Thursday, March 31, 2011

०२ आदतन, ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३१ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ३० गिरफ्तारी व ५२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ३१ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३० मार्च २०११ को ०२ स्थाई, ३० गिरफ्तारी व ५२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३१ मार्च २०११- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०११ को १६.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिवडाय से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ६१३ मनपसंद कॉलोनी एरोड्रम इंदौर निवासी योगेन्द्र उर्फ रोहित पिता महेन्द्र कुमार नाहर (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३००० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
              पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए दो महिलाओ सहित ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३१ मार्च २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०११ को २१.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविंद कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रोहित पिता कैलाष राठौर (१८) तथा दगड मोहल्ला बाणगंगा इदांैर निवासी कपिल पिता राजेन्द्र आर्य (१९) को पकडा।  पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५०० रूपए कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०११ को हाट मैदान महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली सुमन्ती बाई पति प्रेम लोधी (४६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
                पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०११ को ग्राम पत्थर नाला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली कलाबाई पति केवलराम लोधी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ३१ मार्च २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०११ को ०८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शांती नगर घाटा बिल्लौद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले इमरान पिता नासिर (१९) तथा आषिक पिता अनवर पटेल (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ तलवार तथा ०१ चाकू बरामद किया गया।
                   पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।   

Wednesday, March 30, 2011

चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ३० मार्च २०११- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ के ०२.०० बजे फरियादी गुल्लनसिंह पिता लाभसिंह (६२) निवासी ३६/३ ब्रह्‌मपुरी कॉलोनी इंदौर की रिपोर्ट पर ग्राम पतारी थाना ललितपुर उत्तरप्रदेष निवासी सूर्यकांत पिता राजनारायण द्विवेदी के विरूद्व धारा ४५७ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
             पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २९ मार्च २०११ के रात्री ०१.२५ बजे फरियादी गुल्लनसिंह  के मकान ३६/३ ब्रह्‌मपुरी कॉलोनी इंदौर में चोरी करने की नियत से आरोपी सूर्यकांत पिता राजनारायण द्विवेदी ने प्रवेश किया । फरियादी तथा आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर आरोपी सूर्यकांत भागने का प्रयास करने लगा जिसे आसपास के लोगो की मदद से मौके पर पकड लिया गया। पुलिस भंवरकुऑ द्वारा आरोपी सूर्यकांत पिता राजनारायण द्विवेदी निवासी ग्राम पतारी थाना ललितपुर उत्तरप्रदेष को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०८ आदतन, २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३० मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थाई, ५८ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ३० मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २९ मार्च २०११ को ०६ स्थाई, ५८ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १३ गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३० मार्च २०११- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोयला बाखल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सलीम, सादिक, श्याम, हेमराज, सुषील, रामराज तथा पंकज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० हजार २३७ रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ को २०.३० बजे आनंद पैलेस इंदौर से क्रिकेट का सट्टा लेते ८०/२ बैराठी कॉलोनी इंदौर निवासी जसवीर पिता बहादुर तथा खातीवाला टैंक इंदौर निवासी अषोक पिता अर्जुनदास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक टीवी, एक मोबाईल फोन, ३५०० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
             पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ को १०.३० बजे ७६ सिलावटपुरा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले घनष्याम पिता भैरूलाल (६०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०७० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ को २१.०५ बजे वृंदावन कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नंदबाग कॉलोनी इंदौर निवासी सोनू उर्फ प्रषांत पिता जगदीष प्रसाद सेन (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११५० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
         पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ को १६.०० बजे बुढी बरलाई से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले राजू पिता मांगीलाल (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८२० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ को १४.४० बजे पुराना थाना चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नंदननगर इंदौर निवासी अकबर पिता राजू खान को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ३० मार्च २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ को १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ५६ दुकान के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी सिक्का उर्फ विकास पिता अषोक गोगने (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ को १९.२५ बजे गांधी नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दिलीप नगर इंदौर निवासी पवन पिता प्रवीण पारदी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
         पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०११ को १४.०० बजे बंडा बस्ती से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मोहम्मद इदरिष पिता मोहम्मद ईस्माईल (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ फालिया बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।             

Tuesday, March 29, 2011

२६ अपारदर्षी फिल्म लगे चार पहिया वाहनों सहित कुल ४४० वाहनों पर ३९,१५० रूपये अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक २९ मार्च २०११- यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि ए.बी.रोड़,रिंगरोड़ तथा नगर के आन्तरिक मार्गो पर अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए २६  चार पहिया वाहनों में अपारदर्षी फिल्म लगी पायी जाने पर कार्यवाही की गयी।
         इसके साथ ही साथ नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले टाटा मैजिक/सिटी वेन वाहनों के विरूध्द चलाये गये अभियान में १ टाटा मैजिक बिना परमिट चलते पायी गयी । ४ टाटा मैजिक रॉग पार्क होकर सवारी चढ़ाते उतारने पायी गयी ।
         आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ४४०  वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ३९,१५०  रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें १०२ रॉग पार्क होने पर, १३६ दुपहिया वाहन चालकों व्दारा हेलमेट का उपयोग न करने, १८ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर अर्थदण्ड किया गया ,दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी चलते २९ वाहनों पर कार्यवाही की गयी, २५ वाहनों में नम्बर प्लेट नियमानुसार न होने पर कार्यवाही की गयी । चौराहे पर जानबूझ कर स्टाप लेन उल्लंघन करने पर ५७ वाहन चालकों पर तथा ४२ वाहन चालकों पर यातायात संकेत का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गयी, ५ वाहनों के चालकों  व्दारा  अनाधिकृत रूप से प्रेषर हार्न का उपयोग करने पर ।

