Monday, September 20, 2010

एबी रोड यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०१०- थाना प्रभारी यातायात पूर्वी क्षेत्र एच.एस.रधुवंषी ने बताया कि ए.बी.रोड़ पर यातायात के अत्यधिक दबाब रहने से सांयकालीन समय में ए.बी.रोड़ पर कई बार यातायात जाम की स्थिती की निर्मित हो रही है। ए.बी.रोड़ पर विषेष रूप से सांयकालीन समय में सामान्य यातायात को सुगमतापूर्वक संचालित करने की दृष्टि से दिनांक २१-९-२०१० से सभी स्टाफ बसों को नौलखा चौराहे से विजय नगर चौराहा तक ए.बी.रोड़ पर  सांयकालीन समय १७ बजे से रात्रि २१.३० बजे तक अस्थाई रूप से आगामी आदेष तक प्रतिबंधित किया जाता है।  उक्त अवधि में सभी स्टाफ बसें रिंगरोड़ का उपयोग कर आवागमन कर सकेगी ।

अंनत चर्तुदशी चल समारोह की यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०१०- दिनांक २२-सितम्बर-२०१० को गणेष विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उप-पुलिस अधीक्षक,यातायात पूर्व प्रदीपसिंह चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक पष्चिम एम.के.जैन ने बताया कि पूरे चल समारोह मार्ग विश्रांति चौराहा,मालवामील चौराहा,राजकुमार ब्रिज,दरगाह चौराहा,चिकमंगलूर चौराहा,जेलरोड़ चौराहा, एम.जी.रोड़,कृष्णपुरा छत्री, फ्रुट मार्केट,नन्दलालपुरा चौराहा,+ यषवन्त रोड चौराहा,नर्सिगबाजार चौराहा,षीतलामाता बजार,खजूरी बाजार ,सुभाष चौक,राजबाड़ा से मृगनयनी चौराहा, नगरनिगम चौराहा,चिकमंगलूर चौराहा को एक साथ वन-वे न किया जाकर चरण वाईज वन-वे किया जावेगा, ताकि सामान्य आवागमन को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
लोक परिवहन वाहनों  की मार्ग परिवर्तन व्यवस्थाः-
    चल समारोह की व्यवस्थान्तर्गत  दोपहर ३ बजे से निम्नानुसार मार्गो पर लोक परिवहन वाहनों के लिये अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की जावेगी :-
१-    उज्जैन रोड़ से आने वाले समस्त प्रकार के लोक परिवहन वाहन जो आगरा-मुम्बई मार्ग से मुम्बई जाना चाहते है एैसे सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहनों को एम.आर.१० होते हुए विजय नगर से रिंगरोड़ होते हुए आवागमन करवाया जावेगा ।
२-    जो लोक परिवहन वाहन  आगरा मुम्बई मार्ग से उज्जैन रोड़ जाना चाहते है,अथवा उज्जैन रोड से ए.बी.रोड़ होकर देवास की ओर जाना चाहते है ,एैसे सभी लोक परिवहन वाहन को एम.आर.-१० से उज्जैन की ओर तथा इसी मार्ग से उज्जैन से ए.बी.रोड़ की ओर देवास की ओर आवागमन हेतु उपलब्ध होगा ।
३-    इसी प्रकार धार रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो आगरा-मुम्बई मार्ग से देवास की तरफ आना चाहते है वे धार रोड़ से पश्चिम रिंग रोड़ होकर ए.बी.रोड़ से बायपास मार्ग से देवास की ओर जा सकेगें । धार रोड़ से मुम्बई जाने वाले  लोक परिवहन वाहनों  का मार्ग  व्हाया चन्दननगर,दधीची प्रतिमा राजेन्द्र नगर बाय-पास होकर मुम्बई की ओर जा सकेगें ।
४-    खण्डवा रोड से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो उज्जैन की तरफ जाना चाहते है एैसे सभी लोक परिवहन वाहन रिंग रोड़ का उपयोग कर एम.आर.१० से उज्जैन रोड़ पर जा सकेगें ।
५-    मार्ग परिवर्तन से सम्बधित सभी प्वाईन्ट थाना प्रभारी पूर्वी /पश्चिम स्वयं लगायेगें एवं समय-समय    पर परिवर्तन किये मार्ग पर कोई वाहन अवरोध न हो इसक ेलिए क्रेन वाहन तथा स्वयं चेकिंग करते रहेगें ।
चल समारोह का एकांगी मार्ग :-
१-    प्रथमचरण में सांयकाल ५ बजे से जुलूस मार्ग अस्थाई तौर पर विश्रांती चौराहा,परदेषीपुरा चौराहा से मालवामील चौराहा,राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा,चिकमंगलूर चौराहा,जेलरोड़ चौराहा,षिवालय मंदिर डीआरपी लाईन से दरगाह चौराहा,तक सभी प्रकार के वाहनों के लिये प्रतिबंधित रहेगा ।
२-    व्दितीय चरण में जबकि एम.जी.रोड़ पर यातायात का दबाव बढ़ेगा,एैसे समय एम.जी.रोड़ को सामान्य आवागमन के लिए प्रतिबंधित करते हुए जवाहर मार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जावोगा । जुलूस का अगला सिरा चिमनबाग चौराहे से जेलरोड़ के मध्य आते ही एम.जी.रोड़ पर यातायात के दबाव को देखते हुए एम.जी.रोड़ का यातायात परिवर्तित किया जाकर मृगनयनी चौराहे से खादीवाला प्रतिमा खडखड़िया ब्रिज होते हुए सुभाष मार्ग अथवा लोखण्डे पुल से शांतिपथ से निकाला जावेगा ।    
३-    तृतीय चरण में सांयकाल ७ बजे से जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित किया    जावेगा । इस समय सभी प्रकार के शासकीय वाहन एवं व्यवस्था में लगे वाहन  डी.आर.पी.लाईन आने हेतु सांयकाल ६ बजे उपरान्त मृगनयनी से खादीवाला प्रतिमा,लोखण्डे षिवालय मार्ग होते हुए डी.आर.पी.लाईन सुविधाजनक परिस्थिती में आवागमन करेगें ।

