Tuesday, January 4, 2011

'' २२वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह '' सड़क सुरक्षा सप्ताह का चौथा दिन

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११-  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि यातायात विभाग,तथा आय.टी.आय.प्रषिक्षण संस्थान के अधिकारियों के सहयोग से आय.टी.आय.नन्दानगर में यात्री वाहनों के चालकों का प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया। आज प्रातः११ बजे से ३ बजे तक संचालित इस प्रषिक्षण षिविर में ४७ यात्री वाहन चालकों को प्रषिक्षित किया गया ।  इस प्रषिक्षण षिविर में मुख्य प्रषिक्षण आर.के.शर्मा, तथा आर.आर.तिवारी, आय.टी.आय.नन्दानगर के समन्वयक अनिल शर्मा,यातायात विभाग के थाना प्रभारी यातायात पूर्वी एच.के.रधुवंषी,सउनि. जी.पाण्डे पूरे समय उपस्थित रहे।
        यातायात पार्क रेडियो कॉलोनी में डी.एस.पी. पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान,उपनिरीक्षक डॉ. मनोज दीक्षित तथा सउनि. सी.पी.सोलंकी एवं अन्य यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से यातायात प्रसार-प्रसार गतिविधियों के अन्तर्गत आर.आर.ग्रुप के बच्चों व्दारा यातायात पार्क रेडियो कॉलोनी में यातायात नियमों पर आधारित प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता में ३०० बच्चों ने भाग लिया । ग्रुप कमांडर सुश्री आरती मोर्य तथा राकेष शर्मा के नेतृत्व में आर.आर.ग्रुप के बच्चो व्दारा यातायात नियमों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया । शहर के प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर आर.आय.ग्रुप के ५० बच्चों व्दारा  बाद दोपहर ३ बजे से ५ बजे तक वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईष दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट्स तथा स्टीकर्स का वितरण किया गया तथा शराब पीकर वाहन न चलाने बाबत्‌ समझाईष दी गयी ।  यातायात विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से यातायात पूर्वी क्षेत्र में मोबाईल वाहन से प्रचार-प्रसार की कार्यवाही की गयी । यातायात पार्क में प्रजापिता ब्रम्हमा कुमारी वि.वि. की बहनों व्दारा भी पार्क में उपस्थित आटोरिक्षा चालको को यातायात नियमों का पालन करने तथा अच्छे आचरण का अनुसरण करने सम्बन्धी व्याख्यान/प्रषिक्षण दिये गये ।
        यातायात पार्क में स्कूली बच्चों की वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें ÷÷हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग लाभकारी है या नही ? विषय पर ४६ स्कूली बच्चों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किये ।  यातायात एवं नगरपालिक के संयुक्त प्रयास से चलित वाहन से पूर्वीक्षेत्र में आर. ९३९ जगदीष व्दारा एम.जी.रोड़,मधुमिलन,रेल्वे स्टेषन,बस स्टैण्ड,,आर.एन.टी.मार्ग,ट्रेजर आयलैण्ड,पलासिया चौराहा,ए.बी.रोड़, मेगा मॉल,सायाजी,मंगल सिटी,पाटनीपुरा ,मालवामील तथा सेन्ट्रल मॉल पर यातायात नियमों का एनाउन्समेन्ट किया गया ।
        इसी प्रकार पष्चिम क्षेत्र में चलित वाहन व्दारा प्र.आर.१६३० कामेष्वर व्दारा एम.जी.रोड़,राजबाड़ा,सुभाष मार्ग,जवाहर मार्ग,गंगवाल बस स्टैण्ड,प्रताप चौक,डी.एम.कार्यालय, भवरकुॅआ चौक, सपना संगीता रोड़, मोती तवेला, नन्दलालपुरा तथा फ्रूटमार्केट में यातायात नियमों का प्रचार किया गया ।        

