इन्दौर दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को गब्बू पिता भागीरथ कलौता (६०) निवासी तकीपुरा तथा मांगूदास पिता घीसाराम बैरागी (६५) निवासी सागोर कुटी के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तकीपुरा गब्बू के मकान देपालपुर से अवैध रूप से रखा हुआ २०० ग्राम गांजा, किमती २००० रूपये का बरामद किया गया। पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी गब्बू पिता भागीरथ कलौता तथा मांगूदास पिता घासीराम बैरागी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से २०० ग्राम गांजा जप्त कर इनके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, September 5, 2010
२० आदतन अपराधी एवं २३ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए २० आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
२ स्थाई, २५ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, २५ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २ स्थाई, २५ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल २२ प्रकरण कायम किये गये, करीब १३ हजार ३५० रूपये किमत की शराब जप्त
इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत् कुल २२ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से करीब १३ हजार ३५० रूपये किमत की ३८८ क्वाटर देशी शराब बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १३ युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केशव नगर कॉलोनी कोदरिया से जुऑ खेलते विशाल, बलराम, अभिषेक, विशाल, पारस, संदीप, अमित को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को १४.०० बजे अपना होटल के सामने से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त दिलीप लॉज इंदौर निवासी रामचंद्र पिता मुकुंदीलाल (३०), १९ राधेश्याम नगर इंदौर निवासी विनोद पिता सत्यनारायण (२५) तथा लुनियापुरा इंदौर निवासी नंदू पिता द्वारकाप्रसाद (४२) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को १३.४५ बजे माणक चौक आमवाला रोड महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त कोयला बाखल निवासी मनीष पिता मोहनलाल अग्रवाल (२४), आम्बा चंदन निवासी नारायण पिता मुन्नालाल दर्जी (६५) तथा आकवी निवासी संतोष पिता सुखराम बलाई (३०) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को २१.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राऊ बायपास चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १०६ मोहननगर निवासी रॉकी पिता भानुप्रतापसिंह (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को ०९.५० बजे चंद्रावतीगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये छडोदा निवासी नारायण पिता देवीसिंह राजपूत (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
इसी प्रकार पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०४ सितम्बर २०१० को ०८.०० बजे हाट मैदान महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले निकेश पिता प्रेम लोधी (२०) तथा धामनोद निवासी मदन पिता रमेश भील (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Saturday, September 4, 2010
१२ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल १८ प्रकरण कायम किये गये, करीब २५ हजार २३० रूपये किमत की शराब जप्त
इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत् कुल १८ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से करीब २५ हजार २३० रूपये किमत की ४८५ क्वाटर तथा ६० लीटर देशी शराब बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त नौ युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को ११.०० बजे कब्रस्तान गेट के पास आजाद नगर इंदौर से जुऑ खेलते नौशाद,फारूख,गब्बर को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को १५.२५ बजे सिटी बस स्टॉप के पास रामबाग से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ३२४ सावरिया नगर छोटा बांगडदा निवासी शीतल पिता रामस्वरूप (२२) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६५ रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को २१.५५ बजे चंदननगर रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त गंगानगर निवासी गौरव पिता सुभाष सोलंकी (१८), ३४३ आमवालारोड चंदननगर निवासी अलतु पिता जावेद (२२), ई सेक्टर चंदननगर निवासी मोहन पिता मांगीलाल परमार (४५) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६३० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
इसी प्रकार पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को १२.३० बजे अम्बा माता चौक सिमरोल से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले अजय पिता नानूराम (२०) तथा ग्राम चोरल निवासी रामचंद्र पिता नारायण सुतार (३३) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को १६.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीएससी चौराहा रेसीडेंसी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ११/२ छत्रीपुरा इंदौर निवासी सुनिल पिता मनोहरलाल सोनी (२४) तथा २१ जोशी मोहल्ला इंदौर निवासी गणेश पिता मुकेश सिंदे (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ रिवाल्वर मय ३ जिंदा कारतूस के तथा १ छुरा बरामद किया गया।
