इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०१०- निम्न थाना प्रभारियों को उनके नाम के समक्ष दर्षाये गये पुलिस थानो पर पदस्थ किया जाता है।
क्रं०/ निरीक्षक का नाम/ वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना/
१- निरीक्षक अजय केथवास थाना चन्दननगर थाना विजयनगर
२- निरीक्षक पवन मिश्रा थाना पण्डरीनाथ थाना चन्दननगर
३- निरीक्षक डी.एस.बघेल थाना गोतमपुरा थाना बेटमा
४- निरीक्षक अरूण समादिया डीआरपी थाना गौतमपुरा
५- निरीक्षक एम.ए.सैयद डीआरपी थाना हातौद
६- निरीक्षक बी.डी.त्रिपाठी डीआरपी थाना क्षिप्रा
७- निरीक्षक ब्रजेषसिह कुषवाह थाना बेटमा थाना पण्डरीनाथ
Saturday, October 23, 2010
०२ आदतन ०९ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
२८ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २८ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २८ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ६ युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को २२.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सूर्या ट्रांसपोर्ट के पास गुरूनानक नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले षिवसिंह, मनोज कुमार तथा ओमप्रकाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५८०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को १९.३० बजे नाले के किनारे पुलिया के पास भमोरी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संतोष पिता अषोक तथा नरेन्द्र पिता बाबूलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को ११.०० बजे ग्राम पीर कराडिया पुराना बस स्टैण्ड के पास क्षिप्रा से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही पीर कराडिया के रहने वाले नीरज पिता माणकचंद्र अग्रवाल (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगीन नगर पुलिया के पास इंदौर से याम्हा मोटरसायकल क्रं. एमपी-११/बी/३८२८ पर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए नंदननगर इंदौर निवासी भीम उर्फ जितेन्द्र पिता बाबूलाल (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० क्वाटर देशी शराब मय मोटरसायकल कुल २२ हजार रूपये कीमत की बरामद की गई।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को १९.४५ बजे कन्हैया चौक आजाद नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता फूलचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२५० रूपये कीमत की ५ बॉटल २५ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
Friday, October 22, 2010
बसों का अस्थाई मार्ग परिवर्तन
इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि ए.बी.रोड़ पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने तथा त्यौहारों का अतिरिक्त यातायात दबाव होने से आगामी आदेष तक सभी प्रकार की, वीडियो कोच बसों तथा स्टाप बसों को ए.बी.रोड़ पर नौलखा चौराहे से व्हाईट चर्च चौराहा की ओर आना/जाना प्रतिबंधित किया गया है । एैसे वाहनो का नौलखा चौराहे से आजाद नगर होते हुए व्हाईट चर्च आना/जाना भी प्रतिबंधित किया जाता है । इस दिषा में आने/जाने वाले उपरोक्त वाहन रिंगरोड़ का उपयोग करते हुए नौलखा से तीन ईमली चौराहे, पिपल्याहाना से कृषि कॉलेज होकर व्हाईट चर्च चौराहा आ/जा सकेगें । महू-पीथमपुर उपनगरीय बसें पूर्ववत नौलखा से जी.पी.ओ. होकर इन्द्राकाम्पलेक्स बस स्टैण्ड होकर आ/जा सकेगी।
Labels:
यातायात
दहेज प्रताडना के मामले में पति के विरूद्व प्रकरण दर्ज
इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० के १२.१० बजे सुनार की बगिया मोती तबेला इंदौर निवासी श्रीमति अनिता बाई पति संतोष लष्करी (३२) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति संतोष पिता सुदंरलाल लष्करी (३५) के विरूद्व धारा ४९८ए,३२३ भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार श्रीमति अनिता बाई का पति संतोष लष्करी आये दिन शराब पीकर मारपीट कर शादी में कम दहेज मिलने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करता रहता है।
पुलिस रावजी बाजार द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति संतोष लष्करी के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
०३ आदतन १६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
