इन्दौर- दिनांक २७ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Thursday, May 27, 2010
५२ गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक २७ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५२ गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५२ गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध हथियार सहित चार गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २७ मई २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाहिया टूर ट्रेवल्स के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ५४१ भागीरथ पुरा इंदौर निवासी ललित पिता लखिया तथा सुंदरसिंह (३०) निजामपुर क्षीरसागर उज्जैन निवासी समीर परिहार तथा देवेन्द्र सिंह परिहार (२४) तथा १६ फ्रीगंज उज्जैन निवासी लोकेश पिता रमेशचंद (२१) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक १२ बोर देशी कट्टा व एक-एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेण्ड उज्जैन गेट के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए लाला बाग सैफी नगर एक्सटेंशन निवासी रजोश उर्फ गज्जा पिता रघुनाथ यादव (३०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
सट्टे की गतिविधियों मे दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २७ मई २०१०- पुलिस भंवरकुंआ द्वारा कल दिनांक २६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार चितावद मंदिर के सामने इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त यही शांतीनगर मूसाखेड़ी निवासी अशोक पिता रामगोपाल तथा रमेश पिता अनोखीलाल को पकड़ा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९२० नगद एवं सट्टा पर्ची बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध शराब सहित नौ गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २७ मई २०१०- पुलिस भंवरकुंआ द्वारा कल दिनांक २६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चितावद कांकड़ व एकता नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही एकता नगर इंदौर निवासी कमलाबाई पति गोंविद (३०), अर्जुन पिता हीरालाल (१९), चितावद कांकड़ इंदौर निवासी लीलाधर पिता रामसहाय बोरासी तथा ग्राम केलोदकरतार निवासी प्रेम पिता रघुनाथ (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ४०० रूपए कीमत की ८१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक २६ मई २०१० को जोशी मोहल्ला महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही पीठ रोड महू निवासी पप्पीबाई पति रामू वर्मा (३५), जोशी मोहल्ला महू निवासी पिन्टू तथा गुर्जरखेड़ा महू निवासी सुरेश पिता रतनलाल (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ८५० रूपये कीमत की ९० क्वाटर तथा ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २६ मई २०१० को रामबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही २४ फ्रीगंज मरीमाता चौराहा इंदौर निवासी नीतू पिता ओमप्रकाश डाबर(२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नौ हजार रूपए कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २६ मई २०१० को न्यू प्रकाश नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही न्यू प्रकाश नगर इंदौर निवासी शकील पिता गुलामशाह (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर- दिनांक २७ मई २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा दिनांक २६ मई २०१० को १४ः०० बजे श्रीमती परवीन बी पति जुबेर खान (३०) निवासी ग्राम गवला थाना सांवेर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति जुबेर खान, जफर खान तथा अफरोज बी के विरूद्ध धारा ४९८ ए. ३२३,२९४,५०६,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती परवीन बी के पिता ने शादी मे यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद भी उपरोक्त सभी आरोपीगणों द्वारा दहेज मे नगद रूपए लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर फरियादिया को जान से मारने की धमकी देते रहते थे पुलिस सांवेर द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति जुबेर खान, जफर खान तथा अफरोज बी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Wednesday, May 26, 2010