इसी प्रकार पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०३ सितम्बर २०१० को १०.२५ बजे फूटी कोठी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ९४१ द्वारकापुरी इंदौर निवासी आदेश पिता कमलप्रसाद विश्वकर्मा (३२) तथा १२८/१ नेहरूनगर इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५-५ जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Friday, September 3, 2010
तीन नकबजनो से चोरी का ३५ हजार का माल बरामद
इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा दिनांक ०१ सितम्बर २०१० के १७.३५ बजे फरियादी गणेश पिता रामचंद्र (३४) निवासी ८३५/८ नेहरू नगर की रिपोर्ट पर संदिग्ध पडोसी रोहित, राहुल, कमलेश के विरूद्व धारा ४५४,३८० भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक ०१ सितम्बर २०१० के १४.३० बजे फरियादी गणेश ८३५/८ नेहरू नगर स्थित मकान का ताला लगाकर काम से कही बाहर गया था वापस आकर देखा तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था व अंदर जाकर देखने पर घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था तथा घर में रखे सोने चांदी के जेवरात किमती ३५ हजार के चोरी हो गये थे। फरियादी ने आसपास पूछताछ की तो आसपास के लोगो द्वारा रोहित, राहुल, कमलेश के घर के आसपास घूमने की जानकारी मिली जो पूर्व में भी कई बार वहॉ संदिग्ध रूप से घूमते दिखायी दिये थे।
फरियादी गणेश द्वारा उपरोक्त तीनो राहुल, रोहित तथा कमलेश से पूछताछ की तो कोई जानकारी नही दे रहे थे। फरियादी द्वारा अपनी रिपोर्ट में उपरोक्त तीनो का नाम संदिग्ध होना बताया । पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त तीनो राहुल, रोहित तथा कमलेश से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर इन्होने उक्त चोरी करना स्वीकार की ।
पुलिस एमआयजी द्वारा तीनो आरोपियो १. रोहित पिता उमेश बौरासी निवासी २८/१ नेहरू नगर इंदौर २. राहुल पिता किशन पटेल निवासी नेहरूनगर इंदौर तथा ३. कमलेश उर्फ करण पिता कमल निवासी १७७/३ नेहरू नगर इंदौर को गिरफ्तार कर इनकी निशादेही से सोने, चांदी के जेवरात कुल किमती ३५ हजार रूपये के बरामद किये गये। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
०६ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
१७ गिरफ्तारी व ५४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १७ गिरफ्तारी व ५४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १७ गिरफ्तारी व ५४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल १८ प्रकरण कायम किये गये, करीब २७ हजार ६८० रूपये किमत की शराब जप्त
इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत् कुल १८ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से करीब २७ हजार ६८० रूपये किमत की २३० क्वाटर तथा ११० लीटर देशी शराब बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त पॉच युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को १५.२५ बजे कल्याण मील नाका शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही ४०/७ शंकर कुम्हार के बगीचे इंदौर के रहने वाले प्रहलाद पिता फकीरा मोची (४२) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को १३.५० बजे दरयावसिंह के मकान के पीछे आगर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ग्राम आगर निवासी रामप्रसाद पिता चेना बागरी (४५), ५३ बाणगंगा इंदौर निवासी सुनिल पिता दुर्गाप्रसाद चौहान (४३), नावदापंथ इंदौर निवासी महेन्द्र पिता रामसिंग ठाकुर (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०१२ रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
इसी प्रकार पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को १५.३० बजे बस स्टैण्ड सिमरोल से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ग्राम बागौदा निवासी कैलाश पिता लक्ष्मण भील (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८० रूपये नगद व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
सट्टा
अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०३ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को १२.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मराठी मोहल्ला शिवमंदिर के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ६५/२ न्यू दुर्गानगर इंदौर निवासी अजय पिता चतुरसिंह (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को २०.३० बजे रामबलराम नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले रवि पिता जुझरसिंग राजपूत (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को १६.०० बजे ग्राम तिरोला तिराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पारदी खेडा भैरूगढ निवासी सेवाराम पिता मायाराम बागरी (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ धारिया बरामद किया गया।
