Wednesday, May 19, 2010

सविता गृह निर्माण सस्ंथा के संचालक मण्डल एवं पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध, अध्यक्ष गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १९ मई २०१०-पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि आज दिनांक १९ मई २०१० को आवेदक श्री एस.एस.ठाकुर वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक, सहकारिता जिला इन्दौर के लिखित आवेदन पर सविता गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इन्दौर के सचांलक मण्डल एवं पदाधिकारियों के विरूद्ध अमानत मे खयानत, धोखाधडी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत पुलिस थाना अन्नपूर्णा मे प्रकरण कायम किया गया। पुलिस द्वारा आवेदक के लिखित आवेदन पर सविता गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इन्दौर के सचांलक मण्डल एवं पदाधिकारियों जिनमें रणवीरसिह पुत्र इन्दरसिह छाबडा,(अध्यक्ष) हरप्रितसिह पुत्र  इशरसिह (उपाध्यक्ष), श्रीमती चंद बी नासिर, अमर पुत्र श्रीचन्द बी नासीर, अमर पुत्र द्वारकादास बजाज, शैलेष उर्फ लक्ष्मीनारायण, गुरूदीपसिह पुत्र अवतारसिह, अनिल पुत्र जगदीश गुप्ता, प्रकाश पुत्र लक्ष्मण, गुरूनाम पुत्र हरिदयालसिह, एवं श्रीमती सविता पति विजय बहादुर, द्वारा संस्था के सदस्यो के साथ अमानत मे खयानत करना, धोखाधडी, भ्रष्टाचार एवं संस्था के बायलॉज नियमो का उल्लघंन किया जाने से उक्त सभी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया जाकर पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए इन्दरसिह पुत्र रणवीरसिह छावडा (अध्यक्ष) ७ पागनिसपागा एवं १० आदर्श नगर इन्दौर,को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। पुलिस को आवेदक द्वारा दी गई जानकारी मे यह भी खुलासा किया गया है कि उक्त संस्था के पदाधिकारियो द्वारा अपनी सस्ंथा के सदस्यो से प्लाट दिये जाने के नाम पर रूपये वसूल किये गय,े किन्तु आज दिंनाक तक कई सदस्यो को न तो प्लाट दिये गये है और नही उनके रूपये वापस दिये गये है। पुलिस द्वारा आवेदन पत्र मे दिये गये बिन्दुओं पर एवं सस्ंथा के दस्तावेजो की बारिकी से जॉच करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०१ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १९ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १९ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १९ मई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १८ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूलवाली गली भागीरथपुरा इन्दौर से शराब बेचते हुए मिले यही भागीरथपुरा इन्दौर निवासी राहुल पिता शोभाराम सूर्यवंशी (२०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक १८ मई २०१० को ग्राम रोलाय बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही नई आबादी ग्राम रोलाय निवासी प्रकाश पिता चतरसिह बलाई (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक १८ मई २०१० को खुडैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही खुडैल निवासी अम्बाराम पिता छोगालाल (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पाचॅ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १९ मई २०१०- पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १८ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिकन्दराबाद कालोनी पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ६७ पंचशीलनगर इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता बाबूलाल (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १८ मई २०१० को गांधी पैलेस कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही गांधी पैलेस कालोनी के रहने वाले हरीसिह पिता ताराचन्द बंजारा (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।    पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक १८ मई २०१० को ाम सतलाना काकड हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले सुनील पिता दरियावसिह नट (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 18, 2010

चाकू अडाकर आम रोड पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १८ मई २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आज दिनांक १८ मई २०१० की रात्री ०२.०० बजे ४३८ ऋषीपैलेस कालोनी चन्दननगर इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता त्रिलोकचन्द राठौर (२९) की रिपोर्ट पर १२ अर्जुनपुरा मल्टी इन्दौर निवासी विनोद पिता केवल बडेले तथा इसके साथ गोलू उर्फ पवन पिता सिन्दू सिह के विरूद्ध धारा ३९२ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि फरियादी जितेन्द्र राठौर आज दिनांक १८ मई २०१० की रात्री ०१.१० बजे सरवटे बस स्टेण्ड से अपनी सायकल से लालबाग दरगाह के सामने से होकर अपने घर ऋषी पैलेस कालोनी जा रहा था उसी समय मौका पाकर दोनो आरोपी विनोद तथा गोलू ने फरियादी को रोककर चाकू अडाकर जेब मे रखे ५०० रूपये नगद छीनकर भागने लगे, तभी फरियादी जितेन्द्र राठौर द्वारा चिल्लाने की आवाज सुनकर थाना छत्रीपुरा के रात्री गस्त मे निकले पुलिस कर्मी चिल्लाने की आवाज सुनकर आ गये जिन्होने फरियादी की मदद से आरोपी विनोद पिता केवल बडेले को मौके पर ही मय चाकू के पकड लिया, व अन्धेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी गोलू उर्फ पवन भाग निकला, पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से एक चाकू व छीने गये ५०० रूपयो मे से २०० रूपये बरामद कर लिये है।पुलिस छत्रीपुरा द्वारा इसके फरार साथी गोलू उर्फ पवन की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिसके मिलने पर और भी कई लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है। 

