Friday, April 16, 2010

राजेश मालाकर परिवार की हत्या के मामले चोथा आरोपी भी पुलिस हिरासत मे

इन्दौर १६ अपै्रल २०१०- दिनांक ११ अप्रेल २०१० को पुलिस थाना हीरानगर क्षैत्र मे हुई राजेश मालाकर परिवार की हत्या के मामले मे चौथा आरोपी १५ हजार रूपये का इनामी फरार बदमाश पप्पू उर्फ पपिया निवासी र्क्लक कालोनी इन्दोर को भी पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है।

राजेश मालाकर परिवार की हत्या के मामले मे गिरफ्तार आरोपियों से लूटा गया सामान बरामद तथा संरक्षण देने वाला भी गिरफ्तार

    इन्दौर १६ अपै्रल २०१०- पुलिस थाना हीरानगर के अपराध क्रमांक ११८/१० धारा ३०२.३९४ भा.द.वि. मे गिरफ्तार आरोपी विजय कुशवाह ,राजेन्द्र गोतम तथा सचिन चोहान से गहन पूछताछ की गई पुछताछ के दौरान इन्होने बताया घटना कारित करने के वाद वे लोग माल मश्रुका के शंकर पिता कलीराम चौहान निवासी गोरीनगर के यहा लूटा गया सामान केमरा. मोबाइल,नगदी लेकर पहुचे थे, शंकर के घर पर लूट के सामान का बटबारा किया था व कपड़े बदलकर सामान के साथ भाग गये थे । सामान मे से केमरा सिल्लक तथा मृतक की पासबुक शंकर के ही पास छोड़ गये थे, आरोपियों के बताये अनुसार उनके घरों पर दबिश दी गई जो घटना मे प्रयुक्त चाकू ,रक्त के कपड़े धब्बे युक्त उनके पहिनने के कपड़े व लूटा गया सामान पायजेब ,चेन, विछिया ,तीन मोबाइल , नगदी , दो केमरे आदि जप्त किये गये है। घटना मे अभियुक्तों को संरक्षण देने के आरोप मे शंकर उर्फ भज्जा पिता कलीराम चौहान (२१) निवासी गोरीनगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है विवेचना जारी है।

अपराध या वारदात से सम्बधित सूचना, कोई भी नागरिक दे सकता है,सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा

इन्दौर १४ अपै्रल २०१०- किसी अपराधिक घटना एवं वारदात से सम्बधित किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी अगर किसी नागरिक के पास है तो उसकी जानकारी निम्नलिखित मोबाइल फोन नम्बरो पर दे सकते है, मोबाईल फोन नम्बर- ९४०७८-८८१००, व ९६८५०-८८१००, सूचना देने वालो के नाम सर्वथा गोपनीय रखे जावेगें।  

कुख्यात गुंडा आनंद कंजर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्‌तार


 इन्दौर दिनांक १६ अपै्रल २०१०-थाना छत्रीपुरा ने थाना क्षेत्र के कुख्यात गुंडे आंनद पिता इंदरसिंह कंजर (३२) निवासी कंजर मोहल्ला को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते पकड़ा व धारा ८/२०  एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मुखबीर द्वारा आज दोपहर को सूचना दी की आनंद कंजर गांजे का अवैध परिवहन कर गांजा बाहर से लेकर कंजर मोहल्ले आने वाला है सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आंनद कंजर से १,१०० ग्राम गांजा वैघ ख्यालीराम के बगीचे से जप्त किया गया। अनुसंधान जारी है और भी जानकारी मिलने की संभावना है।  आनन्द कंजर सन २००३ से आपराधिक गतिविधियों में सलंग्न है इसके विरूद्ध १९ प्रकरण पंजीबद्ध होकर विचाराधीन है, जिसमें हत्या , हत्या का प्रयास , व आबकारी अधिनियम के ८ प्रकरण जिसमें जहरीली शराब का भी प्रकरण है आरोपी काफी कुख्यात अपराधी है इस कार्य को अंजाम देने के लिए थाना प्रभारी राकेश व्यास ने वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक एसबीएस परिहार , प्रधान आरक्षक मनोहर , प्रआर श्यामवीर , आर. मनोहर , बलराम  द्वारा दबीश की कार्यवाही कर छत्रीपुरा पुलिस को सफलता दिलवायी।

