Saturday, September 25, 2010

चोरी करने की नियत से मकान में घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० के २१.५५ बजे फरियादी रविन्द्रसिंह पिता सरदारसिंह (५७) निवासी २/७ नार्थ राजमोहल्ला इंदौर की रिपोर्ट पर कलाली मोहल्ला छावनी इंदौर निवासी ओमप्रकाश पिता बजरंगलाल (५०) के विरूद्व धारा ४५६ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० के रात्री २१.०० बजे फरियादी रविन्द्रसिंह के मकान में चोरी करने की नियत से आरोपी ओमप्रकाश ने प्रवेश किया। फरियादी के जाग जाने पर तथा शोर मचाने पर आरोपी ओमप्रकाश भागने का प्रयास करने लगा जिसे आसपास के लोगो की मदद से मौके पर पकड लिया गया ।
        पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी ओमप्रकाश पिता बजरंगलाल (५०) निवासी कलाली मोहल्ला छावनी इंदौर को गिरफ्‌तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

३ आदतन १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ३ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ३४ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३४ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ३४ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब व भांग सहित दो गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० के १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रवि जागृति नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही ८९ रवि जागृति नगर निवासी अनिल पिता मनोहरलाल सोनकर (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८६० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० के २१.३० बजे परदेशीपुरा इंदौर से अवैध रूप से भांग बेचते हुये यही ६६/६ परदेशीपुरा इंदौर निवासी महेश पिता लक्ष्मण सिंह ठाकुर (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३२० रूपये कीमत की ११ किलो भांग बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुये ६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सम्राट नगर मैदान इंदौर से जुऑ खेलते अमजद, मुनाब, अनीस, मंजूर, अजहर तथा इरफान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८६० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० को ०९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेन्द्र नगर स्टेशन से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले छनेरा हरसूद जिला खंडवा निवासी दिनेश पिता गुरूमुखदास (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० को २३.१५ बजे नाले वाला रोड चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ३०६ लोकनायक नगर इंदौर निवासी संदीप पिता कैलाश राठौर (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया ।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, September 24, 2010

हत्या के मामले में दोनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि आज दिनांक २४.०९.१० को प्रातः ०६.४५ बजे एबी रोड राऊ थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत शिवनारायण पिता छोगालाल मानकर (४५) निवासी मानकर मोहल्ला राऊ मृत अवस्था में एबी रोड हनुमान मंदिर के पास राऊ में मिला था। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्डम कराया जाकर अज्ञात आरोपियो के विरूद्व धारा ३०२ भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिंह के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र नगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयंत राठौर व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक बी.के.रघुवंशी, प्रआर. कुवॅरसिंह, सुरेन्द्र बहादुर तथा आर. प्रेमनारायण व महेन्द्र द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये विवेचना के दौरान मुखबिर से ज्ञात हुआ कि मृतक शिवनारायण के साथ यही एबी रोड राऊ के रहने वाले विकास पिता जगदीश तोमर (१९) तथा नरेन्द्र पिता राजाराम डिंगू (४३) के द्वारा पैसे के आपसी लेनदेन की बात को लेकर लाठी व डन्डो से मारपीट की गई थी। 
        पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर विकास पिता जगदीश तोमर (१९) तथा नरेन्द्र पिता राजाराम डिंगू (४३) को एबी रोड राऊ इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनो आरोपीयों ने पैसे के लेनदेन की बात को लेकर शिवनारायण के साथ मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

कुख्यात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि आज दिनांक २४.०९.१० को पुलिस थाना बेटमा क्षेत्रांतर्गत ग्राम दौलताबाद के रहने वाले कुख्यात बदमाश सलाम पिता नाहर मुसलमान (३८) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुख्यात बदमाश सलाम को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया जाकर सेन्ट्रल जेल भोपाल भेजा गया।
        उल्लेखनीय है कि कुख्यात बदमाश सलाम पिता नाहर जाति मुसलमान निवासी दौलताबाद थाना बेटमा के विरूद्व हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, गुंडागर्दी आदि के कुल २४ प्रकरण पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है।

