इन्दौर -दिनांक ०१ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३० सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ११ आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Friday, October 1, 2010
१० गिरफ्तारी व २४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ०१ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १० गिरफ्तारी व २४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० गिरफ्तारी व २४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित पॉच युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०१ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ३० सितम्बर २०१० के १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बक्षीबाण इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाली गीता बाई पति नंदू तथा ८४ नार्थ कमाठीपुरा इंदौर निवासी आनंद पिता फूलचंद गौड को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८८० रूपये कीमत की ४७ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सावेर द्वारा कल दिनांक ३० सितम्बर २०१० के ०८.१० बजे खाण्डाखेडी ग्राम सिमरोल से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले प्रेमसिंग पिता धन्नालाल कीर (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६०० रूपये कीमत की २०० अद्दी देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ३० सितम्बर २०१० के २२.३० बजे ग्राम भानगढ चौराहा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले राधेश्याम पिता तेजराम (४०) तथा पप्पू पिता जयराम (३३) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२७० रूपये कीमत की ३६ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित चार बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०१ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ३० सितम्बर २०१० को २३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांघी स्ट्रीट के सामने महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही सांघी स्ट्रीट महूॅ निवासी अनुराग पिता विजय मोहन गर्ग तथा पीठ रोड महूॅ निवासी राजू पिता बामनराव मराठा एवं इसके भाई अब्बू पिता बामनराव मराठा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५ तलवार २ खूखरी बरामद की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ३० सितम्बर २०१० को १३.०० बजे न्यायनगर पुलिया के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ७२ श्यामनगर एनएक्स इंदौर निवासी प्रमोद पिता प्रहलाद सूर्यवंशी (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Thursday, September 30, 2010
०२ आदतन ३२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ३० सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ३२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
५१ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ३० सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५१ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५१ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ३० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २९ सितम्बर २०१० के १०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयूर अस्पताल के पीछे से अवैध शराब बेचते हुये मिले सम्राट नगर खजराना इंदौर निवासी राजू पिता भगवानसिंह अहिरवार (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३००० रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २९ सितम्बर २०१० के १८.४५ बजे पत्थर गोदाम रोड से अवैध शराब बेचते हुये मिले १६५/४ गंगा नगर इंदौर निवासी रणजीत पिता करणसिंह चौहान (२४) तथा स्कीम नं. ५१ एनएक्स संगम नगर इंदौर निवासी राजेश पिता रमेश चौहान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७२० रूपये कीमत की ६८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २९ सितम्बर २०१० के २३.०० बजे बापट चौराहा से अवैध शराब बेचते हुये मिले स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी प्रकाश पिता मोहनलाल परिहार (३३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६००० रूपये कीमत की १२ बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १० युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ३० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २९ सितम्बर २०१० को १७.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शांतिपथ बगीचे के पास इंदौर में ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले विनोद तथा राजेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २९ सितम्बर २०१० को १५.४५ बजे भमोरी प्लाजा के सामने इंदौर में ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले विक्रमसिंह, रमेशचं्रद, कमल तथा दिलीप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २९ सितम्बर २०१० को १७.२० बजे नाले के किनारे राजमोहल्ला महूॅ में ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही महूॅ के रहने वाले अजय, प्रेकी तथा शब्बीर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे पेंटर वाली गली भागीरथपुरा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही शिवमंदिर के पीछे भागीरथपुरा इंदौर निवासी सुरेश पिता देवीलाल (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५१० रूपये नगद तथा सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ३० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २९ सितम्बर २०१० को २२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेवा सरदार नगर मनोरमागंज इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अजयबाग कॉलोनी मूसाखेडी इंदौर निवासी बबलू पिता श्यामलाल (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ देशी पिस्टल बरामद की गई।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २९ सितम्बर २०१० को १८.३५ बजे मूसाखेडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भील कॉलोनी मूसाखेडी इंदौर निवासी विरेन्द्र पिता प्रेमसिंग (२४) तथा २३६ देवनगर इंदौर निवासी तरूण पिता जगदीश (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ तलवार बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Wednesday, September 29, 2010
धारा १४४ दण्ड प्रकिया संहिता का उल्लघंन करने पर ३० व्यक्ति गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २९ सितम्बर २०१०- इंदौर शहर मे जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेशानुसार दिनांक २८ सितम्बर शाम ०६.०० बजे से आगामी आदेश तक धारा १४४ दण्ड प्रकिया संहिता लगाई गई है। जिसका उल्लंघन करने पर विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत कार्यवाही करते हुये ३० लोगो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा १७ व्यक्तियों के विरूद्व, पुलिस थाना एमआयजी में ७ व्यक्तियों के विरूद्व तथा पुलिस थाना मल्हारगंज में ६ व्यक्तियों के विरूद्व धारा १४४ दंप्रसं का उल्लंघन करने पर धारा १८८ भादवि तथा १५१ दंप्रसं के तहत् प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
