Sunday, February 27, 2011

एक करोड का क्रिकेट का सट्टा क्राईम ब्रांच द्वारा पकडा गया, दो आरोपी पकडाये


इन्दौर - दिनांक २७ फरवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेशचंद्र जैन ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग रामचंद्र नगर में भारत तथा इंग्लैण्ड के विष्व कप क्रिकेट का सट्टा ले रहे है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक सोमा मलिक एवं उनकी टीम के प्रआर. जगदीष मालवीय, आर. सुरेष मिश्रा तथा सुरेष यादव द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान थाना मल्हारगंज क्षेत्रांतर्गत १२० रामचंद्र नगर इंदौर पहुॅचकर दबीष दी गई तथा वहॉ से क्रिकेट का सट्टा लेते दो व्यक्तियो का पकडा गया। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर इन्होने अपना नाम आषीष पिता संतोष माहेष्वरी (२५) काटजू कॉलोनी रतलाम हाल १२० रामचंद्र नगर इंदौर तथा कमल पिता सतीष माहेष्वरी (३०) निवासी काटजू कॉलोनी रतलाम हाल ६ कैलाष मार्ग मल्हारगंज इंदौर बताया । विस्तृत पूछताछ पर आरोपियो ने बताया कि उक्त दोनो आरोपी तीन-चार माह से यहॉ मकान किराये पर लेकर रह रहे थे । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक एलसीडी, ५ मोबाईल फोन, १ वाईस रिकार्डर, ४-५ हजार रूपये नगदी तथा सट्टे का लेखाजोखा बरामद किया गया।  
        इंदौर जिले में लगातार क्रिकेट के सट्टे की कार्यवाही को देखते हुये शहर के सटोरियो द्वारा बाहर के सटोरियो को बुलाकर सट्टे की कार्यवाही संचालित की जा रही है इसी तारतम्य में रतलाम जिले के उक्त दोनो आरोपी किराये का मकान लेकर सिर्फ क्रिकेट के सट्टे का कारोबार किया जा रहा था। उक्त कार्यवाही में किसी को शक न हो इसलिये परिवार सहित निवासरत रहते थे। आरोपीगणो से प्राप्त सट्टे के लेखाजोखा से पिछले कई क्रिकेट मैचो का हिसाब किताब भी प्राप्त हुआ है जिससे यह पता चलता है कि आरोपीगण अब तक करोडो का व्यवसाय कर चुके है और सट्टे के पैसो का लेनदेन हवाला के द्वारा इनके द्वारा किया जाता रहा है जिसका पता लगाया जा रहा है। इनसे शहर के और भी कई बडे सराफा व्यवसायी व अन्य व्यवसायी के द्वारा भी जुडे होने से पता लगाकर कार्यवाही की जावेगी। क्राईम ब्रांच द्वारा उक्त आरोपियो को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मल्हारगंज के सुपुर्द किया गया, जहॉ इनसे पूछताछ की जा रही है तथा मकान मालिक जगदीष साखला के विरूद्व किरायेदार की सूचना नही देने पर धारा १८८ द.प्र.सं. के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।

१३ आदतन ३१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २७ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन तथा ३१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