०८ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २९ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ मार्च २०११ को ०६ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०६ गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ मार्च २०११- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगम रोड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले आरिफ, मोहम्मद नवाब तथा मुन्ना को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३७५० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०११ को १५.०० बजे विश्रान्ति गृह के पास मेनरोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कुमेडी काकड निवासी जगदीष पिता गोविंद (४०) तथा गोपी पिता कालू राजपूत (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२६० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०११ को १७.१५ बजे कुम्हारखाडी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले विषाल पिता अषोक पाल (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ ले जाते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ मार्च २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले संतोष पिता शंकरलाल साहू (२४), नाना पिता मगन मानकर (१९) तथा अलका पति अषोक (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३५० रूपए कीमत की १२ क्वाटर व्हीस्की तथा २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०११ को बेटमा नाका से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले तकीपुरा निवासी अजय पिता बनेसिंह परिहार (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २९ मार्च २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०११ को १४.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुर्गा कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता भगवान मराठा (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०११ को १२.०० बजे एमआर-१० चंद्रगुप्त चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दुर्गानगर इंदौर निवासी विजेन्द्र पिता मंगतराम (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
               पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०११ को १६.३० बजे रामकृष्ण बाग इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले धीरज नगर निवासी यासीन पिता सलीम (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, March 28, 2011

चाईल्ड लाईन इंदौर एवं रेल्वे पुलिस इंदौर द्वारा इंदौर स्कूल ऑफ सोषल वर्क इंदौर में बाल अभिरक्षा हेतु राष्ट्रीय पहल विषय पर एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन

इन्दौर - दिनांक २८ मार्च २०११- पुलिस अधीक्षक रेल्वे श्री निरंजन वायगंनकर ने बताया कि आज दिनांक २८ मार्च २०११ को चाईल्ड लाईन इंदौर एवं रेल्वे पुलिस इंदौर द्वारा इंदौर स्कूल ऑफ सोषल वर्क इंदौर में बाल अभिरक्षा हेतु राष्ट्रीय पहल विषय पर एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन किया गया । जिसमें उप पुलिस अधीक्षक रेल, उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी एवं रेल्वे इकाई इंदौर के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यषाला का मुख्य उद्देष्य बच्चो की देखरेख एवं सुरक्षा हेतु बालको को संबंधित कानून एवं बच्चो के अधिकार के संबंध में जानकारी प्रदान करना है। बच्चे जो रेल्वे पुलिस को प्राप्त होते है वह प्रायः अपने परिवार से बिछड जाते है या किसी कारणवष विधि का उल्लघंन करते पाये जाते है, जिनके शोषण की संभवना बढ जाती है।
        पुलिस अधीक्षक रेल्वे इंदौर द्वारा कहा गया कि इनकी समस्याओ के समाधान हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें, ऐसे बच्चो को संरक्षण प्रदान करने हेतु रेल्वे स्टेषन पर बाल सहायता प्रकोष्ठ के कर्मचारियो द्वारा चाईल्ड लाईन के माध्यम से कार्यवाही की जावेगी।
        कार्यषाला में बच्चो के अधिकारो के सरंक्षण के संबंध में श्री मनीष विष्नोई, श्री जेकब थुडीपारा, श्री दीपेष चौकसे एवं बाल सहायता प्रकोष्ठ रेल पुलिस इदांैर के प्रआर. उमाषंकर यादव द्वारा विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन दीपेष चौकसे एवं आभार व्यक्त श्री आनंद भोलेराव ने किया।

बायपास पर उल्टी दिषा में चलकर दुर्घटना की संभावना निर्मित करने वाले दोषी वाहन चालकों पर विषेष अभियान चलाकर १४५ वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी, २१ अपारदर्षी फिल्म लगे चार पहिया वाहनों सहित कुल ४४९ वाहनों पर ४२,९०० रूपये अर्थदण्ड

इंदौर २८ -मार्च-२०११- यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा बायपास पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एक विषेष अभियान चलाकर बायपास पर उल्टी दिषा में वाहन चलाकर दुर्घटना की संभावना निर्मित करने पर १४५ वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी ।
              ए.बी.रोड़,रिंगरोड़ तथा नगर के आन्तरिक मार्गो पर अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए २१  चार पहिया वाहनों में अपारदर्षी फिल्म लगी पायी जाने पर कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही साथ यातायात विभाग व्दारा आज पूर्वीक्षेत्र स्थित शास्त्री मार्केट एवं खातीवाला टैंक मार्ग पर स्थित कार डेकोरेटर्स दुकानों के मालिकों सं यातायात विभाग के अधिकारियों व्दारा व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित कर इन दुकानदारों को केन्दीय मोटरयान अधिनियम की धारा १००(२)के अन्तर्गत वर्णित प्रावधानों कार वाहनों  की खिड़कियों पर फिल्म लगाने हेतु समझाईष दी गयी तथा मौके पर उनके व्दारा अमानक के अनुसार लगायी जा रही फिल्म को  निकलवाया जाकर नियमानुसार फिल्म लगाने की कार्यवाही की गयी है । दोनों की मार्केट में नियमानुसार मानक के अनुसार फिल्म लगाने हेतु एनाउन्समेन्ट की कार्यवाही भी की गयी । इसके साथ ही साथ नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले टाटा मैजिक/सिटी वेन वाहनों के विरूध्द चलाये गये अभियान में १ टाटा मैजिक १ सिटीवेन रूट का उल्लंधन करते पाये जाने पर कार्यवाही की गयी ।
             आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ४४९  वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ४२,९०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें १४४ रॉग पार्क होने पर, १३३ दुपहिया वाहन चालकों व्दारा हेलमेट का उपयोग न करने, ४ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर अर्थदण्ड किया गया ।

०२ आदतन, ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २८ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ मार्च २०११ को ०३ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।