Wednesday, July 7, 2010

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की आठ मोटर सायकले बरामद

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक ६ जुलाई २०१० को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिह तौमर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर जयन्त राठौर व उनकी अधिनस्थ प्रधान आरक्षक बाबूसिह, आरक्षक प्रवीणसिह, तथा महेन्द्रसिह द्वारा वाहन चैंकिग के दौरान मोटर सायकल क्रंमाक एमपी०९/एनए /१०५८ से रिगरोड पर आते हुए एक युवक को रोका एवं उसका नाम पता व वाहन के कागजातो के सम्बध मे पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम कैलाश भील पिता नूरसिह भील (२५) निवासी ढेकाकुण्ड थाना जोबट जिला अलीराजपुर का रहना बताया, वाहन के कागजात के सम्बध मे आना-काना कर बहाने बाजी करने लगा, पुलिस टीम द्वारा आरोपी कैलाश को मय उक्त मोटर सायकल के थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने यह मोटर सायकल चोरी की होना स्वीकार किया पुलिस द्वारा विस्तार से पूछताछ की गई तो उसने यह मोटर सायकल ७-८ दिन पूर्व थाना हीरानगर के सुकलिया क्षैत्र से चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा इससे अन्य वाहन चोरियो के सम्बध मे पूछताछ की गई तो उसने ९/१० माह में कई मोटर सायकिलें चोरी करके इन्हे अपने घर ग्राम ढेकाकुण्ड जिला अलीराजपुर में छिपाकर रखना बताया आरोपी ने यह भी बताया कि वह इन्दौर से मोटर सायकिलें चुराकर उन्ही से अपने गांव गांव भाग जाता था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के मार्गदर्शन मे पुलिस राजेन्द्रनगर के उप निरीक्षक के.एल.काण्डे, सउनि के.एस.सोंलकी, प्रधान आरक्षक सोभागसिह, बाबूसिह, आरक्षक प्रवीणसिह, महेन्द्रसिह, उमाशंकर तथा आरक्षक हृदयलाल को आरोपी कैलाश भील के गांव ढेकाकुण्ड जिला अलीराजपुर वाहन बरामदगी हेतु भेजा गया, जहां से पुलिस आरोपी कैलाश भील के घर से निम्न आठ वाहन बरामद किये है। हिरोहोण्डा स्पलेण्डर एमपी-०९/जेआर/६६९०, हीरोहोण्डा सीडी डीलक्स एमपी-४२/बीए/ ७९२७, हिरोहोण्डा पेशन एमपी-०९/एमएच/८४९६, याम्हा लिब्रो एमपी१४/बीबी /४१०४, हीरोहोण्डा पेशन प्रो एमपी-०९/एमझेड/७७०२, हीरोहोण्डा सीबीझेड बिना नम्बर की, बजाज पल्सर एमपी०९/एमओ/१२२२ , तथा हीरोहोण्डा पेशन एमपी-०९ /एनए/१०५८ बरामद किये गये हैं। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा आरोपी कैलाश भील से अभी और भी चोरी के वाहन बरामद होने की प्रबल सम्भावना है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अन्य मोबाइल नम्बर

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि आम जनता द्वारा पुलिस अधिकारियो को अपराधो से सम्बधित सूचना एवं अन्य जानकारी देने हेतु पूर्व नम्बरो के साथ-साथ निम्न नम्बरो पर भी सम्पर्क कर सूचना दी जा सकती है।
१. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव- ९४७९५-५५५९०,
२. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर-   ९४७९५-५५५६०,
३. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा-९४७९५-५५५७०,
       

