इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक १३.०८.१० में १५.०० बजे थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित रोडवेज डिपो महू के चौकीदार गोपाल पिता बाबूलाल वर्मा (४०) की रिपोर्ट पर सोहनलाल पिता कालू भील निवासी ग्राम तिरलाय के विरूद्व धारा ४५४ भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी गोपाल वर्मा रोडवेज डिपो महू में चौकीदारी करता है, कल दिनांक १३.०८.१० के १३.३० बजे जब फरियादी ड्यूटी पर था तभी आरोपी सोहनलाल ने मौका पाकर रोडवेज डिपो महू में चोरी करने की नियत से गेट का ताला तोडकर प्रवेश किया । फरियादी द्वारा देख लेने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी सोहनलाल पिता काूलजी निवासी तिरलाय को मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस महू द्वारा फरियादी गोपाल वर्मा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी सोहनलाल को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, August 14, 2010
घरेलू गैस सिलेन्डर से मारूती मे गैस भरते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०-पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १३.०८.१० के १२.२० बजे अब्दुल मजीद पिता अब्दुल हक (२०) निवासी १० आजाद नगर तथा मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद रशीद (३५) निवासी १४ आजाद नगर इंदौर के विरूद्व ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार १० आजाद नगर कृपाल कंट्रोल वाले की गली में आरोपी अब्दुल मजीद पिता अब्दुल हक (२०) निवासी १० आजाद नगर तथा मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद रशीद (३५) निवासी १४ आजाद नगर इंदौर के घरेलू गैस सिलेन्डरो से अवैध रूप से गैस वाहनो में भर रहे थे । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से गैस सिलेन्डर बरामद किया गया है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी अब्दुल मजीद पिता अब्दुल हक (२०) निवासी १० आजाद नगर तथा मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद रशीद (३५) निवासी १४ आजाद नगर इंदौर के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
०४ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
१ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १३ अगस्त २०१० के १६.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन्द्रजीत कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुनील उर्फ भूरिया पिता राधेश्याम (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४ हजार रूपये कीमत के ३५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १३ अगस्त २०१० के १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमरापुरी कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सागर पिता तुलाराम (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १३ अगस्त २०१० के १९.०० बजे ग्राम गोकन्या से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली नानूबाई पति गब्बूसिंह भील (३४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५८० किमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते ०७ युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १३ अगस्त २०१० को २३.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्हीआयपी ढाबे के पीछे बायपास रोड इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही राजेन्द्र नगर के रहने वाले हरिनारायण, संतोष, शंकर, कमल, हरीश, दिलीप तथा देवनारायण को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७६० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १४ अगस्त २०१०- पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १३ अगस्त २०१० को १६.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंद्रजीत कॉलोनी इंदौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही इंद्रजीत कॉलोनी के रहने वाले सुनील उर्फ भूरिया पिता राधेश्याम (२५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Friday, August 13, 2010
चोरी के वाहन पर घूमते हुये आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १२.०८.१० में ०८.३० बजे थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी विजयनगर के प्रआर. चंपालाल तथा रामसिंह द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बजाज पल्सर मोटरसायकल केए-०४/ई.