इसी प्रकार पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१० को १०.२० बजे वेटनरी कॉलेज के सामने किशनगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आजाद नगर निवासी राकेश पिता सहदेव तायडे (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Thursday, September 2, 2010
फर्जी निकली हवाला की लूट
फरियादी ने ही रचा था षड़यंत्र ।
फरियादी के पास से निकले हवाला के रूपये ।
फरियादी के पास से निकले हवाला के रूपये ।
इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व/क्राईम) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि दिनांक ३१/०७/१० को एम.जी. रोड़ के थाना क्षैत्रांतर्गत रहने वाले पियूष पिता कांजीभाई पटेल उम्र २३ साल निवासी प्रशांत होटल के पास पुराणिक प्लाजा जेलरोड़ इंदौर ने शाम के वक्त उसके घर में ३ अज्ञात बदमाशों द्वारा घुसकर उसको बाथरूम में बंद करने और लूट करने की कोशिश की तथा पैसा नहीं होने पर लूट नहीं कर सकने की रिपोर्ट की थी । जिस पर से थाना एम.जी. रोड़ पर अपराध क्रमांक ३८५/१० धारा ३९३ भादवि पंजीबद्व किया गया ।
मामला संदेहास्पद होने से क्राईम ब्रांच अति. पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी को मामले की सही स्थिति मालूम करने हेतु निर्देश दिये गये इस पर से अति. पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी द्वारा उप पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्रसिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक सोमा मलिक एवं उनकी टीम के प्र.आर. जगदीश मालवीय ,आर. सुरेश मिश्रा ,आर. अरविन्द द्विवेदी ,आर. जीतेन्द्रसिंह परमार को लगाया गया । जिस पर टीम ने फरियादी पर संदेह होने से फरियादी पियूष पिता कांजीभाई पटेल को क्राईम ब्रांच लाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना की योजना स्वयं ने बनाकर उक्त घटना की रिपोर्ट थाना एम.जी. रोड़ पर की थी एवं उसने यह भी बताया कि यह कंपनी अहमदाबाद के रहने राजेश भाई की है जो रतनपोल ,तालूपोल जेवरी वार्ड में स्थित है और उसका इंदौर में ऑफिस पिछले नौ माह पूर्व से खुला है । कंपनी द्वारा उसे हेड बनाकर तीन अन्य स्टाफ के साथ भेजा गया था जो विगत आठ माह में पियूष द्वारा कंपनी का १९ से २१ लाख रूपया स्वयं ही खर्च लिया गया था जो उसे ३१/०८/१० को साल भर का हिसाब लेकर व २१ लाख रूपये लेकर अहमदाबाद जाना था परंतु उसके द्वारा स्वयं ही पैसा खर्च कर लिया गया था इसलिए उसने यह कहानी बनाई कि उसके एक अन्य साथी अंकित द्वारा उसे बाथरूम में बंद कर बाजार चला गया तब पियूष द्वारा बचाओ-बचाओ की आवाज कर चिल्लाने लगा । जब दूसरा स्टाफ वापस कमरे में लौटा तो उसने आवाज सुनकर उसे बाहर निकाला व आसपास व कंपनी में व पुलिस में बताया ताकि घटना सत्य लगे । उसके बाद प्रार्थी व उसके स्टाफ अंकित व छोटा पियुष से एम.जी. रोड़ में पूछताछ होती रही सभी अधिकारियों की पूछताछ में प्रार्थी द्वारा घटना उसके साथ घटित होना बताया गया ।
प्रार्थी आरोपी पियूष पटेल द्वारा अपनी कंपनी में पूर्व में मुंबई भुवनेश्वर में अप्रेल २०१० को ११ लाख ५० हजार रूपया ,सूरत में दिनांक २९/०३/१० को ५१ लाख ८० हजार ,अहमदाबाद अदालत चौकड़ी में अप्रेल २०१० में ५७ लाख रूपये व पूना में जुलाई २०१० के अंतिम सप्ताह में १२ लाख रूपये की लूट आटो रिक्शा में लोगों द्वारा की जाने से प्रेरित होकर इस घटना को करने का प्लान आया कि घटना में आरोपी का पता नहीं चलने पर वह बच जायेगा । परंतु क्राईम ब्रांच की पूछताछ पर आरोपी फरियादी पियूष टूट गया व उसने स्वयं के द्वारा घटना घटित करना व हवाला का ५४८००० रूपया कमरे में छिपाकर रखना बताया । जिस पर पुलिस द्वारा उसके कमरे से रूपये लिए जाकर मय मुलजिम पियूष पिता कांजीभाई पटेल उम्र २३ साल निवासी धामवन तहसील विशनगर महषाणा गुजरात हाल प्रशांत होटल के पास पुराणिक प्लाजा जेलरोड़ इंदौर व अंकित पिता रमेशभाई पटेल उम्र १९ साल निवासी धामवन तहसील विशनगर महषाणा गुजरात हाल प्रशांत होटल के पास पुराणिक प्लाजा जेलरोड़ इंदौर को मय ५ लाख ४८ हजार रूपये के थाना एम.जी. रोड़ को अग्रिम कार्यवाही हेतु दिया गया ।
Labels:
समाचार
टीवी, एलसीडी चुराकर ले जाते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०१० को १४.३० बजे फरियादी जेनिस पिता सनत झांझरी (३५) निवासी १४३ गोयल नगर इंदौर की रिपोर्ट पर १७/१ साउथ तुकोगंज इंदौर निवासी रामचंद्र पिता रामनाथ यादव (३५) के विरूद्व अपराध धारा ४५४,३८० भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कंचनबाग स्थित दिगम्बर जैन मंदिर की प्रातः ०९.०० बजे सफाई करने के लिये रामचंद्र यादव आया जिसने मौका पाकर मंदिर में रखी टीवी, एलसीडी चुराकर ले जाने लगा। फरियादी द्वारा देख लेने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी को रंगे हाथो पकडा गया ।
पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपी रामचंद्र पिता रामनाथ यादव (३५) निवासी १७/१ साउथ तुकोगंज इंदौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एलसीडी किमती १३ हजार ९९० रूपये की बरामद कर ली गई है। प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
०७ आदतन अपराधी एवं २१ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
Subscribe to:
Posts (Atom)