मारपीट के मामले मे न्यायालय द्वारा, आरोपी को एक वर्ष का कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०१०- प्रभारी जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी. शर्मा ने बताया कि माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय प्रथम श्रेणी इन्दौर श्री समीर कुलश्रेष्ठ साहब ने थाना खजराना विरूद्ध जितेन्द्र पिता गोपाल पांचाल फोज.मु.१०५१/२००४ में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी जितेन्द्र पिता श्री गोपाल पांचाल निवासी ग्राम बिचौली हप्सी इन्दौर को धारा ३२४ भा.द.वि. में दोषी पासते हुएएक वर्ष के कठोर कारावास एवं ५०० रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर एक माह के अतिरिक्त कारावास भुगताये जाने बावद् आदेश प्रसारित किये गये है। संक्षिप्त घटना इस प्रकार है कि दिनांक १२/९/२००४ को फरियादी सुबह ७ बजे शौच करने गया था वापसी मे उसे आरोपी मिला व कहने लगा कि उसके खेत पर शौच करने क्यों गया तथा मॉ बहन की गांलिया दी,फरियादी द्वारा अनभिज्ञता जाहिर करने पर आरोपी ने दराते से फरियादी की नाक एवं बायी जॉघ पर मारा जिससे चोट आयी तथा कहने लगा कि अगर दुबारा उसके खेत मे गया तो जान से खत्म कर देगा, बाद रिपोर्ट से थाना खजराना पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर प्रकरण का चालान न्यायालय मे पेश किया गया था। प्रकरण में शासन पक्ष की और से पैरवी वरिष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री अशोक कुमार स्वर्णकार द्वारा की गयी।

चोरी के मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कालोनी क्षैत्रान्तर्गत विजयनगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वाय.एस. चौहान एवं उनके अधिनस्थ प्रधान आरक्षक ईश्वरचन्द्र द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ६ जुलाई २०१० के २१.५० बजे भमोरी स्थित देशी शराब दुकान के अहाते से मोबाइल चोरी के मामले आरोपी सोनू उर्फ आशिष पिता जगदीश बौरासी निवासी १११ जगजीवनराम नगर इन्दौर को पकडा पुलिस द्वारा आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो इसने मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस चौकी विजयनगर थाना एमआयजी कालोनी द्वारा इसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के बरामद किये हैं, इससे अभी और भी मोबाइल चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।    पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा आरोपी सोनू उर्फ आशिष पिता जगदीश बौरासी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चोरी के तीनो (विभिन्न कम्पनियो के) मोबाइल धारा ४१ (१) १०२ जा०फो० में जप्त कर पूछताछ करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०१ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १३० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १३० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १३० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए पॉच जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जुलाई २०१०- पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०१० को १६.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चन्द्रगुप्त चौराहा के पीछे इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले प्रकाश पिता गोपालसिह, राजेश पिता गुलाबसिह, तथा संतोष पिता नन्दकिशोर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५९० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०१० को २०.१५ बजे पुराने बस स्टेण्ड के पास गोतमपुरा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले बालकृष्ण पिता अनोखीलाल ब्राहम्ण (५२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०१० को १५.४५ बजे ममता कालोनी खजराना से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले अब्दुल अजीज पिता चॉदखां (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जुलाई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०१० को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआईजी तिराहा वाईन शॉप के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही  १०४ साउथ तुकोगंज इन्दौर निवासी समीर उर्फ मुन्ना पिता अलीम खां (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०६ जुलाई २०१० को भण्डारी मार्ग नील कमल टाकीज के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले पंचम की फैल इन्दौर निवासी विमल पिता गंगाधर (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो मे नौ के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक ०७ जुलाई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ६ जुलाई २०१० को १४.१५ बजे श्रीमती ममता पति रविन्द्र कोशल (२४) निवासी गौरीनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर यही ५० यशोदानगर इन्दौर निवासी इसके पति रविन्द्र पिता कैलाश, ससुर कैलाशचन्द्र, सास सुभानबाई, तथा देवर जितेन्द्र के विरूद्ध धारा ४९८ ए. ३२३.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया की शादी १२ नवम्बर २००८ को रविन्द्र पिता कैलाशचन्द्र के साथ हुई थी इसके बाद से ही इसका पति पति रविन्द्र पिता कैलाश, ससुर कैलाशचन्द्र, सास सुभानबाई, तथा देवर जितेन्द्र द्वारा दहेज मे एक लाख रूपये नगद लाने की मांग की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, मारपीट करते रहते है। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति पति रविन्द्र पिता कैलाश, ससुर कैलाशचन्द्र, सास सुभानबाई, तथा देवर जितेन्द्र के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार पुलिस महू द्वारा दिनांक ६ जुलाई २०१० को १९.३० बजे श्रीमती मुमताज बी पति मोहम्मद जफर (२२) निवासी ६५० हम्मालपुरा महू की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति मोहम्मद जफर, गोलू, आफिया बी, अब्दुल खलिक तथा अब्दुल मलिक के विरूद्ध धारा ४९८ ए. ५०६. ३४ भादवि, के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया मुमताज बी को शादी के समय पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बाद भी फरियादिया का पति मोहम्मद जफर, गोलू, आफिया बी, अब्दुल खलिक तथा अब्दुल मलिक द्वारा दहेज में नगद रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, मारपीट करते रहते है। पुलिस महू द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति  मोहम्मद जफर, गोलू, आफिया बी, अब्दुल खलिक तथा अब्दुल मलिक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 6, 2010

जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०१०- पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार में आज दिनांक ०६ जुलाई २०१० के शाम ४ बजे जन-प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो की बैठक सम्पन हुई, जिसमें सासंद श्रीमती सुमित्रा महाजन महोदया, विधायक श्री सुर्दशन गुप्ता, विधायक श्री रमेश मैन्दोला, विधायक श्री अश्विनि जोशी, विधायक श्री सत्यनारायण पटेल, विधायक श्री तुलसी सिलावट, के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मदकन्द देउस्कर, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात पद्मविलोचन शुक्ल, सहित सभी नगर पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उपस्थित थे। बैठक के दौरान जन-प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य रूप से निम्न बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई-

१- शहर में यातायात सुधार किया जाये।
२- पुलिस थानो पर पीडितो की तत्काल रिपोर्ट लिखी जाये।
३- चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये रहवासी संघो की बैठक बुलाई जाये।
४- पशु पालको के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।
५- नाईट्रावेट एवं अन्य मादक पदार्थो के बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये।
६- पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस थानो की भौगोलिक स्थिति का अच्छी प्रकार से ज्ञान होना चाहिये।
७- अपराधियो के विरूद्ध जिला बदर व एन.एस.ए. की कार्यवाही की जाये।
८- शहर मे जगह-जगह नई पुलिस चौकियां स्थापित कर कुछ जगह नये थाने भी स्थापित किये जाये।
९- शहर में प्रभावी गस्त की जाये।

