूलाल धोबी (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
      पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को १५.१५ बजे कायस्थ फाटा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजू पिता बालमुकुन्द भोई (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गंडासा बरामद किया गया।
      पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २८ अप्रेल २०११ को ११.३० बजे रेल्वे कॉलोनी महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजू पिता रघुनाथ मराठा (२४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 28, 2011

नगर सुरक्षा समिति की मिटिंग आयोजित

इन्दौर - दिनांक २८ अप्रेल २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि आज दिनांक २८ अप्रेल २०११ को नगर सुरक्षा समिति की मिटिंग ली गई जिसमें नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को निर्देष दिये गये कि अपने- अपने क्षेत्र में सुबह के समय प्रभात भ्रमण व मंदिर/आस्था स्थल पर जाने वाले बुजुर्गो, महिलाओ की सुरक्षा में सर्तकतापूर्वक पुलिस का सहयोग करे । चूकिं गर्मी के समय में चोरी, नकबजनी की वारदाते ज्यादा होती है इसलिये थाने के बल के साथ सहयोग बनाये रखे, इसके साथ ही अधिक से अधिक सदस्य अपने क्षेत्रो में रात्री गस्त करे।
               मिटिंग में जिला संयोजक रमेष शर्मा, जिला प्रवक्ता अमरजीत सिंह सूदन, पूर्वी संयोजक सुधीर ऐरन, पष्चिमी संयोजक तरणजीत सिंह छाबडा के साथ सभी सीएसपी संयोजक, थाना संयोजक एवं बिट संयोजको ने भाग लिया। नोडल अधिकारी ने यह भी आष्वासन दिया कि गस्त करने वालो के नाम संबंधित थाने के रोजनामचे में दर्ज किये जायेगें। सभी सीएसपी संयोजको को यह भी निर्देष दिये कि अपने क्षेत्रो में लगातार मिटिंग ले जो सदस्य निष्क्रिय है उन्हे हटाकर नये सदस्यो को सदस्यस्ता प्रदान करे। सदस्यो की ओर से नोडल अधिकारी को आष्वस्त किया गया कि अधिक से अधिक सदस्यो द्वारा गस्त, समंस तामिली, सूचना एकत्रित की जाकर संबंधित थाने को अवगत कराया जायेगा।

१७ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १७ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थायी, ७१ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २८ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को ०८ स्थायी, ७१ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २८ अप्रेल २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को ०३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजाद नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जावेद, रवि तथा अब्बू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३१५ रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १५.४५ बजे लाला के बगीचे के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले किषोर तथा राकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६४५ रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को ००.१० बजे हरिफाटा महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले धर्मेन्द्र तथा साहिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४६० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १६.१५ बजे अनाज मंडी के सामने से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले धनसिंह पिता नाथूसिंह तथा माणकचंद्र पिता फूलचंद्र जैन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६२० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
         पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को २२.३० बजे ग्राम कैलोद करताल से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले चैनसिंह पिता नारायण राजपूत (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २७० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १६.३० बजे पुराना बस स्टैण्ड से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पीर कराड़िया निवासी माणकचंद्र पिता बाबूलाल अग्रवाल (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
       पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १०.३० बजे भोई मोहल्ला इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले हरिषंकर पिता नत्थूलाल (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ ले जाते हुए महिला सहित ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ अप्रेल २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मैकेनिक नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले प्रकाषचंद्र सेठी नगर इंदौर भगवान पिता उमराव, आकाष पिता भगवान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को ग्राम माचल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कपिल पिता तेजकरण (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपए कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १९.१५ बजे भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली अनिता पति विरेन्द्र (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपए कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १८.०० बजे नगीन नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले विजयश्री नगर इंदौर निवासी बबलू पिता रमेष (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १८.०० बजे ग्राम कछालिया से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले कायस्थ पिपलिया निवासी इंदर पिता छोगालाल (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रूपए कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
             पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को २१.५० बजे गोकुलपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले कुनगारा निवासी रामप्रसाद पिता केषरसिंह भोई (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७९० रूपए कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १३.०० बजे तलाई नाका से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले केषव पिता उमरावसिंह (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपए कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २८ अप्रेल २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ऋषिनगर इंदौर निवासी दिलीप पिता पुडंलिक निरकंर (२६) तथा साईबाबा नगर इंदौर निवासी ठाकुर पिता गेंदालाल जाटव (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
            पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १३.२० बजे सेठीनगर पानी की टंकी के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गणेष पिता गुलाबचंद्र कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २७ अप्रेल २०११ को १९.०० बजे षिवबाग कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बबलू पिता दयाराम पवांर (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 27, 2011

क्राईम ब्र्रांच इंदौर द्वारा हथियारों का सौदागार कुख्यात अर्जुन त्यागी अपने साथी सहित गिरप्तार, कार्बाईन हथियार काण्ड मे भोपाल पुलिस का वांछित कुख्यात बदमाश है अर्जुन त्यागी जिससे एंव मनीष पांडे(हत्या मे सजायाबी) से पिस्टल व कटटा बरामद

