इन्दौर १३ अपै्रल २०१०- किसी अपराधिक घटना एवं वारदात से सम्बधित किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी अगर किसी नागरिक के पास है तो उसकी जानकारी निम्नलिखित मोबाइल फोन नम्बरो पर दे सकते है, मोबाईल फोन नम्बर- ९४०७८-८८१००, व ९६८५०-८८१००, सूचना देने वालो के नाम सर्वथा गोपनीय रखे जावेगें।
Tuesday, April 13, 2010
०१ आदतन अपराधी एवं ३१ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १३ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ३१ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
५१ गिरफ्तारी व १६१ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक १३ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५१ गिरफ्तारी व १६१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५१ गिरफ्तारी व १६१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ/सट्टा खेलते हुए १३ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १३ अपै्रल २०१०- पुलिस परदेशीपुरा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १२ अपै्रल २०१० को मोतीबाबा की कुईयां वाला मैदान जनता क्वाटर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले प्रकाश, दिनेश, विजय, आशीष, नरेन्द्र, दीपक तथा राजीव को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा १५ हजार १०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये । पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १२ अपै्रल २०१० को हाट मैदान महू इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले भगवान पिता कुंजीलाल कोशल, तथा भारत पिता हीरालाल को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा ३७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १२ अपै्रल २०१० को सिरपुर तालाब के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम पिता हबीब खां, तथा भैरूलाल पिता मदनलाल को पकड़ा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १२ अपै्रल २०१० को भमोरी प्लाजा के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही छोटी भमोरी इन्दौर निवासी मनीष पिता कमलेश पाल (२६), तथा संजय गांधीनगर इन्दौर निवासी प्रकाश पिता पे्रमनारायण (२०) को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा ७१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुआ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १३ अपै्रल २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १२ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृन्दावन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही भागीरथपुरा इन्दौर निवासी मीराबाई पति सुनील यादव (४१), दुर्गानगर इन्दौर निवासी गोपाल पिता रमेश यादव (२२), तथा कुशवाह नगर इन्दौर निवासी मोनू पिता विधासागर मोर्य (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७३ क्वाटर देशी कच्ची शरा बरामद की । पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १२ अपै्रल २०१० को ग्राम असरावद खुर्द इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले महेश पिता प्रतापसिह (३२) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १२ अपै्रल २०१० को ग्राम सांतेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले विक्रमसिह पिता भागीरथ (३०) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशीकच्ची शराब बरामद की। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १२ अपै्रल २०१० को ग्राम भैसलालय से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पीथमपुर निवासी पुष्पेन्द्र पिता शिवराज सिह (२०) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७ बाटल बीयर तथा १६ क्वाटर अगे्रजी शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १३ अपै्रल २०१०- पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १२ अपै्रल २०१० को गंगवाल बस स्टेण्ड के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले कृष्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी मोहम्मद जाकिर पिता मोहम्मद सलीम (३४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १२ अपै्रल २०१० को निरंजनपुर चौराहा के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही अम्बेडकर नगर इन्दौर निवासी संतोष पिता बिनायक राव (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Monday, April 12, 2010
दम्पति व उनके पुत्रो की नृशंस एवं जघन्य तरीके से हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु १० हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा
इन्दौर-दिनांक १२ अप्रेल २०१०- पुलिस थाना हीरानगर क्षैत्रान्तर्गत अज्ञात आरोपी द्वारा र्क्लक कालोनी एक्सटेंशन इन्दौर मे श्री राजेश, उनकी पत्नी श्रीमती सुनिता, व उनके दो पुत्रो की नृशंस एवं जघन्य तरीके से हत्या कर दी। पूरे परिवार की इस लोमहर्षक हत्या काण्ड में अज्ञात आरोपी के बारे मे कोई पता नही चल पाया है। इस सम्बध में पुलिस थाना हीरानगर पर अपराध कं्रमाक ११८/१०, धारा ३०२ भा.द.वि.,दिनांक ११ अपै्रल २०१० को को पंजीबद्ध किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, सूचना देगा/गिरफ्तार करेगा या इससे सम्बधित सूचना देगा जिससे उक्त आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। उसको १० हजार रूपये के नगद इनाम की उद्घोषणा की जाती है। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जावेगा। पुरूस्कार वितरण के सम्बध मे अन्तिम निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर का मान्य होगा।