पार्किग व्यवस्थाः-
१-    दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किग व्यवस्था क्रमशः शिवालय मार्ग,धोबीघाट मैदान,षासकीय वाहनों की पार्किग डीआरपी लाईन मैदान पर रखी गयी है ।
२-    चल समारोह का सम्पूर्ण मार्ग एवं मार्ग से जोड़ने वाली गलियॉ को किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किग के लिए पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित किया गया है । 
संलग्नः-झॉकी मार्ग का नक्शा-१

१ आदतन १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२३ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २३ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २३ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० के २२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ५४ भीमनगर से अवैध शराब बेचते हुये यही के रहने वाले विजय पिता गरीबदास (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२२५ रूपये कीमत की ३५ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० के १०.४५ बजे कोदरिया से अवैध शराब बेचते हुये नयापुरा चोरडिया निवासी राधेश्याम उर्फ राधिया पिता बाबूलाल भील (३९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते ३६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास मदीनानगर इंदौर से जुऑ खेलते युनुस, फिरोज, जाकिर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० को १६.०० बजे सुगनीदेवी कॉलेज की दीवाल के पास से जुऑ खेलते बबलू, प्रवीण, अंकित, अनिल, झंवर, सतीश, रामनरेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० को १५.०० बजे भंडारी अस्पताल के पीछे से जुऑ खेलते रवि, पंकज तथा रज्जू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० को १८.३० बजे सहयोग नगर से जुऑ खेलते छोटू, पुरूषोत्तम, माखन, नरेश, महेश, राजू, महेन्द्र, रितेश, राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१८० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० को १८.३० बजे ग्राम सुखनिवास से जुऑ खेलते दर्शन, अंकित, छोटू, लवकेश, विकास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० को हातोद थाना क्षेत्रांतर्गत जुऑ खेलते बाबू, शेखर, कालू, कमल, सोनू, राकेश, संतोष, मनोज, राकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२६० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विजयनगर बस स्टैण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये परदेशीपुरा इंदौर निवासी जगदीश पिता शिवराम जाटव (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०१० को २१.२० बजे बडा बांगडदा रोड गांधीनगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ग्राम पालाखेडी इंदौर निवासी राकेश पिता गिरधर कटारा को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

भोपाल लूट का एक आरोपी इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा २५० करोड़ का ब्रिटीशकालीन एंटीक दुर्लभ सिक्के व रूपयें बरामद

