Wednesday, June 23, 2010

०३ आदतन अपराधी एवं ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १२१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २३ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०८ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १२१, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०८ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १२१, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार,

इन्दौर- दिनांक २३ जून २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २२ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पायलेट ढाबा के पास वायपास इन्दैर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही वायपास रोड पायलेट ढाबा के पास इन्दौर निवासी जितेन्द्रसि पिता राजेन्द्रसिह तोमर (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा आरोपी जितेन्द्रसिह को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
  

जुऑ/सट्टा खेलते हुए पॉच जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २३ जून २०१०- पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २२ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एम०ओ०जी० लाईन के सामने जादम ऑटो गैरेज के सामने इन्दौर तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राधाकिशन, ओमप्रकाश, गोपाल, प्रकाश, तथा सुरेशचन्द्र को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चार हजार ६५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २२ जून २०१० को १५ बजे राजा पेट्रोल पम्प के सामने सिरपुर चन्दननगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही डायमण्ड पैलेस कालोनी चन्दननगर इन्दौर निवासी दिनेश पितारामलाल गुर्जर (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८२५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक २३ जून २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक २२ जून २०१० को १६.३० बजे श्रीमती सुनिताबाई पति कमल (३२) की रिपोर्ट पर इसके पति कमल पिता सुरेश परमार (४१) निवासी ग्राम डकाच्या थाना क्षिप्रा के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३.५०६ भा. द.वि. तथा ४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया के पति कमल पिता सुरेश परमार द्वारा दहेज मे ५० हजार रूपये की मांग की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति कमल पिता सुरेश परमार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 22, 2010

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा चार ट्रक चोर गिरफ्तार, दो ट्रक व एक डम्पर कीमती २६ लाख रूपये के बरामद

इन्दौर -दिनांक २२ जून २०१०- पुलिस अधीक्षक शहर पष्चिम क्षेत्र श्री निवास वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा चार ट्रक चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो ट्रक व एक डम्पर कीमती लगभग २६ लाख रूपये के बरामद किये गऐ है। शहर में बढती चोरियों की घटनाओं को रोकने के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम, श्री मनोज सिंह के मार्गदर्षन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर, बिट्टू सहगल के निर्देषन में इंचार्ज थाना प्रभारी जूनी इंदौर एच.एल.प्रजापति एवं उनकी टीम उप निरीक्षक राजेष साहू, प्र.आर. षिवकुमार मिश्रा, आरक्षक तेजसिंह, ओमप्रकाष सोलंकी, तथा स्पेषल स्कवॉड के प्र.आर केषवसिंह, प्र.आर. राकेष मिश्रा एवं प्र.आर. अनिल गौतम को लगाया गया था। उक्त टीम को उस समय एक बडी सफलता प्राप्त हुई जब टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सैफी नगर के पीछे, ट्रांसपोर्ट नगर से लगी हुऐ क्षेत्र से चार व्यक्तियों को पकडा जाकर उनके कब्जे से चुराये हुऐ दो ट्रक एवं एक डम्पर कुल कीमती २६ लाख रूपये के बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम, मनोजसिंह ने बताया कि, पकडे गये आरोपियों के नाम १. सोहराब पिता यासीन पटेल्र (३२) निवासी ग्राम केवडी महू, थाना किषनगंज इंदौर, २. कदीर पिता बषीर खां (५०) निवासी कांकडदा गुजरी, थाना महेष्वर, जिला खरगोन, ३. हबीब पिता छोटे खां (३६) निवासी २६४/४ चन्दन नगर इंदौर एवं ४. मनीष पिता लक्ष्मण मराठा (२४) निवासी निरंजनपुर, स्कीम नं. ११४, इंदौर हैं। उक्त चारों पकडे गये आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है, जिनसे और भी माल बरामद होने की संभावना है।    नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल ने बताया कि, पकडे गये आरोपीगण ने पूछताछ पर बताया कि, इन लोगों ने ट्रक व डम्पर चुराकर लाये थे, जो बेचने के लिये सैफी नगर के पीछे लाये थे, तथा ग्राहक ढूढ रहे थे, पकडे गये आरोपी षातिर बदमाष होकर उक्त चारों से टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है, तथा जप्तषुदा ट्रकों व डम्पर के इंजिन एवं चैसिस नम्बरों की जांच एफ.एस.एल.टीम द्वारा कराई जा रही है। उक्त चारों ट्रक चोरों को पकडने एवं दो ट्रक एवं एक डम्पर को बरामद करने में इंचार्ज थाना प्रभारी एच.एल.प्रजापति की टीम उप निरीक्षक राजेष साहू, की टीम तथा स्पेषल स्कवॉड के प्र.आर केषवसिंह, प्र.आर. राकेष मिश्रा एवं प्र.आर. अनिल गौतम का विषेष योगदान रहा है, जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय, द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