Labels:
समाचार
लूट एवं हत्या के प्रयास के मामलो में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु १० हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा
इन्दौर-दिनांक १२ अप्रेल २०१०-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा पुलिस थाना संयोगितागंज के अपराध कं्रमाक ९५७/०९, धारा ३९२.३४ भा.द.वि.,तथा अपराध क्रंमाक २८२/१०, धारा ३०७.२९४.३४ भा.द.वि. में की गई लूट, व हत्या के प्रयास में तथा पुलिस थाना भवॅरकुआ के अपराध क्रंमाक १८७/१० धारा ३२७.५०६,३४ भा.द.वि. में अवैध वसूली, गम्भीर चोट पहुॅचाकर, जान से मारने की धमकी, देने के मामले में फरार कुख्यात बदमाश मोन्टी उर्फ संदीप तोमर पिता जगदीश तोमर निवासी न्यू शान्ती दीप हम्माल संघ कालोनी थाना भवॅरकुआ जिला इन्दौर, की गिरफ्तारी हेतु जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, सूचना देगा/गिरफ्तार करेगा या इससे सम्बधित सूचना देगा जिससे उक्त आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। उसको १० हजार रूपये के नगद इनाम की उद्घोषणा की जाती है। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जावेगा। पुरूस्कार वितरण के सम्बध मे अन्तिम निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर का मान्य होगा।
Labels:
समाचार
०३ आदतन अपराधी एवं १६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १२ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
०४ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व १३५ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक १२ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व १३५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व १३५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुए ३३ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १२ अपै्रल २०१०- पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ११ अपै्रल २०१० को कोयला बाखल इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संदीप, अनिल, रोहित, योगेश तथा परसराम को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा तीन हजार ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये । पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक ११ अपै्रल २०१० को ग्राम बुढानिया पहाडी के पीछे इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दीपक, चम्पालाल, श्यामलाल, संतोष, सोहन, गोरीशंकर, गोकुल, सुभाष, दिनेश, तथा बाबूलाल को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा चार हजार ९२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ११ अपै्रल २०१० को टाटपट्टी बाखल इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए राधेश्याम उर्फ झोंट पिता बद्रीलाल राठौर (३५)निवासी टाटपटटी बाखल इंदौर, अनिल पिता प्रभूलाल कंजर निवासी कंजर मोहल्ला, रमेश जैन पिता मांगीलाल जैन (४५) निवासी बियाबानी इंदौर, विजय पिता मनोहरलाल सालवी निवासी टाटपटटी, सुमित पिता विनोद सालवी निवासी टाटपटटी बाखल, नारायण पिता सुखपाल स्वामी निवासी छत्रीबाग , लक्ष्मीनारायण उर्फ बटूक पिता रवि कल्याणें निवासी टाटपटटी बाखल मो. शरीफ पिता गुलाम रसूल निवासी उदापुरा इन्दौर, को पकड़ा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४५० रूपयें नगदी , तथा ६ मोबाईल फोन,एवं तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ११ अपै्रल २०१० को रूस्तम का बगीचा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले यशपाल, राजेश, मोहनलाल, तथा राजेश को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा ६३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक ११ अपै्रल २०१० को ग्राम तलाई नाका सिमरोल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रामेश्वर, मुकेश, गोपाल, तथा छुन्नालाल को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा ६३५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस भवॅरकुआ कल दिनांक ११ अपै्रल २०१० को भावनानगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजेश, तथा संजय को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा २१५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १२ अपै्रल २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ११ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मरीमाता चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही इमलीबाजार इन्दौर निवासी जयेश पिता संजय (१९) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ११ अपै्रल २०१० को ग्राम रालामण्डल इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अजय पिता रामचन्द्र (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ११ अपै्रल २०१० को ग्राम मांगलिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही रघुवंशी कालोनी मांगलिया निवासी ओमप्रकाश पिता ब्रजकिशोर (३०) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ११ अपै्रल २०१० को ग्राम काली बिल्लोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले पवन पिता मनोहरलाल (२२) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १२ अपै्रल २०१०- पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक ११ अपै्रल २०१० को गुटकेश्वर महादेव मन्दिर के पास सदरबाजार इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम गंगाजल खेडी देपालपुर निवासी रामसिह पिता हरीसिह कलोता (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक लोहे का सन्तूर बरामद किया गया। पुलिस सदरबाजार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Sunday, April 11, 2010
