Monday, September 6, 2010

सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का विदाई समारोह

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- पुलिस कन्ट्रोलरूम के सभागार मे आज दिनांक ०६/०९/२०१० को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मंजुलता खत्री, उप पुलिस अधीक्षक लाईन हेमेन्द्र गौड, उपपुलिस अधीक्षक क्राईम जितेन्द्रसिंह, उपपुलिस अधीक्षक जिविशा राजेन्द्र कुमार मालवीय, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा, रक्षित निरीक्षक गोविन्दविहारी रावत , निरीक्षक रेडियो सुभाषसिंग , सुबेदार जयप्रकाश आर्य के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ द्वारा सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों  जिसमे सउनि पद से सेवानिवृत्त शेख सत्तार, रामसेवक शर्मा प्रआर पद से सेवानिवृत्त रमेशचंद्र, सत्यनारायण, रमेश मराठा, अब्दुल रउफ, आरक्षक पद से सेवानिवृत्त मूलचंद, इब्राहिम खॉ, सुरेशसिंह, मानसिंह को  फूलमाला पहनाकर स्वागत कर विदाई दी ।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृतिस्वरूप  प्रतीक चिन्ह दिये गये। कार्यक्रम का संचालन उपपुलिस अधीक्षक लाईन हेमेन्द्र गौड द्वारा किया गया।

१३ आदतन अपराधी एवं ३० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ३० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२० गिरफ्तारी व ८७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २० गिरफ्तारी व ८७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २० गिरफ्तारी व ८७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल २५ प्रकरण कायम किये गये, करीब १५ लाख २३ हजार ५०० रूपये किमत का मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल २५ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १८ हजार ७४५ रूपये किमत की २५२ क्वाटर, ६० लीटर देशी शराब तथा ६०० ग्राम भांग बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना बेटमा द्वारा ट्रक क्रं. एमपी-०९/केसी/२५१२ को बिना परमिट के अवैध रूप से ३९५ क्वाटर ब्लू चीप की शराब की पेटीयॉ ले जाते पकडा तथा कुल मश्रुका १५ लाख ४ हजार ८०० रूपये का बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुये ४५ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विजय पैलेस इंदौर से जुऑ खेलते जितेन्द्र, जवानसिंह, भैरू, शेरअली, इरफान, छोटू उर्फ मंसूरी, विष्णु, जावेद, रफीक, कोमल, रवि, मुजफ्‌फर को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १४.०५ बजे १७६ सी गांधीनगर मकान के पीछे जुऑ खेलते जगदीश, दुर्गाप्रसाद, घनश्याम को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३००० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे प्राईम सिटी ग्राउन्ड इंदौर से जुऑ खेलते अनिल, अजय, शेखर, संतोष को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को ०२.३० बजे सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर से जुऑ खेलते ललित, गजेन्द्र, रवि को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १८.०० बजे नानक नगर के सामने इंदौर से जुऑ खेलते संजय, प्रहलाद, बंटी, जगतारसिंग, हेमंत, अजीतसिंह को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को २०.५० बजे रामबाग चौराहा जुऑ खेलते योगेश, सुशील, राकेश, रामप्रसाद, रविराज को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे बादशाह बिल्डिंग के नीचे चबूतरा देपालपुर से जुऑ खेलते राकेश, जीवन, जगदीश, दिलीप, मदन, रत्नेश, हेमराज को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १८.४० बजे मोतीमहल टॉकीज के पीछे जुऑ खेलते अनिल, निखिल, राकेश, कमल, अजय को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०४० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित सात युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राधा गोविंद का बगीचा जूनी इंदौर निवासी शेखर पिता गंगाराम (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १५.४० बजे बीमा अस्पताल के सामने हीरानगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये २०१ लोधी धर्मशाला के पास एमआर-१० चौराहा निवासी मुकेश पिता कानाजी भाटी, १५ डॉक्टर कॉलोनी इंदौर निवासी अजय पिता रामदास मराठा (४०) तथा ११२ भानगढ इंदौर निवासी मोनू पिता सुरेश तोमर (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः १ चाकू, १ तलवार तथा १ कटार बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को ११.४५ बजे रेतीमंडी कलाली के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १८७ काजीपुरा उज्जैन निवासी सौरभ उर्फ सोनू पिता कैलाशचंद्र (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को २२.३० बजे रामचंद्र नगर पुलिया के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रवि पिता राजू प्रजापत को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०१० को १२.०० बजे फोरलेन वाईन शॉप के सामने पिगडम्बर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये आजाद नगर निवासी प्रकाश उर्फ सनी पिता देवराम मराठा (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, September 5, 2010

२०० ग्राम गांजा किमती २००० रूपये का बरामद, दो आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को गब्बू पिता भागीरथ कलौता (६०) निवासी तकीपुरा तथा मांगूदास पिता घीसाराम बैरागी (६५) निवासी सागोर कुटी के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तकीपुरा गब्बू के मकान देपालपुर से अवैध रूप से रखा हुआ २०० ग्राम गांजा, किमती २००० रूपये का बरामद किया गया। पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी गब्बू पिता भागीरथ कलौता तथा मांगूदास पिता घासीराम बैरागी को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से २०० ग्राम गांजा जप्त कर इनके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

