Friday, September 10, 2010

मोबाईल चोर गिरफ्‌तार, चोरी का मोबाईल बरामद

इन्दौर दिनांक १० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा फरियादी अश्विनी कुमार पिता सुधीर दत्त (२६) निवासी ६५ मनभावन नगर इंदौर की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्व धारा ३७९ भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी अश्विनी कुमार विजय नगर स्थित एटीएम सेन्टर पर रूपये निकालने के लिये गये थे वही पर अपना ब्लेकबेरी कंपनी का मोबाईल किमती ३५ हजार का रख दिया उसी समय एक अन्य व्यक्ति भी एटीएम से रूपये निकालने आया जिसने मौका पाकर उक्त मोबाईल चुरा लिया।
        पुलिस थाना एमआयजी ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व धारा ३७९ भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया । विवेचना के दौरान एटीएम में लगे कैमरे की रिकार्डिंग देखी गई तो पता चला कि अश्विनी के पास वाले एटीएम पर एक युवक खडा था, कैमरे की तस्वीर के आधार पर ८०३/३ मालवीय नगर निवासी दीपक पिता राजू करोले (२३) को पकडा गया। जिससे पूछताछ करने पर उक्त मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी दीपक करोले को गिरफ्तार कर चोरी का उक्त मोबाईल ब्लेकबेरी कंपनी का किमती ३५ हजार का बरामद किया गया । पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

३ किलो ६०० ग्राम गांजा किमती १५ हजार रूपये का बरामद, आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक १० सितम्बर २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को बजरंग नगर काकड निवासी राजू पिता कपिल जाधव (३६) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टूटी बिल्डिंग के पास बजरंग नगर काकड से अवैध रूप से ३ किलो ६०० ग्राम गांजा, किमती १५ हजार रूपये का रखे हुये आरोपी राजू पिता कपिल जाधव को पकडा गया। पुलिस लसूडिया द्वारा आरोपी राजू पिता कपिल जाधव (३६) निवासी बजरंग नगर काकड को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से उक्त गांजा जप्त कर इसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर, विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

रिंगरोड़ पर तीन ईमली से मूसाखेड़ी तक विषेष अभियान ३७ वाहनों पर १२,४०० रूपये अर्थदण्ड

रॉग पार्क में २० भारवाहन,क्रेन कार्यवाही के तहत १५ भार वाहन तथा प्रतिबंधित समय में प्रवेष करने पर २ भार वाहनों के विरूध्द कार्यवाही उपरान्त उनके चालान न्यायालय पेश किये गये ।
इन्दौर -दिनांक १० सितम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देष पर आज पूर्वीक्षेत्र के डी.एस.पी. प्रदीप सिंह चौहान, थाना प्रभारी एच.एस.रधुवंषी, निरीक्षक एच.के.कन्हौआ तथा सउनि. सुरेष सिंह कुषवाह मय स्टाप सहित प्रातः ११ बजे से रिंगरोड़ पर लगातार कार्यवाही की गयी । इस कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा रिंगरोड़ के आस-पास अनाधिकृत रूप से पार्क भार वाहनों को हटाकर मार्ग साफ करने की कार्यवाही की गयी।          
           इस कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा ३७ भार वाहनों पर अर्थदण्ड किया गया। क्रेन कार्यवाही करते हुए यातायात विभाग व्दारा १५ अनाधिकृत रूप से रॉग पार्क भार वाहन पर कार्यवाही कर ७५०० रूपये अर्थदण्ड किया गया। २० भार वाहनों के विरूध्द मो.व्ही.एक्ट के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए ४,९०० रूपये समनषुल्क वसूल किया गया। दो भार वाहनों के विरूध्द प्रतिबंधित समय में प्रवेष करने की स्थिती में न्यायालय के चालान किये गये है।