०५ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १० अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक ११ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुए पॉच जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ११ अपै्रल २०१०- पुलिस परदेशीपुरा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १० अपै्रल २०१० को गणेश सिमेन्ट की दुकान के पास परदेशीपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही परदेशीपुरा इन्दौर निवासी प्रकाश, दिनेश, तथा संतोष को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा ९५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये । पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १० अपै्रल २०१० को विकासनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही विकासनगर इन्दौर निवासी आशिष तथा प्रदीपकुमार को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा २२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ११ अपै्रल २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक १० अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कायस्थ खेडी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम कायस्थ खेडी निवासी पन्नालाल पिता भैराजी (४५), तथा सिमरोल निवासी भारतसिह पिता नाथूसिह (३२), तथा ग्राम कजलाना निवासी महेश पिता उमरावसिह (१९) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक १० अपै्रल २०१० को ग्राम सनावदिया खुडैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता भेरूलाल (४५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १० अपै्रल २०१० को पटेल मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रमेश पिता भगवान राजोरिया (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
दहेज प्रताडना के मामले में चार के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर- दिनांक ११ अपै्रल २०१०- पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १० अपै्रल २०१० को १८.३० बजे ५७/२ बी.के.सिन्धी कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती उर्षिता रामचन्दानी (२५) की रिपोर्ट पर झूलेलाल मन्दिर के पीछे धामनोद जिला धार निवासी इसके पति दिलीप रामचन्दानी पिता भगवानदास रामचन्दानी, कोमल रामचन्दानी, रेखाबाई रामचन्दानी तथा ससुर भगवानदास रामचन्दानी के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.५०६.३४ भा.द.वि. तथा ३/४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला उर्षिता की शादी झूलेलाल मन्दिर के पीछे धामनोद जिला धार निवासी दिलीप रामचन्दानी के साथ हुई थी, शादी में फरियादिया उर्षिता के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपियो द्वारा दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकराण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Saturday, April 10, 2010
दहेज प्रताडना के दो मामलो में सात के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर- दिनांक १० अपै्रल २०१०- महिला पुलिस थाना द्वारा दिनांक ०९ अपै्रल २०१० को १४.२५ बजे उधोगनगर इन्दौर निवासी श्रीमती किरण पति कन्हैयालाल (२२) की रिपोर्ट पर ग्राम नान्देड थाना मानपुर निवासी इसके पति कन्हैयालाल पिता सत्यनारायण, पूजा पति राजपाल, लक्ष्मी पति सत्यनारायण, तथा सत्यनारायण पिता औंकारसिह के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.५०६. भा.द.वि. तथा ३/४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला किरण की शादी ३ वर्ष पूर्व ग्राम नान्देड थाना मानपुर निवासी कन्हैयालाल पिता सत्यनारायण के साथ हुई थी, दिनांक २० अपै्रल २००७ को शादी मे फरियादिया किरण के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपियो द्वारा महिला से दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। इसी प्रकार महिला पुलिस थाना द्वारा दिनांक ०९ अपै्रल २०१० को १५.३० बजे ग्राम नरवल सांवेर रोड इन्दौर निवासी श्रीमती किरण पति कैलाश पंवार की रिपोर्ट पर ग्राम भूरी टेकरी बिचोली हप्सी इन्दौर निवासी इसके पति कैलाश पिता शोभाराम, सास दयाबाई पति शोभाराम, तथा ननद संगीताबाई पति संतोषकुमार के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.५०६. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला किरण की शादी दिनांक १० अपै्रल २००२ को हुई थी, शादी के बाद से ही सभी आरोपीगण मिलकर दहेज कम मिलने की बात को लेकर उसे आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। महिला पुलिस थाने द्वारा दोनो मामलो में उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकराण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
०५ आदतन अपराधी एवं २४ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
Subscribe to:
Posts (Atom)