२० आदतन अपराधी एवं २३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए २० आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२ स्थाई, २५ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, २५ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २ स्थाई, २५ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल २२ प्रकरण कायम किये गये, करीब १३ हजार ३५० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल २२ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १३ हजार ३५० रूपये किमत की ३८८ क्वाटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १३ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केशव नगर कॉलोनी कोदरिया से जुऑ खेलते विशाल, बलराम, अभिषेक, विशाल, पारस, संदीप, अमित को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को १४.०० बजे अपना होटल के सामने से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त दिलीप लॉज इंदौर निवासी रामचंद्र पिता मुकुंदीलाल (३०), १९ राधेश्याम नगर इंदौर निवासी विनोद पिता सत्यनारायण (२५) तथा लुनियापुरा इंदौर निवासी नंदू पिता द्वारकाप्रसाद (४२) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को १३.४५ बजे माणक चौक आमवाला रोड महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त कोयला बाखल निवासी मनीष पिता मोहनलाल अग्रवाल (२४), आम्बा चंदन निवासी नारायण पिता मुन्नालाल दर्जी (६५) तथा आकवी निवासी संतोष पिता सुखराम बलाई (३०) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को २१.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राऊ बायपास चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १०६ मोहननगर निवासी रॉकी पिता भानुप्रतापसिंह (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को ०९.५० बजे चंद्रावतीगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये छडोदा निवासी नारायण पिता देवीसिंह राजपूत (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को ०८.०० बजे हाट मैदान महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले निकेश पिता प्रेम लोधी (२०) तथा धामनोद निवासी मदन पिता रमेश भील (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Saturday, September 4, 2010

१२ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल १८ प्रकरण कायम किये गये, करीब २५ हजार २३० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल १८ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब २५ हजार २३० रूपये किमत की ४८५ क्वाटर तथा ६० लीटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त नौ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को ११.०० बजे कब्रस्तान गेट के पास आजाद नगर इंदौर से जुऑ खेलते नौशाद,फारूख,गब्बर को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को १५.२५ बजे सिटी बस स्टॉप के पास रामबाग से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ३२४ सावरिया नगर छोटा बांगडदा निवासी शीतल पिता रामस्वरूप (२२) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६५ रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को २१.५५ बजे चंदननगर रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त गंगानगर निवासी गौरव पिता सुभाष सोलंकी (१८), ३४३ आमवालारोड चंदननगर निवासी अलतु पिता जावेद (२२), ई सेक्टर चंदननगर निवासी मोहन पिता मांगीलाल परमार (४५) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६३० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        इसी प्रकार पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१०  को १२.३० बजे अम्बा माता चौक सिमरोल से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले अजय पिता नानूराम (२०) तथा ग्राम चोरल निवासी रामचंद्र पिता नारायण सुतार (३३) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को १६.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीएससी चौराहा रेसीडेंसी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ११/२ छत्रीपुरा इंदौर निवासी सुनिल पिता मनोहरलाल सोनी (२४) तथा २१ जोशी मोहल्ला इंदौर निवासी गणेश पिता मुकेश सिंदे (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ रिवाल्वर मय ३ जिंदा कारतूस के तथा १ छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को १०.२५ बजे फूटी कोठी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ९४१ द्वारकापुरी इंदौर निवासी आदेश पिता कमलप्रसाद विश्वकर्मा (३२) तथा १२८/१ नेहरूनगर इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५-५ जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, September 3, 2010

तीन नकबजनो से चोरी का ३५ हजार का माल बरामद

इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा दिनांक ०१ सितम्बर २०१० के १७.३५ बजे फरियादी गणेश पिता रामचंद्र (३४) निवासी ८३५/८ नेहरू नगर की रिपोर्ट पर संदिग्ध पडोसी रोहित, राहुल, कमलेश के विरूद्व धारा ४५४,३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक ०१ सितम्बर २०१० के १४.३० बजे फरियादी गणेश ८३५/८ नेहरू नगर स्थित मकान का ताला लगाकर काम से कही बाहर गया था वापस आकर देखा तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था व अंदर जाकर देखने पर घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था तथा घर में रखे सोने चांदी के जेवरात किमती ३५ हजार के चोरी हो गये थे। फरियादी ने आसपास पूछताछ की तो आसपास के लोगो द्वारा रोहित, राहुल, कमलेश के घर के आसपास घूमने की जानकारी मिली जो पूर्व में भी कई बार वहॉ संदिग्ध रूप से घूमते दिखायी दिये थे।
        फरियादी गणेश द्वारा उपरोक्त तीनो राहुल, रोहित तथा कमलेश से पूछताछ की तो कोई जानकारी नही दे रहे थे। फरियादी द्वारा अपनी रिपोर्ट में उपरोक्त तीनो का नाम संदिग्ध होना बताया । पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त तीनो राहुल, रोहित तथा कमलेश से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर इन्होने उक्त चोरी करना स्वीकार की ।
    पुलिस एमआयजी द्वारा तीनो आरोपियो १. रोहित पिता उमेश बौरासी निवासी २८/१ नेहरू नगर इंदौर २. राहुल पिता किशन पटेल निवासी नेहरूनगर इंदौर तथा ३. कमलेश उर्फ करण पिता कमल निवासी १७७/३ नेहरू नगर इंदौर को गिरफ्‌तार कर इनकी निशादेही से सोने, चांदी के जेवरात कुल किमती ३५ हजार रूपये के बरामद किये गये। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है ।

०६ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१७ गिरफ्तारी व ५४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १७ गिरफ्तारी व ५४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १७ गिरफ्तारी व ५४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।