०८ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १० सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित सात गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० के २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चिराड मोहल्ला रिंगरोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले रवि पिता मोहनलाल (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये किमत की २१ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई ।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० के १४.०० बजे बीमा अस्पताल के पीछे हीरानगर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही झोपडपट्टी के रहने वाले सुरेश पिता कन्हैयालाल (२२) तथा १०७ कारसदेव नगर निवासी गोपाल पिता गोविंद बुंदेला (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपये किमत की ४० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० के १७.०० बजे चितावद काकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले कमल उर्फ सोनू पिता मांगीलाल बलाई (३४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये किमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० के २०.४० बजे रावजी बाजार इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये हरिजन कॉलोनी गाडी अड्डा निवासी गब्बर पिता रोशन हरिजन (२८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये किमत की २१ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० के १७.३० बजे लाबरिया भैरू मटन मार्केट वाली गली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले आकाश पिता भारत (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९२० रूपये किमत की २३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को ग्राम काचरोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले बब्बन राव पिता सुभाष राव मराठा (२४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये किमत की २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १२ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १० सितम्बर २०१०- पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को १९.३५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर जवाहर टेकरी साई मंदिर के पास से जुऑ खेलते अर्जुन, रूपचंद्र, रामचंद्र, इकबाल को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को १२.३० बजे भमोरी कलाली के पास से जुऑ खेलते ओमप्रकाश, एंथोनी, लालचंद्र को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को १६.३० बजे गणेश मंदिर कम्युनिकेशन इंदौर से जुऑ खेलते नन्दू, कैलाश, इंद्रसिंह, धर्मेन्द्र को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।       
        इसी प्रकार पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को १८.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टेम्पो स्टैण्ड स्कीम नं. ७८ इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २० बीएस ३ स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी पिन्टू पिता कमल साहू (२५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को १३.३० बजे बस स्टैण्ड के पास सिमरोल से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही के रहने वाले प्रहलाद पिता नानूराम गुजराती (२४) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १० सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को २१.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टेम्पो स्टैण्ड मूसाखेडी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भील कॉलोनी इंदौर निवासी राणा पिता रामसिंह भील (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०९ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे जीर्ण माता मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये भवानी नगर छोटा बांगडदा निवासी अजय पिता सुरेशचंद्र तिवारी (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ पिस्टल बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, September 9, 2010

दो नकबजनो से चोरी के ११ हजार ५०० नगदी तथा सोने चांदी के जेवरात बरामद

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के ११.३५ बजे फरियादी राजेन्द्र पिता विष्णु पारासर (४८) निवासी ग्राम मेल कलमा क्षिप्रा की रिपोर्ट पर संदिग्ध छोटू पिता अमरसिंह गारी तथा जितेन्द्र पिता मदनलाल के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक ०४ सितम्बर २०१० की रात्री में फरियादी राजेन्द्र का ग्राम मेल कलमा स्थित मकान का ताला तोडकर घर में ११ हजार ५०० रूपये नगदी तथा सोने चांदी के जेवरात कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया था। फरियादी द्वारा अपनी रिपोर्ट में अपने गॉव के ही छोटू तथा जितेन्द्र का नाम संदिग्ध होना बताया । पुलिस क्षिप्रा द्वारा उपरोक्त दोनो छोटू तथा जितेन्द्र को बुलाकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर इन्होने उक्त चोरी करना स्वीकार की ।
    पुलिस क्षिप्रा द्वारा दोनो आरोपियो ग्राम मेल कलमा क्षिप्रा निवासी १. छोटू पिता अमरसिंह गारी (३०) तथा २. जितेन्द्र पिता मदनलाल (२८) को गिरफ्‌तार कर इनकी निशादेही से ११ हजार ५०० रूपये नगदी तथा सोने, चांदी के जेवरात बरामद किये गये। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है ।

