इन्दौर- दिनांक १० अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Sunday, April 11, 2010
०१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक ११ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुए पॉच जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ११ अपै्रल २०१०- पुलिस परदेशीपुरा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १० अपै्रल २०१० को गणेश सिमेन्ट की दुकान के पास परदेशीपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही परदेशीपुरा इन्दौर निवासी प्रकाश, दिनेश, तथा संतोष को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा ९५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये । पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १० अपै्रल २०१० को विकासनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही विकासनगर इन्दौर निवासी आशिष तथा प्रदीपकुमार को पकडा तथा इनके कब्जे से पुलिस द्वारा २२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ११ अपै्रल २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक १० अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कायस्थ खेडी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम कायस्थ खेडी निवासी पन्नालाल पिता भैराजी (४५), तथा सिमरोल निवासी भारतसिह पिता नाथूसिह (३२), तथा ग्राम कजलाना निवासी महेश पिता उमरावसिह (१९) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक १० अपै्रल २०१० को ग्राम सनावदिया खुडैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता भेरूलाल (४५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १० अपै्रल २०१० को पटेल मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रमेश पिता भगवान राजोरिया (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
दहेज प्रताडना के मामले में चार के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर- दिनांक ११ अपै्रल २०१०- पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १० अपै्रल २०१० को १८.३० बजे ५७/२ बी.के.सिन्धी कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती उर्षिता रामचन्दानी (२५) की रिपोर्ट पर झूलेलाल मन्दिर के पीछे धामनोद जिला धार निवासी इसके पति दिलीप रामचन्दानी पिता भगवानदास रामचन्दानी, कोमल रामचन्दानी, रेखाबाई रामचन्दानी तथा ससुर भगवानदास रामचन्दानी के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.५०६.३४ भा.द.वि. तथा ३/४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला उर्षिता की शादी झूलेलाल मन्दिर के पीछे धामनोद जिला धार निवासी दिलीप रामचन्दानी के साथ हुई थी, शादी में फरियादिया उर्षिता के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपियो द्वारा दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकराण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Saturday, April 10, 2010
दहेज प्रताडना के दो मामलो में सात के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर- दिनांक १० अपै्रल २०१०- महिला पुलिस थाना द्वारा दिनांक ०९ अपै्रल २०१० को १४.२५ बजे उधोगनगर इन्दौर निवासी श्रीमती किरण पति कन्हैयालाल (२२) की रिपोर्ट पर ग्राम नान्देड थाना मानपुर निवासी इसके पति कन्हैयालाल पिता सत्यनारायण, पूजा पति राजपाल, लक्ष्मी पति सत्यनारायण, तथा सत्यनारायण पिता औंकारसिह के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.५०६. भा.द.वि. तथा ३/४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला किरण की शादी ३ वर्ष पूर्व ग्राम नान्देड थाना मानपुर निवासी कन्हैयालाल पिता सत्यनारायण के साथ हुई थी, दिनांक २० अपै्रल २००७ को शादी मे फरियादिया किरण के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपियो द्वारा महिला से दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। इसी प्रकार महिला पुलिस थाना द्वारा दिनांक ०९ अपै्रल २०१० को १५.३० बजे ग्राम नरवल सांवेर रोड इन्दौर निवासी श्रीमती किरण पति कैलाश पंवार की रिपोर्ट पर ग्राम भूरी टेकरी बिचोली हप्सी इन्दौर निवासी इसके पति कैलाश पिता शोभाराम, सास दयाबाई पति शोभाराम, तथा ननद संगीताबाई पति संतोषकुमार के विरूद्ध धारा ४९८.३२३.५०६. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला किरण की शादी दिनांक १० अपै्रल २००२ को हुई थी, शादी के बाद से ही सभी आरोपीगण मिलकर दहेज कम मिलने की बात को लेकर उसे आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। महिला पुलिस थाने द्वारा दोनो मामलो में उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकराण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