विंध्या इंस्टिट्यूट में स्टे्रेस मैनेजमेंट पर कार्यषाला

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि विंध्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साईन्स खण्डवा रोड द्वारा सामुदायिक सेवा अभियान तहत एक तीन दिवसीय कार्यषाला आयोजित की गई है। इसमें स्थानीय पुलिस के अधिकारियों और जवानों को मानसिक तनाव से निपटने का प्रषिक्षण दिया  जा रहा है । स्ट्रेस मैनेजमेन्ट मुख्यवक्ता प्रो. आषीष ग्वाल,हेल्दी लिविंग मुख्यवक्ता प्रो.अमित विजय पाटिल,टाईम मैनेजमेंट मुख्यवक्ता प्रो. डॉ. टी.एस.सिंघटवाडिया तथा चाईल्ड एज्युकेषन मुख्यवक्ता प्रो.ए.जे. सिध्दीकी ने अपने विषय से सम्बधित गुर सीखाये । कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना की प्रस्तुती से किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रो. अंकिता नीमा व्दारा किया ।
        आयोजन का प्रथम दिवस जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों और ट्राफिक थाने से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों में उपस्थित रहे । इस सम्पूर्ण आयोजन में डी.एस.पी.प्रदीपसिंह चौहान पूर्वीक्षेत्र, डी.एस.पी. पष्चिम क्षेत्र एम.के.जैन तथा थाना प्रभारी पष्चिम क्षेत्र एच.के.कन्होवा तथा विभिन्न थानों से पुलिस कर्मियों ने भागीदारी की ।    रीगल चौराहे तथा पलसीकर  चौराहे  पर यातायात विभाग एवं प्रदूषण के व्दारा संयुक्त रूप से निःषुल्क वाहन परिक्षण केम्प का आयोजन कर २५७ वाहनों को चेक किया गया,प्रदूषित वाहनों के चालकों एव ंवाहन स्वामियों को अपने वाहन दुरूस्त रखने की समझाईष दी गयी । गॉधी चौक,पटेल प्रतिमा, तथा यषवन्त प्लाजा  यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा फिल्म प्रदर्षन किया गया।
        यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के तहत,ष्हार के ६ मुख्य चौराहों पर पी.ए.सिस्टम के व्दारा यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा अनाउन्समेंट करके लोगों को व्यवस्थित रूप चलाने की समझाईष दी गई। 

नकली सीडी/डीवीडी सहित आरोपी गिरफ्तार, करीब १८ हजार से अधिक नकली सीडी/डीवीडी जप्त

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के निर्देषन में थाना प्रभारी संयोगितागंज अनिल सिंह राठौर व उनकी टीम के उपनिरीक्षक आर.सी.भाटी, प्रआर. चंद्रिकाप्रकाष दुबे, आरक्षक मंगेष, सचिन व सतीष को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मूसाखेडी इंदौर स्थित राज इलेक्ट्रानिक नामक दुकान पर नकली सीडी/डीवीडी बेची जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त दुकान पर दबिष दी गई तथा कमलसिंह पिता नंदसिंह राठौर (२३) को पकडा गया ।
        पुलिस टीम द्वारा तलाषी में इस दुकान से ४ नग अष्लील सीडी सहित कुल १८ हजार ४३५ नग नकली सीडी/डीवीडी मिली। पुलिस द्वारा आरोपी कमलसिंह पिता नंदसिंह राठौर (२३) निवासी राज इलेक्ट्रानिक मूसाखेडी इंदौर के कब्जे से उक्त नकली सीडी/डीवीडी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी के विरूद्व धारा २९२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३३ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को ३३ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते महिला सहित ०३ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ जनवरी २०११- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फली मेनरोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले डबल चौकी निवासी हेमू पिता अमीर खान (६०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १९.०० बजे छोटा बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नन्हे खॉ पिता गुलाब खॉ (६३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को २१.३० बजे पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही के रहने वाली रामकन्या पति संतोष मोची (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त ०८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ जनवरी २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दतोदा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राजेष, परसराम तथा लक्ष्मीनारायण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १३.३० बजे पंचम की फेल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले प्रकाष तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १८.३० बजे गोविंद कॉलोनी सब्जी मंडी इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले संतोष उर्फ सत्तू पिता जियालाल जायसवाल (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १६.३० बजे पिंजारा बाखल इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले सूर्यदेव नगर अन्नपूर्णा इंदौर निवासी राजू पिता विजय खन्ना (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५१० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को ११.५० बजे पवनपुत्र नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले २५० राजरानी नगर इंदौर निवासी निहालसिंह पिता सोमलाल जमराई (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०४ जनवरी २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेडी टेम्पो स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अजय पिता देवीलाल (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को ११.०० बजे भानगढ चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राधेष्याम पिता तेजराम केवट (४६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १२.५० बजे बिजलपुर मालीपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले कमल पिता रामप्रसाद मुकाती (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०३ जनवरी २०११ को १०.३० बजे देवका खेडी आमरोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले पूनमचंद्र पिता बलवंतसिंह बागरी (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, January 3, 2011