०४ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ०१ फरारी, ६२ गिरफ्तारी व २०२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १६ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ०१ फरारी, ६२ गिरफ्तारी व २०२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ०१ फरारी, ६२ गिरफ्तारी व २०२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए ०८ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ अपै्रल २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १५ अपै्रल २०१० को बीमा अस्पताल के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दीपक, हंसराज, भीमसिह, संतोष, संजय तथा विधाधर को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा ७५० रूपये नगद व तासपत्ते व बरामद किये। पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक १५ अपै्रल २०१० को कस्बा हातोद में टावर के पास से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विजय पिता भैरूसिह तथा महेश पिता दरियावसिह को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा ४१० रूपये नगद व तासपत्ते व बरामद किये।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित चार के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक १६ अपै्रल २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक १४ अपै्रल २०१० को १५.३० बजे ४९ लक्ष्मीनगर उज्जैन निवासी श्रीमती प्रियंका पति नितिन गुप्ता (२७) की रिपोर्ट पर ७ विजयनगर माणिकबाग रोड इन्दौर निवासी इसके पति  नितिन गुप्ता पिता दुलीचन्द्र गुप्ता, ससुर दुलीचन्द्र गुप्ता, सास शोभा गुप्ता, तथा ननद टीना गुप्ता के विरूद्ध धारा ४९८. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला प्रियंका की शादी ७ विजयनगर माणिकबाग रोड इन्दौर निवासी नितिन गुप्ता से दिनांक १८ अपै्रल २००९ को हुई थी में शादी में फरियादिया प्रिंयका के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपियो द्वारा दहेज में ६ लाख ५० हजार रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते है।   पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकराण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार



इन्दौर- दिनांक १६ अपै्रल २०१०- पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक १५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बिचोली ए.बी.रोड मानपुर में अपने घर पर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही बिचौली निवासी नारायण पिता आनन्द, तथा मुकेश पिता राजाराम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९५ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की है।पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १५ अपै्रल २०१० को ग्राम उमरिया पेट्रोल पम्प के पास अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले  यही ग्राम उमरिया निवासी शैलेन्द्रसिह पिता रामचन्द्र (२०), तथा तेजपाल पिता हरीनारायण (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १५ अपै्रल २०१० को शुक्लानगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुमित पिता सतीश (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 15, 2010

नो पार्किग वाहन खडे करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की गई

इन्दौर-१५ अपै्रल २०१०- पश्चिमी यातायात उप पुलिस अधीक्षक संजयसिह के निर्देशन मे आज दिनांक १५ अपै्रल २०१० को खजूरीबाजार व मोरसली गली में नौ पार्किग स्थलो पर अपने वाहन खडे करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई,जिसके तहत १८ दो पहिया वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर राजस्व वसूल किया गया। खजूरीबाजार में दाहिनी तरफ व मोरसली गली में बायी तरफ वाहन पार्किग करने का निर्णय लिया गया है, इसके अतिरिक्त अनियंत्रित तरीके से वाहन पार्क पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। ऐसी मल्टी व भवनो के बैसमेन्ट मे पार्किग स्थल है उन्हे खाली कराने हेतु नगर निगम द्वारा भी नोटिस दिये जा रहे है।

