Thursday, July 29, 2010

अवैध रूप से संग्रह कर रखा गया नीला केरोसीन तथा पेट्रोल बरामद, दो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक २९ जुलाई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०१० को १८.३० बजे खाद्य विभाग के कनिष्ठ अधिकारी श्री प्रदीप जैन पिता सुंदर लाल जैन निवासी डी १७६७ सुदामा नगर इन्दौर की रिपोर्ट पर १६५/२ मुखर्जी नगर इन्दौर निवासी रोशन गूर्जर पिता रेमता प्रसाद गूर्जर तथा इसके भाई भोजराज गूर्जर के विरूद्ध धारा ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी जानकारी के अनुसार दीपमाला ढावे के सामने सांवेर रोड स्थित दुकान पर दोनो आरोपियों द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर रखा नीला केरोसीन ८२५ लीटर, ऑयलमिक्स केरोसीन ४२० लीटर तथा ४५० लीटर पेट्रोल बेंचते हुए पकड़ा गया।पुलिस बाणगंगा द्वारा दोनो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। इनके कब्जे से नीला केरोसीन ८२५ लीटर, आयलमिक्स केरोसीन ४२० लीटर तथा ४५० लीटर पेट्रोल कुल कीमती ४५ हजार २९० रूपये का बरामद किया जाकर कार्यवाही की जा रही है।

०६ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४३ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २९ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४३ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४३ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए ०९ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ जुलाई २०१०- पुलिस रावजीबाजार  द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०१० के मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत मरीमाता का बगीचा जवरन कॉलोनी इन्दौर से तासपत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले शंकर पिता लज्जाराम पेन्टर तथा मनोज पिता तेजराम निवासी सदर, को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस खुड़ेल द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०१० के १५.३० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत काजी पलासिया इन्दौर से तासपत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले शाकिर, ईसाक, चुन्नू, शकीर, अब्दुल हमीद, वृन्दावन तथा अनवर को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुऑ के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित ०२ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ जुलाई २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०१० को १२.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत सी.एच.एल. हास्पीटल के सामने इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही २२३ देवनगर इन्दौर निवासी गुलाब पिता दयासिंह बंजारा (४५) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चार हजार रूपये कीमत की ४ बाटल अंग्रजी शराब तथा २ बाटल बीयर बरामद की गई।    पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०१० को १५.३० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत श्रमिक कालोनी राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही श्रमिक कॉलोनी राऊ इन्दौर निवासी राजू उर्फ राजेन्द्र वर्मा पिता बाबूलाल (५०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार २७५ रूपये कीमत की ६५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ जुलाई २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०१० को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत परसराम गांधी मार्ग इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले २९१/कस्तूर नगर इन्दौर निवासी राजा पिता विक्रम सिंह राजपूत (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 28, 2010

डकैती डालने की योजना बनाते हुए पांचो आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि आज दिनांक २८ जुलाई २०१० की रात्रि में जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग रंगवासा रोड राऊ में जवाहर टाकीज पास अंधेरे में बैठकर कहीं डकैती डालने की योजना बना रहें है। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनोज सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा, दिलीप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर जयन्त राठौर व उनके अधीनस्थ उपनिरीक्षक यू.आर.वामन, सउनि बी.के. रघुवंशी, के.एस.सोलंकी, प्रधान आरक्षक बाबूसिह, सौभाग्यसिह, अखलेश, राजेन्द्र एवं आरक्षक हुकम शर्मा, जितेन्द्र, प्रवीण, महेन्द्र, राजकुमार तथा सैनिक संजय को हमराह लेकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान जवाहर टाकीज के सामने रंगवासा रोड राऊ के पास टाकीज की आड़ में कुछ लोग बैठे दिखाई दिय,े जिन्हे पुलिस टीम द्वारा ललकारा गया तो सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा इनका नाम पता पूछा गया तो इन्होने अपना नाम जुलामसींग पिता रतनसींग भील (२३) निवासी ग्राम पिपलानी थाना टांडा जिला धार, २- कैलाश उर्फ कीलू पिता समरसींग भील (२२) निवासी ग्राम पिपलानी थाना टांडा जिला धार, ३- टुंगरू पिता मेरसींग भील (२५) निवासी ग्राम पिपलानी थाना टांडा जिला धार, ४- मुकेश पिता शिवला भील (१९) निवासी ग्राम करणपुरा टांडा जिला धार, ५- भंवरसींग पिता नानकू भील (२२) निवासी ग्राम करणपुरा टांडा जिला धार, का होना बताया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जीवित कारतूस, लोहे का धारिया, तलवार, सरिया तथा एक लाठी बरामद की है।पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि सभी आरोपीगण इसी क्षेत्र में स्थित वैष्णव कोल्ड स्टोरेज पर डकैती डालने की योजना बना रहें थे, आरोपियों द्वारा वैष्णव स्टोरेज के आस-पास तीन-चार दिन पूर्व से गुप्त रूप से टोह लेकर निगरानी भी की गई थी। पुलिस द्वारा सभी आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

