Friday, March 18, 2011

दो मोबाईल लूटेरे क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार, ३० मोबाईल हेंडसेट बरामद


इन्दौर - दिनांक १८ मार्च २०११- अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेष चन्द जैन को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो बदमाष सन्नी एवं चीना मोटर सायकल से राहगीरों को चाकू अड़ाकर लूट की वारदात काफी समय से कर रहे है तथा वे दोनों इस समय बंगाली चौराहे की तरफ पुनः मोबाईल लूटने की नीयत से घूम रहे है सूचना पर तत्काल उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह को कार्यवाही सुनिष्चित करने हेतु निर्देषित किया गया । निर्देष के पालन में उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह के मार्ग दर्षन में उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया एवं टीम के प्र.आर. दीपक पंवार ,रजाक खान एवं आर. दिनेष सरगैया को कार्यवाही हेतु लगाया गया । टीम द्वारा निर्देष प्राप्त कर तत्काल रवाना होकर बंगाली चौराहे तरफ पंहुचकर सन्नी एवं चीना की तलाष आसपास करने पर मुखबिर द्वारा बताया गया कि दोनों बंगाली चौराहे पर स्थित शराब की दुकान के सामने बाईक लेकर खडे है । टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुऐ दोनों बदमाषों को पकडने में सफलता हासिल की । दोनों से उनके नाम पते पूछने पर उन्होंने अपना नाम १. नीलेष नामदेव उर्फ कांचा उर्फ नोकिया उर्फ चीना पिता मुन्नालाल नामदेव निवासी कालानी नगर इंदौर २. सन्नी पिता संजय सनान्से निवासी ८६ हुकुचन्द कालोनी इंदौर बताया ।
                 पुलिस द्वारा दोनों बदमाषो की तलाषी लेने पर इनके पास से दो-दो मोबाईल मिले ,तब दोनों बदमाषों को थाना पलासिया ले जाकर सघन पूछताछ करने पर दिनांक २६/२/११ की रात्री में फरियादी लोकेष पटेल को मनोरमागंज में चाकू मारकर मोबाईल लूट की वारदात करना स्वीकार किया साथ ही दोनों बदमाषों ने इसी प्रकार मोबाईल लूटने की कई अन्य वारदात कराना भी स्वीकार किया । दोनों बदमाषों की निषादेही पर उनसे अभी तक कुल ३० मोबाईल हेंडसेट बरामद किये जा चुके है एवं घटनाओं में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं चाकू बरामद किये गये है। अग्रिम कार्यवाही थाना पलासिया पुलिस द्वारा की जा रही है । इनसे अभी और भी मोबाईल लूट की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

नियम १०० (२) सुरक्षा शीशा केन्द्रीय मोटरयान नियम १९८९

इन्दौर-दिनांक १८ मार्च २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि शहर में चार पहिया वाहनो की खिड़कियों के कॉच पर जो फिल्म लगायी जा रही है, नियम विरूद्व होकर काली फिल्म का बहुतायत से उपयोग किया जा रहा है ।
        केन्दीय मोटरयान नियम १९८९ की धारा १००(२) के अनुसार :-प्रत्येक मोटरयान का वायुरोधी कॉच और खिडकियों के कॉच ऐसे होगें और वे ऐसी दशा में बनाए रखे जाएॅगें कि दृश्यप्रेषण का प्रकाश ७० प्रतिशत से अन्यून हो । बाजू की खिडकियों में प्रयुक्त कॉच ऐसे होगें  और ऐसी दशा में बनाये रखें जाएॅगें कि दृश्यप्रेषण का प्रकाश ५० प्रतिशत से अन्युन हो और भारतीय मानक  भा.मा. २५५३ भाग २-२ -१९९२ के अनुरूप होगें ।  
        अतः आम जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि अपने वाहनों की खिड़कियों के कॉच पर उपरोक्त भारतीय मानक के अनुसार फिल्म लगवाये । यातायात पुलिस द्वारा दो दिन समझाईश के बाद इस नियम के तहत आगामी दिनों में सख्त कार्यवाही की जावेगी ।

