Monday, August 2, 2010

पुलिस छत्रीपुरा द्वारा विशेष अभियान चलाकर ४ स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया

इन्दौर - दिनांक ०२ अगस्त २०१० - पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोजसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेंत्र, गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में स्थायी वांरटियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये विशेष अभियान में धरपकड़ कर ४ स्थयी वारंटियों को गिरफ्‌तार करने में पुलिस छत्रीपुरा कों सफलता मिली। थाना छत्रीपुरा पर स्थायी वांरटीयों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर  ४ स्थायी वांरटियों को गिरफ्‌तार किया है १. स्थायी वारंटी  गिरीश पिता हरीकिशोर , जाति मानके , पता १३३ नार्थ तोड़ा इंदौर हाल पता- बाल्दा कालोनी इंदौर , २. इमरान पिता हमीद जाति मुसलमान पता ५४ टाटपटटी बाखल इंदौर , ३. एहमद उर्फ हमीद पिता नजीर जाति मुसलमान पता ५४ टाटपटटी बाखल इंदौर , ४. राकेश पिता राजू धानक नि ३९ जोशी मोहल्ला इंदौर , को थाना प्रभारी राकेश व्यास के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त कार्यवाही कर ४ स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार करने में सफलता प्राप्त की।

०६ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ६० गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ६० गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ६० गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए १३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ अगस्त २०१०- पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक ०१ अगस्त २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत गंजी कम्पान्ड कलेक्टर कार्यालय के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए प्रकाश का बगीचा इन्दौर निवासी आशिक पिता अनवर अली, एजाज पिता हबीब खान, शहीद पिता शब्बीर मयूरी, शेख पिता इरफान, आशिफ पिता यूसुफ तथा अमजद पिता रहीश शेख को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार १६५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०१ अगस्त २०१० को १९.३० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत गोमा की फेल इन्दौर से तांस पत्तो द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते हुए रूस्तम का बगीचा निवासी नरेन्द्र पिता हरीलाल लहरी (१९) तथा स्कीम नं. ७१ इन्दौर निवासी कमल किशोर पिता बाबू लाल कोरी (४०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०१ अगस्त २०१० को २०.०० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत गाडराखेड़ी नाले के पास इन्दौर से तांस पत्तो द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सतीश पिता यादव लाल (१९), जगदीश पिता यादव लाल तथा भीमा पिता पूरणसींग को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये ।पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०१ अगस्त २०१० को २२.५५ बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत जवाहर टेकरी टॉवर के पीछे इन्दौर से तांस पत्तो द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मुकेश पिता पर्वतसींग(२५) तथा गुड्डू पिता लक्ष्मणसींग (२४) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज के मामले में पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ०२ अगस्त २०१०-पुलिस महिला थाना द्वारा कल दिनांक १ अगस्त २०१० को फरियादिया श्रीमती तस्लीम पति अनवर हुसैन कादरी (२७) निवासी आजाद नगर इंदौर की रिपोर्ट पर ४२ हबीब कॉलोनी खजराना इन्दौर निवासी इसके पति अनवर हुसैन कादरी पिता अब्दुल अजीज (३२) के विरूद्ध धारा ४९८ ए, ३२३,५०६ भादवि तथा ४ दहेज अधीनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती तस्लीम को शादी में उसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति अनवर हुसैन कादरी द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीठ कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति अनवर हुसैन कादरी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। 

Sunday, August 1, 2010

कॉम्बिंग गश्त के दौरान आदतन अपराधियो सहित संदिग्ध, व वारन्टी पुलिस हिरासत में,

इन्दौर -दिनांक ०१ अगस्त २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि कल दिनांक ३१ जुलाई २०१० की रात्री शहर में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के मार्गदर्शन मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको व सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो मे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को हमराह लेकर शहर मे प्रमुख-प्रमुख चौराहो पर, कॉलोनियो मे एवं छोटी-छोटी गलियां में तथा शहर से बाहर आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस द्वारा संघन चैंकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर मे घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियो एवं आदतन अपराधियो तथा वारन्टियों की घेराबन्दी करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार ७५ गिरफ्तारी वारन्टियो के साथ साथ १४३ जमानतीय वारन्ट भी तामिल किये गय। इसके अलावा आदतन वाहन चोरो, व चैन स्नेचरो को भी पूछताछ कें लिये हिरासत मे लिया गया, तथा बिना कागजात के मिले १५ वाहनो के विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई।