सायकल चुराकर भागते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० को १२.१० बजे गोलू पिता हीरालाल (१९) निवासी १४३ बुद्ध नगर इन्दौर की रिपोर्ट पर राजेश पिता माधवसींग यादव निवासी प्रीति नगर भावना कम्पाउण्ड इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है, पुलिस द्वारा की गई जांच में ज्ञात हुआ की कल दिनांक २७ जुलाई २०१० के ११.०० बजे फरियादी गोलू अपने किसी काम से सूर्यदेव नगर अपनी सायकल से गया था जहां फरियादी ने अपनी सायकल में ताला लगाकर खड़ीकर सामने दुकान पर गया इसी समय मौका पाकर आरोपी राजेश ने फरियादी की उक्त सायकल कीमती २०००/रूपये की ताला खोलकर चुराकर भागने लगा, जिसे फरियादी द्वारा देखलेने पर शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की मदद् से आरोपी राजेश पिता माधव सीग यादव निवासी प्रीति नगर भावना कम्पाउण्ड इन्दौर को मौके पर ही मय सायकल के पकड़ लिया गया।पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी राजेश पिता माधवसींग यादव को गिरफ्तार कर इसके कब्जे उक्त सायकल बरामद कर ली गई है। पुलिस द्वारा उसे अन्य चोरी के बारदातों के सम्बंध में भी पूछताछ की जा रही है।

०८ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १३ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २८ जुलाई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० के ३.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत मैकेनिक नगर इन्दौर से तासपत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले शिवनाथ त्रिपाठी, संजय, सुरेश, ओमप्रकाश को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० के २२.३० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत सुलभ काम्पलेक्स रेल्वे फाटक के पास इन्दौर से तासपत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले राजेश, मुकेश, विजय, दिलीप, बद्री, दिनेश, तथा मुकेश को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार ६६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० के २०.१० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत हीरा कॉलोनी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही हीरा अपार्टमेंट निवासी जगदीश पिता हरीराम तलरेजा (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० के १६.१० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत द्वारकापुरी कॉलोनी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही १९ एम द्वारकापुरी कॉलोनी इन्दौर निवासी दीपक पिता परमानंद (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४९६ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुऑ/सट्टाएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित ०६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २८ जुलाई २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० को १५.२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत सरकारी बोरिंग के सामने इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही असरफी नगर इन्दौर निवासी मुस्तफा पिता सुभराती को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तीन हजार रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० को १०.५० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत रामबाग इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही २४२ बक्षीबाग कॉलोनी इन्दौर निवासी सूरज पिता गणेश गौड (२७)+ को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चार हजार ८० रूपये कीमत की ४२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।    पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० को २१.५५ बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत पंचायत क्षेत्र गांधी नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही पंचायत क्षेत्र गांधीनगर इन्दौर निवासी अरूण पिता योगेश राजोरे (२३) गौड़  को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४ हजार रूपये कीमत की ४०० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० को १६.०० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत गुप्ता किराना दुकान के सामने रामानंदनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही रामानंदनगर निवासी इतेन्द्र पिता मोहनलाल को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३ हजार ४४६ रूपये कीमत की ३३६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।    पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० को ११.३५ बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत वायपास रोड हरियाणा ढाबे के सामने राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही १० ई राजेन्द्रनगर निवासी मोहन पिता सुखदेव प्रसाद को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार २५० रूपये कीमत की १५ बाटल बीयर बरामद की गई।पुलिस सावेंर द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० को १८.०० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम गुलावट सावेंर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शिवनारायण पिता रामचंद्र को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 27, 2010

