इन्दौर- दिनांक ३० अपै्रल २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर अमरेन्द्रसिह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खजराना बी.एस.परिहार व उनकी टीम के सउनि राजेन्द्रसिह चौहान, प्रधान आरक्षक नरसिह यादव, आरक्षक नरेन्द्र, चन्द्रशेखर, चन्दरसिह, द्वारा थाना खजराना के ही अपराध क्रंमाक ८४५/०८ धारा ३०२.२०१.भादवि की केश डायरी का अध्ययन कर विवेचना के दौरान डायरी मे उल्लेखित महत्वपूर्ण विन्दुओं के आधार पर कार्ययोजना बनाकर दिनांक २९ अक्टूबर २००८ को घटित घटना जो लगभग पतारसी न होने से विवेचना बन्द होने की स्थिति मे थी, का पर्दाफॉश करते हुए आरोपी मानकिया उर्फ मानसिह भील पिता भूरू भील (३०) निवासी ग्राम मवडी थाना सरदारपुर जिला धार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना इस प्रकार थी कि २० अक्टूबर २००८ के १६.१५ बजे थाना खजराना क्षैत्र मे ग्राम कनाडिया के चौकीदार सुभाष पिता मदनलाल ने सूचित किया कि भगवानसिह के कुॅए से करीब १०० मीटर दूर कनकनवती सूखी नदी में गाजर घास के अन्दर एक लाश पडी है। लाश के उपर सूखी जली हुई घास पडी है। जो लाश को छुपाने का प्रयास किया गया है। दिनांक १३ नवम्बर २००८ को अथक प्रयास के बाद उक्त शव की पहिचान राजाराम पिता मनिया भील (४५) निवासी ग्राम करामतपुरा थाना ठीकरी जिला बडवानी के रूप मे हुई। इस प्रकरण में अध्ययन के बाद संतोष पाटीदार के यहां उस समय कोन -कोन से मजदूर काम कर रहे थे जो घटना के बाद से ही गायब है, उन सभी से पूछताछ की जाये, इस बिन्दू पर सूक्ष्म विवेचना करते हुए घटना के पूर्व व घटना के बाद संतोष पाटीदार के यहां काम करने वाले सभी मजदूरो की जानकारी एकत्रित की तो यह बात सामने आई कि मृतक राजाराम आरोपी मनकिया दोनो संतोष पाटीदार के यहा एक वर्ष से मजदूरी करते थे आरोपी मनकिया उक्त घटना दिनांक की रात्री लगभग दो बजे अपने सामान व परिवार सहित कही चला गया है। मनकिया का स्थाई पता नही होने से पुलिस के सामने बडी चुनौती थी जिला धार व खरगोन में मानसिह नाम के हत्यारे को तलाश कर निकाला जाये। इस बीच ग्राम कनाडिया में काम करने वाले एक मुखबिर ने जानकारी दी कि मानसिह उर्फ मनकिया भील धार जिले के ग्राम मवडी थाना सरदारपुर का रहने वाला है, जो घटना के बाद से ही अपनी रिस्तेदारी में गुंजरात में राजकोट के पास किसी गांव में रह रहा है। कई बार पुलिस बल उक्त गांव मे आरोपी मनकिया की तलाश मे भेजा गया परन्तु स्पष्ट पता नही चल पाया। अभी हाल ही में पुलिस की टीम आरोपी के गांव इसकी तलाश मे गई थी तो वहा से पता चला कि काम के सिलसिले में मनकिया इन्दौर गया है। जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी मनकिया को ग्राम कनाडिया से पकडा। मनकिया ने सम्पूर्ण घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह मान लिया था कि पुलिस घटना के सम्बध मे जॉच पडताल बन्द कर चूकी होगी इसलिये वह उसी जगह काम की तलाश मे वापस आया था। उसे यह भी बताया कि सेठ ने हम दोनो की मजदूरी मृतक राजाराम को १२ हजार रूपये दे दी गई थी, जो मृतक राजाराम मेरी मजदूरी मुझे नही दे रहा था, इसलिये मैने उसे शराब पिलाकर कनाडिया कनकनवती सूखी नदी पर ले जाकर जान से मार डाला। आरोपी मनकिया ने यह भी बताया कि घटना की जानकारी उसके अलावा किसी को नही थी, वह चाहता तो पुलिस कार्यवाही के समक्ष उपस्थित रह सकता था। घटना के समय उसकी दाहनी आंख के उपर मृतक राजाराम द्वारा उठापटक मे चोट पहुॅचाई गई थी, अगर वह पुलिस के सामने आता तो पुलिस उससे यह जरूर पूछती कि उसे चोट कैसे आई, इसलिये वह रातोरात फरार हो गया था। इस चोट का उपचार उसने रिंगनोद जिला धार में प्रायवेट डॉक्टर से करवाया था। पुलिस खजराना द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अन्धेकत्ल का पर्दाफॉश करने वाली टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की है।
Friday, April 30, 2010
०७ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक ३० अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०२ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व २०० जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक ३० अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व २०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व २०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक ३० अपै्रल २०१०-पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २९ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महादेव नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यही महादेव नगर इन्दौर निवासी मुकेश पिता रामप्रसाद यादव (६०), तथा बजरंगनगर इन्दौर निवासी शंकरलाल पिता संजीव प्रसाद (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुऐ सात जुऑरी गिरफ्तार
- इन्दौर-दिनांक ३० अपै्रल २०१०-पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २९ अपै्रल २०१० के १९.४० बजे १० मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोयलबिहार कालोनी इन्दौर में तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संजय पिता रमेश, अमोल, मुकेश, लोकेश, तथा पवन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से आठ हजार ३०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक २९ अपै्रल २०१० को ग्राम गायकवाड किशनगंज में तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही ग्राम गायकवाड निवासी अरूण पिता कैलाश तथा नरेन्द्र पिता किशोरकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