११ स्थायी ३० गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २७ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को,११स्थायी, ३० गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते व सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०६ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २७ फरवरी २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को ११.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोमा की फेल इंदौर से जुआ खेलते  यही के रहने वाले  योगेष,नरेन्द्र,व विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपए तथा ताष पत्ते  बरामद किये गये।तथा चाणक्य काम्पलेक्स गोमा की फेल से सट्टा करते ९०५ पंचम की फेल निवासी कमल पिता बाबूलाल लोखरे(२४) को पकडा इसके कब्जे से १८५ रू तथा सट्टा उपकरण बरामद किया गया ।
    पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड इंदौर से सट्टा करते  शारदा नगर इन्दौर निवासी अवध नारायण पिता भंवरलाल मालवीय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८० रूपए तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम खुदरी से सट्टा करते  यही के रहने वाले मोहन पिता डब्बू भील(५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५५ रूपए तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०७ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २७ फरवरी २०११-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नियाभाई की चाल इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते शंकरबाग पुलिया के पास इन्दौर निवासी पवन पिता गजेन्द्रसिंह चौहान (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रू कीमत की ३० क्वाटर देषी षराब बरामद की।
      पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को २०.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्दनगर बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते २९/१ महाराणप्रताप नगर इन्दौर निवासी गोलू पिता रामनारायण चौहान (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रू कीमत की २० क्वाटर देषी षराब बरामद की।
    पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बीबीखेडी सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते यही के रहने वाले उदयसिंह पिता मांगीलाल कीर (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रू कीमत की २० क्वाटर देषी षराब बरामद की।
    पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम काई से अवैध रूप से शराब बेचते यही के रहने वाले राजेष पिता परमानंद कलोता(३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६० रू कीमत की ४ बाटल देषी षराब बरामद की।
    पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे क्रासिंग के नीचे पीठ रोड महू से अवैध रूप से शराब बेचते यादव मोहल्ला महू निवासी अकरम पिता मो. सलीम (३०) को पकडा।तथा श्रवण मोहल्ला महू से लालजी की बस्ती महू निवासी प्रदीप पिता सियाराम खटीक (४३)को पकडा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अलग-अलग ६०० रू कीमत की २०ली. षराब बरामद की।
    पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को ११.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांतेररोड किषनगंज बाडा से अवैध रूप से शराब बेचते यही के रहने वाले राजेष उर्फ बबलू पिता ओंकारलाल(४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५००० रू कीमत की ६० लीटर कच्ची षराब बरामद की।
          पुलिस व्दारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।       

अवैध हथियार सहित चार बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २७ फरवरी २०११- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को १९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुलजार कालोनी सिटी बस स्टेण्ड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १५/१ राजाबाग कालोनी श्याममाली का मकान इन्दौर निवासी अमरजीत उर्फ प्रिंस पिता जसवंत सिंह सलूजा(१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
            पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोईथराम चौराह इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले१७८ चोईथराम मण्डी  इन्दौर निवासी टकेसिंह बंजारा पिता मोहनबंजारा (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को ८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानपुरा आमरोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मानपुरा निवासी गब्बू पिता दुलेसिंह राठौर(३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
           पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २६ फरवरी २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शोभाराम के मकान के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले उमरीखेडा निवासी टंटू उर्फ टंटिया पिता करणसिंह भील (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।




          

Saturday, February 26, 2011

अवैध शराब बेचते ०२ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २६ फरवरी २०११-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०११ को १०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घनष्यामदास नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते २२५ घनष्यमदास नगर इन्दौर निवासी गब्बर पिता शंकर यादव(३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रू कीमत की ३० क्वाटर देषी षराब बरामद की।
      पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०११ को १४.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोहन टाकिज के पास महू से अवैध रूप से शराब बेचते १९७२ भाई मोहल्ला महू निवासी मुन्ना पिता लेखराज वर्मा (४१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रू कीमत की १० लीटर जहरीली कच्ची शराब बरामद की।
          पुलिस व्दारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।        

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २६ फरवरी २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०११ को १२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा तिराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ९७५ भागीरथपुरा इन्दौर निवासी विनोद पिता रामनाथ बोरासी(२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी बरामद की गई।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मारथोमा स्कूल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १४७/ए/११ स्कीम नं ७८ इन्दौर निवासी संतोष पिता रामस्वरूप शर्मा (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २००० रू कीमत का एक देषी कट्टा बरामद किया ।
    पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