पॉच सदस्यीय चैन स्नैचर गिरफ्तार,१० लाख रूपये कीमत की ३५ चैने बरामद,लूटेरो से एक रिवाल्वर व ४ जिवित कारतूस भी बरामद
इन्दौर- दिनांक २६ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि शहर में बढ़ती हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेश चंद जैन के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे थाना पभारी खजराना बी.एस परिहार व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक नरसिंह यादव आरक्षक चंदरसिंह, नरेन्द्रसिंह व चन्द्रशेखर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अनवर उर्फ अन्नू पिता मुस्तफा शाह (२८) निवासी मदीना कॉलोनी बारा बंगले के पास जिला हरदा, २. सलमान शाह पिता रईस शाह (२५) निवासी मदीना कॉलोनी बारा बंगले के पास हरदा को लूट की चेन बेचने के प्रयास के दौरान पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए गये व्यक्तियों ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जानकारी दी इनके अन्य तीन साथी जो खजराना मे रह रहे है। जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी करते हुए १. करामत पिता यासिन मुसलमान जाती नायता (३२) निवासी १९० तनजिम नगर इंदौर हॉल निवास मदीना कॉलोनी १२ बंगले के पास हरदा, २. सुल्तान शाह पिता युसुफ शाह मुसलमान (३२) निवासी मदीना कॉलोनी १२ बंगले के पास हरदा, ३. रजाक पिता मुस्तफा मुसलमान (३०) निवासी मदीना कॉलोनी १२ बंगले के पास हरदा, को पकड़ा जिन्होने पूछताछ पर थाना एम.आय.जी. चौकी विजय नगर क्षेत्र, लसूड़िया, पलासिया, संयोगितागंज, अन्नपूर्णा, सदर बाजार, एरोड्रम तथा मल्हारगंज क्षेत्र में महिलाओं के गले से चेन छीनने की दर्जनों वारदातें करना कुबूल किया। जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में उक्त टीम ने आरोपियों के इंदौर एवं हरदा स्थित निवास स्थानों पर सघन तलाशी ली गई जहां से ५२० ग्राम सोने की लूटी हुई चेनें कीमती लगभग १० लाख रूपए की बरामद करने मे सफलता हासिल की है। उक्त टीम को पूछताछ के दौरान यह बात भी प्रकाश मे आयी कि सुनियोजित तरीके से वाहनो पर घूमफिर कर व पैदल भ्रमण कर घटना को अंजाम देने के लिये योजना बनाते थे और घटना घटित करते थे, और घटना के बाद कुछ दिनो के लिये हरदा निकल जाते थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनवर उर्फ अन्नू के पास से एक कट्टा भी बरामद किया है आरोपी अनवर अपने साथियो के साथ मिलकर अपने मौसार अशरफ निवासी ग्राम पौंगरी थाना सतवास जिला देवास की हत्या करने की योजना बना रहा था, आरोपी अनवर द्वारा पिस्टल व कारतूस देवास जिले के कालापाठा के सिकलीगरो से खरीदना बताया है घटना को अंजाम देने से पहले इन्दौर पुलिस ने पकड लिया है, आरोपीगण काफी चुस्त व चालाक है, गृह निर्माण एवं ऑटो रिक्सा चालक के रूप मे खजराना मे किराये से मकान लेकर रह रहे थे, पुलिस द्वारा मकान मालिको के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस खजराना द्वारा उक्त सभी आरोपियो का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है, इनसे अन्य और भी चैन स्नेचिंग की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
अवैध हथियार,
गिरफ्तारी,
चैन स्नैचिंग
नम्बर प्लेट बदलकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को करने वालों की गेंग पकड़ाई लाखों का सोना जप्त
इन्दौर- दिनांक २६ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि शहर में बढ़ती हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अरविंद तिवारी को निर्देशित किया। जिसके पालन मे श्री अरविंद तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे उपनिरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में प्र.आर.