बस को रोककर गोली मारकर हत्या करने वाले दोनो आरोपियो का पर्दाफॉश, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०१०- पुलिस थाना देपालपुर थाना क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ३ जुलाई २०१० को १९.३० बजे दिलीप पिता बाबूलाल सोनी निवासी ६ परसराम मार्ग गांधीनगर इन्दौर द्वारा थाना देपालपुर पर सूचना दी गई कि ग्राम मूरखेडा में नागदा इन्दौर बस एमपी-१३/टी/१५८६ को रोककर उसमे बैठे एक अज्ञात युवक को गोली मारकर किन्ही अज्ञात लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस देपालपुर द्वारा अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध धारा ३४१,२९४,३०२,३४ भादवि का प्रकरण दर्ज कर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुॅचकर मृतक को उपचार हेतु हास्पीटल पहुॅचाया तथा अज्ञात आरोंपियो की जानकारी एकत्रित करते हुए इनकी तलाश की जा रही थी एवं मृतक की पहिचान के प्रयास किये गये तो मृतक का नाम मन्सूर पिता इस्हाक फकीर मुस. निवासी गांधीनगर इन्दौर का होना ज्ञात हुआ। पुलिस द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पद्मविलोचन शुक्ल, एसडीओपी देपालपुर दिलीप भण्डारी को घटना की जानकारी दी गई जिनके मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी देपालपुर जे.डी. भौसले व उनकी टीम द्वारा घटना के आरोपियो की तलाश करते घटना स्थल के थोडी दूरी पर एम मोटर सायकल एमपी-१३/जेएच/२२९० पडी मिली जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लीं। पुलिस को घटना के सम्बध मे जॉच करते व मृतक के सम्बध मे जानकारी करते यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपियो द्वारा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल पर रेहमत नाम लिखा होने से मृतक मन्सूर शाह के परिजनो ने इसके साढू नादिर शाह पर शंका जाहिर की, क्योकि आरोपी नादिर शाह की लडकी का नाम भी रेहमत है। पुलिस द्वारा पूछताछ मे यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक मन्सूर की शादी महू में हुई हैं तथा इसका एक साढू नादिर शाह हैं जिसकी औरत का नाम मेहराज बी हैं, मेहराज बी की लडकी का नाम रेहमत हैं जो मोटर सायकल पर लिखा हैं। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुंआ कि नादिर शाह की औरत मेहराज बी को मृतक मन्सूर शाह एक माह पूर्व भगाकर ले गया था।
इसी रंजिश की बजह से घटना दिनांक को आरोपी नादिर व उसका दोस्त घनश्याम भील ने मौका पाकर मृतक मन्सूर जो गांधीनगर जा रहा था, उस बस से रोककर गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये । इसके साथी घनश्याम एवं नादिर चन्दन नगर में एवं थाना खजराना क्षैत्र मे रहकर फर्शी पालिस करने का काम करते थे, घटना के बाद तत्काल घेराबन्दी करते पुलिस द्वारा इनका पीछा किया गया किन्तु अन्धेरे का फायदा उठाते हुए दोनो आरोपी उक्त मोटर सायकल को फेंक कर भाग निकले थे।पुलिस द्वारा दिनरात अनुसंधान कर उक्त मोटर सायकल का पता लगाते हुए जप्त मोटर सायकल के आधार पर उज्जैन जिले में हत्यारो का पता लगाने मे सफलता हासिल की, पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उक्त मोटर सायकल मुख्य रूप से मांगीलाल पिता देवीलाल बलाई निवासी १८ नेहरूनगर थाना बडनगर जिला उज्जैन के नाम हैं जिससे पूछताछ करते यह ज्ञात हुआ कि उसने यह मोटर सायकल भारत पिता रामाजी बलाई निवासी जालदा थाना बडनगर जिला उज्जेन को बेची है, भारत से पूछताछ करते ज्ञात हुआ कि उसने यह मोटर सायकल बडनगर जिला उज्जैन के ही गुड्डु मुसलमान तथा अकरम शाह के माध्यम से एक माह पूर्व आरोपी नादिर शाह पिता कादर खां मुस. को २६ हजार २५०/रूपये मे बेच दी है। इस आधार पर पुलिस द्वारा घटना के आरोपियो का पता लगाने मे सफलता हुई है।पूछताछ मे यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक मन्सूर अपराधिक पृष्ठभूमी का हैं तथा चन्दन चोरी के प्रकरणो मे इन्दौर एवं महू पुलिस द्वारा कई बार पकडा जा चूका है। इसी प्रकार आरोपी नादिर शाह भी आपराधिक पृष्ठभूमि का होकर धार जिले में एमपीईबी के एल्यूमिनियम के लाखो रूपये के वायर चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस प्रकार पुलिस ने ४८ घन्टे में एक जघन्य सनसनी खेज हत्याकाण्ड का पर्दाफॉश कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा द्वारा उक्त फरार दोनो आरोपी नादिर शाह तथा इसका साथी घनश्याम भील की गिरफ्तारी हेतु ५-५ हजार रूपये के इनाम की उद्घोषणा की है।

