इन्दौर -दिनांक १७ जून २०१०- जिलाधीश इन्दौर श्री राघवेन्द्रसिह द्वारा कल दिनांक १६ जून २०१० को कुख्यात अपराधी राजा उर्फ राजू पिता अर्जुन मराठा (३५) निवासी सी.पी. नगर इन्दौर की आपराधिक गतिविधियो को देखते हुए उन पर अंकुश लगाने हेतु आरोपी राजा उर्फ राजू को रासुका के तहत निरूद्ध करने हेतु आदेश पुलिस थाना पण्डरीनाथ को प्राप्त हुआ था जिसके परिपालन में पण्डरीनाथ थाना प्रभारी पवन मिश्रा व उनकी टीम द्वारा आज दिनांक १७ जून २०१० को ताज बिल्डिंग के पास जवाहर मार्ग इन्दौर से कुख्यात गुण्डे राजा उर्फ राजू पिता अर्जुन मराठा (३५) निवासी सी.पी. सेठीनगर इन्दौर को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम १९८० के अन्तर्गत निरूद्ध कर आदेश के पालन मे सेन्ट्रल जैल भोपाल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस थाना पण्डरीनाथ क्षैत्रान्तर्गत सी.पी.नगर इन्दौर निवासी राजा उर्फ राजू पिता अर्जून मराठा (३५) जो कि थाना पण्डरीनाथ का ही सूचीबद्ध गुण्डा है तथा इसके विरूद्ध थाने पर अड़ीबाजी, महिलाओं के साथ छेडछाड कर अश्लील हरकतें करना, आर्म्सएक्ट, जुऑ एक्ट, अवैध शराब बेचना, मारपीट कर धमकी देने जैसे लगभग २१ से अधिक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी राजा उर्फ राजू को दो प्रकरण मे सजा भी जा चुकी है, इसके उपरान्त भी आरोपी राजा उर्फ राजू के आपराधिक गतिविधियों पर कोई सुधार नही हुआ है आरोपी राजा उर्फ राजू के द्वारा विगत एक वर्ष मे ही आधा दर्जन से अधिक अपराध घटित किये गये है।
Thursday, June 17, 2010
चोरी करने की नियत से मकान प्रवेश करने वाला युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १७ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १६ जून २०१० को १७ बजे डॉक्टर कालोनी महू निवासी रवि पिता पन्नालाल सोनकर (३५) की रिपोर्ट पर विनीत पिता हरीश (१८) निवासी मूसाखेडी इन्दौर के विरूद्ध धारा ४५४.३८०.५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक १६ जून २०१० को १५ बजे आरोपी विनीत पिता हरीश फरियादी के मकान मे चोरी करने की नियत से प्रवेश किया था जिसे फरियादी द्वारा देखलेने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी विनीत को मौके पर ही पकड लिया । पुलिस महू द्वारा आरोपी विनीत पिता हरीश निवासी मूसाखेडी इन्दौर को गिरफ्तार कर प्रकरण मे पूछताछ करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
आमरोड पर चालू हालत मे वाहन खडे करने पर, तीन बस चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर -दिनांक १७ जून २०१०- पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १६ जून २०१० को रेल्वे स्टेशन के सामने इन्दौर में अपनी- अपनी बसो को चालू हालात मे आमरोड पर खडाकर यातायात अवरूद्ध करने तीन बसो के चालक सोहनलाल पिता बद्रीनारायण (३३) निवासी रेल्वे स्टेशन के पास सनावद जिला खरगोन, चॉदखां पिता रसीद खां (२५) निवासी विष्णुपुरा उज्जैन तथा दिलीपसिह पिता मोहनसिह (३६) निवासी ३६ कोयला बाखल इन्दौर के विरूद्ध धारा २८३(४) भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि उपरोक्त तीनो बस चालको द्वारा अपनी-अपनी बसो को चालू कर रेल्वें स्टेशन के सामने आम रोड पर खडाकर सवारी बैठाने के लिये आम लोगो के लिये यातायात अवरूद्ध कर रोड जाम कर दिया था। पुलिस द्वारा तीनो बस चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
०८ आदतन अपराधी एवं १८ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १७ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०४ स्थाई, २८ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक १७ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, २८ गिरफ्तारी व १०७, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, २८ गिरफ्तारी व १०७, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित ०६ युवक गिरफ्तार,