जुऑ खेलते हुए ११ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ अगस्त २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ३१ जुलाई २०१० को १३.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत कैलाश साहू का मकान परिवहन नगर इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले कैलाश पिता काशीराम, कन्हैयालाल पिता काशीराम, हेमन्त पिता कन्हैयालाल, धर्मेन्द्र पिता कन्हैयालाल, विमलाबाई पति कन्हैयालाल, तथा ५५८ ऋषी बिहार कालोनी इन्दौर निवासी हरिनाम पिता ओंकारलाल साहू एवं ९६१ द्वारकापुरी कालोनी इन्दौर निवासी चन्दर पिता काशीराम साहू (३०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नौ हजार ७१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ३१ जुलाई २०१० को २३.०० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत चोईथराममण्डी चौराहा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले गणेश पिता रमेश पाटीदार, धनराज पिता चन्द्रभान, सचिन पिता भगवानसिह, तथा प्रकाश पिता दशरथसिह को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ अगस्त २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ३१ जुलाई २०१० को १२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत बंगाली कालोनी चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही १४६/१ चेतननगर खजराना इन्दौर निवासी मनोज पिता पीरूलाल चौधरी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक ३१ जुलाई २०१० को २१.३५ बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत देवश्री टाकीज के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही २२८बी.के.सिन्धी कालोनी इन्दौर निवासी लखनलाल पिता किशोर संडे (२१), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक ३१ जुलाई २०१० को १९.३० बजे नई आबादी हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले मनोज उर्फ अन्ना पिता लखनबिहारी (२५), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ अगस्त २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ३१ जुलाई २०१० को १४ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत आनन्दनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही  राजेन्द्रनगर इन्दौर निवासीमुकेश पिता पूनमचन्द (३०), तथा ५०६ विष्णुपुरी कालोनी इन्दौर निवासी सुरेन्द्र पिता पी.एस.सलूजा (३८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१ हजार ४०० रूपये कीमत की ३०० क्वाटर देशी कच्चीएवं २२ बाटल अग्रेजी शराब बरामद की।    पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ३१ जुलाई २०१० को १५.१५ बजे गोपुर कालोनी चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही नयाबसेरा गांधीनगर इन्दौर निवासी अरूण पिता घीसालाल (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार ५०० रूपये कीमत की ३२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ३१ जुलाई २०१० को २१.२० बजे पीठ रोड महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजू पिता राधेश्याम यादव (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 31, 2010

एक आइडिया, जिसने चूना लगाया आइडिया कंपनी को

इन्दौर- दिनांक ३१जुलाई २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरंद देउस्कर को शिकायत मिली कि आइडिया कंपनी में कुछ लोग वीआईपी नंबर देने के नाम पर ग्राहको के साथ चीटिंग कर रहे हैं। उसका शिकायत पत्र जांच हेतु क्राईम ब्रांच के अति० पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी को भेजा गया। उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान एवं उनके दल को इस कार्य हेतु लगाया। उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान ने आइडिया कंपनी से जानकारी प्राप्त की तो ज्ञात हुआ कि कंपनी के कुछ ऐसे नंबर जिनको कंपनी ने मार्केट में लांच ही नहीं किया और वे नंबर एक्टीवेट किये गये हैं। नोडल आफीसर आइडिया कंपनी से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि अतुल तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी नि० गौरी नगर इन्दौर के द्वारा अपने मोबाईल से तीन सिम नंबर ८८८९९-९००८०, ८८८९९-९००९०, ८८८९९-९०१०० एक्टीवेट किये गये हैं। इस मोबाईल नंबर का नाम पता ज्ञात कर आरक्षक बसीर खान, राजभान, सुरेश को पता ढूढने हेतु भेजा गया, जिन्होंने अतुल तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी नि० गौरी नगर इन्दौर को पकड़ लिया।अतुल तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी निवासी गौरी नगर इन्दौर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि खाली सिम अपने दोस्त दीपक पिता ओमप्रकाश कुशवाह निवासी न्यू गौरीनगर इन्दौर को अपना मोबाईल व एक सिम चलाने को दी हैं। तत्काल टीम के आरक्षकों को भेजकर दीपक को पकड़वाया तो उसने उक्त सिम एक्टीवेट करना स्वीकार किया। उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान द्वारा गहन पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अतुल तिवारी एक वर्ष तक आइडिया कंपनी के काल सेंटर समृद्धि में काम करता था, ४-५ माह पहले उसने काम छोड़ दिया। उसी अवधि में उसने २-३ खाली सिम चुरा ली थी, जिन्हें दीपक कुशवाह को दे दी। दीपक कुशवाह वर्तमान में समृद्धि में काम करता हैं। इसी दौरान उसने कंपनी के साफ्‌टवेयर प्रिज्म के माध्यम से उक्त तीनों नंबर खाली सिम पर एक्टीवेट कर लिये।    आरोपीगणों ने उक्त सिमों को एक्टीवेट करने का कारण बताया कि वह प्रीमियम (वीआईपी) नंबर हैं। जिनकी कीमत कंपनी दो हजार रूपये से लेकर एक लाख रूपये तक होती हैं। ये नंबर फ्री में चलाने को ले लिये थे, जब कंपनी किसी को उक्त नंबर अलाट करती तो ये नंबर बंद हो जाते। उक्त प्रकरण थाना हीरानगर इन्दौर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया हैं।