'' २२वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह '' सड़क सुरक्षा सप्ताह का तीसरा दिन

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि इंदौर पुलिस व्दारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिवस यातायात नियमों के जानकारी,वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रषिक्षण, तथा स्कूली बच्चों में यातायात नियमों की जागरूकता के सम्बन्ध में निम्नानुसार आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किये गये ।
        यातायात विभाग,आयषर मोटर्स, तथा आय.टी.आय.प्रषिक्षण संस्थान के अधिकारियों के सहयोग से आय.टी.आय.नन्दानगर में यात्री वाहनों के चालकों का प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया । आज प्रातः११ बजे से ३ बजे तक संचालित इस प्रषिक्षण षिविर में ५४ यात्री वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी,लेन मार्किग के सम्बन्ध में जानकारी,यातायात संकेतों के सम्बन्ध में जानकारी, वाहन चलाने के पूर्व में वाहन में लगे आवष्यक उपकरणों की देख-रेख तथा खराब मौसम में वाहन चालन के नियमों के सम्बन्ध में फिल्म प्रोजेक्टर तथा लेक्चर के माध्यम से जानकारी दी गयी। इस प्रषिक्षण षिविर में आयषर मोर्टस के मुख्य प्रषिक्षण आर.के.शर्मा, तथा आर.आर.तिवारी, आय.टी.आय.नन्दानगर के समन्वयक अनिल शर्मा,यातायात विभाग के थाना प्रभारी यातायात पूर्वी एच.के.रघुवंषी, सउनि. जी.पाण्डे पूरे समय उपस्थित रहे।
        यातायात पार्क रेडियो कॉलोनी में उपनिरीक्षक डॉ. मनोज दीक्षित तथा सउनि. सी.पी.सोलंकी एवं अन्य यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्कूली बच्चों में यातायात नियमों की जागरूकता के सम्बन्ध में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में नगर के प्रमुख स्कूलों से  बच्चों व्दारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर यातायात विषय पर अपने विचार व्यक्त किये                   
        यातायात प्रसार-प्रसार गतिविधियों के अन्तर्गत आर.आर.ग्रुप के बच्चों व्दारा आय.टी.आय. मोटर ड्रायविंग प्रषिक्षण केन्द्र नन्दानगर  में  यातायात नियमों प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड नाटक का मंचन कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईष दी गयी तथा शराब पीकर वाहन न चलाने बाबत्‌ समझाईष दी गयी । यातायात विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से यातायात पूर्वी क्षेत्र में मोबाईल वाहन से प्रचार-प्रसार की कार्यवाही की गयी । पूर्वीक्षेत्र में आर. ९३९ जगदीष व्दारा एम.जी.रोड़,मधुमिलन,रेल्वे स्टेषन,बस स्टैण्ड,,आर.एन.टी.मार्ग,ट्रेजर आयलैण्ड,पलासिया चौराहा,ए.बी.रोड़, मेगा मॉल,सायाजी,मंगल सिटी,पाटनीपुरा ,मालवामील तथा सेन्ट्रल मॉल पर यातायात नियमों का एनाउन्समेन्ट किया गया ।
        यातायात विभाग व्दारा आज पष्चिम यातायात थाना  से ४८ मोटर सायकल वाहनों पर ९६ पुलिस कर्मियों व्दारा  हेलमेट पहन कर , रैली के रूप में हेलमेट की उपयोगिता एवं हेलमेट से होने वाली सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार रैली का आयोजन किया गया । रैली नेतृत्व यातायात डी.एस.पी. पूर्वी क्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान तथा यातायात डीएसपी पष्चित क्षेत्र महेन्द्र जैन व्दारा किया गया । रैली प्रातः ११ बजे पष्चिम यातायात थाने से प्रारम्भ होकर महू नाका, डी..एम.कार्यालय, पलसीकर चौराहा, जूनीइंदौर ब्रिज,टॉवर चौराहा,अग्रसेन चौराहा,नौलखा चौराहा,इन्द्रगॉधी प्रतिमा चौराहा,जी.पी.ओ. चौराहा, भाया पम्प, व्हाईट चर्च मेडिकल होस्टल टी से यातायात पार्क में समाप्त हुई, आर.आय.ग्रुप के ४० बच्चों व्दारा नगर के सभी प्रमुख चौराहो ंपर वाहन चालकों से संकेत का पालन,स्टॉप लेन का पालन,दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की अपील तथा चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाने की अपील की गयी ।   