हत्या का आरोपी पकडाया

इन्दौर-दिनांक २६ फरवरी २०११-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि, दिनांक २४.२.११ को थाना खुडैल क्षेत्रान्तर्गत मृतक बाबूलाल पिता भागीरथ बलाई की लाष प्राप्त हुई थी । जिसमें हत्यारा आरोपी पकडा गया है। मृतक बाबूलाल  आरोपी की पत्नी से बातचीत करता था, इस कारण से आरोपी ने उसकी हत्या की ।
    दिनांक २२.२.११ रात्रि ८ बजे से मृतक  बाबूलाल पिता भागीरथ बलाई (४५) निवासी ग्राम काचरोट घर से गायब था। दिनांक २४.२.११ को सुबह १० बजे बाबूलाल की लाष अंगे्रजी घॅास बीड, ग्राम काचरोट में मिली। जिसे चौकीदार आत्माराम भील के व्दारा देखा गया तथा इसकी सूचना चौकीदार व्दारा  चौकी कंपेल पर दी गई।
    पुलिस व्दारा मौके पर जाकर देखा गया तो मृतक बाबूलाल की रक्तरंजित लाष पडी थी, तथा बाबूलाल के सिर पर चोट के निषान दिखाई दे रहे थे, एवं किसी के व्दारा बाबूलाल की  हत्या करना प्रतीत हो रहा था। जिस पर से थाना खुडैल में हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया । हत्या के आरोपी की पतारसी हेतु थाना प्रभारी खुडैल एम.जी.श्रीवास्तव के नेतृत्व में सउनि के.एस.गेहलोद,प्र.आर.कैलाष,तथा आर. नरेन्द्र मण्डलाई की टीम गठित कर आरोपी की पतारसी की गई। विवेचना के दौरान पाया कि मृतक बाबूलाल,  रतन पिता दषरथ भील की पत्नी गीताबाई से बातचीत करता था, एवं दिनांक २२.२.११ की रात्रि ९ बजे के करीब बाबूलाल, रतन पिता दषरथ भील नि. ग्राम काचरोट के साथ देखा गया था। इस शंका के आधार पर रतन भील को पूछताछ हेतु तलाष गया जो कि खेत पर काम करता हुआ मिला। जिससे हत्या के विषय में पूछताछ करने पर पहले तो रतन ने पुलिस को कुछ नही बताया कितु जब रतन से पुलिस व्दारा सख्ती से पूछताछ की गई तो रतन ने बाबूलाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया।  
आरोपी ने बताया कि हत्या से पहले दोनो ने  साथ में शराब पी तथा जब बाबूलाल नषे की हालत में हो गया तो, रतन भील, बाबूलाल को जंगल से लकडी लाने का बहाना बनाकर जंगल में ले गया तथा मौका देखकर बाबूलाल के सिर पर बॅांस की लकडी से वार किये । जिससे बाबूलाल की मृत्यु हो गई।
   

३७ आदतन ३७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २६ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ३७ आदतन तथा ३७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५२ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २६ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २५ फरवरी २०११ को, ५२ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते व सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १० व्यक्ति गिरफ्तार

    इन्दौर- दिनांक २६ फरवरी २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०११ को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांवेर रोड इंदौर से जुआ खेलते  यही के रहने वाले  जमील पिता वाहिद ,सगीर पिता रईस , बालकिषन पिता प्रकाष, राकेष पिता मोहनलाल व, अकरम पिता खाजू खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०५० रूपए तथा ताष पत्ते  बरामद किये गये।
    पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०११ को ०३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीताराम चौक पाटनीपुरा इंदौर से जुआ खेलते  यही के रहने वाले  नवीन पिता नारायण तथा संजय पिता लक्ष्मण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११९०० रूपए तथा ताष पत्ते  बरामद किये गये।
    पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०११ को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गफूर खॉ की बजरिया इंदौर से जुआ खेलते  यही के रहने वाले  मो.अनीषपिता अब्दुलगनी तथा खालीद पिता कुतुबुद्दीन  को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९३० रूपए तथा ताष पत्ते  बरामद किये गये।
    पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०११ को १३.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बैक आफ इण्डिया के सामने हातोद से सट्टा करते  यही के रहने वाले  महेष पिता लक्ष्मीनारायण राठौर (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२५ रूपए तथा सट्टा उपकरण  बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।