३७ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३७ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३७ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित पॉच युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालबाग मेनरोड कर्बला मैदान के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले कच्चा मसानिया के पास हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी रवि पिता रामलाल हरिजन (१९) तथा केतन पिता अषोक (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७४० रूपये कीमत की ७८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को १८.३० बजे षुक्ल अस्पताल के पास साजन नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले गाडी अड्डा जूनी इंदौर निवासी गुड्डू पिता इंदरसिंह (२०) तथा पवार नगर इंदौर निवासी रामलाल पिता बंटू राठौर (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२३० रूपये कीमत की ४१ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को १२.०० बजे कालानी नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले रामचंद्र नगर इंदौर निवासी दिमन्त भारती पिता महेन्द्र भारती को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये कीमत की ६ बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वेयर हाउस के सामने मैदान स्कीम नं. ५१ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३६ बी व्यंकटेष नगर इंदौर निवासी संजय पिता योगेन्द्रसिंह (३२), राकेष पिता रामबाबू (२७), १०९ गणेष बाग इंदौर निवासी संतू पिता शंकरराव मराठा (३६) तथा २१२ गोयल नगर इंदौर निवासी संदीप पिता योगेन्द्र प्रताप सिंह (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ पिस्टल, ५ कारतूस तथा २ तलवार बरामद की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को १४.१५ बजे चमन चौराहा देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले टॉकिज के पास देपालपुर निवासी शेख मुजीब पिता शेख मोहम्मद (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Thursday, October 21, 2010
पुलिस प्रषिक्षण विद्यालय, इंदौर में आपदा प्रबन्धन विषय पर दिनांक २०-२१ अक्टूबर को दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम
इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- आपदा प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा पुलिस प्रषिक्षण विद्यालय, इंदौर में आपदा प्रबन्धन विषय पर दिनांक २०-२१ अक्टूबर को दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में ४५ नव आरक्षको को आपदा प्रबंधन विषय पर प्रषिक्षित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान नव आरक्षको को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानवनिर्मित आपदाओं के प्रतिवादन हेतु अल्पाष, प्रदर्षन एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रषिक्षित किया जायेगा। प्रषिक्षण के दौरान विषेष रूप से आपदा के तत्काल बाद प्रभावितों की खोज एवं बचाव से सम्बन्धित तकनीक सिखाया जायेगा।
प्रषिक्षण आपदा प्रबंध संस्थान के सहायक संचालक श्री सौरभ कुमार एवं अन्य विषेष विषेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा।
प्रषिक्षण में उद्घाटन अवसर पर सौरभ कुमार, सहायक संचालक के अतिरिक्त श्री एल.एल. मीणा, पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस प्रषिक्षण विद्यालय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Labels:
समाचार
मोबाईल चुराते हुए युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २० अक्टूबर २०१० को फरियादी पियूष पिता मनोहर (२२) निवासी ३२३४ ई सेक्टर सुदामानगर इंदौर की रिपोर्ट पर अंषुल पिता किषोर (२२) निवासी ३१७८ ई सेक्टर सुदामानगर इंदौर के विरूद्व धारा ३७९ भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २०.१०.१० के २१.३० बजे फरियादी के सुदामा नगर स्थित मकान से मौका पाकर आरोपी अंषुल ने फरियादी के घर में रखा हुआ एक मोबाईल नोकिया कंपनी का मॉडल ५२३३ कीमती ६५०० रूपये का चुरा लिया था जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया।
पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी अंषुल पिता किषोर (२२) निवासी ३१७८ ई सेक्टर सुदामानगर इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त मोबाईल बरामद कर लिया गया है तथा प्रकरण में विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
०५ आदतन २८ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
१ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुए दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २० अक्टूबर २०१० को १६.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर कडावघाट के सामने मैदान इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले प्रभाकर पिता घनष्याम तथा अब्दुल खालिक पिता अब्दुल वहिद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २० अक्टूबर २०१० को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर २४८ बडी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले विजय पिता अषोक जायसवाल (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २० अक्टूबर २०१० को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरूकृपा होटल के पास रोड नं. १ परदेषीपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १४८/११ नंदानगर इंदौर निवासी पवन पिता चंद्रभूषण चौकसे (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देषी कट्टा ३१५ बोर बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस कर्मचारीयों/अधिकारीयों की स्मृति में षहीद दिवस पर १५ वीं बटालियन में परेड का आयोजन
इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक २१ अक्टूम्बर २०१० को कर्तत्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मचारियो/अधिकारीयों की स्मृति में शहीद दिवस १५वी वाहिनी विसबल, इन्दौर मुख्यालय पर परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री संजय राणा के मुख्य अतिथी में परेड कमांडर श्री के.के.नवीन, सहायक सेनानी तथा उप कमांडर श्री मनेन्दु गोयल, कंपनी कंमाडर द्वारा शहीद परेड संपन्न कराई । शहीदो को श्रंद्वाजली अर्पित की गई। श्री आर.सी.पवार, सेनानी १५ वी वाहिनी विषेष शस्त्र बल इंदौर द्वारा शहीद हुए पुलिस कर्मचारियो/अधिकारीयों की सूची का वाचन किया गया।
इस वर्ष दिनांक ०१.०९.०९ से ३१.०८.१० तक की अवधि में संपूर्ण भारत में विभिन्न राज्यो के पुलिस फोर्स, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, आरपीएफ, एसएसबी, एनएसजी आदि पुलिस संगठनो से कुल ७९१ कर्मचारी/अधिकारी कर्तव्य की वेदी पर वीरगति को प्राप्त हुए। इसमें म.प्र. के कुल ८ अधिकारी/कर्मचारी जिसमें उप पुलिस अधिक्षक श्री एस.एस.चहल, उपनिरीक्षक श्री रायसेन सोनी, प्रआर. सज्जन मिश्रा, देवीप्रसाद, आर. सीताराम, श्रवेष कुमार, इंद्र बहादुर, सुरेषचंद तिवारी मातृभूमि की सेवा मे शहीद हुये।
१५ वी वाहिनी विसबल इंदौर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री यू.आर.नेताम, पुलिस महानिरीक्षक एपीटीसी इंदौर डॉ. श्री डी.एस.सेंगर, पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर श्री व्ही.एन.पचोरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर, श्री डी.श्रीनिवास राव, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक इंदौर, श्री पवन श्रीवास्तव पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज इंदौर, श्री आर.पी.श्रीवास्तव उप महानिरीक्षक विसबल इंदौर, श्री एम.एस.कवर उप महानिरीक्षक अग्निषमन, एवं सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेषक श्री एस.के.दास, सेनि उप पुलिस अधीक्षक कु. राधिका मतकर आदि सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा श्रंद्वाजली दी गई। इस अवसर पर जन प्रतिनिधी माननीय श्री अष्विन जोषी विधायक भी उपस्थित रहे।
Labels:
समाचार
Wednesday, October 20, 2010
सैफी नगर में हुई हत्या के दोनो अज्ञात आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २० अक्टूबर २०१०-पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना जूनी क्षेत्रांतर्गत सैफी नगर इंदौर में दिनांक १८.१०.१० के करीब १६.०० बजे कागदीपुरा इंदौर निवासी अमजद पिता अब्दुल सत्तार की हुई हत्या के संबंध में चौकीदार भगवानसिंह निवासी सागर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्व धारा ३०२ भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के मार्गदर्षन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के निर्देषन में थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनंद यादव व उनकी टीम को अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु दिषा निर्देष दिये गये।
टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को दधीची प्रतिमा के पास राऊ रोड राजेन्द्र नगर क्षेत्र से राहुल पिता मुकेष राठौर (२२) निवासी जबरन कॉलोनी इंदौर तथा पिंटू उर्फ मार्डन पिता दिलीप कुमावत (१९) निवासी न्यू द्वारकापुरी कॉलोनी इंदौर को हिरासत में लेकर उक्त हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की गई तो इन्होने अमजद पिता अब्दुल सत्तार की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस जूनी इंदौर द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपी राहुल राठौर तथा पिंटू उर्फ मार्डन के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून आलूदा कपडे तथा यामहा मोटरसायकल बरामद कर लिये गये ।
उल्लेखनिय है कि आरोपी राहुल के भाई लखन के साथ मृतक अमजद व इसके साथियो ने पूर्व में चाकू से मारपीट कर घायल कर दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिये दिनांक १८ अक्टूबर २०१० को उपरोक्त दोनो आरोपी राहुल पिता मुकेष राठौर (२२) निवासी जबरन कॉलोनी इंदौर तथा पिंटू उर्फ मार्डन पिता दिलीप कुमावत (१९) निवासी न्यू द्वारकापुरी कॉलोनी इंदौर ने मृतक अमजद पिता अब्दुल सत्तार निवासी कागदीपुरा की चाकूओ से वार कर हत्या कर दी । पुलिस जूनी इंदौर द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)