इन्दौर- दिनांक १७ जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक १६ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यही पंचवटी कालोनी के सामने देवास नाका इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही स्मार्टनगर खजराना इन्दौर निवासी नासिर हमद पिता निसार एहमद (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६ हजार रूपये कीमत की ८० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को लूनियापुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले देवेन्द्र उर्फ विक्की पिता रामस्वरूप चौहान (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को एमओजी लाईन के पास मालीपुरा शिवमन्दिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ४८/१ समाजवाद नगर के रहने वाले डेनी उर्फ जयकिशन चौहान (२३), तथा जवाहर टैकरी चन्दनगर इन्दौर निवासी बन्टी पिता गंजानन्द लूनिया (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे ५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को पाटलियापुरा बीजलपुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले राजू पिता रामप्रसाद (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस किशनंज द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को ग्राम गायकवाड मैन रोड किशनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले छोटेलाल पिता हीरालाल लोध (३९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टा खेलते हुए ०६ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १७ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १६ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर होली चौक राजमोहल्ला महू से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजकुमार, अशोक, त्रिलोकसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १६ जून २०१० को तारादेवी गली सियागंज इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही जबरन कालोनी इन्दौर निवासी विकास पिता कुन्दनसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १६ जून २०१० को मालवीय नगर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही ग्राम उमरिया निवासी महेश पिता कडवासिह (२५), तथा ग्राम गुजरखेडा निवासी गुड्डू पिता बाबूलाल (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १७ जून २०१०- पुलिस एम.जी.रोंड द्वारा कल दिनांक १६ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चिमनबाग मैदान कलाली के पीछे इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ११२ सबनीस बाग कालोनी इन्दौर निवासी दीपक पिता कल्लू जारीया (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Wednesday, June 16, 2010
१५ आदतन अपराधी एवं ०२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १६ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए १५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०३ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १२१ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक १६ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १२१, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १२१, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार,
इन्दौर- दिनांक १६ जून २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १५ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यही पंचमूर्ति नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही गगानगर इन्दौर निवासी सचिन पिता बसन्त खर्राटे (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस चन्दननगर द्वारा आरोपी बसन्त को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुए ऑठ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १६ जून २०१०- पुलिस गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक १५ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम खेडोदिया गोतमपुरा से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सोरभ नायता, मेहरवानसिह, एहसान तथा मोम्मद एहसान को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार २५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १५ जून २०१० को हम्माल मोहल्ला महू से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मोहम्मद सलीम, अब्दुल रऊफ, मोहम्मद इकबाल, तथा बकार मोहम्मद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १६ जून २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १५ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंगरोड राधास्वामी चौराहे के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ९५ पिपल्या हाना इन्दौर निवासी राजेश पिता नाथूराम मालवीय (१९), तथा ७४ एकतानगर इन्दौर निवासी मुकेश पिता श्री राम तवॅर (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार व एक खंजर बरामद किया गया।पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर- दिनांक १६ जून २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक १५ जून २०१० को १८.२० बजे श्रीमती नीताली पति मयंक (२०) निवासी ८२/२ राजेन्द्रनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर यही चॉदमारी धार रोड इन्दौर निवासी इसके पति मयंक पिता कुन्जीलाल, ससुर कुन्जीलाल, तथा सास राधाबाई के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६,३४ भा. द.वि.के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया नीताली की शादी ६ अपै्रल जून २००९ को मयंक के साथ हुई थी। तभी से फरियादिया का पति मयंक, ससुर कुन्जीलाल, तथा सास राधाबाई द्वारा दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, जान से मारने की धमकी देते रहते हैे। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति मयंक, ससुर कुंजीलाल, तथा सास राधाबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Tuesday, June 15, 2010
अवैध रूप से तस्करी कर ले जाई जा रही १५ लाख से अधिक की ६२५ पेटी शराब बरामद, आयसर चालक गिरफ्तार,
इन्दौर-दिनांक १५ जून २०१०- पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को २२ बजे मुखबिर से सूचना सूचना मिली कि इन्दौर की और से आयसर एमपी-०९/केडी/७६४९ , अवैध रूप से शराब भरकर धामनोद की और जाने वाली ह,ै इस सूचना पर थाना प्रभारी मानपुर श्री सियांस.ए. आय.पी.एस.(प्रशिक्षु), द्वारा अपने अधिनस्थ कर्मचारी सउनि मुराद खान, आरक्षक युवराजसिह, भारतसिह, तथा सुरेश को साथ लेकर मानपुर थाने के सामने ए.बी.रोड पर नाके बन्दी कर चैंकिग की गई इसी बीच मुखबिर द्वारा बताई गई आयसर क्रंमाक एमपी-०९/केडी ६७४९ इन्दौर की और से आई जिसे पुलिस की उक्त टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तो इसमे ६२५ पेटी विस्टर फॉईन विहस्की सिलवर ऑक इंण्डिया लिमिटेड पीथमपुर की लेबल लगी पाई गई। पुलिस द्वारा उक्त आयसर के ड्रायवर भारतसिह पिता बाबूसिह राजपूत (३५) निवासी घाटा बिल्लोद थाना बेटमा जिला इन्दौर से उक्त शराब के परमिट के सम्बंध मे पूछताछ की गई तो परमिट नही होना बताया, इस पर पुलिस द्वारा उक्त आयसर चालक भारतसिह पिता बाबूसिह के कब्जे से उक्त ६२५ पेटी अग्रेजी शराब जिसकी कुल मात्रा ५ हजार ४०० लीटर, विस्टर फॉईन विहस्की सिलवर ऑक इंण्डिया लिमिटेड पीथमपुर की लेबल लगी हुई आयसर सहित जप्त कर आयसर चालक भारतसिह के विरूद्ध धारा ३४(१-क),(२)आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उक्त आयसर चालक भारतसिह से पूछताछ के बाद सिल्वर ऑक इण्डिया लिमि. पीथमपुर की आबकारी विभाग का रिकार्ड चैक करने पर परमिट नंम्बर ४८१०/दिनांक १४ जून २०१० के १८ बजे जारी होना केवल लिखा हुआ रखा था, उक्त परमिट पर आबकारी विभाग के प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर नही थे, और नही परमिट इन्ट्री रजिस्टर में उक्त परमिट की कोई इन्ट्री थी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर यह भी पाया गया कि उक्त सिल्वर ऑक इण्डिया लिमि. पीथमपुर के ऑफिस में आबकारी विभाग का कोई अधिकारी/कर्मचारी मौजूद न होकर उक्त कम्पनी का लेबर सुपरवाईजर उपस्थित था, जिसके कब्जे से उक्त शराब का परमिट, रजिस्टर, एवं परमिट इन्ट्री रजिस्टर एवं आबकारी विभाग की तीन सीलें बरामद की गई । चुॅकि विभागीय अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित नही होने से रिकार्ड व सीलें जप्त कर थाने लाई गई हैं पुलिस मानपुर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए ड्रायवर भारतसिह ने पूछताछ कर की जा रही है। पुलिस द्वारा जप्तशुदा शराब की कीमत १५ लाख रूपये बताई गई है।
महिला परामर्शदात्रियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