Friday, February 25, 2011

दो अंधे कत्ल का पर्दाफाष ६ आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक २५ फरवरी २०११-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि दिनांक २१.२.२०११ की रात्रि में हुई मृतक रिक्षा चालक सुरेन्द्र पिता बाबूराव पवनीकर उम्र ४५ साल निवासी स्कीम नं. ७८ की बीमा अस्पताल के पीछे चाकूओ से गोद कर हत्या कर दी गई थी इसी के एक घंटे बाद बीमा अस्पताल के सामने रोड नं. ११ में मृतक राजू भूरिया पिता नवल सिंह भूरिया उम्र ३० निवासी २१० न्यू गौरी नगर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।जिसमे क्रमषः थाना हीरानगर में अप क्र६२/२०११ धारा ३०२ भादवि एवं थाना परदेसीपुरा पर अपराध क्रमांक ५९/२०११ धारा ३०२ भादवि का अज्ञात  आरोपी गणों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किये गए थें । घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । उक्त वारदात की पतारसी के लिये श्री  नगर पुलिस अधीक्षक जय वीर सिंह के नेतृत्व में एवं संतोष सिंह भदौरिया थाना प्रभारी परदेसीपुरा आर के सोनकर थाना प्रभारी हीरानगर , उपनिरीक्षक राकेष बैस ,उनि तिलगाम कोबरा टीम के प्रभारी सउनि रामचंद्रसिंह परिहार प्रआर लोकेन्द्र चौधरी ,ब्रजेन्द्र जाट , मक्सूद खान इन्द्रजीत सिंह रामसिंह शोभाराम पंकज सिंह मुकेष यादव श्याम पटेल प्रताप सिंह सेंगर प्रदीप पाण्डे विष्वास राव आदि कर्मचारियों की टीमे गठित हुई ।
    नगरपुलिस अधीक्षक परदेसीपुरा की मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी १अंकुष पिता प्रेमराज बरवेले उम्र १९ निवासी बडी भमौरी , २. पुनीत पिता गणेष शर्मा उम्र १८ साल नि. १३/७ नंदानगर जितेन्द्र उर्फ भय्‌यु पिता ओंकार सिंह सोलंकी उम्र १९ साल निवासी स्कीम नं ७८ एवं अन्य नाबालिक तीन आरोपियों को पकडकर कर पूछताछ की गई तो घटना के दिन द्यषराब एवं अन्य नषे करके अनूप टाकिज पर मृतक सुरेन्द्र का आटो रिक्षा रात्रि ८.१५ बजे रोककर अंकुष की मॉ की तबीयत खराब है बीमा अस्पताल में भर्ती है बीमा अस्पताल क ग्राउण्ड में ले गए वहा जाकर अंकुष ने मृतक सुरेन्द्र के गले पर चाकू लगा दिया और उसके पास क्या है मांगने लगे। मृतक सुरेन्द्र के व्दारा मना करने पर जितेन्द्र उर्फ भय्‌यू व पुनीत ने चाकू मारे जिससे उसकी मृत्यु हो गई व मृतक की जेब से १७० रूपए लेकर वहा से चले गऐ। आगे रास्ते में अंकुष जितेन्द्र सोलंकी परदेसीपुरा कलाली आए और मिले हुए पैसे से शराब  पी । इसके बाद पुनः नीरज शर्मा के घर के सामने नंदानगर रोड नं ११ पर नाबालिक दोस्तो को साथ में लेकर पहुचे । वहा पर कुछ समय बाद पैदल आ रहे मृतक राजू भूरिया जो काल सेंटर मे काम करता था को रोककर मोबाईल लगाने के लिये कहने लगें । उसके व्दारा मना करने पर एवं मोबाईल नही देने पर अंकुष और रितेन्द्र उर्फ भय्‌यू ने झगडा किया एवं उसके पेट सीने मे चाकूओं से कई वार किये । जिससे उसकी मृत्यु हो गई ।
        उक्त दोनो घटनाओं  के आरोपियों को गिरफ्‌तार कर पुलिस थाना परदेसीपुरा व हीरानगर व्दारा आवष्यक कार्यवाही की जा रही है ।

१४ आदतन ३२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २५ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १४ आदतन तथा ३२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४७ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २५ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को ०२ फरारी वारंट, ४७ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते व सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले २१ व्यक्ति गिरफ्तार