राजेश मालाकार परिवार की हत्या के मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-१५ अपै्रल २०१०- दिनांक १०-११ अप्रेल २०१० की दरमियानी रात्रि में थाना हीरानगर क्षेत्रांतर्गत क्लर्क कॉलोनी एक्सटेंशन गौरीनगर में श्री राजेश मालाकार उसकी पत्नि सुनिता एवं दो बच्चो हार्दिक एवं बंदन की हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा कर दी गई थी। फरियादी श्री किशोरीलाल मालाकार की रिपोर्ट पर से थाना हीरानगर में अपराध क्रमांक ११८/१० धारा ३०२ भादवि पंजीबद्व कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्व विवेचना प्रारंभ की गई थी। मृतक के भाई निर्मल मालाकार के कथन एवं घटना स्थल के निरीक्षण के उपरांत पाया गया कि मृतक का मोबाईल, सिल्लक एवं जेवरात भी आरोपियों द्वारा लूट कर ले गये है जिस पर से धारा ३९४ भादवि बढाई गई।    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसे संवेदनशील प्रकरण में लेकर पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मंकरद  देउस्कर,, श्री महेश चन्द जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व, श्री अरविन्द तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह डीएसपी क्राईम एवं श्री जयवीर सिंह भदौरिया नगर पुलिसअधीक्षक परदेशीपुरा के नेतृत्व में १६ टीमे गठित की गई।    सभी टीमो की सतत मेहनत एवं कई  व्यक्तियों से बातचीत करने पर पाया गया कि गौरी नगर में रहने वाला पपैया मृतक की दुकान के पास घंटो खडा रहता था तथा आवारा बदमाश तथा संदिग्ध है। पुलिस द्वारा पपैया की पतारसी पर घर पर नहीं मिला। पपैया की तलाश में उसके साथियों के यहां दबिश देने पर ज्ञात हुआ कि पपैया के साथी सचिन उर्फ सलमान, टोना उर्फ विजय भी घटना दिनांक से फरार है।     दिनांक १४.४.२०१० नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जो कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व के कार्यालय में थे, को श्री सलीम खान, सहायक उप निरीक्षक थाना परदेशीपुरा से सूचना मिली कि आरोपी विजय बाम्बे हास्पिटल तरफ आटौ में बैठ कर जा रहा है । प्राप्त सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री महेशचन्द जैन एवं नगर पुंलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री भदौरिया द्वारा तत्काल बाम्बे अस्पताल के पास पहुंच कर संदिग्ध विजय को पकडा और कई धंटो की लगातार की पूछताछ के बाद विजय टूटा और उसने अपने साथी पपिया, सचिन उर्फ सलमान एवं टोना के साथ मिलकर राजेश मालाकार परिवार की हत्या एवं घर से मोबाईल, चांदी के जेवरात एवं दुकान की सिल्लक लूटकर भागना बताया।मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर कि सलमान एवं टोना चित्तोड से इन्दौर शाम ४ बजे की ट्रेन से आने वाले है तो आरोपियों की तलाश हेतु निरीक्षक थाना प्रभारी हीरानगर श्री बीपीएस परिहार के नेतृत्व में एक टीम उज्जैन भेजी गई एवं एक टीम लक्ष्मीबाई नगर में लगाई गई। तभी सूचना मिली की सलमान एवं टोना रतलाम में पकडे गये है जिन्हे इन्दौर लाया गया। आरोपी विजय, सचिन उर्फ सलमान एवं टोना से विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होने अपने साथी पपिया के साथ मिलकर मालाकार परिवार की हत्या एवं लूट की बात स्वीकार की। आरोपी टोना उर्फ राजेन्द्र पिता रविन्द्र सिंह गौतम उम्र २४ साल निवासी १२ पुराना गौरी नगर इन्दौर २. सचिन उर्फ सलमान पिता विजयसिंह चौहान, उम्र २६ साल, निवासी ३९ पुराना गौरी नगर इन्दौर एवं विजय पिता कमल कुशवाह उम्र २२ साल निवासी अंजली नगर भमौरी को पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर उनसे लूटा गया मोबाईल दुकान की सिल्लक एवं जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब की बरामदगी की जा रही है। आरोपी पपिया की गिरफतारी हेतु पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। शहर को झकझोर देने वाली इस अतिसंवेदनशील घटना का ४ दिन में खुलासा देने वाली पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरूस्कृत किया जा रहा है।