दवाबाजार में घटित लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई राषी २ लाख २० हजार रूपये बरामद

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि दिनांक २४.१२.१० को रात्रि ८.३० बजे दवाबाजार में व्यवसायिक प्रतिष्ठान भारत ड्रग्स एण्ड केमिकल्स में कर्मचारियों को बॉधकर अज्ञात लुटेरे नगदी ५,५०,००० रू० की राषि लूटकर ले गए थे । घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो द्वारा घटनास्थल के आसपास की दुकानों एवं कार्यरत व्यक्तियों पर निगरानी रखने व लगातार प्रयास करने हेतु निर्देषित किया गया था ।
        नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी संयोगितागंज अनिलसिंह राठौर व उनकी टीम तथा कोबरा-२ को सुरागरसी में लगाया गया था। मुखबिर द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई थी कि उज्जैन में रहने वाले कुछ बदमाष इन्दौर मे दवाबाजार में काम करते थे जिनकी गतिविधि संदिग्ध है। इस सूचना पर कोबरा टू व संयोगितागंज पुलिस टीम व्दारा रवि को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गई तो उसने बताया कि दवाबाजार में लूट की घटना उसके व्दारा अपने मित्र राधेष्याम, जितेन्द्र, पवन के साथ मिलकर की गई है। आरोपी रवि चौहान पिता मोहनलाल खारोल (१९) निवासी राजीवरतन कालोनी उज्जैन को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से लूट की रकम ६७००० रूपये व फरियादी के व्यवसाय सबंधी कागजात जप्त किये गये थे। घटना के अन्य आरोपी राधेष्याम उर्फ गुड्डा एवं जितेन्द्र की गिरफ्‌तारी कर उनके कब्जे से १,५३,००० रू० एक देषी पिस्तौल और एक चाकू बरामद किया गया है । आरोपी राधेष्याम व जितेन्द्र घटना के बाद बड़ौदा, भुज(कच्छ) व बम्बई चले गए थे जिनका पुलिस टीम व्दारा लगातार पीछा किया गया व उज्जैन से गिरफ्‌तार किया गया । फरार आरोपी पवन की सरगर्मी से तलाष की जा रही है जिसके जल्द ही गिरफ्तार होने की संभावना है।
        उक्त खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय, निरीक्षक अनिलसिंह राठौर के व्दारा सतत पूछतांछ की गई । प्रकरण में गिर० तथा जप्ती में उनि एस०बी० शर्मा, उनि प्रदीप वाल्टर, सउनि रामचन्द्र परिहार, प्र०आर० लोकेन्द्र, प्रआर मोहन शर्मा, प्रआर शेषराव आर० सुभाष, श्याम, भगवानसिंह, यादवेन्द्र, जितेन्द्र, रमेष, तथा योगेन्द्र चौहान की भूमिका सराहनीय रही। इसके अतिरिक्त जिला उज्जैन के आरक्षक सलीम का सूचना संकलन में विषेष सहयोग रहा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर व्दारा टीम के सदस्यों को ५०००/- रू० नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है ।
गिरफ्‌तार आरोपियों के नाम :-
१/गुडडा उर्फ राधेष्याम पिता नागूलाल (२०) नि० राजीवरतन कालोनी उज्जैन
२/रवि पिता मोहनलाल (१९) निवासी राजीवरतन कालोनी उज्जैन
३/जितेन्द्र पिता बाबूलाल (२१) निवासी राजीवरतन कालोनी उज्जैन 