Labels:
गिरफ्तारी
दो सदस्यीय शातीर नकबजन गिरोह गिरफ्तार, लाखो का माल बरामद
इन्दौर -दिनांक २९ सितम्बर २०१०-पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिंह के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर कें मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर जयंत राठौर व उनकी टीम के प्रआर. बाबूसिंह आर. ब्रजभूषण, प्रवीणसिंह, हुकुम शर्मा, महेन्द्रसिंह, जितेन्द्रसिंह की टीम को नकबजनो की पतारसी हेतु लगाया गया था। उक्त टीम द्वारा मुखबिरो से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि स्कूटर बजाज चेतक नं. एमपी-०९/जेएम/७४४८ से दो व्यक्ति रोजाना दिन व रात्री के समय मकानो का ताला तोडकर चोरिया कर रहे है। इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा आज दिनांक को उपरोक्त स्कूटर केसरबाग रोड नये ब्रीज के पास खडा दिखायी दिया जिसे घेराबंदी कर दो कुख्यात नकबजन १. सचिन पिता राधेश्याम मालवीय जाति बलाई (१९) निवासी इदरिश नगर मूसाखेडी इंदौर मूलनिवासी महू गॉव एवं २. शांतिलाल पिता भवरलाल जैन (३०) निवासी रिंगरोड चौराहा मूसाखेडी राजू ऑटोगैरेज के पास इंदौर को सोने चांदी के जेवरात व घडियॉ सहीत पकडा गया।
उपरोक्त दोनो से पूछताछ की तो इनके द्वारा थाना राजेन्द्र नगर के कनुप्रिया नगर राऊ, राजेन्द्र नगर, धनवंतरी नगर, दुर्गानगर थाना किशनगंज के कृषिविहार कॉलोनी, संयोगितागंज के मूसाखेडी, भवरकुऑ के पिपल्याहाना, आनंद नगर तथा मयूरनगर, ब्रजेशवरी मेन, स्कीम नं. १४०, अनुराधानगर, त्रिवेणी नगर से सोने चांदी के जेवरात, घडिया, टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, कैमरा, सायकल, गैस टंकीयॉ, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, डीवीडी, वीसीडी, स्कूटर व नगदी आदि चोरी करना बताया। जो आरोपीगणो से १ लाख ७० हजार रूपये नगद, सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन ४ लाख, विभिन्न कंपनीयों की ५ टीवी, ४ वीसीडी, डीवीडी, १ वाशिंग मशीन, १ फ्रीज, १ प्रेस, १२ गैस टंकीयॉ, १ गैस भट्टी, ट्राली बैग, १८ हाथ घडिया, विभिन्न कंपनीयो की दो सायकल कीमती १ लाख ५० हजार सहीत कुल कीमती करीबन ७ लाख रूपये का माल बरामद किया गया।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की उक्त टीम द्वारा आरोपियो से पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी नकबजनी की वारदातो का पता चलने व माल बरामद होने की संभावना है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
०३ आदतन १२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २९ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
४३ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक २९ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४३ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४३ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २८ सितम्बर २०१० के १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंडा बस्ती से अवैध शराब बेचते हुये मिले न्यू गोराडिया निवासी हरभजन पिता नानूराम पासी (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ४ युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २८ सितम्बर २०१० को २३.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर १७/२८ एलआयजी कॉलोनी इंदौर में ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले जितेन्द्र, विवके तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२,७४१ रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २८ सितम्बर २०१० को १०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नया बस स्टैण्ड मानपुर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही एबी रोड मानपुर निवासी संतोष पिता नवलकिशोर देवडा (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये नगद तथा सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा आज दिनांक २९ सितम्बर २०१० को ००.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काजी की चाल इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ५५० गोटू महाराज की चाल इंदौर निवासी दीपक पिता प्रेमसिंह (१९) तथा रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी राहुल पिता राजू खांडेकर (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Tuesday, September 28, 2010
घरेलू गैस टंकीयॉ चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २८ सितम्बर २०१०-पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २७ सितम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विजय पैलेस कॉलोनी माणकबाग रोड इंदौर से यही के रहने वाले जफर पिता अब्दुल हमीद (२१) तथा इकबाल पिता अब्दुल लतीफ (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एचपी कंपनी की पॉच गैस टंकीयॉ बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपीयो ने यह गैस टंकीयॉ फनार्डिस कॉलोनी, खातीवाला टैंक, बापूनगर कॉलोनी तथा माणकबाग क्षेत्र से विगत दो माह पूर्व चुराना स्वीकार किया।
पुलिस जूनी इंदौर द्वारा दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से उपरोक्त एचपी कंपनी की पॉच टंकीयॉ बरामद कर प्रकरणो में पूछताछ करते हुये विवेचना की जा रही है। इनसे अभी और भी चोरी की गैस टंकीयॉ बरामद होने की प्रबल संभावना है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
१४ आदतन २४ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २८ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १४ आदतन तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
९८ गिरफ्तारी व १६३ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक २८ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ९८ गिरफ्तारी व १६३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ९८ गिरफ्तारी व १६३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २८ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २७ सितम्बर २०१० के १६.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर १०२ गोंदीवाला रोड कुएॅ के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही चंदननगर इंदौर निवासी इरशाद पिता नसरूद्दीन, अनीस पिता नसरूद्दीन एंव आशीक तथा ग्राम हाटपिपल्या जिला देवास निवासी अभिषेक पिता गजेन्द्र सोनी (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०,०८० रूपये कीमत की ८ कट्टे देशी शराब बरामद की गई।
इसी प्रकार पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २७ सितम्बर २०१० के २०.३० बजे नगीन चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये सूर्यदेव नगर इंदौर निवासी दीपक पिता नाहरसिंह (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
Subscribe to:
Posts (Atom)