जगदीश मालवीय आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक सुरेश मिश्रा, आरक्षक अरविन्द द्विवेदी की टीम को इस हेतु लगाया । जो टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आजाद नगर क्षेत्र का रहने वाला एक लड़का अपने अन्य साथियों के साथ संदिग्ध अवस्था में घुमता है तथा अपनी मोटर सायकल में नम्बर बदल-बदल कर घूम रहा है। साथ ही अत्यधिक पैसे खर्च कर रहा है, इस सूचना पर टीम व्दारा धेराबंदी कर रेल्वे स्टेशन के पास से उसके अन्य दो साथियों के साथ पकड़ा जो गाड़ी नम्बर व कागजात व उनकी उपस्थिती के संबंध में सही जबाब नही दिये जाने पर कड़ाई से पूछताछ की गयी जो अपना नाम १-समीर उर्फ एकड़ा पिता शहीद खान उम्र २४ वर्ष, निवासी मदीना नगर इंदौर २-राकेश उर्फ राका पिता घनश्याम जोशी उम्र १९वर्ष निवासी ३४८ जनता कॉलोनी इंदौर ३- अजय उर्फ अज्जू उर्फ नाईट्रा जाति घोबी उम्र १९ साल निवासी मारूती पैलेस काली टंकी के पास नगीन नगर बताया और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गाड़ी में नम्बर प्लेट बदलकर व साथी बदल-बदल कर चेन स्नेचिंग की घटना कारित करना स्वीकार किया, एवं उन पैसों से शहर के विभिन्न होटल व रतलाम, देवास इत्यादि जगहों पर अय्यासी करना बताया, पूछताछ पर उन्होने बुजुर्गो व सुबह-सुबह घूमने वालों को निशाना बनाना बताया जिनसे चेन खींचने में आसान होता है। अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्र जिसमें विजय नगर एमआयजी, खजराना, पलासिया अन्नपूर्णा, तुकोगंज, राजेन्द्र नगर छोटी ग्वालटोली इत्यादि क्षेत्रों में घटना कारित करना बताया जिसमें थाना तुकोगंज अपराध क्रमांक ३६७/१० फरियादिया सरला पति कमल जैन उम्र ६० वर्ष निवासी शीतल नगर इंदौर से पाकिजा शो रूम के सामने से। थाना छोटीग्वाल टोली अपराध क्रमांक ३८/१० फरियादी हेमलता पति विलास निवासी ११३४/११ नन्दानगर इंदौर से रेल्वे स्टेशन पार्सल ऑफिस गेट के सामने से, थाना पलासिया अपराध क्रमांक २८७/१० फरियादिया उषा अग्रवाल पति विष्णुप्रसाद निवासी सी-१४४ बक्तावर रामनगर इंदौर से, थाना संयोगितागंज अपराध क्रमांक ३२४/१० फरियादी कैलाशचन्द पिता गिरीराज निवासी पुरानी लूसी नौलखा इंदौर से जीपीओ चौराहे के पास से थाना राजेन्द नगर अपराध क्रमांक ७४४/०९ फरियादिया लीला बाई पति प्रभूलाल उम्र ५०वर्ष ९६-ए धनवन्तरी नगर इंदौर से जैन श्री स्टेशनरी के पास से चेन खीचना तस्दीक पाया गया है। अभी तक पूछताछ में ३ दर्जन घटनाओं को करना कबूल किया गया है, और भी घटनाएॅ तस्दीक की जा रही है। इनसे अब तक उपरोक्त पॉच घटनाओं में २.२० हजार (दो लाख बीस हजार) का सोना जप्त किया जा चुका है। आगे पूछताछ की जा रही है। उपरोक्त आरोपीगण पूर्व में भी थाना मल्हारगंज क्षेत्र में डकैती व जी.आर.पी.थाना इंदौर में चेन स्नेचिंग की घटना में जारी गिरफ्तारी वारन्ट में गिरफ्तार होने से बच रहे थे। इनके विरूद्ध थाना मल्हारगंज, अन्नपूर्णा तथा जी.आर.पी. में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है। इन आरोपियों को पकड़ने में क्राईम ब्रॉच की टीम सोमा मलिक, प्र.आर.जगदीश, मालवीय,आरक्षक जितेन्द्र सिंह परमार,आरक्षक सुरेश मिश्रा,आरक्षक अरविन्द व्दिवेदी,व्दारा योजनाबध्द तरीके से अथक परिश्रम से सूचना एकत्र कर कार्यवाही की गयी।
Labels:
गिरफ्तारी,
चैन स्नैचिंग
मकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २६ मई २०१०-पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २५ मई २०१० के रात्रि ०४.२० बजे हुकुमचंद मार्ग इंदौर निवासी अंकित महाजन पिता राजेन्द्र कुमार महाजन की रिपोर्ट पर अली पिता मोहम्मद युसुफ (२०) निवासी ग्रीनपार्क कॉलोनी इंदौर के विरूद्ध धारा ४५७ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २५ मई २०१० के रात्रि ०३.४५ बजे फरियादी अंकित महाजन के हुकुमचंदमार्ग इंदौर स्थित सांवरिया महल मे आरोपी अली पिता मोहम्मद युसुफ ने मौका पाकर चोरी करने की नियत से प्रवेश किया फरियादी के जाग जाने पर व शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की मदद से आरोपी मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर पूछताछ करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
०५ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २६ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
३३ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक २६ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३३ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३३ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