व्हाय/४००१ पर घूमते हुये सतीश पिता घनश्याम लोधी (२२) निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी महिदपुर जिला उज्जैन को रोककर उक्त मोटरसायकल के कागजात मांगे आरोपी सतीश कागजात के संबंध में टालमटोली कर संतोषप्रद जवाब नही दे पाया। पुलिस द्वारा सतीश पिता घनश्याम लोधी को थाने लाकर विस्तार से पूछताछ की गई तो आरोपी सतीश ने बताया कि मूल रूप से महिदपुर जिला उज्जैन का रहने वाला हूॅ तथा इसी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता हूॅ। मैने मंगलसिटी मॉल में पिछले माह कुछ दिन चौकीदारी की नौकरी की बाद नौकरी छूट जाने पर उक्त बजाज मोटरसायकल दिनांक ३० जुलाई २०१० को मंगलसिटी मॉल के सामने से चोरी की है। पुलिस एमआयजी द्वारा आरोपी सतीश पिता घनश्याम लोधी (२२) निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी महिदपुर जिला उज्जैन को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त पल्सर बजाज मोटरसायकल केए-०४/ई.व्हाय/४००१ की पूर्व में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने से सदर प्रकरण में जप्त कर ली गई है। पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातो के संबंध में पूछताछ करते हुये अभी इससे और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल संभावना है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
दुकान से किताबे चुराते हुये नौकर गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १३.२० बजे प्रदीप पिता पुरूषोत्तम खण्डेलवाल (४८) निवासी २१२ खजूरी बाजार इंदौर की रिपोर्ट पर अपनी ही दुकान के नौकर महेन्द्र पिता मंशाराम पटेल निवासी १०८ कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादी प्रदीप खण्डेलवाल की खजूरी बाजार स्थित सुशील प्रकाशन के नाम से पुस्तको की दुकान है जहॉ पर आरोपी महेन्द्र पटेल नौकरी करता था। कल दिनांक १२.०८.१० के १३.०० बजे आरोपी महेन्द्र पटेल ने मौका पाकर फरियादी की दुकान से ४ हजार रूपये किमत की पुस्तके चुराकर ले जा रहा था। जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर मौके पर ही रंगे हाथो पकड लिया गया। पुलिस सराफा द्वारा फरियादी के नौकर महेन्द्र पिता मंशाराम पटेल निवासी १०८ कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
घरेलू गैस सिलेन्डर से वाहनो मे गैस भरते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०-पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १२.०८.१० के २०.०० बजे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खा+द्य विभाग राजदीप पिता सुदंरलाल जैन निवासी डी १७६७ सुदामानगर इंदौर की रिपोर्ट पर गोपाल पिता गोविंद यादव निवासी ५८९ कालानी नगर इंदौर के विरूद्व ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी गोपाल पिता गोविंद यादव निवासी ५८९ कालानी नगर इंदौर का घरेलू गैस सिलेन्डरो से अवैध रूप से गैस वाहनो में भर रहा था । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एचपी कंपनी के ५ गैस सिलेन्डर बरामद किये गये है। पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी गोपाल पिता गोविंद यादव निवासी ५८९ कालानी नगर इंदौर के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
११ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ११ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
१ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० के १३.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर काकड धार रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले अजय पिता मुन्नालाल डामोर (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रूपये कीमत के २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० के १३.१० बजे ग्राम खजराया से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले जीवन पिता गब्बूलाल बलाई (२४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त १७ युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को २२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सर्वसंपन्न नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले विकास, सतीश, राजेश, गोलू, चेतन, मनोज, सुखदेव, सूरजसिंह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९ हजार ५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १९.०० बजे जवाहर नगर नाले के किनारे इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले ठाकुर, गणेश, संतोष को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को ०६.२० बजे रवि जागृति नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले राजेश, मनोहर, लक्ष्मण, जगदीश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० के २१.१० बजे ११ नंदानगर रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त २९६ बजरंग निवासी मुकेश पिता बाबूलाल श्रीवास (५०) तथा ७१ संजय गांधीनगर इंदौर निवासी मुकेश पिता सरदार (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०४० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित दस गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र एरोड्रम में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३९ परिहार कॉलोनी इंदौर निवासी संदीप पिता भागीरथ (२४) , १६५ नया बसेरा इंदौर निवासी कन्हैया पिता पूनमचंद्र, ९७७ व्यकंटेश नगर इंदौर निवासी गौरव पिता सत्यनारायण, २२३ रूकमणी नगर इंदौर निवासी योगेश पिता छीतूलाल तथा पंचशील नगर इंदौर निवासी राकेश पिता बाबूलाल (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ खंजर, ३ तलवार तथा १ छुरी बरामद की गई। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १४.१० बजे पेट्रोल पंप के पास रीगर तिराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ग्राम खेडा माधव थाना बडनगर उज्जैन निवासी फारूख पिता जहूर (२५) तथा एहमद पिता मोहम्मद हुसैन (३९) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को २०.०० बजे आजाद नगर पॉवर हॉउस के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये छत्रीबाग इंदौर निवासी विजय पिता मांगीलाल (३४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया। इसी प्रकार पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १३.२० बजे केसरबाग रोड ब्रीज के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये संजयनगर राऊ निवासी विनोद पिता कालूराम बागडी तथा उज्जैन निवासी कृष्णा पिता राजाराम बागरी (५०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ तलवार तथा १ छुरी बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है
Labels:
अवैध हथियार
Thursday, August 12, 2010
राहगीर को कट्टा अडाकर लूटने का प्रयास करते आरोपी कट्टे सहित बाज स्कवॉड द्वारा हिरासत मे लिया गया
इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के रात्री ११.३० बजे थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र मे आर. संतोष तथा आर. निलेश थाना क्षेत्रांतर्गत चोईथराम चौराहे पर बाज स्कवॉड डियूटी पर थे तभी थाने से प्रआर. मोहर्रिर शोभाराम द्वारा टेलिफोन से चोईथराम बाज स्कवॉड के जवानो को केसरबाग रोड निर्माणाधिन पुल के पास लूटपाट करने की नियत से मोटरसायकल लिये दो व्यक्तियों के खडे होने की सूचना दी एवं थाने से सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश पारासर व आर. नरेश वाजपेयी, सैनिक नितीन को भी भेजा गया। उक्त सूचना पर चोईथराम बाज स्कवॉड के आर. संतोष चौधरी. आर. निलेश द्वारा तत्काल केसरबाग रोड निर्माणाधिन पुल के पास पहुॅचकर घेराबंदी किया तो मोटरसायकल एमपी-०९/जेके/१०४३ पर बैठे व्यक्ति छिनाछपटी करते हुये दिखे जो मोटरसायकल की लाईट देखते ही उक्त मोटरसायकल से भागने लगे जिनका पीछा कर बाज स्कवॉड द्वारा पकडा, उनमे से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया तथा एक व्यक्ति पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकी तलाशी के दौरान इसकी कमर में छिपाकर रखा देशी कट्टा मिला। पुलिस टीम के दोनो आरक्षको द्वारा हिकमत अमली से कट्टा अपने कब्जे में ले लिया। बदमाश के पास मिली मोटरसायकल एम.पी.-०९/जेके/१०४३ के कागजात के बारे में पूछते कोई कागजात होना नही बताया, उक्त मोटरसायकल चोरी की हो सकती है। जिसे बमुश्किल थाने पर पकडकर लाया गया। जहॉ पर नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम राधेश्याम पिता रत्नागिरी निवासी चितावद इंदौर का रहने वाला बताया। उक्त बदमाशो द्वारा फरियादी राजेश यादव पिता सियाराम यादव निवासी ४९ गोया कॉलोनी इंदौर की मो.सा. को रोककर कट्टा अडाकर लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे। यदि पुलिस तत्काल मौके पर नही पहुॅचती तो दोनो आरोपी फरियादी के साथ लूट की वारदात जैसा जघन्य अपराध घटित कर देते। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपी राधेश्याम पिता रत्नागिरी निवासी चितावद इंदौर को गिरफ्तार कर धारा ३९३ भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज कर इसके फरार साथी की सरगर्मी से तलाश करते हुये इससे अभी अन्य लूट की वारदातो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके फरार साथी के गिरफ्तार होने पर और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा बाज स्कवॉड के दोनो आरक्षको को १०००-१००० रूपये के नगद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है।
Labels:
समाचार
नकबजनी के दो मामलो में चार नकबजन रंगे हाथो पकडे गये
इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के ०६.०५ बजे फरियादी निलेश पिता घनश्याम गोयल (३०) निवासी ४५ रामचंद्र नगर इंदौर की रिपोर्ट पर आरोपी अमर पिता बाबूलाल (१८) निवासी १११ पिलिया खाल इंदौर व इसके एक अन्य साथी के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ११ अगस्त २०१० प्रातः ०४.