इन्दौर-१४ जून २०१०- दिनांक १० जून २०१० से १२ जून २०१० तक सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री विनीत कपूर के द्वारा जिले में संचालित समस्त १३ परिवार परामर्श केन्द्र एवं जिले में कार्यरत महिला डेस्क में कार्यरत महिला पुलिस कर्मी एवं स्वेच्छा से सेवा दे रही परामर्शदात्रियों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला थाना प्रभारी श्रीमती शशी कैथवास , परामर्श केन्द्र प्रभारी उप निरीक्षक अनिता ढाबले के द्वारा देवी अहिल्या विश्वविधालय के आय.आय.पी.एस. कॉलेज के भवन (ऑडीटोरियम) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ व्याख्याताओं द्वारा निम्न विषयो जिसमें १-परामर्श क्या है कैसे किया जाता है, पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनीत कपूर द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। २-घरेलू हिंसा अधिनियम पर महिला बाल विकास प्रोटेक्शन ऑफिसर श्री के.सी. पाण्डेय द्वारा, ३-घरेलू हिंसा के मानसिक व सामाजिक प्रभाव पर डॉ. रामगुलाम राजदान एम.बी.बी.एस. एमडी (एचओडी) अधीक्षक मेंटल हास्पीटल इन्दौर द्वारा, ४- सुनने की प्रक्रियां सहानुभुति एवं परानुभुति पर श्रीमती अनिला गंगराडे विभागाध्यक्ष स्कूल ऑफ नसिर्ंग चोईथराम हास्पीटल द्वारा , ५- संपे्रषण कोशल पर डॉ. सरोज कोठारी न्यू जी.डी.सी कॉलेज द्वारा, ६- परामर्श का आधार, प्रक्रिया, एक अच्छे परामर्शदाता के गुण पर श्री आनन्द गौड़ इन्दौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क इन्दौर, ७- बालक समस्या व समाधान पर श्री दीपेश चौकसे इन्दौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क इन्दौर, द्वारा व्याख्यान दिया गया। जिसमें कुल ८० प्रशिक्षणार्थी लाभान्वित हुए। उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव मुख्य अतिथ्य के रूप में उपस्थित होकर घरेलू हिंसा एवं परामर्श के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षणार्थियो को परामर्श केन्द्र मे आये पिड़िता एवं उसके परिवार के प्रति सद्भावना रखते हुए हर संम्भव सहायता प्रदान करने का संदेश दिया, जिससे समाज में परिवार का विघ्टन न हो।
Labels:
समाचार
०९ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १५ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक १५ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १०५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १०५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार,
इन्दौर- दिनांक १५ जून २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवीयनगर रिंगरोड चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बडला खजराना इन्दौर निवासी अज्जू उर्फ इमरान पिता कासम अली (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को भावनानगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही भावनानगर इन्दौर निवासी रामकुवंरबाई पति छीतरमल बलाई (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को ग्राम हंसनाबाद फाटा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम मूरखेडा के रहने वाले श्रीराम पिता राधाकिशन (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को ग्राम सेण्डल सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले बेचानसिह पिता बांगरसिह भीलाला (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टा खेलते हुए ११ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १५ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाटमैंदान महू से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले कालूसिह, भीमसिह, राकेश, तथा गब्बर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार १४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को साउथ गाडराखेडी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले फारूख पिता मोहम्मद कासम, अनवर पिता अन्नूखां, तथा शहजाद पिता अकबर खान, को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को गली नं० ३ तिलकनगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही १/३ तिलकनगर इन्दौर निवासी हरीश पिता गणपतसिह पंवार (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को एमवायएच के सामने पूजा दूध डेरी के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही १३ गाडी अड्डा जूनी इन्दौर निवासी शैलेन्द्र पिता रामकृष्ण पाण्डेय (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को ग्राम भैंसलाय से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही छोटा बाजार महू निवासी महेश अग्रवाल पिता रामगोपाल अग्रवाल (४५), तथा ग्राम पिगडम्बर निवासी महेन्द्र पिता बलदेवसिह ठाकुर (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७८० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