Thursday, April 29, 2010
एचपी गैस गोडाऊन से गैस की टंकियां चुराने वाले दो गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २९ अपै्रल २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दिनांक २८ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाने के प्रधान आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक शैलेन्द्र, व आभाराम द्वारा शातिर बदमाश राकेश पिता अर्जुन (१९) निवासी बापूगांधीनगर इन्दौर तथा राजू पिता श्रवण (२२) निवासी ग्राम क्षिप्रा जिला इन्दौर को पकडा, तथा पुलिस द्वारा इनसे की गई पूछताछ में दोनो आरोपियो ने अपने अन्य दो साथियो के साथ मिलकर अगस्त २००९ में एचपी कम्पनी के गैस गोडाऊन में टाटा आयसर ले जाकर ५० से अधिक गैस टंकिया चुरा ली थी, जो इन्होने आस-पास के गांवो मे बेच दी थी, पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा अभी तक इनकी निशादेही पर २० टंकिया बरामद की जा चूकी है, व शेष गैस की टंकिया इनके अन्य दो साथियो के पकडे जाने पर बरामद होने की प्रबल सम्भावना है। पुलिस द्वारा इनके दोनो फरार साथियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है तथा दोनो आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है,अभी इनसे और भी चोरी की वारदातो का भी खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
गिरफ्तारी
०३ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक २९ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
६२ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक २९ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ६२ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ६२ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध भांग सहित दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक २९ अपै्रल २०१०-पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिवाजीनगर शुलभ काम्पलेक्स के पास इन्दौर से अवैध रूप से भांग बेचते हुए यही भण्डारी मार्ग इन्दौर निवासी संतोष पिता रामचन्द्र दुबे (३५), तथा परदेशीपुरा इन्दौर निवासी महेश पिता लक्ष्मण प्रसाद (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० ग्राम भांग बरामद की है। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
अवैध हथियार सहित चार गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक २९ अपै्रल २०१०-पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को गुलशन नगर इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही स्कीम नंम्बर ७१ इन्दौर निवासी कमल पिता बाबूलाल (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को डमरू उस्ताद चौराहा इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही यादवनगर इन्दौर निवासी मकसूद पिता दिलदार राज (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्टा व तीन कारतसू बरामद किया गया । पुलिस सराफा द्वारा कल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को शीतलामाता बाजार इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही शीतलामाता बाजार फूटपाथ पर रहने वाले अशोक पिता लालचन्द (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २८ अपै्रल २०१० को बडागणपती चौराहा इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही पीलियाखाल इन्दौर निवासी विजय पिता बाबूलाल बलाई (६०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
दहेज प्रताडना के मामले में पति सात के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर- दिनांक २९ अपै्रल २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक २८ अपै्रल २०१० को १४.३० बजे स्कीम नं० ५४ विजयनगर इन्दौर निवासी श्रीमती किरण पति मनीष मिश्रा की रिपोर्ट पर यही २२ मेन स्ट्रीट महू निवासी इसके पति मनीष, कमलेश, राजश्री, अनुराधा, मधुसूदन, कनक शर्मा, तथा अनिल के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.२९४,५०६,३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला किरण के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपी मनीष, कमलेश, राजश्री, अनुराधा, मधुसूदन, कनक शर्मा, तथा अनिल द्वारा दहेज में पॉच लाख रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Wednesday, April 28, 2010
४९वीं पश्चिमी झोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में इन्दौर जिले का वर्चस्व रहा
.इन्दौर- दिनांक २८ अपै्रल २०१०-दिनांक २२ अपै्रल से २५ अपै्रल २०१० तक ४९ वीं पश्चिमी झोन खेलकूद प्रतियोगिता जिला रतलाम में आयोजित की गई, जिसमें झोन के जिलो की १४ पुलिस टीमों ने भाग लिया, जिसमें इन्दौर, धार, झाबुआ, खण्डवा, खरगोन, बडवानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, उज्जैन, देवास,रतलाम, मन्दसौर, नीमच, शाजापुर,रेल्वे व फायर बिग्रेड की पुलिस की टीमो ने भाग लिया। सम्पन्न हुई र्स्पधाओं में इन्दौर जिले की पुलिस टीमों द्वारा विगत ३० वर्षो से पुलिस के खिलाडियों ने अपने जिले का नाम रोशन किया है। इन र्स्पधाओ में हॉकी, फुटबॉल, बालीवॉल, बास्केटबॉल,हेण्डबॉल, कब्ड्डी, कुश्ती, ऐथेलेटिक,आदि खेल हुए थे, जिसमें जिला इन्दौर की पुलिस टीम ने हॉकी के फायनल मुकाबले मे जिला खण्डवा को ६-१ गोलो से पराजित किया, फूटबॉल में इन्दौर पुलिस की टीम द्वारा रतलाम की टीम को ३-० से पराजित किया। हेण्डबॉल में इन्दौर पुलिस की टीम ने रतलाम को ३०-१२ से पराजित किया। कब्ड्डी में इन्दौर की पुलिस टीम द्वारा खरगोन के विरूद्ध एक तरफा जीत दर्ज की। एैथेलिटिक्स में इन्दौर पुलिस के कुॅवरसिह ने व महिला एैथेलिटिक्स में कुसुम टन्डन ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी टीम का नेतृत्व ज्ञानेन्द्रसिह, फूटबॉल का नेतृत्व शेख मुख्त्यार , कब्ड्डी मे गुलामनवी तथा हेण्डबॉल मे रणजीत द्वारा किया गया।