चोरी करने की नियत से जेब में हाथ डालने वाली महिला गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २२ जून २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २१ जून २०१० को १४.३० बजे ग्राम राला तहसील नसरूलागंज जिला सिहोर निवासी अंकित यादव पिता घासीराम यादव (१९) की रिपोर्ट पर उषाबाई पति अन्तरसिह (३०) निवासी ग्राम महापिपल्या थाना बरोठा जिला देवास के विरूद्ध धारा ३७९.५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २१ जून २०१० को १४ बजे उषाबाई ने फरियादी अंकित यादव की पेन्ट की जेब मे रखा पर्स चोरी करने की नियत से हाथ डाला था, जिसे फरियादी द्वारा देखलेने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपियो उषाबाई पति अन्तरसिह को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपियो उषाबाई पति अन्तरसिह (३०) निवासी ग्राम महापिपल्या थाना बरोठा जिला देवास को गिरफ्तार कर प्रकरण मे पूछताछ करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २२ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४२ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २२ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४२ गिरफ्तारी व ११६, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४२ गिरफ्तारी व ११६, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार,

इन्दौर- दिनांक २२ जून २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २१ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यही भण्डारी मार्ग नील कमल टाकीज के सामने इन्दौर से अवैध रूप से मारूती कार एमपी-०९/एच/७०३६ मंें अवैध रूप से शराब ले जाते हुए नवनीत पिता नारायण (३३) निवासी ग्राम नीलवाय सारगंपुर जिला राजगढ को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पॉच हजार रूपये कीमत की ५५ लीटर देशी कच्ची शराब एवं उपरोक्त मारूती कार बरामद की गई।    पुलिस बडगोंदा द्वारा कल दिनांक २१ जून २०१० को फोनलेन ढाबा बायपास बडगोंदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम फलवाय बडगोदा निवासी बाबूलाल पिता रामप्रसाद (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ५४० रूपये कीमत की ७ बाटल बीयर, तथा ४२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक २१ जून २०१० को ग्राम अगतीपारा तथा ग्राम नौलाना गोतमपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम आगतीपारा निवासी अर्जुनसिह पिता बनेसिह (३०), तथा ग्राम नौलाना निवासी संतोष पिता शंकरलाल चौहान (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार १९० रूपये कीमत की १३ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए ०६ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २२ जून २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २१ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पवनपुत्र नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजू पिता रमेश बलाई, पिन्टू पिता कमलकुमार गुप्ता, तथा गब्बूलाल पिता राजू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २१ जून २०१० को महेश गैस गोडाउन के पास चन्दननगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दिलीप पिता मांगीलाल, धर्मा पिता सोमा बंजारा, तथा नाजू पिता नवलसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक २२ जून २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक २१ जून २०१० को २०.१० बजे श्रीमती अनिताबाई पति पवन यादव (२५) निवासी १२६ भोलाराम उस्ताद मार्ग इन्दौर की रिपोर्ट पर इसके पति पवन पिता ताराचन्द्र यादव (३३) निवासी २५६ श्री रामनगर पालदा इन्दौर के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३.५०६ भा. द.वि.के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया के पति पवन यादव पिता ताराचन्द्र यादव द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति पवन यादव के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 21, 2010

०२ आदतन अपराधी एवं ०७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व ७७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २१ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व ७७, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व ७७, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार,

इन्दौर- दिनांक २१ जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक २० जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यही पंचवटी ढाबा के सामने ए.बी.रोड लसूडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले पंजाबी ढाबा के सामने देवास नाका इन्दौर निवासी राजू पिता सांवरियां कुमावत (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक २० जून २०१० को मरीमाता चौराहा हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही शिवनगर कालोनी हातोद निवासी दिलीप पिता सत्यनारायण नाई (३८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए सात जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २१ जून २०१०- पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक २० जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर  व्यंकटेश बिहार कालोनी शिवमन्दिर के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले श्याम सोनी पिता हरीनारायण सोनी, तथा संजय सोनी पिता गोपाल सोनी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८ हजार ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।     पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक २० जून २०१० को ग्राम भगोंरा किशनगंज से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही ग्राम भगोरा के रहने वाले मुकेश, महेश करूआ, महेश बागरी, गोपाल तथा मुन्नालाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २१ जून २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २० जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शान्तीनगर मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही शान्तीनगर मूसाखेडी इन्दौर के रहने वाले नीतेश सिद्धू पिता कैलाश जी (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 20, 2010

०७ आदतन अपराधी एवं ०३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

८४ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २० जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ८४ गिरफ्तारी व ११९, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ८४ गिरफ्तारी व ११९, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित सात युवक गिरफ्तार,

इन्दौर- दिनांक २० जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यही ग्राम ढाबली देवास नाका के पास लसूडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले ढाबली के रहने वाले रामसिह पिता उम्मेदसिह (४१) , एस.आर. कम्पाउण्ड इन्दौर निवासी नरेशसिह पिता भोलासिह (४०), तथा मिडलेण्ड ढाबा के पास देवास नाका इन्दौर निवासी मोहन पिता जयराम (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ९०० रूपये कीमत की ६० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को पंचम की फैल  इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले मनोहर पिता भैरूलाल बैरवा (५५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को ग्राम सुमठा तालाब के पास देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले रामसिह पिता बब्बाजी चमार (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को ग्राम चिकली तलाई नाका सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले दिनेश पिता राधेश्याम (३०), तथा चिकली निवासी बुदिया पिता श्यामलाल भील को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।