१ किलो ६०० ग्राम गांजा किमती १००० रूपये का बरामद, आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को सखराम पिता सोमाजी बारेला (३९) निवासी केटरोड राजेन्द्र नगर के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
        पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेती मंडी चौराहा से अवैध रूप से १ किलो ६०० ग्राम गांजा, किमती १००० रूपये का लाते हुये आरोपी सखराम बारेला को पकडा गया। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपी सखराम पिता सोमाजी बारेला (३९) निवासी केटरोड राजेन्द्र नगर को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से उक्त गांजा जप्त कर इसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दस गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कनाडिया बायपास चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ग्राम कनाडिया निवासी अलोक पिता तोलाराम मालवीय (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४८० रूपये किमत की १६ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई ।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के २०.२० बजे श्रीराम नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ९३५ कृष्णबाग कॉलोनी निवासी राजू पिता प्रकाश हरिजन (२२) तथा हाट पिपल्या देवास निवासी धर्मेन्द्र पिता पद्मसिंह (२३) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७०० रूपये किमत की ४२ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के १६.४० बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले हेमराज पिता रामलाल जाटव (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये किमत की ४८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के २१ः१० बजे लाबरिया भैरू इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सद्दाम पिता मोहम्मद हुसैन (१८) तथा भवानी शंकर पिता ज्वारदास बैरागी (३२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४५० रूपये किमत की ४५ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के १७ः४५ बजे सदरबाजार मेनरोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये मल्हार आश्रम निवासी विशाल पिता कृष्णराव (२०) तथा २६ साउथ गाडराखेडी इंदौर निवासी रोहित पिता ओंकार (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४०० रूपये किमत की ४३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० के १०ः३० बजे ग्राम बोलाना आम रास्ता से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले भगवानसिंह पिता नंदराम खरोल (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६० रूपये किमत की ०४ बॉटल देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को ग्राम बुराना खेडी से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले ओमप्रकाश पिता बद्रीलाल (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५० रूपये किमत की १५ लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १९ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १३/३ छोटी ग्वालटोली इंदौर निवासी सुरेश पिता हुकुमचंद्र अग्रवाल तथा सुखलिया इंदौर निवासी हीरालाल पिता पद्मजी बलाई (६०) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १७.०० बजे टेम्पो स्टैण्ड स्कीम नं. ७८ इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त नई बस्ती निरंजनपुर इंदौर निवासी बंटी पिता हरिकिशन यादव (२४) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १६.४५ बजे रविदास नगर के पास मैदान से जुऑ खेलते नंदू, बनवारी, लक्ष्मण, राजेश को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८८० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को २१.०० बजे जूनी इंदौर से जुऑ खेलते मनोहरलाल, अमरलाल, दिगम्बर को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को २०.४५ बजे राधाकृष्ण मंदिर जबरन कॉलोनी से जुऑ खेलते अशोक, संदीप, लालू को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १३.२० बजे बाडी मोहल्ला राऊ से जुऑ खेलते संतोष तथा अर्जुन को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १५.०० बजे हरिजन मोहल्ला देपालपुर से जुऑ खेलते दिनेश, जगदीश, विनोद, विष्णु को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १९.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रसोमा चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ६५१ पवार कलेक्शन के पास बडी भमोरी निवासी सोनू उर्फ आशीष पिता किशोर जैन (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को २०.०० बजे राहुल गांधीनगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले सुरेश पिता जगदीश चौहान (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०१० को १३.४५ बजे सीतलामाता बाजार इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३४० ई सेक्टर विराट नगर इंदौर निवासी संजय पिता मदनलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, September 8, 2010