सट्टे की गतिविधियों मे युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २६ मई २०१०- पुलिस सराफा द्वारा कल दिनांक २५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार कपड़ा मार्केट माता मंदिर के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त यही ६७ नीलकंठ कॉलोनी इंदौर निवासी बबिया पिता राधेयाम सोनी (६०) को पकड़ा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ३३० रूपए नगद एवं सट्टा पर्ची बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २६ मई २०१०- पुलिस एम.जी. रोड द्वारा कल दिनांक २५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खड़खडिया पुलिया के पास एम.जी. रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए २२३ बक्षी बाग निवासी जगजीत पिता बालाराम (२२) तथा को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सूसाखेड़ी टेम्पोस्टेण्ड के पास संयोगितागंज इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तिरूपती कॉलोनी झुग्गीझोपड़ी इंदौर निवासी लोकेश पिता शांतिलाल (२०) तथा तिरूपती कॉलोनी झुग्गीझोपड़ी इंदौर निवासी शेखर पिता संतोष शिंदे (१९) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
दहेज प्रताडना के मामले में पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर- दिनांक २६ मई २०१०- पुलिस महू द्वारा दिनांक २५ मई २०१० को ११ः४५ बजे श्रीमती ज्योतिबाई पति जितेन्द्र पांचाल (२३) निवासी मेन स्ट्रीट महू की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति जितेन्द्र पांचाल, मोनिका पति राजकुमार तथा रामकन्याबाई के विरूद्ध धारा ४९८ ए. ३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती ज्योतिबाई के पिता ने शादी मे यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद भी उपरोक्त सभी आरोपीगणों द्वारा २८ मार्च २०१० को दहेज मे नगद रूपए लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर फरियादिया को जान से मारने की धमकी देते रहते थे पुलिस महू द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति जितेन्द्र पांचाल, मोनिका पति राजकुमार तथा रामकन्याबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Tuesday, May 25, 2010
बबलू (पिस्टल) पिस्टल सहित धराया
इन्दौर- दिनांक २५ मई २०१०-श्री मकरंद देउस्कर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) को इन्दौर जिले में बढ़ती हुई हथियारों की खरीदने बेचने की घटनाओं के मद्देनजर रखते हुए उन्हें पकड़ने हेतु क्राईम ब्रांच के अति० पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी निर्देषित किया था। इस सूचना पर से अति० पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम उनि. किशन पंवार, प्रआर. विजेन्द्र शर्मा, प्रआर. संजय भदौरिया, आर. शैलेन्द्रसिंह पंवार, आर. शिवबहादुर ,आर. सुरेश भतकारे एंव परदेशीपुरा थाना स्टाफ ने परदेशीपुरा क्षेत्र से ओंकार उर्फ बबलू जायसवाल उर्फ बबलू (पिस्टल) को तीन देशी पिस्टल के साथ धर दबोचा, वह परदेशीपुरा क्षेत्र में यह पिस्टलें किसी को बेचने की फिराक में था, उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथी ललित जैन के साथ मिलकर नेमवार, गंधवानी जिला धार से सिकलीकर से हथियार खरीद कर लाता हैं, तथा इंदौर में बेचता हैं वह एक पिस्टल पर तीन से चार हजार रूपये कमीशन मिलता है, बबलू (पिस्टल) का साथी ललित जैन कुछ समय पहिले राजस्थान चला गया है, बबलू (पिस्टल) ने नरेन्द्र उर्फ गुड्डू राय नि. नंदानगर को पिस्टल बेची थी , जिसे अक्टूबर २००९ में थाना परदेशीपुरा ने पकड़कर उस अपराध पंजीबद्व किया था, बबलू से पूछताछ के दौरान उसने जिन लोगों को पिस्टल बेची उनकी जानकारी प्राप्त हुई हैं उन लोगों की तलाश जारी है।ं बबलू के खिलाफ थाना एमआईजी में मारपीट एंव अवैध वसूली के अपराध पजीबद्व होकर काफी समय में फरार था एंव उसके खिलाफ न्यायालय से दो गिरफतारी वारंट भी जारी हुए थे ।
Labels:
अवैध हथियार,
गिरफ्तारी
