इंदौर दिनांक ६-जून २०१०- पुलिस अधीक्षक श्री मकरंद देउस्कर के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम को वाहन चोरो का गिरोह पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई । घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी व्दारा बताया कि इंदौर शहर में वाहन चोरी की बारदात पर नियन्त्रण हेतु अपराध शाखा के उपनिरीक्षक अनिलसिंह चौहान तथा उनकी टीम को निर्देशित किया था, वाहन चोरों पर लगातार निगाह रखने क दौरान आर. बशीर खान व राजभान को सूचना मिली कि थाना चंदन नगर क्षेत्र के नन्दननगर कॉलोनी के संदेही १-शेख आमीन पिता शेख मुबारिक उम्रे २१वर्ष, २-शहजाद पिता गुल्लू शेख उम्र २३ साल निवासी नन्दननगर द्वारा बदल-बलल कर मोटर सायकल चलाते हुऐ देखा गया है । सूचना पर आर. राजकुमार भदौरिया ,सुरेश भदकारे को संदिग्धों के घर के आसपास खुपिया तौर पर तैनात किया गया जैसे ही दोनों बदमाश मोटर सायकल से आते दिखे तभी टीम के सभी सदस्यों ने घेराबंदी की तो संदिग्ध बेटमा रोड़ की तरफ भागे इस पर चंदन नगर के आर. आरिफ खान के सहयोग से घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा व इनसे लाल रंग की स्टार सिटी मोटर सायकल पकड़ी गई । चंदन नगर थाने पर टी.आई. अजय कैथवास के साथ क्राईम ब्रांच की टीम ने मिलकर पूछताछ की तब इनके व्दारा वाहन चोरी की कई वारदात करना कबूल किया, इनकी निशादेही पर थाना जूनीइंदौर के अपराध क्रमांक ९२/१० में एक मोटर सायकल , संयोगितागंज के अपराध क्रमांक २१३/१० में एक मोटर सायकल ,भॅवरकुॅआ के अपराध क्रमांक ०४/१० में एक मोटर सायकल ,तुकोगंज के अपराध क्रमांक ९२१/०६ में एक मोटर सायकल ,लसूड़िया के अपराध क्रमांक ४१०/०८ में एक मोटर सायकल शामिल है जिन्हें संबधित थाना क्षैत्रों में स्थित पार्किग स्थलों एवं रहवासी क्षेत्र से ७ दुपहिया वाहन अब तक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है, इसके अतिरिक्त इन आरोपियों से गहन पूछताछ पर इनके व्दारा बताया कि इनके गिरोह में शामिल अन्य दो साथी कालू तथा वसीम जो शातिर वाहन चोर है उनके मिलने पर कई दो पहिया वाहन मिलने की संभावना है, उक्त दोनों बदमाशों की तलाश जारी है। इस गिरोह का अपराध करने का तरीका इस प्रकार है कि आरोपीगण अपने साथ एक मास्टर चाबी रखते है भीड़-भाड़ वाले या कालोनियों की एकांत गलियों में खड़ी मोटर सायकल पर निगाह रखते है ,दो साथी आने-जाने वालों को देखते रहते है कि कभी वाहन मालिक आता दिखाई दे तो एक दूसरे को ईशारा करके भाग सके और यदि वाहन मालिक नहीं आता है तो यह गिरोह वाहन चुराकर भाग जाते थे और चुराये गये वाहनों को शहर के सायकल स्टेंड पर रखकर चले जाते थे और बाद में सौदा कर वाहन बेच देते थे ।
Sunday, June 6, 2010
०७ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित नौ गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाबू घनश्यामदास नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यही बाबू घनश्यामदास नगर इन्दौर निवासी धर्मेन्द्र पिता रमेश कल्याणे (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को ऋषीनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ऋषीनगर इन्दौर निवासी दीपक पिता प्रकाश साहु (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को चितावद काकड मेन रोड माता मन्दिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले पिन्टू पिता मोहनलाल कन्नौजे (३३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को महू नाका चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही जोशी मोहल्ला मेन रोड महू नाका के रहने वाले सुरजीत पिता बाबूलाल बसौड (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को नई आबादी ग्राम अटाहेडा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले देवकरण पिता औंकार (३०), तथा निर्भयसिह पिता हिन्दूसिह (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए रेशम केन्द्र थाना हातोद निवासी मुकेश पिता गंगाराम (३३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को मानपुर कस्बे मे अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले विमल पिता रामाजी (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को हरसोला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम हरसोला निवासी विष्णु पिता बद्रीलाल (३८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९ बाटल बीयर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौरीनगर टैम्पो स्टेण्ड के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही गौरीनगर माता मन्दिर के पास इन्दौर निवासी मनीष पिता रामनरेश यादव (२१) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस हीरानगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