महिलाओं से पर्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ९ मोबाइल तथा चॉदी के आभूषण जप्त

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के निर्देषन में थाना प्रभारी पलासिया जे.जी. चौकसे के मार्गदर्षन में पुलिस पलासिया व कोबरा टू स्कॅवाड को आज पर्स लूटने वाले आरोपियों को पकडने में सफलता हाथ लगी है। थाना पलासिया में दिनांक १४/१२/२०१० को पत्रकार चौराहे पर एक महिला से दो मोटरसायकल सवार युवकों व्दारा पर्स छीनने की घटना घटित हुई थी। वारदात में आये हुलिए के आधार पर पलासिया पुलिस टीम व कोबरा टू स्कॅवाड को आरोपी युवकों की गिरफ्‌तारी हेतु लगाया गया था। संयुक्त टीम व्दारा मुखबिर की सूचना के आधार पर नितेष उर्फ रानी पिता मनोहरसिंह राठौर (२२) निवासी २९८ हम्माल कालोनी छोटा बांगड़दा थाना एरोड्रम तथा ऋषि पिता ओमप्रकाष मौर्य (२२) निवासी ६३/२ गोविन्द नगर खारचा थाना बाणगंगा इन्दौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होने पत्रकार कालोनी में घटित घटना के अलावा ८ और वारदाते करना स्वीकार किया तथा मोबाइल व पर्स में मिलने वाले चॉदी के आभूषण जप्त करायें, आरोपियों से पूछताछ जारी है, इनसे अभी और भी लूट की घटनाओ का पता चलने की प्रबल संभावना है।
        आरोपियों की धरपकड़ व पूछताछ में उपनिरीक्षक सेंगर, राकेष भारती, सहायक उपनिरीक्षक आर०सी०एस० परिहार, प्र०आर० लोकेन्द्र, प्रआर योगेन्द्र, प्रआर० मोहन शर्मा, आर० सुभाष, भगवानसिंह, जितेन्द्र तथा रमेष का विषेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक इन्दौर व्दारा पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

०३ आदतन २३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ६७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को ३ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ जनवरी २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १२.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शक्ति पहाडी कोदरिया जंगल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले २९८४ किरमानी मोहल्ला महूॅ निवासी इब्राहिम पिता अब्बास (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४००० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को २०.४५ बजे जीवन ज्योति कॉलोनी बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नंदकिषोर पिता ओमप्रकाष तोमर (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९०० रूपये कीमत की ४५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को २०.४५ बजे पलासिया चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अमित पिता नारायण धीमान (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १२.१० बजे ६७ लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बबलू पिता जगन्नाथ पासी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये १३ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०३ जनवरी २०११- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहिल्या पल्टन इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले लखन, लाला, सत्यनारायण तथा नवीन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०७० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १७.२५ बजे सोनिया गांधीनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गौरव, महेष तथा महेषचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १५.५० बजे कैलोद काकड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दिनेष, कैलाष, नर्मदा तथा कैलाषचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १५.०० बजे रघुनंदन बाग इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कैलाष तथा योगेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०३ जनवरी २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०२ जनवरी २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जगजीवन से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले निरंजनपुर निवासी इंदरसिंह पिता चम्पालाल लोधी (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, January 2, 2011

'' २२वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह '' सड़क सुरक्षा एक मिषन है,इन्टर मिषन नहीं,