 
इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०१०-भोपाल में दिनांक ०८/०९/१० को दिल्ली व्यापारी चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ होटल बिंदल रेसीजेंसी में हुई ब्रिटीश कालीन दुर्लभ रूपयें व सिक्कों की लूट के प्रकरण में अपराध शाखा इंदौर ने नया खुलासा करते हुए एक आरोपी अमित डिकेम पिता एडवर्ड डिकेम निवासी छोटीग्वालटोली इंदौर को पकड़कर उससे लूट का माल ब्रिटीश कालीन दुर्लभ रूपयें व सिक्के जिसका फरियादी के अनुसार करीबन २५० करोड़ अंतरर्राष्ट्रीय मुल्य की बरामद करने में सफलता प्राप्त किया।
 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्री मकरंद देऊस्कर ने बताया कि भोपाल में दिल्ली के व्यापारी के साथ हुई लूट के संबंध में जानकारी मिली थी कि छोटीग्वालटोली क्षेत्र का भी एक व्यक्ति षड़यंत्र में शामील था जिसके पास करोड़ों की ब्रिटीश कालीन दुर्लभ रूपयें व सिक्के मौजूद है। सूचना पर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा अरविंद तिवारी तथा उपपुलिस अधीक्षक अपराधा शाखा जितेन्द्रसिंह द्वारा और अधिक विस्तृत जानकारी प्र्राप्त किया तथा अधिनस्थ टीम प्रभारी उप निरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया, प्रआर. ओमप्रकाश तिवारी व पन्नालाल, आरक्षक रज्जाक खान तथा दीपक पंवार को कार्यवाही हेतु लगाया गया। टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान आरक्षक दीपक पंवार, रज्जाक खान ने स्वयं के मुखबिर से जानकारी प्राप्त किया कि अमित डिकेम उर्फ गोलू जो बंजारा होटल के पास रहता है तथा भोपाल लूट के आरोपी अबू वकार अंसारी का दोस्त है उसके पास करोड़ों की बेशकीमती ब्रिटीश कालीन दुर्लभ रूपयें व सिक्के मौजूद है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराकर अमित डिकेम को पकड़ा तथा उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि भोपाल लूट में आरोपी अबू वकार असांरी से लूटे गए माल प्राप्त किया है।
अपराध शाखा की टीम द्वारा आरोपी अमित डिकेम से लूटा गया माल बरामद किया है। बरामद सामग्री में २४ सिक्के जॉर्ज सष्टम कालीन के एवम ३०१ नोट ( रूपयें) ब्रिटीश कालीन विभिन्न देशों के क्रमशः ४ नोट ५ रूपये का बर्मा देश का ६ नोट १० रूपये का बर्मा देश का , १ नोट ५ रूपये का बर्मा देश का, १ नोट १० रूपये का नेपाल राष्ट्र देश का , १०४ नोट ५ रूपये का भारत का, २ नोट यूनियन बैंक ऑफ बर्मा का, १०० नोट १ रूपये का भारत का है। उक्त सभी नोट पुरातन व ब्रिटीश कालीन है जिनकी अंरार्राष्ट्रीय मुल्य का आकलन फरियादी के मुताबिक करीबन २५० करोड़ रूपयें हैं। अपराध शाखा इंदौर द्वारा कार्यवाही कर थाना हनुमानगंज जिला भोपाल पुलिस को सूचित कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

Sunday, September 19, 2010

भडकाउ एसएमएस करने वालो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जावेगी

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०१०-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवासराव ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास भडकाउ एसएमएस आता है और वह इसे किसी अन्य को फारवर्ड करता है तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्व १५३ (क) भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया जावेगा। जिसमें कठोर कारावास का प्रावधान है। ऐसे व्यक्तियों की पतारसी करने के लिए क्राईम ब्रांच की सायबर टीम को लगाया गया है।
        नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज के एक मुखबिर के पास, एक भडकाउ एसएमएस आया था जिससे पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्व १५३ (क) भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर क्राईम ब्रांच द्वारा विवेचना कर अज्ञात आरोपी की पतारसी करते हुए, कुछ संदिग्धो से पूछताछ की जा रही है।