बस को रोककर यात्री को गोली मारकर हत्या करने वाले दोनो आरोपी तथा दो कुख्यात शूटरों सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम/ग्रामीण श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया पुलिस थाना देपालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मूरखेड़ा के पास देपालपुर रोड पर दिनांक ३ जुलाई २०१० को बस क्रं. एम.पी. १३ जे.एच. २२९० को रोककर दो बदमासों ने बस में सफर कर रहे मन्सूर पिता इसहार मुसलमान (३५) निवासी गांधी नगर इंदौर के गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, घटना की रिपोर्ट पर पुलिस थाना देपालपुर अपराध क्रं. २१०/१० धारा ३०२,३४१,२९४,३४ भादवि का प्रकरण कायम किया जाकर इस गंभीर सनसनीखेज अपराध के अपराधियों को पकड़ने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री पद््‌मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिलीप भंडारी थाना प्रभारी देपालपुर जे.डी. भोसले एवं उनके अधिनस्थ सहायक उपनिरीक्षक डी.एस. चंदेल, आरक्षक मुक्ता प्रसाद, शेलेन्द्र, सुनील तथा राजू भाटिया, होमगार्ड सेनिक ओम प्रकाश की एक टीम बनाकर उक्त हत्याकांड के अपराधियों को पकड़ने हेतु लगाया गया था। उक्त टीम द्वारा इन्दौर, धार, उज्जैन, बड़नगर, बतनावत, रतलाम लगातार दबिस देकर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिनके अथक प्रयास से आज प्रकरण के आरोपी नादिर पिता कदिर फकीर मुसलमान (३५) निवासी ग्राम झलारिया थाना बड़नगर जिला उज्जैन, २- घनश्याम पिता मोहन भील(३०) निवासी गौलाना थाना बड़नगर जिला उज्जैन को गिरफ्तार करने हेतु उल्लेखनीय सफलता हांसिल की है। पुलिस टीम द्वारा इनके कब्जे से एक १२ बोर कट्टा, ६ कारतूस तथा एक पिस्टल तथा इसके ११ कारतूस बरामद किये गये है। गिरफ्तार किये गये दोनो आरोपी खतरनाक अपराधी होकर पूर्व धार जिले में गंभीर अपराध घटित कर चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर द्वारा उक्त टीम को ५००० रूपये के नगद ईनाम दिये जाने की घोषणा की गईं। इसी प्रकार दिनांक २६ जुलाई २०१० को पुलिस थाना गौतमपुरा में कुख्यात शूटरों की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में विशेष टीम जिसमें एस.डी.ओ.पी. देपालपुर, दिलीप भंडारी थाना प्रभारी गौतमपुरा डी.एस. बघेल, सउनि ज्ञानेन्द्र पाण्डे, प्रधान आरक्षक रामचरण शुक्ला, आरक्षक केशर सिंह, श्रवणकुमार तथा शेरसींग की टीम गठितकर शूटरों को गिरफ्तार करने हेतु लगाया गया उक्त टीम द्वारा कुख्यात अपराधी शूटर शाकिर पिता अहमद नूर मुसलमान (२२) निवासी ग्राम खेड़ा तथा शेरू पिता अल्ला नूर मुसलमान (३५) निवासी चांदन खेड़ी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो पिस्टल, ८ कारतूस ३२ बोर के बरामत करने में सफलता हांसिल की है, ये दोनो शूटर खतरनाक अपराधी होकर इनके द्वारा रतलाम जिले में गई गंभीर घटना घटित की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर द्वारा उक्त टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

फोन पर महिला को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०१०- पुलिस वी.केयर फॉर यू शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया आज दिनांक २७ जुलाई २०१० को पडरीनाथ थाना क्षेत्र मे रहने वाली छात्रा ने शिकायत की थी कोई लड़का अलग-अलग नंबरो से फोन कर दोस्ती करने के लिए परेशान करता है पुलिस वी.केयर फॉर यू शाखा प्रभारी दीपिका शिंदे के निर्देशन में टीम द्वारा जांच करने पाया कि अविशेक पिता राजेश भारती निवासी छत्रीपुरा का अपने ही मोहल्ले में रहने वाली लड़की को फोन कर दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा था जिसे पुलिस वी.केयर फॉर यू टीम द्वारा पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पडरीनाथ भेजा जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अविशेक पिता राजेश भारती के कब्जे से १२ सिमें अलग-अलग नंबरों की बरामत की है।

०३ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३७ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३७ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३७ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए सात युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २७ जुलाई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २६ जुलाई २०१० के ६.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत बडी भमोरी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले रमेश पिता डोडीराम, सोनू पिता सन्तराम, तथा राजेश पिता शंकरलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २६ जुलाई २०१० के २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत नील कालोनी मूसाखेड़ी इन्दौर से तासपत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले मुकद्र पिता नानप्रकाश,तथा योगेश पिता राजेश शर्मा को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।    पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २६ जुलाई २०१० के १४.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत सेन्ट्रल पाइन्ट के पास ए.बी.रोड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ग्राम डकाच्या निवासी विकास पिता धन्नालाल (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २७ जुलाई २०१०- पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक २६ जुलाई २०१० को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम मेंहदी फाटा बस स्टेण्ड के सामने सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम मेंहदी निवासी कैलाश पिता मांगीलाल तथा तलाई नाका सिमरोल निवासी परसराम पिता मांगीलाल (३२) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर, पॉच लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति सहित पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक २७ जुलाई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक २६ जुलाई २०१० को १४.४५ बजे श्रीमती नसीम बी पति रहीम खान (२१) निवासी ७०/३ रानीपुरा दौलतगंज इन्दौर की रिपोर्ट पर यही ५४ बी हीना पैलेस कालोनी खजराना इन्दौर निवासी इसके पति रहीमखान, रहमान, करीम, सुकिया, तथा मितवाखान के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३.५०६.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया नसीम बी को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था, इसके बावजूद फरियादिया के पति रहीमखान, रहमान, करीम, सुकिया, तथा मितवाखान द्वारा दहेज में दो लाख रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीटकर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति रहीमखान, रहमान, करीम, सुक्याबी, तथा मितवाखान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।     

Monday, July 26, 2010

०५ आदतन अपराधी एवं २५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।