इन्दौर - दिनांक ०२ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि इंदौर पुलिस व्दारा दिनांक ०१ जनवरी २०११ से ०७ जनवरी २०११ तक मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिवस यातायात नियमों के जानकारी,वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रषिक्षण, तथा स्कूली बच्चों में यातायात नियमों की जागरूकता के सम्बन्ध में निम्नानुसार आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किये गये ।   
        यातायात विभाग,आयषर मोटर्स, तथा आय.टी.आय.प्रषिक्षण संस्थान के अधिकारियों के सहयोग से आय.टी.आय.नन्दानगर में यात्री वाहनों के चालकों का प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया । आज प्रातः११ बजे से ३ बजे तक संचालित इस प्रषिक्षण षिविर में ४० यात्री वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी,लेन मार्किग के सम्बन्ध में जानकारी,यातायात संकेतों के सम्बन्ध में जानकारी, वाहन चलाने के पूर्व में वाहन में लगे आवष्यक उपकरणों की देख-रेख तथा खराब मौसम में वाहन चालन के नियमों के सम्बन्ध में फिल्म प्रोजेक्टर तथा लेक्चर के माध्यम से जानकारी दी गयी ।  इस प्रषिक्षण षिविर में आयषर मोर्टस के मुख्य प्रषिक्षण आर.के.शर्मा, तथा आर.आर.तिवारी, आय.टी.आय.नन्दानगर के समन्वयक अनिल शर्मा,यातायात विभाग के थाना प्रभारी यातायात पूर्वी एच.के.रधुवंषी,सउनि. जी.पाण्डे पूरे समय उपस्थित रहे।
        यातायात पार्क रेडियो कॉलोनी में उपनिरीक्षक डॉ. मनोज दीक्षित तथा सउनि. सी.पी.सोलंकी एवं अन्य यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्कूली बच्चों में यातायात नियमों की जागरूकता के सम्बन्ध में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर के प्रमुख स्कूलों से १०० बच्चों व्दारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर यातायात विषय पर अपने विचार ड्राईग सीट पर उकेरे गये ।
        डॉ. तनेजा एवं उनके सहयोगी चिकित्सक दल व्दारा आज अरिहन्त हॉस्पीटल में यातायात कर्मचारियों/अधिकारियों के स्वास्थ्य परिक्षण षिविर का आयोजन किया गया । इस स्वास्थ्य प्रषिक्षण षिविर में डॉ. तनेजा व्दारा वाहन दुर्धटना में हताहत लोगों को मौके पर की जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण टीप्स उपस्थित यातायात बल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों दी  जाकर दुर्धटना में हताहत लोगों को किस प्रकार उनकी जान बचायी जा सकती है ।
        यातायात प्रसार-प्रसार गतिविधियों के अन्तर्गत आर.आर.ग्रुप के बच्चों व्दारा नगर के प्रमुख-प्रमुख चौराहो ंपर यातायात नियमों प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड नाटक का मंचन कर वाहन चालकों एवं पदयात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईष दी गयी । यातायात विभाग एवं नगरपालिक निगम के सहयोग से यातायात पूर्वी क्षेत्र में मोबाईल वाहन से प्रचार-प्रसार की कार्यवाही की गयी । पूर्वीक्षेत्र में आर. राधेष्याम व्दारा एम.जी.रोड़,मधुमिलन,रेल्वे स्टेषन,बस स्टैण्ड,,आर.एन.टी.मार्ग,ट्रेजर आयलैण्ड,पलासिया चौराहा,ए.बी.रोड़, मेगा मॉल,सायाजी,मंगल सिटी,पाटनीपुरा ,मालवामील तथा सेन्ट्रल मॉल पर यातायात नियमों का एनाउन्समेन्ट किया गया ।
        यातायात पार्क में उपनिरीक्षक डॉ. मनोज दीक्षित एवं सउनि.सी.पी. सोलंकी तथा यातायात विषेषज्ञ प्रफुल्ल जोषी व्दारा ७० स्कूली बच्चों को सिमूलेटर व्दारा वाहन प्रषिक्षण षिविर सम्पन्न किया गया । यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा व्हाईट चर्च,पलासिया चौराहा,एल.आय.जी.तिराहा तथा विजय नगर चौराहे पर फिल्मप्रदर्षन की कार्यवाही की गयी ।
            इन सभी प्रशिक्षण षिविर/अन्य गतिविधियों की व्यवस्था एवं लगातार संचालन के सम्बन्ध में समय-समय पर यातायात पूर्वी डी.एस.पी. प्रदीपसिंह चौहान एवं डी.एस.पी.पष्चिम एम.के.जैन, निरीक्षक अरविन्द्र तिवारी एवं थाना प्रभारी पष्चिम एच.के.कन्हौआ भी सतत्‌ रूप से सम्पर्क में रहे ।