२९ टाटा मैजिक,११ सिटीवेन तथा ३ आटोरिक्षा सहित कुल ४८९ वाहनों पर ४२,५०० रूपये अर्थदण्ड

इंदौर १८ -मार्च-२०११, यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले टाटा मैजिक/सिटी वेन वाहनों के विरूध्द चलाये गये अभियान में २९ टाटा मैजिक पकड़ी गयी जिन पर रूट नहीं लिखा था,एैसे वाहनों को पकड़कर यातायात में उन वाहनों पर के रूट लिखवाये गये तथा अर्थदण्ड किया गया । ११ सिटी वेन, तथा ३ आटोरिक्षा वाहन के विरूध्द रॉग पार्क उल्लंधन पर कार्यवाही की गयी ।
                   आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ४८९  वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ४२,५०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें २०२ रॉग पार्क होने पर, २११  दुपहिया वाहन चालकों व्दारा हेलमेट का उपयोग न करने, ४१ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर, ३५ वाहन चालकों व्दारा चौराहे पर जानबूझ कर स्टाप लेन  का उल्लंधन करने पर, अर्थदण्ड की कार्यवाही ।
                  यातायात विभाग एवं नगर पालिक निगम की रिम्वुअल गेंग व्दारा आज संयुक्त रूप से रेल्वे स्टेषन बड़ी लाईन सियागंज कार्नर,सैफी चौराहे के बीच रोड़ पर लगे हाथ ठेले,दुकान सीमा से अधिक सीमा में रखे गये सामान नगरपालिक निगम व्दारा जप्त किये गये । यातायात विभाग की क्रेन वाहन व्दारा इस कार्यवाही के अन्तर्गत २०२ रॉग पार्क खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गयी  इसके साथ ही साथ नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गयी । 

१५ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १८ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १७ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १५ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थायी, ४४ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १८ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १७ मार्च २०११ को ०५ स्थायी, ४४ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले १२ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ मार्च २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १७ मार्च २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुर्जर खेडा पुलिया के पास से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले पूनमचंद्र, संतोष, राकेष, अजीत, संजय, दीपक, कैलाष, सत्तू, प्रदीप, विजय, गणेष तथा कैलाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०१० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ ले जाते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १८ मार्च २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १७ मार्च २०११ को २०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार श्यामाचंद्र शुक्ल नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सचिन पिता छीतरसिंह (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपए कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १७ मार्च २०११ को १९.१० बजे होली चौक गुर्जरखेडा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले पत्थरनाला किषनगंज निवासी नित्या पिता मांगीलाल लोधी (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०० रूपए कीमत की ०५ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १८ मार्च २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १७ मार्च २०११ को १२.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गोलू पिता विजय सिंह (२१) तथा बादल का भट्टा निवासी षिव पिता रामप्रसाद (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ खुकरी तथा ०१ गंडासा बरामद किया गया।
               पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १७ मार्च २०११ को १०.४५ बजे दरगाह मैदान खजराना से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कांदीग्राम खजराना निवासी  तोफिक पिता शाबिर खान (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
                 पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।                  

Thursday, March 17, 2011

७ टाटा मैजिक, २ सिटीवेन तथा ३ आटोरिक्षा सहित कुल ४४८ वाहनों पर ३६,८०० रूपये अर्थदण्ड

इंदौर १७ -मार्च-२०११, यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले टाटा मैजिक/सिटी वेन वाहनों के विरूध्द चलाये गये अभियान में ७ टाटा मैजिक पकड़ी गयी जिन पर रूट नहीं लिखा था,एैसे वाहनों को पकड़कर यातायात में उन वाहनों पर के रूट लिखवाये गये तथा अर्थदण्ड किया गया । २ सिटी वेन, तथा ३ आटोरिक्षा वाहन के विरूध्द रॉग पार्क उल्लंघन पर कार्यवाही की गयी ।
           आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ४४८  वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ३६,८०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें १२९ रॉग पार्क होने पर, २२७  दुपहिया वाहन चालकों व्दारा हेलमेट का उपयोग न करने, ५७ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर, ४१ वाहन चालकों व्दारा चौराहे पर जानबूझ कर स्टाप लेन  का उल्लंघन करने पर, तथा ४ वाहनों चालकों व्दारा अनाधिकृत रूप  प्रेषर हार्न का उपयोग करने पर अर्थदण्ड की कार्यवाही ।