०१ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२१ गिरफ्तारी व ४८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०६ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २१ गिरफ्तारी व ४८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २१ गिरफ्तारी व ४८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ जुलाई २०१०- पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०१० को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत तेजाजी मार्केट परिसर मानपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले बेरवा मनावर जिला धार निवासी टालू उर्फ असरफ पिता गनी खां कंजर (२१), तथा अब्दुल पिता इब्राहिम कंजर (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३० लीटर जहरीली देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस किशनंगज द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०१० को २२ बजे ग्राम भाटखेडी किशनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कोतवाल पिता श्यामलाल भील (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १३ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ जुलाई २०१०- पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०१० को १९ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुन्दरनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मुकेश, राहुल, गणेश, तथा फरजान को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०१० को २१ बजे पार्वतीनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले उमेश, गुलशन, कालू, धनजी, तथा योगेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०१० को १७.३० बजे राधानगर नाले किनारे इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजेश, रामचन्द्र, तथा बलराम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०१० को १५.३० बजे सदरबाजार गोतमपुरा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही सदरबाजार गोतमपुरा निवासी जितेन्द्र पिता बाबूलाल (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते चार गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ जुलाई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०१० को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टिगरिया बादशाह रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही नन्दबाग इन्दौर निवासी बन्टी साहू पिता हरकेराम साहू (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०१० को १५ बटालियन पेट्रोल पम्प के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले १०/५ बियावानी इन्दौर निवासी अंकित पिता लक्ष्मीनारायण धानुक (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।    पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०१० को राजाबाग कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ५०३ नन्दनगर इन्दौर निवासी कमल पिता शोभाराम (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०५ जुलाई २०१० को ग्राम बरलाई क्षिप्रा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले लाखन पिता नरसिह (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

बस को रोककर गोली मारकर हत्या करने वाले दोनो आरोपियो का पर्दाफॉश,घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद

इन्दौर -दिनांक ०५ जुलाई २०१०- पुलिस थाना देपालपुर थाना क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ३ जुलाई २०१० को १९.३० बजे दिलीप पिता बाबूलाल सोनी निवासी ६ परसराम मार्ग गांधीनगर इन्दौर द्वारा थाना देपालपुर पर सूचना दी गई कि ग्राम मूरखेडा में नागदा इन्दौर बस एमपी-१३/टी/१५८६ को रोककर उसमे बैठे एक अज्ञात युवक को गोली मारकर किन्ही अज्ञात लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस देपालपुर द्वारा अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध धारा ३४१,२९४,३०२,३४ भादवि का प्रकरण दर्ज कर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुॅचकर मृतक को उपचार हेतु हास्पीटल पहुॅचाया तथा अज्ञात आरोंपियो की जानकारी एकत्रित करते हुए इनकी तलाश की जा रही थी एवं मृतक की पहिचान के प्रयास किये गये तो मृतक का नाम मन्सूर पिता इस्हाक फकीर मुस. निवासी गांधीनगर इन्दौर का होना ज्ञात हुआ। पुलिस द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पद्मविलोचन शुक्ल, एसडीओपी देपालपुर दिलीप भण्डारी को घटना की जानकारी दी गई जिनके मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी देपालपुर जे.डी. भौसले व उनकी टीम द्वारा घटना के आरोपियो की तलाश करते घटना स्थल के थोडी दूरी पर एम मोटर सायकल एमपी-१३/जेएच/२२९० पडी मिली जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लीं। पुलिस को घटना के सम्बध मे जॉच करते व मृतक के सम्बध मे जानकारी करते यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपियो द्वारा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल पर रेहमत नाम लिखा होने से मृतक मन्सूर शाह के परिजनो ने इसके साढू नादिर शाह पर शंका जाहिर की, क्योकि आरोपी नादिर शाह की लडकी का नाम भी रेहमत है। पुलिस द्वारा पूछताछ मे यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक मन्सूर की शादी महू में हुई हैं तथा इसका एक साढू नादिर शाह हैं जिसकी औरत का नाम मेहराज बी हैं, मेहराज बी की लडकी का नाम रेहमत हैं जो मोटर सायकल पर लिखा हैं। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुंआ कि नादिर शाह की औरत मेहराज बी को मृतक मन्सूर शाह एक माह पूर्व भगाकर ले गया था।
 इसी रंजिश की बजह से घटना दिनांक को आरोपी नादिर व उसका दोस्त घनश्याम भील ने मौका पाकर मृतक मन्सूर जो गांधीनगर जा रहा था, उस बस से रोककर गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये । इसके साथी घनश्याम एवं नादिर चन्दन नगर में एवं थाना खजराना क्षैत्र मे रहकर फर्शी पालिस करने का काम करते थे, घटना के बाद तत्काल घेराबन्दी करते पुलिस द्वारा इनका पीछा किया गया किन्तु अन्धेरे का फायदा उठाते हुए दोनो आरोपी उक्त मोटर सायकल को फेंक कर भाग निकले थे।   पुलिस द्वारा दिनरात अनुसंधान कर उक्त मोटर सायकल का पता लगाते हुए जप्त मोटर सायकल के आधार पर उज्जैन जिले में हत्यारो का पता लगाने मे सफलता हासिल की, पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उक्त मोटर सायकल मुख्य रूप से मांगीलाल पिता देवीलाल बलाई निवासी १८ नेहरूनगर थाना बडनगर जिला उज्जैन के नाम हैं जिससे पूछताछ करते यह ज्ञात हुआ कि उसने यह मोटर सायकल भारत पिता रामाजी बलाई निवासी जालदा थाना बडनगर जिला उज्जेन को बेची है, भारत से पूछताछ करते ज्ञात हुआ कि उसने यह मोटर सायकल बडनगर जिला उज्जैन के ही गुड्डु मुसलमान तथा अकरम शाह के माध्यम से एक माह पूर्व आरोपी नादिर शाह पिता कादर खां मुस. को २६ हजार २५०/ रूपये मे बेच दी है। इस आधार पर पुलिस द्वारा घटना के आरोपियो का पता लगाने मे सफलता हुई है। पूछताछ मे यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक मन्सूर अपराधिक पृष्ठभूमी का हैं तथा चन्दन चोरी के प्रकरणो मे इन्दौर एवं महू पुलिस द्वारा कई बार पकडा जा चूका है। इसी प्रकार आरोपी नादिर शाह भी आपराधिक पृष्ठभूमि का होकर धार जिले में एमपीईबी के एल्यूमिनियम के लाखो रूपये के वायर चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
 इस प्रकार पुलिस ने ४८ घन्टे में एक जघन्य सनसनी खेज हत्याकाण्ड का पर्दाफॉश कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा द्वारा उक्त फरार दोनो आरोपी नादिर शाह तथा इसका साथी घनश्याम भील की गिरफ्तारी हेतु ५-५ हजार रूपये के इनाम की उद्घोषणा की है।

Monday, July 5, 2010

जेब मे रखा मोबाईल चुराते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ जुलाई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०४जुलाई २०१० को २३.४० बजे जमालसिह पिता चन्दरसिह (२४) निवासी ग्राम धनती माडा थाना कानवन जिला धार की रिपोर्ट पर आरोपी हेमन्त पिता राजेन्द्र कुमार जाट (२०) के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि थाना क्षैत्रान्तर्गत विजयनगर बस स्टेण्ड के पास से फरियादी जमालसिह के जेब मे रखा एक मोबाइल फोन दो सिमवाला कीमती तीन हजार रूपये का चुरा लिया था जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर शोर मचाने पर आस-पास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा आरोपी हेमन्त पिता राजेन्द्र जाट को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इससे अभी और भी मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

१२ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ११ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व ९४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०५ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व ९४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व ९४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।