रेडिएटर चुराकर ले रहा आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०१० को ०९.३० बजे हरिसिंह पिता मोकमसिंह (२६) गुरूद्वारा जवाहर मार्ग इंदौर की रिपोर्ट पर लक्ष्मीनारायण पिता राजाराम फूलमाली (३६) के विरूद्व धारा ३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार जवाहर मार्ग स्थित इमली साहब गुरूद्वारा में रखे जनरेटर पर लगा रेडिएटर आरोपी लक्ष्मीनारायण मौका पाकर चुराकर ले जा रहा था। जिसे फरियादी तथा अन्य लोगो द्वारा देख लेने पर रंगे हाथो पकड लिया गया। आरोपी लक्ष्मीनारायण फूलमाली इंदौर रेल्वे फूटपाथ पर घूमता तथा गुजर बसर करता है। पुलिस पंढरीनाथ द्वारा आरोपी लक्ष्मीनारायण पिता राजाराम फूलमाली (३६) को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से उक्त रेडीएटर कीमती ५०० रूपये का बरामद किया गया तथा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व ४० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व ४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व ४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०१० के ११.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ५६ दुकान के पास से अवैध शराब बेचते हुये १२५/२ नेहरूनगर इंदौर निवासी विजय कुमार पिता नंदलाल जायसवाल (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार १४.३० बजे राजकुमार ब्रीज के पास से अवैध शराब बेचते हुये १८/४ परदेशीपुरा इंदौर निवासी झूपतसिंह पिता रामसिंह चौहान (४४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२३४ रूपये कीमत की १४ बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ५ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०१० को १८.२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नार्थ तोडा इंदौर से  सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १८० नार्थ तोडा निवासी राजू पिता परमानंद (२२) तथा ७७ न्य कॉम्पलेक्स लोधीपुरा निवासी दिनेश पिता हुकुमचंद्र पवार (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०१० को १०.३० बजे भागीरथपुरा इंदौर से जुऑ खेलते सोनू उर्फ सुरेन्द्र तथा अप्पू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०१० को १२.०० बजे व्यासनगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त यही के रहने वाले महेश पिता बलराम (४२) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Saturday, September 18, 2010

साडिया चुराकर ले जाने वाला नौकर गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक १७ सितम्बर २०१० को २०.३० बजे सचिन पिता विमलचंद्र जैन (५४) निवासी ३२/१ साउथ तुकोगंज इंदौर की रिपोर्ट पर अपनी ही दुकान के नौकर सचिनचंद्र पिता घीसालाल पारीख निवासी २५२ अंजनीनगर इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी सचिन जैन की गोवर्धन चौक १४९ कपडा मार्केट में विमल साडी के नाम से कपडो की दुकान है जहॉ पर आरोपी सचिनचंद्र पारीख नौकरी करता था। आरोपी सचिनचंद्र पारीख मौका पाकर फरियादी की दुकान से ६ साडिया चुराकर ले जा रहा था। जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर रंगे हाथो पकड लिया गया। पुलिस सराफा द्वारा फरियादी के नौकर सचिनचंद्र पिता घीसालाल पारीख निवासी २५२ अंजनीनगर इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से उक्त ६ साडिया कीमती ५ हजार ४५० रूपये की बरामद की गई है तथा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १७ सितम्बर २०१० के ११.३० बजे रामकृष्णबाग कॉलोनी निवासी भीमसिंग पिता बाबूलाल यादव (३६) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी भीमसिंग पिता बाबूलाल यादव एक सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी भीमसिंग पिता बाबूलाल यादव (३६) निवासी रामकृष्णबाग कॉलोनी १७ सितम्बर २०१० को १०.५० बजे वेलोसिटी टॉकिज के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस खजराना द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा सडक सुरक्षा शिक्षा अभियान

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०१०- यातायात पुलिस इन्दौर के द्वारा विगत तीन माह से शहर के विभिन्न स्कूल/कॉलेज में सडक सुरक्षा शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक इस क्रार्यक्रम में ३ से ४ हजार छात्रो को सेव लाईफ फाउंडेशन के सहयोग से प्रशिक्षित किया जा चुका है।
        इसी क्रम को आगे बढाते हुए सेव लाईफ सायकल व यातायात पुलिस इन्दौर शहर के माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्व स्कूलो में आगामी दिवसो में जाकर इस विषय के संबंध में समुचित जानकारी व प्रशिक्षण विद्यार्थियो को देगी।
        प्रशिक्षण के साथ ही संबंधित विद्यालयों के वाहन चालको, शिक्षकों व विद्यार्थियों के वाहन व लायसेन्स के निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश भी दिये जायेगें। शहर के सभी स्कूल संचालको/प्राचार्यो से अपेक्षित सहयोग की आकांक्षा है।

४ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३६ गिरफ्तारी व १३३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३६ गिरफ्तारी व १३३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३६ गिरफ्तारी व १३३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १७ सितम्बर २०१० के २१.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर  खजराना कालका मंदिर के सामने से अवैध रूप से शराब बेचते हुये १२१ तनजीमनगर इंदौर निवासी इमरान पिता मोहम्मद जुहूर (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये किमत की ५६ लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।