ए.बी.रोड़ पर २० फिट गहरी सीवर लाईन का कार्य २६-सितम्बर-२०१० से प्रारम्भ होगा इस अवधि में ए.बी.रोड़ पर (एलआयजी से व्हाईट चर्च तक) परिवर्तित यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- एक माह के लिये ए.बी.रोड़ पर एल.आय.जी. तिराहे से व्हाईट चर्च(षिवाजी प्रतिमा) तक विजयनगर से पलासिया,गीताभवन, आने वाले सभी वाहनों को २० फिट गहरी सीवर पाईप लाईन डालने के कारण प्रतिबंधित किया जाता है । एल.आय.जी. तिराहे तक जो वाहन आना चाहते है वह वाहन आ सकते है अनूप नगर पलासिया चौराहा,गीताभवन तक जाने वाले मध्यम एवं बड़े वाहन रिंगरोड का उपयोग कर सकते है । एल.आय.जी तिराहे से रीगल चौराहा,राजबाडा, जाने वाले केवल दो पहिया वाहन एल.आय.जी.तिराहे से एमआयजी थाने के सामने अटल व्दार से जंजीरावाला चौराहा होते हुए जा सकते है यह रास्ता दोनो तरफ से मध्यम एवं बड़े वाहनों के लिये निषेध  होगा ंइसी प्रकार एल.आय.जी. तिराहे से अनूप नगर ,साकेत नगर,तक जाने वाले दो पहिया वाहन लाईफ लाईन के बगल से जाने वाले रास्ते से जा सकेगा । सिटी बस,जीप,कार मैजिक वाहन,सिटीवेन इत्यादि सभी प्रकार के  वाहन रिंगरोड़ का उपयोग कर सकते है सीवर लाईन का कार्य  चार जगहों पर लाईफ लाईन के सामने से पलासिया चौराहे से गीताभवन चौराहे से एव ंषिवाजी प्रतिमा से एक साथ चलेगा इसी कारण एक माह में कार्य पूर्ण हो जायेगा षिवाजी प्रतिमा से गीताभवन,पलासिया चौराहा,इण्डस्ट्रीज हाउस,एलआयजी तिराहा विजय नगर जाने वाले सभी वाहन यथावत चलते रहेगें । सीवर लाईन की खुदाई २० फिट गहरी होगी अतः इंदौर की आम जनता से अनुरोध है कि कार्य होने वाली सड़क का उपयोग नही करें कार्य करने वाली संस्था को आदेषित किया गया है कि सर्म्पूण मार्ग पर बड़े बड़े संकेतक लगाये जावे संकेतकों पर रेडियम का उपयोग किया जावे । वैकल्पिक मार्ग पर आवष्यक कार्य किया जावे उसके पष्चात ही कार्य प्रारम्भ करने की अनुमति दी जावेगी पर्याप्त मात्रा में उचित उॅचाई के स्टापर सेफ्‌टीवायर का उपयोग किया जावे इंदौर की जनता को इस डायवर्सन सें होने वाली असुविधा से सहयोग चाहने के लिये यातायात विभाग अपेक्षा करता है निष्चित ही एक माह पष्चात्‌ उत्तम एवं उचित मार्ग इंदौर की जनता को प्राप्त होगा ।

अवैध हथियार बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, तीन १२ बोर देशी कट्टे मय कारतूस बरामद

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक २३.०९.१० को पुराना थाना चंदननगर चौराहा पर वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर आरोपी सज्जाद पिता जाकिर (१८) निवासी ३९९/११ आमवाला रोड चंदननगर इंदौर को गिरफ्तार कर एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस जप्त किये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षेत्र इंदौर मनोजसिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदननगर अजय कैथवास व उनकी टीम द्वारा आरोपी सज्जाद से कडाई से पूछताछ की गई तो उसने बडवाह के शकील उर्फ बाबा शूटर के द्वारा पिस्टल व देशी कट्टा खरीदना एवं बेचना बताया।
        थाना प्रभारी चंदननगर अजय कैथवास द्वारा कई टीमे बनाकर दबीश दी गई जिसमें १. जितेन्द्र पिता बनेसिंह राजपूत निवासी ग्राम सिंदोडा से एक देशी कट्टा १२ बोर का व एक जिंदा कारतूस २. अमीन उर्फ अम्मू पिता अब्दुल खालिक निवासी ५२ फे्रन्डस कॉलोनी इंदौर से एक रिवाल्वर व एक जिंदा कारतूस ३. राकेश पिता तुलसीराम मोची निवासी २९० नंदननगर से एक १२ बोर का देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस ४.अज्जू उर्फ अजय पिता महेश गुरूवा निवासी पंचमूर्तीनगर इंदौर से एक १२ बोर देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी सज्जाद ने स्वीकार किया कि शकील उर्फ बाबा शूटर ने कई जगह अवैध पिस्टल, रिवाल्वर तथा १२ बोर के देशी कट्टे बेचे है।
    शकील उर्फ बाबा शूटर की तलाश की जा रही है उसके मिलने पर अन्य हथियार बरामद होने तथा अवैध हथियार बनाने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।

शांति व्यवस्था,भाईचारा एवं सद्भाव बनाने में शांतिप्रय नागरिकों, राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, एवं मीडिया के प्रति आभार व्यक्त