आईल डिपो से डीजल, पेट्रोल चुराते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २५ मई २०१०-पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २४ मई २०१० को १३ः३० बजे आई.ओ.सी. डिपो मांगलिया के सुपरवाईजर अमोलसिंह पिता सुरजीतसिंह परिहार (५२) की रिपोर्ट पर सुंदरलाल पिता कालूसिंह कीर (२८) निवासी इन्दिरा नगर मांगलिया के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जाांच मे यह खुलासा हुआ कि दिनांक २४ मई २०१० के १०ः३० बजे फरियादी आई.ओ.सी आईल डिपो मांगलिया से आरोपी सुंदरलाल कीर द्वारा १०० लीटर पेट्रोल एवं ४० लीटर डीजल कीमत चार हजार ६०० रूपए का चुरा लिया जिसे फरियादी द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया, पुलिस क्षिप्रा आरोपी सुंदरलाल पिता कालूसिंह कीर को गिरफ्तार कर आई.ओ.सी. आईल डिपो से चुराया गया उक्त पेट्रोल/डीजल बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
०९ आदतन अपराधी एवं ०७ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २५ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०२स्थाई, ६९ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक २५ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ६९ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ६९ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित पांच गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २५ मई २०१०- पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक २४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयंक ब्लू वाटर पार्क के पास बड़ी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम बिचोली हप्सी भगवान पिता कोपसिंह तथा प्रदीप कनोजे को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५०० रूपए कीमत की दो पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक २४ मई २०१० को ग्राम लोहार पिपलिया सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम लोहार पिपलिया निवासी धन्नालाल पिता सीताराम ठाकुर (७०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ हजार २५० रूपये कीमत की ३७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक २४ मई २०१० को भोंई मोहल्ला महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राहुल पिता भूरालाल (२३) धारनाका महू निवासी मागरेस्वामी पिता किशनस्वामी (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५-५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टा खेलते हुए सात जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २५ मई २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक २४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वेस्टेशन के सामने महू से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुॅआ खेलते हुए यही के रहने वाले सुरेश पिता भागीरथ मोहनलाल पिता भागीरथ, कैलाश तथा कमलकिशोर को पकड़ा तथा इनके कब्जे से एक हजार १५० रूपए व ताशपत्ते बरामद की। इसी प्रकार राजागली महू से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त यही राजागली महू निवासी विपिन पिता कल्याणमल जैन (४०) को पकड़ा तथा इसके कब्जे से एक हजार ३० रूपए नगद एवं सट्टा पर्ची बरामद की। पुलिस सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक २४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी चौराहा रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त न्यू गोविंद कॉलोनी बाणगंगा इंदौर निवासी श्याम कुमार पिता रामकुमार (३५) को पकड़ा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपए नगद एवं सट्टा पर्ची बरामद की। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २४ मई २०१० को ऊषाराजे स्टेडियम गेट न. १ के सामने इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले ४९ गणेशगंज इंदौर निवासी जयेश कुमार पिता सुभाष उपाध्याय को पकड़ा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार १८५ रूपए नगद व सट्टा पर्ची बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुॅआ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)