ट्रक चोर गिरफ्तार, चोरी का ट्रक बरामद

इन्दौर - दिनांक ०२ जनवरी २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम/देहात श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूॅ पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्षन में, एसडीओपी सांवेर आर.एस.हटीला के निर्देषन में थाना प्रभारी यूपीएस चौहान व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक आर.आर. मालवीय, आरक्षक नीरज व महेन्द्र को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जंगल में टीन शेड में एक ट्रक खडा है जिसका रंगरोगन किया जा रहा है, संभवतः ट्रक चोरी का हो सकता है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की उक्त टीम द्वारा बताये गये स्थान पर पहुॅचकर देखा तो वहॉ एक ट्रक खडा था जिसमें आगे की ओर नंबर प्लेट एमपी-१३/ई/१३७७ व पीछे की ओर नंबर एमपी-१३/ई/०८६४ था। ड्रायवर गोटू उर्फ इरफान से गाडी के कागजात के संबंध में पूछते उसने जो फोटोकॉपी व कागजात दिखाये वह किसी अन्य ट्रक के निकले।
        पुलिस की उक्त टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके साथी चैनसिंह व मनोज राव द्वारा ट्रक चोरी कर उस पर रंग करने का काम उसे दिया गया था तथा दोनो पुलिस की गाडी की आवाज सुनकर फरार हो गये। पुलिस द्वारा आरोपी गोटू उर्फ इरफान पिता इरषाद (२८) निवासी आसामपुरा थाना नीलगंगा उज्जैन हाल वजीर पार्क कॉलोनी नीलगंगा उज्जैन को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्ट ट्रक कीमती ०६ लाख रूपये का बरामद कर आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहॉ से आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर इसके फरार साथियो की तलाष की जा रही है जिनके मिलने पर और भी चोरीयो के संबंध में पता चलने की प्रबल संभावना है।

वी.आई.पी. रोड पर मोबाईल की लूट करने वाले पकड़ाये

इन्दौर - दिनांक ०२ जनवरी २०११- अति० पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर महेश चंद जैन ने बताया कि क्राईम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि वीआईपी रोड किला मैदान पर पिछले कई दिनों से लूट की घटनाऐं रात ९ बजे के बाद हो रही हैं। जिस पर से उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिह द्वारा उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम प्र०आर० जगदीश मालवीय, आरक्षक सुरेश मिश्रा व सुरेश यादव को घटना स्थल के आसपास लगाया गया था। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि २ लड़के मोटर सायकल पेशन प्लस तेज गति से चलाते हुए संदिग्ध अवस्था में घूमते रहते हैं। टीम द्वारा घेराबंदी कर उनको हिरासत में लेकर उनका पता पता पूछने पर अपने आपको इन्दौर से बाहर रहना व अस्पताल में रिश्तेदार का भर्ती होना बताया जो कड़ाई से पूछताछ करने पर टूट गए व अपना नाम अनवर खान पिता जेउल खान (१९) नि० १३३ सदरबाजार भिस्ती मोहल्ला इन्दौर  व समीर पिता रईस खान (२०) नि० भिस्ती मोहल्ला इन्दौर बताया कि हम लोग अक्सर शाम को अपने चाचा की मोटर सायकल हीरो होण्डा पेशन प्लस एमपी-०९/एमयू/९१४३ से घटनाओं को अंजाम देते थे व किला मैदान से १५ बटालियन के बीच का वी.आई.पी. रोड सुनसान इलाका होने से उन व्यक्तियों को चुनते थे व निशाना बनाते थे जो मोबाईल से बात करते हुए जाते थे, जिससे उनका ध्यान इनकी तरफ नहीं जाता था और वे आसानी से उनका मोबाईल लूट कर भाग जाते थे। इनके पास से १२ मोबाईल जप्त किये जा चुके हैं।
        अभी तक इनके द्वारा १५-२० घटनाऐं करना बताया हैं, पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी मोबाईल लूट एवं चैन स्नैचिंग की घटनाओं के खुलासा होने की प्रबल संभावना हैं।   

०४ आदतन १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।