०५ आदतन अपराधी एवं २४ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ अपै्रल २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
५३ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक १० अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त तीन युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १० अपै्रल २०१०- पुलिस एम.जी.रोड द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०९ अपै्रल २०१० को अलका ज्योति टाकीज के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त पार्श्वनाथ कालोनी इन्दौर निवासी मनीष पिता नारायण भाटी (२८) तथा सिल्वर पैलेस कालोनी इन्दौर निवासी सन्नी पिता मुकेश (२६) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५ हजार ३६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०९ अपै्रल २०१० को गोहर नगर खजराना इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही गोहर नगर खजराना इन्दौर निवासी सलीम पिता अब्दुल हमीद (२२) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १० अपै्रल २०१०- पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०९ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगीन नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही विजय श्रीनगर इन्दौर निवासी कालू पिता रामप्रसाद मेहरा (२६), तथा चन्दननगर इन्दौर निवासी आशाबाई पति श्यामलाल भाटी (५०) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक ०९ अपै्रल २०१० को ग्राम अरण्डिया तालाब के पास खुडैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बबलू पिता मेहरवानसिह (१९), लसूडिया फाटा निवासी इन्दरसिह पिता शोभराजसिह (३५), तथा ग्राम जैतपुरा निवासी हरीसिह पिता रतनसिह गारी (३५) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०९ अपै्रल २०१० को बजरंग मन्दिर के सामने लोहार पिपल्या से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले धन्नालाल पिता सीताराम (६५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
Friday, April 9, 2010
चार पहिया, वाहन चोरी कर बेचनेवाले अन्तरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
१. क्राइम ब्रॉंच इन्दौर द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर ४ पहिया, वाहन बेचने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश ।
२. गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,करीबन ६० लाख रूपये के वाहन जप्त
३. गिरोह का सरगना हरियाणा के रिटायर्ड जेलर का पुत्र है।
४. विगत सात वर्षो में गेंग के सदस्यों द्वारा हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान,उत्तर प्रदेश, व बिहार में बेचे गऐं १०० से ज्यादा ४ पहिया वाहन ।
२. गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,करीबन ६० लाख रूपये के वाहन जप्त
३. गिरोह का सरगना हरियाणा के रिटायर्ड जेलर का पुत्र है।
४. विगत सात वर्षो में गेंग के सदस्यों द्वारा हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान,उत्तर प्रदेश, व बिहार में बेचे गऐं १०० से ज्यादा ४ पहिया वाहन ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्रीनिवास राव ने बताया कि वाहन चोरी के अपराधों पर अकुंश लगाने हेतु इन्दौर शहर में दीगर प्रान्तो से आये हुऐ वाहनों पर नजर रखने हेतु शहर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया था । पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री मकरंद देउसकर ने अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविद तिवारी, एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिह को क्राईम ब्रॉच की टीमों को इस बाबत्, उचित निदेश देकर पतारसी हेतु लगाया था जिसमें आज दिनांक को एक बडी सफलता टीम को उस उक्त मिली जब उन्हें एक टवेरा कार को एक व्यक्ति चलाता मिला जो कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर कागजात बनवाने इन्दौर आया हुआ था । यह भी सूचना मिली की दीगर प्रान्तो से ४ पहिया वाहन लाकर फर्जी दस्तावेजो के आधार पर कागजात बनवाने का कार्य किसी एक गिरोह द्वारा बडी चालाकी से किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर क्राईम ब्रॉच के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय, व उनकी टीम के प्रधान आर. जगदीश मालवीय, आर. जितेन्द्र परमार, आर. गोविदं सिह, आर. विनोद शर्मा, आर. अरविंद, को लगाया गया था, टीम को आज दिनांक ०९.०४.१० को सूचना मिली की सपना-सगीता रोड पर स्थित आटो डिल की दुकानों के पास एक सफेद कलर की टवेराकार जिसके कि पीछे के नम्बर अस्पष्ट है, व गाडी हरियाणा पासिंग है, जिस पर टीम तत्काल सुचित स्थान पर पहुची व एक सफेद रंग की खडी टवेरा कार जिसका नम्बर एच.आर.३६यू१०६१, के अन्दर बैठे व्यक्ति से अपना परिचय देकर नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम विकास पिता अशोक सोनवान ३० साल नि. ८१ बजरंग मोहल्ला मक्सी जिला शाजापुर का बताया जिससे वाहन के कागजात व एन.ओ. सी. मागे जाने पर विकास ने बताया कि वह वाहन आर.टी.ओ. कार्यालय रजिस्ट्रेशन करवाने के लिये ही लेकर आया है व उसके द्वारा एक वाहन के रजिस्ट्रेशन कार्ड रेवारी हरियाणा आर.टी.ओ. द्वारा जारी किया हुआ बताया जिसके इन्जन व चैचिस नम्बर के संबंध में रेवारी आर.टी.ओ. कार्यालय दुरभाष के माध्यम से उक्त वाहन के संबंध पुछताछ की गई तो पता चला की यह सिरीज दो पहिया वाहनों के लिये ही आवंटित है,चार पहिया वाहनों के लिये यह सिरीज नही है । टीम द्वारा इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया जाकर तत्काल ही वाहन के सबंध में अन्य जानकारिया एकत्रित की गई तो पता चला कि विकास एक ऐसे अन्तराज्जीय गिरोह का सदस्य है, जो कि दिगर प्रान्तो से वाहन लाकर उनका फर्जी रजिस्ट्रेशन मध्यप्रदेश से करवाकर बेच रहा है। आरोपी विकास सोनवान से पुछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने साथी ओमप्रित पिता ओमानंद जाट ३० साल नि. विश्वकर्मा कालोनी चरखीदादरी जिला भिवानी हरियाणा एवं पवन कुमार डुडी पिता श्रीराम सिह डुडी जाट ३३ साल नि. प्रोफेसर कालोनी चरखी दादरी जिला भिवानी हरियाणा के साथ मिलकर विगत ३ वर्षो में शाजापुर, उज्जैन, शुजालपुर, क्षैत्र में कुल ८ वाहन ४ पहिया वाले जिनमें से ५ टवेरा कार, १ स्कारपियो, १ महेन्द्रा मेक्स फेैस्टीवा, तथा १ महेन्द्रा बुलेरो, किमती करीबन ६० लाख रूपये की गाडियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचे है। सउनि संतोष पाण्डेय द्वारा पुलिस थाना जुनीइन्दौर, पर आरोपियों के विरूद्ध धारा ४२०,४६७,४६८,४७१,भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम बेची गई गाडियो के असली मालिक व फायनेंस कंपनियों से भी इस बाबत संपर्क कर रही है। उप पुलिस अधीक्षक क्राईम बं्रॉच जितेन्द्र सिह ने बताया कि पकडे गये आरोपी विकास पिता अशोक सोनवान की निशादेही पर आरोपी पवन कुमार डुडी पिता श्रीराम डुडी नि. चरखीदादरी जिला भिवानी को पुछताछ हेतु हिरासत में लिया जाकर पुछताछ की गई तो पवन ने बताया कि ओमप्रीत पिता ओमानंद जाट उसके गिरोह का मुख्य सरगना है, जो कि सन् २००५ से सस्ती ४ पहिया वाहन जिनमें कि ज्यादातर ऐसे वाहन जो कि फायनेंस पर होते है/चोरी के होते है, उनका सिर्फ रजिस्ट्रेशन नम्बर बदल कर फर्जी कागजात तैयार करके अन्य प्रान्तो में बेच देते है, गिरोह हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, व मध्यप्रदेश, में इस कार्य को कर रहा है। १ वाहन को इस प्रकार फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेचकर इन लोगो को करीबन २ से ३ लाख रूपये का फायदा हो जाता है। अब तक इस गिरोह द्वारा करीबन २०० से २५० तक ४ पहिया वाहन उपरोक्त शहरों में बेचे जा चुके है, जिनमें से गिरोह का सरगना ओमप्रीत पिता ओमानंद ३-४ बार अन्य शहरों में गिरफ्तार भी हो चुका है।