दहेज प्रताडना के दो मामलो में आठ के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ०५ जून २०१० को ०५.३० बजे श्रीमती डिम्पल पिता सन्नी बिजौरे (२२) निवासी २२ रूस्तम का बगीचा इदौर की रिपोर्ट पर २५० गौतममार्ग उज्जैन निवासी इसके पति सन्नी बिजौरे, पुष्पाबाई, भैरूलाल, संदीप, राखी, रानी, तथा धन्नालाल के विरूद्ध धारा ४९८ए.३२३.२९४.५०६.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती डिम्पल की शादी १३ अपै्रल २००९ को हुई थी फरियादिया को उसकी शादी में पिता ने यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद भी आरोपी महिला का पति सन्नी बिजौरे, पुष्पाबाई, भैरूलाल, संदीप, राखी, रानी, तथा धन्नालाल द्वारा दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते हैे।पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति सन्नी बिजौरे, पुष्पाबाई, भैरूलाल, संदीप, राखी, रानी, तथा धन्नालाल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार पुलिस मल्हारगंज द्वारा दिनांक ०५ जून २०१० को १३.४५ बजे श्रीमती मन्जूला बाई पति बाबूलाल परिहार (२३) निवासी २२५ इंदिरानगर इदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति बाबूलाल पिता गंगाराम परिहार के विरूद्ध धारा ४९८ए.भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती मन्जूलाल को उसकी शादी में पिता ने यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद भी आरोपी महिला का पति बाबूलाल पिता गंगाराम परिहार द्वारा दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता हैे।पुलिस मल्हारगंज द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति बाबूलाल परिहार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Saturday, June 5, 2010
बैतूल पुलिस पर हमला कर अपने साथियों सहित फरार ईनामी बदमाश धराया क्राईम ब्रांच द्वारा बैतूल में हत्या एवं लूट का कुख्यात १५ हजार का ईनामी बदमाश को पकड़ा
इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अरविन्द तिवारी को सूचना प्राप्त हुई कि बैतूल से पुलिस पर हमला कर कुख्यात ईनामी बदमाश कालू उर्फ कुलदीप परिहार जिस पर १५ हजार रूपये का ईनाम बैतूल पुलिस द्वारा घोषित किया गया है वह इंदौर में किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने हेतु आया हुआ है । इस सूचना पर श्री अरविन्द तिवारी ने एक टीम उप निरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया ,आर. ओमप्रकाश तिवारी ,आर. चरणसिंह ,आर. दीपक पंवार एवं आर. रजाक खान की तथा दूसरी टीम उप निरीक्षक सोमा मलिक बागड़ी प्र.आर. जगदीश मालवीय ,आर. अमरसिंह ,सुरेश मिश्रा की बनाकर बदमाश के संबध में जानकारी एकत्र कर उसे किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के पूर्व ही पकड़ने के निर्देश दिये । जिस पर उक्त दोनों टीमों द्वारा काफी मशक्कत कर यह जानकारी एकत्र की गई कि बदमाश कालू उर्फ कुलदीप पिता दिनेश परिहार द्ववारिका नगर बैतूल का रहने वाला है जिस पर हत्या ,लूट ,बलात्कार ,अवैध हथियार जैसे कई संगीन अपराध दर्ज है तथा वह अप्रेल २०१० में पुलिस अभिरक्षा में होते हुऐ पेशी के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर बैतूल पुलिस पर हमला कर फरार हो गया था । जिस पर बैतूल पुलिस द्वारा कालू परिहार पर १५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था तथा कालू परिहार विगत कुछ समय से अपने संपर्क सूत्र के माध्यम से इंदौर में रह रहा था । उक्त दोनों टीमों को यह भी सूचना प्राप्त हुई कि कालू परिहार हथियार से लेस होकर मालवा मील क्षैत्र में किसी गंभीर वारदात करने की फिराक में है । सूचना से अति. पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी को अवगत कराया गया तब उनके द्वारा तत्काल घेराबंदी कर उक्त बदमाश को पकड़ने हेतु निर्देश दिये गये जिस पर उप निरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया की टीम को कालू परिहार की घेराबंदी हेतु बताया सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुऐ मालवा मील चौराहे पर टीम के सदस्य जाल बिछाकर बैठ गये । जैसे ही मुखबिर से ईशारा मिला पूरी टीम के सदस्य चीते की तरह फुर्ती से कालू परिहार को पकड़ने लगे तभी आरोपी चाकू लहराते हुऐ पुलिस को डराने की कोशिश करने लगा परंतु उसकी इंदौर क्राईम ब्रांच के एक न चली और वह पुलिस की गिरप्त में आ गया । मौके पर ही उसका एक अन्य साथी भी था जो मौका देखकर भागने लगा जिसे उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम द्वारा तत्पर्ता पूर्वक चाकू सहित पकड़ लिया गया जिसने अपना नाम मुकेश पिता बाबूलाल पंवार निवासी बैतूल बताया । दोनों आरोपियों के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत थाना परदेशीपुरा में कार्यवाही की गई तथा बैतूल पुलिस को सूचना दी गई है ।
Labels:
समाचार
०५ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
५३ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केसरबाग चौकी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ११ घनश्यामदास नगर इन्दौर निवासी अरूण पिता मिश्रीलाल मराठा (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को मयूननगर मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही मयूरनगर इन्दौर निवासी राजू पिता पप्पू (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को मुमताजबाग कालोनी मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली मीराबाई पति पे्रमलाल (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कनाडरोड महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही कनाड रोड महू निवासी गोपाल पिता रामपाल (६४) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार ८०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस महू द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ४क सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेण्ड परिसर से इन्दौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मेधदूतनगर इन्दौर निवासी राजू पिता जगदीश शर्मा (२०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को रेल्वे फाटक के पास महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम गुर्जरखेडा निवासी राजकुमार पिता नन्दकिशोर (४०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
दहेज प्रताडना के मामले में पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- पुलिस पलासिया द्वारा दिनांक ०४ जून २०१० को २२.३० बजे श्रीमती शकुन्तलाबाई पति जीवन चौहान (२७) निवासी गीतानगर इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति जीवन चौहान पिता अनारसिह चौहान के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती शकुन्तलाबाई को उसकी शादी में पिता ने यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद भी आरोपी महिला का पति जीवन चौहान पिता अनारसिह चौहान द्वारा दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता हैे। पुलिस पलासिया द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति जीवन चौहान पिता अनारसिह चौहान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Friday, June 4, 2010
१० हजार रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन के मार्गदर्शन मे चलायी जा रही कलाली/अहातो की चैंकिगं के दौरान एम.आर.-१० चौराहा स्थित वाईनशॉप के सामने पुलिस को उस समय बडी सफलता मिली जब एक युवक पुलिस को अपनी ओर आते देखकर भागा, जिसे थाना हीरानगर के उनि पी.एस. तिलगांम ,प्रधान आरक्षक डालूसिह, आरक्षक मुकेश यादव , रणसिह, ब्रजमोहन, व रणजीत द्वारा दौडकर पकडा गया। युवक से पूछताछ करते उसने अपना नाम मैहफूज पिता मन्सूर एहमद जाति मुसलमान (२४) निवासी ९२/१२८ हीरामंजा पूर्वा जिला कानपुर बताया। युवक की तलाशी लेते उसकी कमर से ३१५ बोर का अच्छी क्वालिटी एक देशी कट्टा व ३१५ बोर के दो जिन्दा कारतूस मिले।आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके विरूद्ध थाना बैकनपुर जिला कानपुर में १५ अपराध दर्ज है, दिनांक २० मई २०१० को उसने थाना बैंकनपुर के आरक्षक जयसिह को जो उसने पकडने आया था गोली मार दी थी, इसके बाद कानपुर पुलिस ने उसके ऊपर १० हजार रूपये का ईनाम घोषित कर दिया था। कानपुर पुलिस के एनकाउन्टर के डर से भागकर आगरा होते हुए इन्दौर आया था, और यहां से अजमेर शरीफ जाने वाला था। आरोपी के विरूद्ध थाना हीरानगर पर धारा २५/२७ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, तथा कानपुर पुलिस तथा आरोपी के परिवारजन को आरोपी की गिरफ्तारी बाबद् सूचित किया गया है, कानपुर उत्तर-प्रदेश के शातिर अपराधी को पकडने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला इन्दौर द्वारा नगद ईनाम से पुरूष्कृत किया जा रहा है।
