Sunday, January 23, 2011

नेहरू स्टेडियम परिसर के आस-पास २६-जनवरी-२०११ तक वाहनों की पार्किग पर अस्थाई प्रतिबंध

इन्दौर - दिनांक २३ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि स्थानीय नेहरू स्टेडियम के दुकानदार एवं परिसर के आस-पास वाहनों के सुधार कार्य करने वाले तथा अन्य प्रकार के व्यवसाय से सम्बधित वाहनों की पार्किग गणतन्त्र दिवस समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अस्थाई रूप से प्रतिबंधित रहेगी । गणतन्त्र दिवस की पूर्व तैयारी एवं नेहरू स्टेडियम में गणतन्त्र दिवस के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात विभाग व्दारा आज दिनांक से २६ जनवरी-२०११ तक स्थानीय नेहरू स्टेडियम के आस-पास वाहनों के सुधार कार्य करने वाले गैरेज, तथा अन्य प्रकार के व्यवसाय से सम्बधित दुकानदारों से अपील की गयी है कि उनके व्यवसाय स्थल पर आने वाले  वाहनों की पार्किग २६ जनवरी-२०११ तक गणतन्त्र दिवस समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अन्यत्र करना सुनिष्चित करें ।
                आज दिनांक से यातायात विभाग की क्रेन वाहन लगातार इस परिक्षेत्र में पार्क किये वाहनों को हटाने हेतु पेट्रोलिंग करती रहेगी, ऐसे पार्क वाहनों के विरूद्व उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

रिंगरोड़ पर हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग ना करने वाले ४२८ वाहन चालकों पर २३,३०० रूपये अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक २३ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया  यातायात विभाग व्दारा मालवीय पैट्रोप पम्प चौराहे से राजीवगॉधी प्रतिमा चौराहे तक रिंगरोड़ पर अलग-अलग चौराहों पर सीटबेल्ट लगाकर न चलने वाले चार पहिया वाहन तथा दो पहिया वाहन चालक/सवारी व्दारा रिंगरोड़ पर वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों की सघन चेकिंग की गयी।  आज प्रातः १० बजे से मध्यान्ह बाद तक यातायात का बल व्दारा चलाये गये विषेष अभियान के अन्तर्गत कुल ४२८ वाहन चालकों व्दारा उपरोक्त प्रावधान का उल्लंघन करते पाये जाने पर २३,३०० रूपये अर्थदण्ड किया गया।
            यातायात विभाग व्दारा आज चलाये गये इस विषेष अभियान में ३६ चार पहिया वाहनों चालकों व्दारा रिंगरोड़ पर वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग न करते पाये जाने पर  तथा ३९२  दो पहिया वाहन चालकों व्दारा रिंगरोड़ पर वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग न करते पाये पर मो.व्ही.एक्ट के प्रावधात के अन्तर्गत अर्थदण्डित किये जाने की कार्यवाही की गयी है।

क्राईम ब्रांच द्वारा मोबाईल चोर गिरफ्तार, दो मोबाईल फोन बरामद

इन्दौर - दिनांक २३ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर महेश चन्द जैन ने बताया कि नकबजनी व चोरी की वारदातो की पतारसी हेतु उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल पांडे पाण्डेय की टीम जिसमें आर. रामपाल, बषीर तथा राजभान को लगाया गया था, क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश संदीप पिता राजू बलाई निवासी बिचोली मर्दाना नई बस्ती इंदौर का नषे का आदि है तथा चोरी की वारदातो में लिप्त है । क्राईम ब्रांच की उक्त टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त उक्त सूचना के आधार पर बदमाष संदीप पिता राजू बलाई (२५) निवासी बिचोली मर्दाना नई बस्ती इन्दौर को पकडा जिससे पूछताछ करते थाना पलासिया क्षैत्र में ७७ नई बस्ती बिचोली मर्दाना से मोबाईल चोरी की घटना करना स्वीकार किया।
        उल्लेखनिय है कि पुलिस थाना पलासिया क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक २२ जनवरी २०११ को १५.०० बजे फरियादी इंदरसिंग पिता लक्ष्मणसिंह (२५) निवासी ७७ नई बस्ती बिचोली मर्दाना इंदौर ने रिपोर्ट की थी कि कोई अज्ञात बदमाष उसके घर की खिडकी के पास रखे माईक्रोमेक्स व सेमसंग कंपनी के दो मोबाईल फोन चुराकर ले गया है। पुलिस पलासिया द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्व धारा ३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी संदीप पिता राजू बलाई को हिरासत में लेकर इसकी निषादेही पर फरियादी के घर से चुराये गये सेमसंग व माईक्रोमेक्स कंपनी के दो मोबाईल फोन कीमती ०७ हजार रूपये के बरामद किये गये है। आरोपी संदीप को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पलासिया के सुपुर्द किया गया आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा इससे अभी और भी चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