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- अयोध्या मामले में माननीय उच्च न्यायालय, उ.प्र. की खण्डपीठ लखनऊ द्वारा दिनांक २४/०९/१० को दिये जानेवाले निर्णय की पृष्ठभूमि में कानून-व्यवस्था की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए इन्दौर सम्भाग के आठों जिलों के सजग नागरिकों द्वारा सक्रिय रूप से बढ़-चढ़कर शांति, भाईचारा एवं सद्भावना बनाये रखने में अपनी उत्कृष्ट भूमिका का निवर्हन कर पुलिस एवं प्रशासन को सहयोग दिया ।
    इसी प्रकार सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, सभी वर्गों, तथा माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी शांति व्यवस्था बनाये रखने, भाईचारा एवं सद्भाव अक्षुण्ण बनाये रखने में अपना अभूतपूर्व एवं प्रशंसनीय सहयोग दिया ।
    प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा भी शांति के प्रहरी के रूप में अपनी निष्पक्ष, सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका के माध्यम से प्रशासन एवं पुलिस विभाग को इस अग्नि परीक्षा के क्षण में सहयोग देकर अनुकरणीय योगदान दिया ।
    अतः शांतिप्रय नागरिकों, राजनैतिक दलों, मान. जनप्रतिनिधियों, एवं मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सक्रिय सहयोग पुलिस एवं प्रशासन को मिलता रहेगा ।
    पुलिस विभाग आगामी समय में भी सक्रियता, निष्पक्षता एवं तत्परता से असामाजिक तत्वों के विरूद्ध हमारी निरंतर कार्यवाही जारी रखेगा । साथ ही नागरिकों, राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया से सक्रिय संवाद स्थापित रखेगा ।

४ आदतन १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ४ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० के १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर १६५ साईबाबा नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये ३६७ ऋषि पैलेस इंदौर निवासी किशोर पिता सूरज बंजारा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०,०८० रूपये कीमत की ३३६ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० के ११.०० बजे राजपूत ढाबा के पास पिथमपुर से अवैध शराब बेचते हुये यही के रहने वाले नंदू पिता फूलचंद्र (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४८० रूपये कीमत की १२ क्वाटर अंगे्रजी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० के १८.३० बजे किरमानी महूॅ से अवैध शराब बेचते हुये यही के रहने वाले मोहम्मद अयुब पिता मोहम्मद अब्बास (३३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते १६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शाहीबाग कॉलोनी इंदौर से जुऑ खेलते इमरान तथा इरफान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११५० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
         पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० को ०१.०० बजे गली नं. १ जनता कॉलोनी इंदौर से जुऑ खेलते धरमू, गणेश, कन्हैया, लालू, अनिल, प्रवीण, कमलेश, रमेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१०० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० को १८.३५ बजे सिरपुर इंदौर से जुऑ खेलते रईस, उस्मान, फैयाज, इमरान, शाकिर, इमरान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८५० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित 2 युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० को २१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रानिक कॉम्पलेक्स से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ११४ ननकपुरी कॉलोनी इंदौर निवासी सुरेन्द्र पिता हरिप्रसाद राजपूत लोधी (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
              पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० को १२.३० बजे कोदरिया भगतसिंह चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता गंजानंद लोधी (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, September 23, 2010

७ आदतन १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ७ आदतन तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, १३ गिरफ्तारी व ४३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, १३ गिरफ्तारी व ४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, १३ गिरफ्तारी व ४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ६ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २२ सितम्बर २०१० के १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये यही के रहने वाले गगन पिता नरेन्द्र भदौरिया (३०), किशोर पिता घनश्याम ठाकुर (२२) तथा राजकुमारी पति कैलाश पासी (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२०० रूपये कीमत की ६० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २२ सितम्बर २०१० के ००.१० बजे अपना होटल चौराहा से अवैध शराब बेचते हुये नरसिंग टेकरी निवासी केशरकुमार पिता रामाधर चौरसिया (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७०० रूपये कीमत की २० बॉटल बियर बरामद की गई।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २२ सितम्बर २०१० के १६.०० बजे सम्राट नगर खजराना से अवैध शराब बेचते हुये यही के रहने वाले अंजूम पिता हमीद खॉ (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ५६ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २२ सितम्बर २०१० के २१.०० बजे हरनासा देपालपुर से अवैध शराब बेचते हुये यही के रहने वाले कमल पिता बाबूराव तथा राजाराम पिता घीसाजी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९००० रूपये कीमत की ५४ लीटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २३ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २२ सितम्बर २०१० को १४.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साहू ऑटोडिल स्नेह नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २०१ कमलसन अर्पाटमेंट जानकीनगर इंदौर निवासी रमन पिता रघुनाथ कांकणी को क्रिकेट का सट्टा खाते पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३० हजार रूपये नगद, कम्प्युटर, मोबाईल, लैपटॉप बरामद किया गया।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २२ सितम्बर २०१० को १३.१५ बजे आमवाला रोड ८वी गली इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १० वी गली लोहागेट चंदननगर निवासी शेख सागर पिता शेख रज्जाक (४६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये नगद तथा सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।