४९ वीं झोनल खेलकूद प्रतियोगिताओं में इन्दौर पुलिस की टीमो द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेंज इन्दौर श्री पवन श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्री डी.श्रीनिवास राव, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर, व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्री निवास वर्मा , तथा इन्दौर जिले के झोनल स्पोर्टस अधिकारी श्री विनित कपूर तथा रक्षित निरीक्षक इन्दौर श्री गोविन्द बिहारी रावत द्वारा बधाई दी गई।
Labels:
समाचार
०९ आदतन अपराधी एवं २७ संदिग्ध गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक २८ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थाई, ०२ फरारी, ६० गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक २८ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ०२ फरारी, ६० गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ०२ फरारी, ६० गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ/सट्टा खेलते १३ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २८ अपै्रल २०१०- पुलिस छोटीग्वालटोंली द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटीलिंक टै्रवल्स के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले शेख एहमद,देवेन्द्र,दीपक, तथा मोहम्मद यासीन को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे एक हजार ४०० रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को मालवीयनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले शंकरसिह, दयालसिह, अशोकसिह, मुकेश कुमार, तथा अरविन्दसिह को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे एक हजार ४६० रूपये नगद व ताशपत्ते बरामद किये है। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को चितावद चौराहा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले हुकमचन्द्र, तथा बाबूलाल को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे चार हजार ३६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की है। पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को नया बस स्टेण्ड बेटमा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले अशोक पिता जगन्नाथ (५९),तथा ग्राम रावत निवासी जक्सनलाल पिता मूलचन्द्र (६५) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे ३९० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद कीे है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक २८ अपै्रल २०१०-पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेठीनगर नाले के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले बाणगंगा इन्दौर निवासी मुकेश पिता गोकुलप्रसाद चौहान (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक २८ अपै्रल २०१०-पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को देवासनाका इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही रविदासनगर इन्दौर निवासी मनोज पिता दिलीप ठाकुर (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया। पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक २७ अपै्रल २०१० को लोहामण्डी इन्दौर में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम जागीर जिला धार निवासी सरफराज पिता गप्फार खान (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
दहेज प्रताडना के दो मामलो में पति पॉच के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर- दिनांक २८ अपै्रल २०१०- पुलिस बडगोंदा द्वारा दिनांक २७ अपै्रल २०१० को १४.३० बजे हैदराबादी बस्ती महू निवासी श्रीमती शबानाबी पति नबावखान (२०) की रिपोर्ट पर यही हैदराबादी बस्ती महू निवासी इसके पति नबाबखान पिता छोटूखान, हुसैनबी, अमीना बी, फरजानाबी, तथा मुख्त्यारखान, के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.५०६,३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला शबाना बी के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपियो द्वारा दहेज में दो लाख रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते है। तथा महिला को घर से निकाल दिया व दहेज भी रख लिया।
पुलिस बडगोंदा द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Tuesday, April 27, 2010
०२ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक २७ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
४६ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक २७ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४६ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४६ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
Subscribe to:
Posts (Atom)