चोरी करने की नियत से घुसे ०२ बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ मार्च २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ के ०४.१० बजे फरियादी अंबाराम पिता विट्ठल पवांर (५५) निवासी घनष्यामदास नगर इंदौर की रिपोर्ट पर निधी विहार कॉलोनी के पास झोपडपट्टी निवासी रोहित पिता फतेसिंह भील (२०) तथा बाराभाई इंदौर निवासी दिनेष पिता किषोर (२२) के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
            पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक १६ मार्च २०११ के रात्री ०२.३० बजे फरियादी अंबाराम के मकान की बाउन्ड्री वाल कूदकर दरवाजा तोडकर चोरी करने की नियत से आरोपियों ने प्रवेश किया । फरियादी के शोर मचाने पर आरोपियान भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे आसपास के लोगो की मदद से मौके पर पकड लिया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०९ किलोग्राम गांजा कीमती २७ हजार रूपये का बरामद, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ मार्च २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को २२.१० बजे ग्राम गांधी थाना गोगांव जिला खरगोन निवासी बतीया पिता गंगाराम बारेला (२३) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
             पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी चौराहा के पास से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त आरोपी को पकडा गया तथा इसके कब्जे से ०९ किलोग्राम गांजा कीमती २७ हजार रूपये का बरामद किया गया। पुलिस चंदननगर द्वारा उपरोक्त आरोपी बतीया निवासी गंगाराम बारेला (२३) निवासी ग्राम गांधी जिला खरगोन को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन, २८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० स्थायी, ४५ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १७ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १६ मार्च २०११ को १० स्थायी, ४५ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०२ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ मार्च २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को १८.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साकेत चौराहा के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले खजराना ग्राम निवासी सलीम पिता पीर शाह (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
              पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को १४.३० बजे फूटी कोठी रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले प्रजापति नगर इंदौर निवासी राजेष उर्फ राजू पिता बाबूलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ ले जाते हुए ११ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ मार्च २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार बाणगंगा थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले नरवल काकड निवासी दिनेष पिता भगवान सिंह (३३), शीतल नगर इंदौर निवासी जयवंत पिता सुल्तानसिंह (२१), भवानी नगर इंदौर निवासी सोनू पिता हरिसिंह (२२), टिगरिया बादषाह निवासी जगदीष पिता बाबूलाल (४६) तथा विक्रम पिता मानाजी (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२४० रूपए कीमत की १२० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को २१.३० बजे न्यू भीम नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली अनिता बाई पति कमल पांचाल (४०) तथा कुसुम बाई पति संतोष (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३२० रूपए कीमत की ४३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को २२.०० बजे रविदास नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले लखन पिता रामचंद्र (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४०० रूपए कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को २३.०० बजे बडी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी रोहित पिता बाबूलाल अहिरवार (१८) तथा गोलू पिता चुन्नीलाल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपए कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                  पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को १४.३० बजे खंडेलवाल पेट्रोल पंप के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले बजरंगनगर निवासी ओमप्रकाष पिता कन्हैयालाल (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                 पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १७ मार्च २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को ०९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदास नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लखन पिता रामचंद्र (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
              पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को २१.४५ बजे मोती तबेला से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नार्थ हरसिद्वी निवासी मनीष उर्फ मोन्टी पिता रविन्द्र बसोड (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को ११.२५ बजे मूल पैलेस कॉलोनी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले धीरेन्द्र पिता मोहनलाल राठौर (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।  