३० बजे फरियादी निलेश गोयल के ४५ रामचंद्र नगर इंदौर स्थित मकान में मौका पाकर आरोपी अमर पिता बाबूलाल व इसके अन्य साथी ने मकान मे लगे पाईप के सहारे अंदर प्रवेश कर घर में रखे २० हजार रूपये नगद चुराकर भाग रहे थे। फरियादी के जाग जागने पर व शोर मचाने पर क्षेत्र में गस्त कर रहे पुलिस जवानो द्वारा पीछा कर आरोपी अमर पिता बाबूलाल निवासी १११ पिलिया खाल इंदौर को मौके पर रंगे हाथो पकड लिया गया तथा इसका एक अन्य साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी अमर पिता बाबूलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फरियादी के मकान से चुराये गये २० हजार रूपये नगद बरामद कर लिये गये है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी अमर का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अन्य चोरी की वारदातो के संबंध में पूछताछ करते हुये इसके फरार साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिसके गिरफ्तार होने पर और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। इसी प्रकार पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के १४.३० बजे फरियादी पंकज पिता भगवती मेहता (२५) निवासी १६/१ मोतीतबेला इंदौर की रिपोर्ट पर आरोपी ललित पिता चतुरसिंह टांग निवासी ७१/२ मोतीतबेला इंदौर, ऋषभ पिता ब्रजेश काठमोरे निवासी १६/३ मोतीतबेला इंदौर व राहुल पिता चन्दू शिन्दे निवासी १३/१ मोतीतबेला इंदौर के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ११ अगस्त २०१० प्रातः ०४.०० बजे फरियादी की मोतीतबेला स्थित महादेव मिठाई भण्डार दुकान में मौका पाकर आरोपी ललित पिता चतुरसिंह टांग निवासी ७१/२ मोतीतबेला इंदौर, ऋषभ पिता ब्रजेश काठमोरे निवासी १६/३ मोतीतबेला इंदौर व राहुल पिता चन्दू शिन्दे निवासी १३/१ मोतीतबेला इंदौर ने ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखी पानी की मोटर तथा ६ लोहे की रॉड किमती ६ हजार ५०० रूपये चुराकर भाग रहे थे। फरियादी के जाग जागने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपियो को मौके पर रंगे हाथो पकड लिया गया । पुलिस रावजी बाजार द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से फरियादी की दुकान से चुराई गई पानी की मोटर तथा लोहे की ६ रॉड किमती ६ हजार ५०० रूपये की बरामद कर ली गई है। पुलिस रावजी बाजार द्वारा तीनो आरोपियो से अन्य चोरी की वारदातो के संबंध में पूछताछ करते हुये कार्यवाही की जा रही है। इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
देहात परमिटधारी टाटा मैजिक वाहनों के विरूध्द सघन चेकिंग अभियान के तहत् ४० टाटा मैजिक जप्त
इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह निर्देषन में यातायात डीएसपी पूर्व प्रदीप सिंह चौहान, यातायात डीएसपी पष्चिम एम.के.जैन के नेतृत्व में यातायात थाना पूर्वी एवं यातायात थाना पष्चिम में पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों व्दारा नगर के आन्तरिक सभी मार्गो पर मोर्चाबंदी करते हुए देहात परमिट धारी टाटा मैजिक जो अपने निर्धारित देहात क्षेत्र छोड़कर शहर के आन्तरिक मार्गो पर चलने पर पकड़ी गयी । इस अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह ने बताया कि काफी दिनों से यह षिकायत मिल रही थी कि कुछ देहात परमिट की टाटा मैजिक वाहन शहर के आन्तरिक मार्गो पर संचालित हो रही है । इन वाहनों का स्वरूप भी शहर परमिट धारी टाटा मैजिक वाहनों से मिलता जुलता होने की स्थिती में इनके वाहन चालक/मालिक एैसे वाहनों को लगातार चोरी छिपे शहर के आन्तरिक मार्गो पर संचालन करे रहे है । इस प्रकार अवैधानिक रूप से इन वाहनों के संचालन से देहात क्षेत्र के यात्रियों को इन वाहनों की सुविधा उपलब्ध न होकर शासन व्दारा इन वाहनों के लिए बनाये गये नियम एवं राजस्व दोनों का लगातार उल्लंधन हो रहा है । इन षिकायतों को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग के दोनों थानों पर पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों को निर्देषित कराते हुए शहर के सभी मार्गो एवं चौराहो ंपर टाटा मैजिक वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की गयी जिन-जिन टाटा मैजिक वाहनो के परमिट देहात के होना पाये गये एैसे वाहनों को यातायात विभाग व्दारा यातायात थाना पूर्वी एवं पष्चिम में जप्त कर इनके विरूध्द परमिट शर्तो के उल्लंधन की कार्यवाही की गयी । यातायात विभाग व्दारा संचालित इस अभियान में जहॉ एक ओर शहरी परमिट धारी यात्री वाहनों में हर्ष रहा तो दूसरी ओर ग्रामीण अंचल में प्रतिदिन आने-जाने वाले वाहनों को यात्रा के साधन आसानी से उपलब्ध होने लगे है । आज संचालित इस अभियान में यातायात विभाग व्दारा ४० इस प्रकार की देहात परमिट धारी टाटा मैजिक वाहनो को पकड़कर यातायात थाने में जप्त किया गया है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि यह अभियान अभी लगातार संचालित करते जब तक इन वाहनों पर सख्त नियन्त्रण नहीं लग जाता तब तक जारी रखा जावेगा ।
Labels:
यातायात
७ आदतन अपराधी एवं ३२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ३२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
५ स्थाई, २४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५ स्थाई, २४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५ स्थाई, २४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
Subscribe to:
Posts (Atom)