०३ आदतन ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २३ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २२ जनवरी २०११ को ०५ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ जनवरी २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २२ जनवरी २०११ को १०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोईथराम मण्डी झोपडपट्टी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ७९ देवेन्द्र नगर इंदौर निवासी लखन पिता नरसिंह (१८) तथा रंगवासा निवासी राजेष उर्फ गुड्डा पिता रामप्रसाद (४८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४७० रूपये कीमत की ४२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २२ जनवरी २०११ को १३.२० बजे ग्राम नरलाय झोपडी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुरेष पिता चुन्नीलाल प्रजापत (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९८० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २२ जनवरी २०११ को १९.५० बजे पवनपुरा पालदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पवनपुरी कॉलोनी निवासी गणेष पिता बाबूराव (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २३ जनवरी २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २२ जनवरी २०११ को १२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्ण बाग इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले षिवबाग कॉलोनी इंदौर निवासी रंजीत पिता मांगीलाल (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, January 22, 2011

१० किलोग्राम गांजा कीमती २५ हजार रूपये का बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक २२ जनवरी २०११ - पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २१ जनवरी २०११ को १७.३० बजे ग्राम झामटा जिला बडवानी निवासी ज्ञानसिंह पिता अतारसिंह बारेला तथा तसरिया पिता कतारसिंह बारेला के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
    पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद सोनगिरा रोड चंदर माली के खेत के पास से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त दोनो आरोपियो को पकडा गया तथा इनके कब्जे से १० किलोग्राम गांजा कीमती २५ हजार रूपये का बरामद किया गया। पुलिस हातोद द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपी ज्ञानसिंह पिता अतारसिंह बारेला (३०) तथा तसरिया पिता कतारसिंह बारेला निवासी ग्राम झामटा जिला बडवानी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २२ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २१ जनवरी २०११ को ०८ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ जनवरी २०११- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक २१ जनवरी २०११ को ०९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल ब्रिज के नीचे सियागंज इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले जनता चौक इंदौर निवासी सुनील पिता तोरणसिंह (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २००० रूपये कीमत की ९५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २१ जनवरी २०११ को २०.२५ बजे केषरबाग ब्रिज के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले तेजपुर गडबडी इंदौर निवासी दिनेष पिता मांगीलाल (२७) तथा चोईथराम मण्डी इंदौर निवासी राहुल पिता नंदकिषोर (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७९० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ०३ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २२ जनवरी २०११- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २१ जनवरी २०११ को १४.२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नयापीठा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १८४ समाजवाद इन्दिरानगर इंदौर निवासी मेहबूब पिता सलीम खान (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक २१ जनवरी २०११ को १६.५० बजे कोठारी मार्केट इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले शंकरलाल पिता हरजी कटारा तथा विजय पिता सुधाकर राव को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २२ जनवरी २०११- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २१ जनवरी २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगम चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले षिवाजी मार्केट इंदौर निवासी राजू पिता शंकरराव (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २१ जनवरी २०११ को १२.२० बजे एमआर-९ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ६१ रवि जागृति नगर इंदौर निवासी आकाष पिता कैलाष लोधी (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, January 21, 2011

किरायेदार की सूचना थाने पर नही देने पर मकान मालिक के विरूद्व प्रकरण दर्ज

इन्दौर - दिनांक २१ जनवरी २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २० जनवरी २०११ को १५.१० बजे ४७० जनता कॉलोनी इंदौर निवासी चंपालाल पिता काषीराम चौहान (६५) के विरूद्व धारा १८८ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस द्वारा की गई जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी मकान मालिक चंपालाल ने ४५५,४७० जनता कॉलोनी इंदौर स्थित अपने मकान में किरायेदार रखे था जिसकी सूचना उसने थाने पर नही दी थी। आरोपी द्वारा मकान में किरायेदार रखकर संबंधित थाने पर इसकी सूचना नही देकर जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेष का उल्लंघन किया गया था। पुलिस मल्हारगंज द्वारा उपरोक्त आरोपी मकान मालिक चंपालाल पिता काषीराम चौहान (६५) निवासी ४७० जनता कॉलोनी इंदौर को उपरोक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २१ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २० जनवरी २०११ को ०६ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ जनवरी २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २० जनवरी २०११ को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दरगाह रोड खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले गरीब नवाज कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी रईस पिता अब्दुल रषीद (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए मिले ०८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २१ जनवरी २०११- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २० जनवरी २०११ को १७.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेणुका टेकरी नेमावर रोड से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, बबलू, सूरज, तेजराम, हरेन्द्र तथा केदार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९१० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २० जनवरी २०११ को १७.३० बजे कडावघाट बालवाडी से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अनोखीलाल तथा मुकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २० जनवरी २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को १८.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राधा गोविंद का बगीचा इंदौर निवासी गोलू पिता जगदीष वर्मा (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, January 20, 2011

आरक्षक जीडी की लिखित परीक्षा के समय में परिवर्तन दिनांक ३० जनवरी २०११ को ०९.०० बजे से ११.०० बजे के स्थान पर दोपहर १२ः०० बजे से ०२ः०० बजे तक

इन्दौर -दिनांक २० जनवरी २०११- पुलिस महानिरीक्षक झोन इंदौर झोन श्री संजय राणा ने बताया कि इन्दौर ज+ोन के भर्ती विज्ञापन में आरक्षक जीडी की लिखित परीक्षा का समय पूर्व में दिनांक ३० जनवरी २०११ को प्रातः ०९ः०० बजे से ११ः०० बजे तक विज्ञापित किया गया था, उक्त समय को परिवर्तित कर दोपहर १२ः०० बजे से ०२ः०० बजे तक किया जाता है। लिखित परीक्षा नेहरु स्टेडियम, इन्दौर में ली जावेगी।