Labels:
गिरफ्तारी
लूट की घटना का त्वरित पर्दाफॉश करने वाले अधिकारी/कर्मचारी पुरूष्कृत
इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- दिनांक ०२.०६.१० को दोपहर ०२.०० बजे करीबन प्रशांत दिखित (२०) ने विजय चांडक के साथ थाना तुकोगंज पर उपस्थित होकर बताया कि वह अपने ऑफिस से सात लाख उनतीस हजार रूपये लेकर स्टैट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा रीगल चौराहे के पास आ रहा था, तब झाबुआ टांवर के पास दो अज्ञात बदमाशों द्वारा जो कि बिना नंबर की करिश्मा गाड़ी पर हेलमेट लगाये थे उसे कट्टा अड़ाकर उसके गले से सोने की चेन लूट ली व नकदी ७,२९,०००/- रूपये लूट कर भाग गये, फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा अपराध क्रंमाक १७७/१० धारा ३९२ भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली डी.के.जैन, व उनकी टीम द्वारा घटना का अनुसंधान कर फरियादी से सत्त व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करते हुए घटना का खुलासा किया गया, लूट की घटना झूटी पाई गई तथा फरियादी से ही सोने की चैन व ७ लाख २९ हजार रूपये नगद बरामद कर लिये गये। उक्त लूट की घटना का त्वरित खुलासा करने वाले अधिकारी/कमचारियो को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा पुरूष्कृत किया गया है। जिनमे निरीक्षक डी.के. जैन को १०००/रूपये, उप निरीक्षक (क्राईम) सोमा मलिक व सउनि आर.सी.परिहार को ३००-३००/रूपये, प्रधान आरक्षक २४४३ लोकेन्द्र , २०९६ राजमणि, २२५८ रमेश दुबे, व आरक्षक १९३३ राममिलन व १२९९ सरदारसिह को २००-२०० रूपये, आरक्षक २७६४ भगवान, २३५९ मनीष, २२७८ श्याम, १०५७ अमरपाल, ४१२ कृष्णा, २७७४ रघुराजसिह को १००-१०० रूपये के नगद इनाम से पुरूष्कृत किया गया है। तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय को प्रसंशा-पत्र प्रदाय किया गया है।
Labels:
समाचार
घर से मोबाइल चुराते हुए युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ३ जून २०१० को १४.५५ बजे डॉ० मिर्जासिह पिता रविसिह (६०) निवासी राजेन्द्रसिह मार्ग महू की रिपोर्ट पर यही मोहम्मद काफिल पिता मोहम्मद शकील निवासी ग्राम करोंदिया थाना किशनगंज के विरूद्ध धारा ३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि कल दिनांक ३ जून २०१० को १४.२० बजे फरियादी डॉ० मिर्जासिह के मकान के अन्दर टैबल पर उनका एक सेमसंग कम्पनी का मोबाइल फोन कीमती चार हजार रूपये रखा हुआ था जिसे मौका पाकर आरोपी मोहम्मद काफिल पिता मोहम्मद शकील द्वारा चुरा लिया था जिसे फरियादी द्वारा आस-पास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस महू द्वारा आरोपी मोहम्मद काफिल को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उपरोक्त सेमसंग कम्पनी का मोबाइल कीमती चार हजार रूपये का बरामद कर आरोपी से अन्य चोरियो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
०१ आदतन अपराधी एवं ०८ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
४५ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं० ७१ दस्तूर गार्डन के पीछे इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ४तेजपुर गडबडी पुलिया के पास झोपडपट्टी इन्दौर निवासी सूरज पिता कैलाश मराठा (२२) तथा १५१ बी दैवेन्द्रनगर चाणक्यपुरी इन्दौर निवासी यशवन्त पिता जितेन्द्रसिह ठाकुर (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन हजार २०० रूपये कीमत की ७३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०१० को भागीरथपुरा तेजाजी मन्दिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ४१३ भागीरथपुरा इन्दौर निवासी संजय पिता फूलचन्द (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी खजरानी दरगाह के सामने इन्दौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए लालमल्टी बडा कुऑ के पास पालदा इन्दौर निवासी विकास पिता राजेन्द्र यादव (२२) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०१० को लालबाग गेट के सामने इन्दौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए १२ सुगन्दानगर बाणगंगा इन्दौर निवासी दीपक पिता जगदीश (१८) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Subscribe to:
Posts (Atom)