    इन्दौर- दिनांक २५ फरवरी २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को २२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मदीना नगर मस्जिद के पास इंदौर से जुआ खेलते  यही के रहने वाले  मो. मुस्तफा., मो. फारूख, मो रहीष, आषीष, नदीम, सरदार, अकमल  को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९७०० रूपए तथा ताष पत्ते  बरामद किये गये।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सॉवरिया होटल के पास मॉगलिया डीपो इन्दौर से जुआ खेलते यही के रहने वाले बंटी पिता नगजीराम, धर्मेन्द्र, केषर पिता बापूसिंह, संतोष , जितेन्द्र पिता नारायण सिंह , देवनारायण उर्फ मुन्ना को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गॉधी पैलेस इन्दौर से सट्टा करते यही के रहने वाले चेतन पिता शंकरलाल परमार (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४३० रूपये नगदी व सट्टा उपकरण  बरामद किये गये।
 पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुद्धनगर  के पास इंदौर से दो अलग-अलग स्थानो पर  जुआ खेलते  यही के रहने वाले  रवीन्द्र पिता मनोहर , पंकज पिता जनेर, मनोज पिता अरूण , सागर पिता मनोहर, तथा राहुल पिता भंवर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल २७२० रूपए तथा ताष पत्ते  बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०७ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २५ फरवरी २०११-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को २१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जोषी मोहल्ला इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते ६ छत्रीपुरा पुलिस लाईन के सामने इन्दौर निवासी मो. हमीद पिता मो. आरिफ(१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रू कीमत की २२ क्वाटर देषी षराब बरामद की।
      पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को १९.०० बजे  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बंधाना हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते यही के रहने वाले राधेष्याम पिता शंकरलाल (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०० रू कीमत की  २लीटर कच्ची  षराब बरामद की।
    पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को २३.०० बजे  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीठा रोड महू से अवैध रूप से शराब बेचते टाल मोहल्ला महू मो. नासिर पिता मो. सलीम तथा पीठा रोड महू निवासी आनन्द पिता प्रेम पसरे (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल ११०० रू कीमत की ३० लीटर कच्ची षराब बरामद की।
    पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को १९.२० बजे  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कोदरिया मंदिर के पास से अवैध रूप से शराब बेचते यही के रहने दीपक पिता षिवनारायण माली (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रू कीमत की ५लीटर कच्ची षराब बरामद की।
    पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दातोदा से अवैध रूप से शराब बेचते यही के रहने वाले पुरूषोत्तम पिता सीताराम, तथा दिनेष पिता मांगीलाल भील(३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल१४०० रू कीमत की ४२ क्वाटर देषी षराब बरामद की।
        पुलिस व्दारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।       

दो जिलाबदर बदमाष गिरफ्‌तार

    इन्दौर-दिनांक २५ फरवरी २०११-पुलिस अधीक्षक पष्चिम /देहात श्री डी. श्री निवास वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना रावजी बाजार क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक २४.२.११ को थाना प्रभारी रावजीबाजार जोरसिंह भदौरिया के मार्ग दर्षन में सहायक उपनिरीक्षक सिंह व्दारा जिलाबदर आरोपी पंकज पिता गम्मू (२२) को जिलाबदर होकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते पाया जिसे पकडा गया ।
    उल्लेखनीय है कि आरोपी पंकज पिता गम्मू के विरूद्ध ८ से अधिक अपराध पंजीबद्ध होकर विभिन्न न्यायालयों मे विचाराधीन है इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुष लगाने हेतु जिलाधीष महोदय इन्दौर व्दारा १ माह पूर्व तीन माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा में रहने से प्रतिबंधित किया गया था उसका उल्लंघन करते हुए आरोपी पंकज पिता गम्मू (२२)नि जबरन कालोनी को कल दिनांक २४.२.११ को ११.३० बजे जबरन कालोनी शारदा मंदिर के बाहर से पुलिस व्दारा गिरफ्‌तार किया गया ।जिलाधीष महोदय के आदेष का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरूद्ध पुलिस रावजी बाजार व्दारा धारा १४ म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है ।
    पुलिस थाना महू क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक २४.२.११ को थाना प्रभारी दौलत सिंह गुर्जर के मार्ग दर्षन में सहायक उपनिरीक्षक उईके व्दारा जिलाबदर आरोपी मो.नासिर पिता मो. सलीम (३२) को जिलाबदर होकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते पाया जिसे पकडा गया ।
    उल्लेखनीय है कि आरोपी मो.नासिर पिता मो.सलीम के विरूद्ध १५ से अधिक अपराध पंजीबद्ध होकर विभिन्न न्यायालयों मे विचाराधीन है इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुष लगाने हेतु जिलाधीष महोदय इन्दौर व्दारा दिनांक ६.११.१०को ६ माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा में रहने से प्रतिबंधित किया गया था उसका उल्लंघन करते हुए आरोपी मो.नासिर पिता मो. सलीम (३२)नि टाल मोहल्ला महू को कल दिनांक २४.२.११ को कोर्ट के सामने महू से पुलिस व्दारा गिरफ्‌तार किया गया ।जिलाधीष महोदय के आदेष का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरूद्ध पुलिस महू व्दारा धारा १४ म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, February 24, 2011

०७ आदतन २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २४ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २३ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३४ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २४ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २३ फरवरी २०११ का े०१ फरारी वारंटष् ३४ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।