Wednesday, March 16, 2011

६ टाटा मैजिक तथा १ सिटीबस सहित कुल ५२९ वाहनों पर कार्यवाही, ४७ हजार २०० रूपये अर्थदण्ड वसूल

इंदौर -दिनांक १६ मार्च २०११- यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले टाटा मैजिक/सिटी वेन वाहनों के विरूध्द चलाये गये अभियान में ६ टाटा मैजिक पकड़ी गयी जिन पर रूट नहीं लिखा था, ऐसे वाहनों को पकड़कर यातायात में उन वाहनों पर के रूट लिखवाये गये तथा अर्थदण्ड किया गया । १ सिटी बस, वाहन के विरूध्द रॉग पार्क उल्लंघन पर कार्यवाही की गयी ।
                   आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ५२९  वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ४७,२०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें १८३ रॉग पार्क होने पर, २३९  दुपहिया वाहन चालकों व्दारा हेलमेट का उपयोग न करने, ६६ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर, ४१ वाहन चालकों व्दारा चौराहे पर जानबूझ कर स्टाप लेन  का उल्लंधन करने पर, अर्थदण्ड की कार्यवाही ।
                   व्यस्त मार्गो पर स्थित दुकानदारों के विरूध्द आज यातायात विभाग तथा नगरपालिक निगम ने मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दुकानदारों व्दारा अपनी दुकान के सामने दुकान सीमा से अधिक सीमा कवर करते हुए रखे गये विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक सामाग्री को नगरपालिक निगम व्दारा जप्त किया गया । यातायात विभाग व्दारा इन दुकान के सामने रॉग पार्क खड़े १८३ वाहनों के विरूध्द क्रेन कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड किया गया ।  नगरपालिक निगम एवं यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही आज  एम.टी.एच.कम्पाउण्ड से प्रारम्भ होकर रिव्हर साईड रोड़ पर संजय सेतु के बीच की गयी ।

होली, रंगपंचमी के आगामी त्यौहारो के संबंध में नगर सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

इन्दौर - दिनांक १६ मार्च २०११- नोडल अधिकारी श्री मनोज राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने बताया कि नगर सुरक्षा समिति की आगामी त्यौहारो को देखते हुए एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली रंग पंचमी पर व्यवस्था, नये सदस्यो को शामिल करने का अभियान, सभी संयोजको के कार्यो का मूल्यांकन, सक्रिय सदस्यो को अधिक जवाबदारी देने के लिए, तैराकी तथा फर्स्ट-एड का परीक्षण आदि के संबंध में बताया गया कि जो भी सदस्य इनमें भाग लेने के इच्छुक है वह अपने नाम नगर सुरक्षा समिति के केन्द्रिय कार्यालय में दे सकते है।
              सभी सदस्यो को यह भी समझाया गया कि अपने क्षेत्र में ऐसे जगहो पर होली न जलाने का मोहल्ले/कॉलोनी वासियो से अनुरोध करे जहॉ से यातायात व्यवस्था में व्यवधान हो। बिजली के तारो के निचे होली न जलाई जाये, स्पीकर अधिक आवाज में न बजाये, जबरन किसी पर रंग नही डाला जाये। जल संकट को देखते हुए कम से कम पानी इस्तेमाल किया जाए। होलिका दहन परंपरा का निर्वाह कम से कम लकडी से किया जाए, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठने दे, रात्री गस्त में पुलिस को अपना सहयोग करे, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।
              नगर सुरक्षा समिति की ओर से जिला संयोजक रमेष शर्मा, जिला प्रवक्ता अमरजीतसिंह सूदन, पूर्वी संयोजक सुधीर ऐरन, पष्चिमी संयोजक तरणजीतसिंह छाबडा ने आष्वस्त किया कि होली, रंगपंचमी का त्यौहार परंपरा अनुसार मनाया जायेगा तथा किसी भी प्रकार कि अप्रिय स्थिति निर्मित नही होने दी जायेगी। पुलिस को कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे।

०६ आदतन, २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १६ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थायी, ५६ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १६ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १५ मार्च २०११ को ०८ स्थायी, ५६ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।