अश्लील सीडियां बेचते हुए युवक गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १८ मई २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १७ मई २०१० को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना राजेन्द्रनगर क्षैत्रान्तर्गत टी.चोईथराम मण्डी गेट के सामने आम रोड पर प्रतिबन्धित फिल्मो की व अश्लील फिल्मो की सीडियां बेचने वाले यशपाल पिता सुनील (२०) निवासी स्कीम नं. १०३ तेजपुर गडबडी इन्दौर को पकडा गया। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा आरोपी के कब्जे से अश्लील व प्रतिबंन्धित फिल्मो की १० सीडियां बरामद की है।     पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा आरोपी यशपाल पिता सुनील को गिरफ्तार कर इसके इसके विरूद्ध धारा २९२ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ फरारी, ०१ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १८ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ फरारी, ०१ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ फरारी, ०१ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १२२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ मई २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम हुकमाखेडी राजेन्द्रनगर इन्दौर से शराब बेचते हुए मिले यही हुकमाखेडी निवासी दीपक पिता तुलसीराम जायसवाल (१८), तथा पीथमपुर रोड राऊ निवासी कमलाबाई पति सीताराम (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १७ मई २०१० को शंकर कालोनी महू से अवैध रूप से बीयर बेचते हुए यही शंकर कालोनी महू के रहने वाले जानी पिता मुकुट बिहारी शर्मा (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ बाटल बीयर बरामद की है।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए चार जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ मई २०१०-    पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा परदेशीपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले वकील पिता मुनीर खां,राजू पिता बाबूलाल, तथा जगदीश पिता भूरालाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १७ मई २०१० को बाणंगगा मेन रोड पर कबाडी के घर के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही बाणंगगा इन्दौर निवासी जयराम पिता मोतीलाल (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५१ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध  जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ मई २०१०- पुलिस सराफा द्वारा कल दिनांक १७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अग्रेजी वाईन शॉप दुकान के सामने राजवाडा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही यही ७ महू नाका लालबाग इन्दौर निवासी पप्पू पिता अर्जुन मराठा (३४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस सराफा द्वारा आरोपीो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 17, 2010

बलात्कार के प्रकरण मे फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि इन्दौर शहर मे बढती गुण्डागर्दी व फरार गुण्डो की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द जैन के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह चौहान के नेतृत्व मे थाना प्रभारी खजराना बी.एस.परिहार व उनकी टीम के सउनि राजेन्द्रसिह चौहान, प्रधान आरक्षक नरसिह यादव, आरक्षक नरेन्द्रसिह, चन्दरसिह, तथा रमेश द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज दिनांक १७ मई २०१० को खजराना थाना क्षैत्रान्तर्गत खजराना बडला से ग्राम सिया थाना बैंक नोट पे्रस जिला देवास हाल बडला खजराना इन्दौर निवासी कुख्यात बदमाश पप्पू उर्फ बादशाह उर्फ एजाज पिता बाबू शाह (४०), ६८ इलियास कालोनी खजराना निवासी इमरान उर्फ छोटू पिता मोहम्मद (२१) तथा हबीब कालोनी खजराना इन्दौर निवासी सद्धाम पिता मोहम्मद हुसैन (१९) को पकडा गया, पुलिस टीम द्वारा तीनो आरोपियो को थाने लाया जाकर इनसे पूछताछ की गई तो इन्होने थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम कनाडिया बायपास के पास दिनांक ३० अपै्रल २०१० को एक महिला का अपहरण कर उसके साथ सामुहिक बलात्कार करना कबूल किया, तथा घटना दिनांक से ही सभी आरोपी फरार थे, पुलिस थाना खजराना में आरोपी पप्पू उर्फ बादशाह उर्फ एजाज पिता बाबू शाह, सद्धाम, तथा इमरान उर्फ छोटू के विरूद्ध अपराध क्रंमाक २५२/१० धारा ३६३.३६६.३७६भादवि के प्रकरण में आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घटना दिनांक से ही सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। ज्ञात हो कि आरोपी पप्पू उर्फ बादशाह उर्फ एजाज थाना खजराना क्षैत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं तथा इसके विरूद्ध चैन स्नैचिंग, वाहन चोरी, तथा लूट के पूर्व से कई प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है। पुलिस खजराना द्वारा सभी आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन अपराधी एवं ०२ संदिग्ध गिरफ्तार

.इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ फरारी, ०६ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ फरारी, ०६ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ फरारी, ०६ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू पलासिया धोबी घाट इन्दौर से शराब बेचते हुए ८५९ पंचम की फैल इन्दौर निवासी राजू पिता हरजीतलाल बैरवा (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को ग्राम तेलीखेडा नाले के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही धारनाका महू के रहने वाले शम्भू पिता बाबूलाल खटीक (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए १० जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०-    पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरूनगर रोड नं० ६ इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बाबूलाल, धरमपाल, जियालाल, भोजराज,तथा संतोष को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को छत्रीबाग से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रवि, चिन्टू, आशिष, कमलेश, लल्लू, विजय, तथा बन्टी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को बक्षीबाग के पीछे खुले मैदान इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले ग्यारसीलाल पिता बलराम, तथा मनीष पिता चमनलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८९० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को महावरनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अशोक, विक्रमसिह, तथा देवीलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक जार १० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल ब्रिज के सामने एम.जी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही सर्वराहानगर इन्दौर निवासी पकंज पिता शेखर , शिवाजी पिता सुधाकरराव भौसले (२२)तथा २ न्यू देवास रोड इन्दौर निवासी रवि पिता दत्तराव शिन्दे (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती, एक चाकू तथा एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १६ मई २०१० को मशानिया के सामने फिरोज गांधीनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही मशानिया के सामने फिरोज गांधीनगर इन्दौर निवासी आशीष पिता दिलीप गडरिया (१९)तथा सुगनीदेवी कालेज के पास परदेशीपुरा इन्दौर से राजनगर इन्दौर निवासी जितेंन्द्रसिह पिता कमलसिह (२३) को पकडा तथा इनके कब्जे से एक दो नाली वाला देशी कट्टा व एक चाकू बरामद किया गया।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में दो के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक १७ मई २०१०- पुलिस खजराना द्वारा दिनांक १६ मई २०१० को २०.३० बजे ३६ गणराजनगर खजराना इन्दौर निवासी श्रीमती संगीता पति महेश की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति महेश पिता नारायण (४०) के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती संगीता के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद महिला का पति महेश द्वारा दहेज मे रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस खजराना द्वारा महिला के पति महेश पिता नारायण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    इसी प्रकार पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक १६ मई २०१० को १०.३० बजे २२/४ न्यू पलासिया इन्दौर निवासी श्रीमती रानी पति हरीश गोैर (३८) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति हरीश पिता किशनसिह गौर (४०) के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती रानी के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद महिला का पति हरीश गौर द्वारा दहेज मे रूपये की मांग को लेकर आये दिन शराब पीकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस तुकोगंज द्वारा महिला के पति हरीश पिता किशनसिह गौर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 16, 2010

मसाज सेन्टर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं सहित १० गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ मई २०१०-पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि आज दिनांक १६ मई २०१० के १६.३० बजे जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सपना संगीता रोड पर राजपाल होण्डा के सामने मल्टी की फस्ट फ्लोर पर तब्बू क्लिनिक मसाज सेनटर की आड में अनैतिक देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है।
 इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर द्वारा थाना प्रभारी जूनीइन्दौर आनन्द यादव व महिला थाना प्रभारी शशी कैथवास के मार्गदर्शन में एक टीम जिसमें थाना जूनीइन्दौर के प्रधान आरक्षक पुष्पराज, तेजसिह, महिला उप निरीक्षक रेखा प्रजापति, महिला थाने की प्रधान आरक्षक भागवन्ती, प्रधान आरक्षक गणपत, प्रधान आरक्षक जगदीश मालवीय, महिला आरक्षक सपना को घटना स्थल पर रवाना कर प्रधान आरक्षक पुष्पराज को ५०० रूपये का पुन्टरी नोट देकर भेजा गया, पुष्पराज द्वारा उक्त घटना स्थल पर जाकर उक्त पार्टी से सेंटिंग कर जैसे ही ५०० रूपये का नोट दिया इधर पुलिस टीम को इशारा कर बुला लिया , पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान से आगे के हाल मे मदीना नगर इन्दौर निवासी तब्बू उर्फ तबसुम पति रहीस खान (२५) तथा इसका भाई परवेज पिता यूसुफ खान (२४) तथा यही के रहने वाले एक अन्य दलाल परवेज पिता फिरोज (१८) को पकडा, पुलिस द्वारा दूसरे व तीसरे केबिन मे विजय पिता कृष्णदास नेमा (३२) निवासी किशनपुरा इन्दौर, मोनिका उर्फ मोनू पिता हुकमचन्द वर्मा (२२) निवासी विजयनगर इन्दौर, हरीश पिता वासुदेव कुमानी (३०) निवासी द्वारकापुरी इन्दौर, निकिता पति रूपेश जैन (२५) निवासी धनश्रीनगर इन्दौर, जितेन्द्र पिता किशनचन्द वाधवानी (३०) निवासी व्यकटेश मार्केट माणिकबाग इन्दौर, आकांक्षा उर्फ चीनू शर्मा पिता रामफेर शर्मा (२०) निवासी पाटनीपुरा इन्दौर, तथा पीछे के हाल मे अपना नम्बर आने का इन्तजार करते हुए नरेश पिता नन्दलाल सिंधी (३१)निवासी लाडकाना नगर इन्दौर को पकडा गया, पुलिस टीम द्वारा सभी आरोंपियो को महिला थाने लाकर इनकी तलाशी लेने पर इनके कब्जे से १५ मोबाइल फोन तथा पॉच हजार ३५० रूपये नगद बरामद किये गये, पुलिस महिला थाने द्वारा सभी के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।