०६ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १३० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १५ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १३० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १३० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अपराध या वारदात से सम्बधित सूचना, निम्नलिखित मोबाईल नम्बरो पर दें

इन्दौर १५ अपै्रल २०१०- किसी अपराधिक घटना एवं वारदात से सम्बधित किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी अगर किसी नागरिक के पास है तो उसकी जानकारी निम्नलिखित मोबाइल फोन नम्बरो पर दे सकते है, मोबाईल फोन नम्बर- ९४०७८-८८१००, व ९६८५०-८८१००, सूचना देने वालो के नाम सर्वथा गोपनीय रखे जावेगें। 

जुऑ खेलते हुए ०६ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ अपै्रल २०१०- पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १४ अपै्रल २०१० को लोहा मण्डी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले हुकुमचन्द्र , मनोहर , सन्तोष  आनन्द , सन्जय व जितेन्द्र को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा २ हजार १२० रूपये नगद व तासपत्ते व बरामद किये।पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ अपै्रल २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १४ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ५८५ ऋषीनगर इन्दौर अपने घर पर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले मुकेश पिता हेमराज लूनिया (३५) निवासी ऋषीपैलेश इन्दौर तथा नानूराम पिता भागीरथ (४७) निवासी बजरंग नगर इन्दौर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३७५ क्वाटर देशी कच्ची शराब कीमती ९ हजार १२० रूपये की बरामद की है।पुलिस लसूड़िया द्वारा कल दिनांक १४ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बापू गांधीनगर इन्दौर मे अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले  कलाबाई पति पप्पू बलाई (३७) निवासी गांधीनगर इन्दौर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ अपै्रल २०१०- पुलिस भवरकुआ द्वारा दिनांक १४ अपै्रल २०१० को भवरकुआ चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले संजय पिता प्रीतमसिह (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद की।पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक १४ अपै्रल २०१० को आमरोड ग्राम फुलान से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले सुरेश पिता गंगाराम बलाई (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया है।    पुलिस द्वारा दोनो आरांपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 14, 2010

राजेश मालाकर परिवार की हत्या के मामले मे तीन संदेही हिरासत मे

इन्दौर १४ अपै्रल २०१०- दिनांक ११ अप्रेल २०१० को पुलिस थाना हीरानगर क्षैत्र मे हुई राजेश मालाकर परिवार की हत्या मे इन्दौर पुलिस द्वारा संदेही विजय कुशवाह पिता कमल कुशवाह (२२) निवासी अंजली नगर भमोरी इन्दौर को पकड़ा गया है एवं संदेही सलमान उर्फ सचिन चौहान पिता विजयसिह चौहान (२६) निवासी ३८ गौरीनगर इन्दौर एवं टोना उर्फ राजेन्द्रसिह गोैतम पिता रविन्द्रसिह गौतम (२४) निवासी ओल्ड गौरीनगर इन्दौर को इन्दौर पुलिस रतलाम से लेकर आई है, जिनसे पूछताछ जारी है।

अपराध या वारदात से सम्बधित सूचना, कोई भी नागरिक दे सकता है,सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा

इन्दौर १४ अपै्रल २०१०- किसी अपराधिक घटना एवं वारदात से सम्बधित किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी अगर किसी नागरिक के पास है तो उसकी जानकारी निम्नलिखित मोबाइल फोन नम्बरो पर दे सकते है, मोबाईल फोन नम्बर- ९४०७८-८८१००, व ९६८५०-८८१००, सूचना देने वालो के नाम सर्वथा गोपनीय रखे जावेगें। 

०५ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १४ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।