कुख्यात लुटेरा एवं वाहन चोर हथियारों सहित पुलिस की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा वाहन चोरी तथा विजय नगर क्षैत्र में लूट की घटना घटित करने वाले लुटेरे अज्जू उर्फ अजय को पकड़ा है। अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविन्द तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में गठित टीम के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय एवं प्र.आर. विजेन्द्र शर्मा, संजय भदौरिया आर. विश्वास पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अज्जू उर्फ अजय निवासी छोटा बांगडदा वाहन चोरी तथा लूट कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने जब सूचित व्यक्ति अज्जू उर्फ अजय तिवारी पिता सुरेश चंद्र तिवारी उम्र २८ साल निवासी महावीर नगर छोटा बांगड़दा इंदौर से पूछताछ की तो अजय ने विजय नगर एवं लसूड़िया क्षैत्र में दो लूट घटित करना बताया जिससे लूट में उपयोग की गई मोटर सायकल एक रिवाल्वर व चाकू बरामद किया गया ।
        पकड़ा गया बदमाश अजय उर्फ अज्जू ने विगत ६ माह से इंदौर शहर में अपने साथी १. रमेश यादव २. धर्मेन्द्र बंजारा ३. सचिन पाल के साथ मिलकर चार व्यापारियों को लूटने का प्रयास किया ।
      १. जिनमें पहली घटना सियागंज में एक मसाला व्यवसायी को दुकान से घर जाते समय अपने साथी की टवेरा वाहन से टक्कर मारकर लूटने की योजना बनाई ।
        २. एक दाल मिल का मालिक जो कि घर से अपनी एक्टिवा से मिल आना-जाना करता है उसे लूटने के लिऐ नवलखा के पास दो बार प्रयास किये किन्तु दाल मिल मालिक के अलग-अलग रास्ते से चले जाने के कारण बच गया ।
        ३. खजूरी बाजार का एक व्यापारी जो कि अपने गले में ९० हजार रूपये की चेन पहनता है उसे लूटने की कोशिश की ।
        ४. सनावद जिला खरगोन में एक व्यक्ति के घर में घुसकर पूरे घर की तलाशी एक सोने की ईट मिलने की सूचना पर ली थी किन्तु घर में सोने की ईट नहीं मिली ।
      ५. ए.टी.एम. में रूपये रखने के लिऐ आने वाली बैंक वेन जिसमें सुरक्षा गार्ड भी होते है उस वेन को लूटने की योजना थी ।
        पकड़े गये बदमाशों के चार साथी जो कि इन घटनाओं में शामिल थे अभी एक माह पूर्व ही सतवास से कन्नोद जा रहे सराफा व्यवसायी को लूटने का प्रयास करने पर पकड़े गये थे । अजय उर्फ अज्जू को नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है जहां आरोपी से थाना प्रभारी विजय नगर एवं लसूड़िया द्वारा उनके क्षैत्रों में घटित अपराधों के संबध में पूछताछ की जा रही है ।

१९ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२२ गिरफ्तारी व ८५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २२ गिरफ्तारी व ८५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २२ गिरफ्तारी व ८५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आठ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० के २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये २०६/६ मेघदूत नगर इंदौर निवासी पवन पिता सुजानसिंह मीणा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये किमत की २० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई ।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० के १७.०० बजे निरंजनपुर चौराहा लसूडिया इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी विक्रम पिता रामलाल भील (१८) तथा लसूडिया निवासी विशाल पिता मोतीलाल खण्डेलवाल (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११६० रूपये किमत की ३९ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० के २१.०० बजे जोशी मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये बाराभाई इंदौर निवासी गोलू पिता रमेश वर्मा (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये किमत की २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० के ०९ः४५ बजे ब्रह्‌मबाग कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये १ बक्षीबाग इंदौर निवासी कन्हैयालाल पिता चंदनलाल (६०) तथा ५०२ व्यंकटेश विहार इंदौर निवासी प्रवीण पिता ओमप्रकाश चौहान (३८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४८० रूपये किमत की ३८ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० के १२ः१५ बजे राऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले संतोष पिता तेजराम मोची को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये किमत की १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० को उमरिया खदान से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली सुशीलाबाई पति बाबूलाल गुर्जर (५०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये किमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुये आठ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० को १६.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बल्डला खजराना से जुऑ खेलते आजाद, खालिद, रहीस, भैयशाह, मुंशी, मुन्ना को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        इसी प्रकार पुलिस पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०१० को १६.४५ बजे नयापीठा इंदौर से जुऑ खेलते प्रेम तथा रईस को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।