इन्दौर - दिनांक २७ अप्रेल २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय ने बताया कि थाना बाणगंगा क्षैत्र मे दोपहर मे हुई लूट के प्रकरण मे आरोपियों की तलाश हेतु समस्त थानों एंव क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया था । चैकिग के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को अभिनंदन नगर से कुख्यात बदमाश अर्जुन त्यागी एंव उसके साथी मनीष पांडे को लोडेड पिस्टल व कटटा सहित गिरप्तार करने मे सफलता मिली ।
        क्राईम ब्रांच की टीम बाणगंगा क्षेैत्र मे हुई लूट के आरोपियों की पतारसी कर रही थी तभी विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ बदमाश हीरानगर क्षेत्र मे घूम रहे है जो इस लूट  मे सभांवित आरोपी हो सकते है ,सूचना पर क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया, एव आरक्षक बशाीर खान, भगवानंिसह को सूचना की तस्दीक हेतु निर्देशित किया गया । टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही  करते हुए मुखबिर से संपर्क कर जानकारी ली तो ज्ञात हुआ कि अभिनंदन नगर मे मनीष पांडे के मकान मे उक्त संदिग्ध व्यक्ति जाते दिखे है ,सूचना पर  टीम बनाकर हीरानगर पुलिस को  हमराह लेकर मनीष पांडे के मकान अभिनदंन नगर पहुचे तो गेट के बाहर बरामदे मे मनीष पांडे के साथ एक अन्य व्यक्ति दिखा , टीम द्वारा दौडकर मनीष पांडे को पकडा तभी उसके साथी क्राईमब्रांच की टीम पर पिस्टल दिखाते हुए सीढी से छत पर दौड लगाकर भागकर पीछे छत से कुदकर भागना चाहना तभी टीम द्वारा उसे पकड लिया गया  । पकडे गये दोनो बदमाशो से नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिंह भदौरिया एंव क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक अनिल सिंह चौहान द्वारा मोैके पर पूछताछ की तो उन्होने अपना नाम अर्जुन त्यागी पिता बंशी राम त्यागी निवासी चंदनगर इंदौर  एंव मनीष पांडे पिता हरीनाथ पांडे निवासी ६१ ए अभिनदंननगर बताया मौके पुलिस द्वारा तलाशी पर अर्जुन त्यागी से लोडेड पिस्टल मे चार राउण्ड का मिला तथा मनीष पांडे से लोडेड कटटा दो जिंदा राउण्ड मिला  थाना हीरानगर मे दोनो के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है ।
        कुख्यात बदमाश अर्जून त्यागी भोपाल में इसके साथी जितेन्द्र राजपुत से बरामद कार्यवाही के प्रकरण में हबीबगंज थाना से फरार चल रहा हैं । प्रारंभिक जानकारी में ज्ञात हुआ हैं कि अर्जून त्यागी अन्तर्राज्जीय गिरोह का सदस्य होकर नरसिंगपुर में डकैती,सलकनपुर (रेहटी) से टबेरा लूट जैसे गंभीर प्रकरण में वांछित हैं । दूसरा बदमाश मनीष पांडे वर्ष २००३ में जितेन्द्र जादौन की हत्या के प्रकरण में थाना हीरानगर में बंद हो चुका हैं जिसमें आजीवन कारावास की सजा होने से जमानत पर हैं ।
        सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक अनिल सिंह चौहान , मनीषराज सिंह भदौरिया, आरक्षक बशीर खान, भगवान सिंह, रामपाल का सराहनीय योगदान रहा है ।

अवैध हथियार बेचने वाला सौदागर क्राईम ब्रांच द्वारा पकड़ा गया, तीन पिस्टल, एक १२ बोर, एक ३१५ बोर के कट्टे बरामद

इन्दौर - दिनांक २७ अप्रेल २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय ने बताया कि शहर में बढ़ते हुऐ अवैध हथियारो की खरीदी व बिक्री की घटनाओ पर अंकुष लगाने हेतु एवं अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह को निर्देषित किया गया था जिन्होने इस कार्य हेतु निरीक्षक यू.एस.बौराना एवं उनकी टीम को लगाया ।
             मुखबिर की सूचना मिली कि सुनील उर्फ सोनू सिंह पिता जग्गासिंह (२८) जाति सिकलीगर निवासी काला पाटा थाना काटाफोड़ तहसील कन्नौद जिला देवास का मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एलके/७०१४ हीरो होण्डा स्पलेण्डर से नेमावर रोड़ की तरफ से इंदौर अवैध हथियार लेकर आ रहा है। इस सूचना पर से निरीक्षक यू.एस. बौराना एवं थाना प्रभारी खुडै+ल अपनी टीम के साथ क्षिप्रा पुलिया के पास खड़े होकर उक्त आरोपी का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में एक व्यक्ति उक्त नंबर की मोटर सायकल से आते दिखा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी तलाषी लेने पर उसकी पैंट में दाहिनी तरफ एक लोडेड पिस्टल मिली एवं उसकी मोटर सायकल की डिक्की में एक प्लास्टिक की थैली में से एक १२ बोर का कट्टा एवं एक ३१५ बोर का कट्टा तथा दो पिस्टल मिली। आरोपी सुनील उर्फ सोनूसिंह को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना खुड़ैल के सुपुर्द किया गया है।