अज्ञात व्यक्ति का शव मिला पहिचान कराने के प्रयास जारी, अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक ३१ जुलाई २०१०- पुलिस सिमरोल थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम चौरल से राजपुरा के जगंली रास्ते मे एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीबन ४० साल के आस-पास है, इकहरा बदन होकर मृतक के दाहिने हाथ पर रेवाराम लिखा होकर नाग का चित्र बना हुआ है, तथा हाथ के पौछें के ऊपर पर श्रीराम लिखा हुआ है, मृतक का रंग गेहूऑ है, शरीर पर सफेद रंग का शर्ट एवं काली रंग की पेन्ट पहिने है, शव के पास ही प्लास्टिक की कत्थई रंग की चप्पलें जिन पर अगे्रंजी में जी.डब्ल्यू. लिखा है पडी मिली, पुलिस द्वारा की निरीक्षण के दौरान आस-पास के लोगो से शव की पहिचान कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है, घटना स्थल निरीक्षण के दौरान शव की पीठ व सीने का भाग जला हुआ होकर सिर मे चोट के निशान पाये जाने से पुलिस सिमरोल द्वारा अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध धारा ३०२,२०१ भादवि के तहत  प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। पुलिस सिमरोल द्वारा प्रकरण में शव का पोस्टमार्टम कराया जाकर शव को पहिचाने का प्रयास किया जा रहा हैं एव अज्ञात आरोपियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं ०४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३१ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४९ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ३१ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४९गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४९ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३१ जुलाई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ३० जुलाई २०१० को २१.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत गोमा की फैल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही गोमा की फैल इन्दौर निवासी जगदीश पिता लालू जी (६३) तथा जितेन्द्र पिता घनश्याम (४२) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३१ जुलाई २०१०- पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ३० जुलाई २०१० को १७.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत रिगरोंड मनभावन नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही  तिलकनगर इन्दौर निवासी कमलेश पिता रामदास (३०),तथा जितेन्द्रपिता मोहनसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३१५ बोर का एक-एक देशी कट्टा व ३७३ जिवित कारतूस बरामद किये गये। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक ३० जुलाई २०१० को १९.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत जवाहर मार्ग इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही १०७ नार्थ तोडा इन्दौर निवासी बिदुरनाथ पिता शक्तिनाथ (१९), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस चनदननगर द्वारा कल दिनांक ३० जुलाई २०१० को १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत सांईबाबानगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले दीपक पिता सूर्यनारायण पाठक (३५), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३१ जुलाई २०१०- पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ३० जुलाई २०१० को १७.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत रिगरोंड मनभावन नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही  तिलकनगर इन्दौर निवासी कमलेश पिता रामदास (३०), तथा जितेन्द्रपिता मोहनसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तीन हजार ५०० रूपये कीमत की ७० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की।  पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ३० जुलाई २०१० को २१.५५ बजे जीवन की फैल इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही  जीवन की फैल इन्दौर निवासी नन्दू पिता यशवन्त (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ३० जुलाई २०१० को १५.२० बजे टंकी के पास राऊ राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही  पीथमपुर रोड इन्दौर निवासी कमलाबाई पति सीताराम (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 30, 2010

१० आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए १० आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५३ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ३० जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १३ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३० जुलाई २०१०- पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक २९ जुलाई २०१० को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत पुवालदा इन्दौर से तासपत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले समन्दर सिंह, सुरेश को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।    पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २९ जुलाई २०१० के २१.१० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत बुद्धनगर से तासपत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले सागर पिता सुनील, राजेश पिता प्रभाकर, सागर पिता अशोक को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। इसी प्रकार पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा ही गणेश चाय वाले की दुकान के पीछे इंदौर से तासपत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले अनिल पिता मनीष चोकसे , मांगीलाल, नासिर को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये, तथा बडीबाग कालोनी निवासी नियाज पिता अमीर मोहम्मद, राहुल, सद्दाम को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।     पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक २९ जुलाई २०१० के १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत बावड़ी के पास ग्राम चिकली से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त द्वारकापुरी निवासी अमरसिंह पिता शशीलाल (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४८० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।     इसी प्रकार ग्राम चिकली निवासी दुर्गेश पिता महादेव (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस एम.आई.जी. द्वारा कल दिनांक २९ जुलाई २०१० के १५.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ९७ जगजीवन राम नगर के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यहीं के निवासी शेखर पिता धन्नालाल अहिरवार (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुऑ/सट्टा के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३० जुलाई २०१०- पुलिस एम.जी. रोड द्वारा कल दिनांक २९ जुलाई २०१० को १९.४३ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत नगर निगम चौराहा यादव चाय की दुकान इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ६८ भोई मोहल्ला इन्दौर राजेश उर्फ राजू पिता छोटूलाल (३८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी बरामद की गई।    पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक २९ जुलाई २०१० को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम जम्बूड़ी हप्सी चौराहा  हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के निवासी शंकरलाल पिता भेरूलाल कलोता (४५), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक २९ जुलाई २०१० को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम नलवासा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले कैलाश पिता त्रिलोकनाथ (४०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक २९ जुलाई २०१० को १४.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत बेटमा नाका देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले बड़ला देपालपुर के रहने वाले भगवान पिता उमराव (३६), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक धारिया बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।