इन्दौर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षैत्रो में वाहन चेकिंग अभियान में यातायात विभाग द्वारा बनाये जा रहे यलो कार्ड से आमजन को सुविधा


 
इन्दौर- दिनांक २७ अप्रेल २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने यातायात विभाग में बनाये जा रहे निजी व व्यवसायिक वाहनों के कार्डो की महत्ता को बताते हुए बताया कि एम टी एच कम्पाउण्ड, यातायात थाना पूर्व में बनाये जा रहे वाहनों के कार्ड का समय जन सुविधा के लिए प्रात: १० बजे से शाम ७ बजे तक एवं रविवार प्रात: १० से २ बजे तक कर दिया गया है एवं दिनांक ३०.०४.११ से यातायात थाना पश्चिम महू नाके पर भी यह सुविधा आमजन को प्राप्त होगी।
             श्री सिंह ने कार्ड की महत्ता को बताते हुए कहा कि परिवहन विभाग द्वारा बनाये जा रहे समस्त कागजातो की जानकारी इस कार्ड मे उपलब्ध होती है एवं इन्दौर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षैत्रो में नियमित रुप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, यातायात विभाग द्वारा बनाये जा रहे कार्ड द्वारा वाहन चेकिंग में वाहन चालक व पुलिस को सुविधा होती है। यातयात विभाग में बनाये जा कार्ड में रजिस्ट्रेशन, बीमा, परमिट, फिटनेस, लायसेंस आदि समस्त जानकारी होने से वाहन चालक को अन्य किसी कागज को रखने की आवश्यकता नही होती एवं यह इन्दौर जिले में मान्य है।
             जो वाहन चालक अपने कागजात वाहन मे रखते है वाहन चोरी होने की दशा में ओरिजनल कागजात भी गुम हो जाते है। जिन वाहनो के चालक एक से अधिक है वह भी कार्ड की अतिरिक्त कापी बनवाकर उन्हे दे सकते है जिससे आपके ओरिजनल कागजात खराब व गुम होने से बच सकते है। विभाग द्वारा निजी वाहनों के कार्ड की कीमत १२ रु व व्यवसायिक वाहनो के कार्ड की कीमत २५ रु है। कार्ड में चालक का मोबाईल नं., ब्लड ग्रुप, पता, वाहन मालिक व चालक का फोटो होने से दुर्घटना आदि की स्थिति में त्वरित सहायता मे आसानी होती है।

११ आदतन, २६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २७ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ११ आदतन तथा २६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१३ स्थायी, ४५ गिरफ्तारी व १२८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २७ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को १३ स्थायी, ४५ गिरफ्तारी व १२८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २७ अप्रेल २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को ११.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पोटलोद से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले बाबूसिंह तथा उत्तम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को १२.३० बजे ग्राम हासलपुर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले गोवर्धन पिता मांगीलाल (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ ले जाते हुए १४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २७ अप्रेल २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीठ रोड़ महूॅ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यादव मोहल्ला महूॅ निवासी अन्नू पिता फूलसिंह कदम (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०३ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
             पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को गौतमपुरा थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जलोदिया ज्ञान निवासी मदन पिता बद्रीलाल ढोली (४०), बद्रीलाल पिता केषरसिंह (५५), मंडी बिल्लौदा निवासी रमेष पिता सुखराम बागरी (३५) तथा बाणगंगा इंदौर निवासी सत्येन्द्र पिता षिवराज (४७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५३० रूपए कीमत की ७९ क्वाटर देषी शराब तथा ०८ बॉटल बियर बरामद की गई।
             पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को २०.१५ बजे सनावदा चौराहा बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले रावत ग्राम निवासी कमल पिता शंकरलाल मानकर (३०) तथा नर्मदानगर बेटमा निवासी तुलसीराम पिता अंबाराम भील (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४५० रूपए कीमत की १० बॉटल देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को २०.२५ बजे चितावद काकड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले मनोज पिता पप्पूसिंह ठाकुर, रामेष्वर तथा रामचंद्र ठाकुर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपए कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को १२.१० बजे ग्राम रामूखेड़ी से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले किषन पिता दयाराम भील (४८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को १८.४२ बजे बनेड़िया रोड़ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जलालपुरा निवासी उदयसिंग पिता मायाराम चौधरी (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
           पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को १९.०० बजे रविनगर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले आजाद नगर इंदौर निवासी रोहित पिता लालता प्रसाद को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को १३.३० बजे ग्राम सेंडल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सरवन पिता जगन्नाथ (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपए कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २७ अप्रेल २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २६ अप्रेल २०११ को ११.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साकेत नगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बड़ी ग्वालटोली इंदौर निवासी विषाल उर्फ कालू पिता राजू ठाकुर (१९) तथा प्रेम उर्फ मोटा पिता देवीलाल मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।