Labels:
गिरफ्तारी
मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार
इन्दौर- ०९ अपै्रल २०१०- दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को २०.३० बजे पुलिस छत्रीपुरा द्वारा लक्ष्मीबाई पति मानसिह चौहान (७०) निवासी १३१ लोधा कालोनी इन्दौर की रिपोर्ट पर यही १०० लोधा कालोनी इन्दौर निवासी महेश पिता बाबूलाल चौधरी (३१) के विरूद्ध धारा ४५७.३८० भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को २३.३० बजे फरियादी के मकान १३१ लोधा कालोनी इन्दौर स्थित मकान के दरबाजे का ताला तोड़कर अन्दर से कपड़े व चान्दी की पायजेव कुल ०५ हजार रूपये का सामान चुराकर ले गया था, जिसे पुलिस द्वारा हिरासत मे लेकर उपरोक्त सामान बरामद कर लिया है। पुलिस क्षत्रीपुरा द्वारा आरोपी महेश पिता बाबूलाल चौधरी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या,पति गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ अपै्रल २०१०- पुलिस थाना चन्दननगर क्षैत्रार्न्तगत दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को १.३० बजे १२ चन्दननगर नाके वाला रोड चन्दननगर इन्दौर निवासी श्रीमती पूनम पति अमितकुमार (२१) द्वारा पति की प्रताड़ना से तंग आकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी , पुलिस चन्दननगर द्वारा की गई मर्ग जांच मे मुतिका के पति अमितकुमर पिता रमेशचन्द्र (२५) निवासी आदर्श इन्दिरानगर इन्दौर, हाल मुकाम १२ चन्दननगर नाके वाला रोड चन्दननगर इन्दौर को दोषी पाये जाने पर इसके विरूद्ध धारा ३०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस चन्दननगर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी अमितकुमार को गिरफ्तार कर लिया है तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
दुकान से कुर्सी चुराते हुए युवक गिरफ्तार
इन्दौर- ०९ अपै्रल २०१०- दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को १८.३० बजे पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा हातिम अली पिता अब्दुल हुशैन अली (५०) निवासी न्यू शैफीनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर ५९ साउथतोड़ा इन्दौर निवासी मोहम्मद हुशैन पिता अब्दुल हशैन अन्सारी (४५) के विरूद्ध धारा ३८० भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को १८.३० बजे फरियादी की दुकान यूनिक फर्नीचर वासा चेमबर स्थित ४५ जवाहर मार्ग इन्दौर से एक केन की कुर्सी कीमती ४०० रूपये की चुराकर ले जा रहा था , जिसे मोके पर ही पकड़ लिया। पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा आरोपी मोहम्मद हुशैन पिता अब्दुल हशैन अन्सारी हिरासत मे लेकर उपरोक्त कुर्सी बरामद कर ली है तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०३ आदतन अपराधी एवं ०८ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर- दिनांक ०९ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ अपै्रल २०१०- पुलिस ऐरोड्रम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को अम्बिकापुरी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले अमित पिता कृष्णकुमार दुबे (२८) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ अपै्रल २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को गणेश मन्दिर पार्किंग खजराना इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले रविजागृतिनगर इन्दौर निवासी प्रहलाद पिता पन्नालाल (४२) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस खजराना द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
अवैध भांग सहित युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ अपै्रल २०१०- पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मेढकबास बस स्टेन्ड से अवैध रूप से भांग बेचते हुए मिले यही ग्राम मेढकबास निवासी गोवर्धन पिता शोभाराम (४५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० ग्राम भांग बरामद की। पुलिस गोतमपुरा द्वारा आरोपी गोवर्धन पिता शोभाराम को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित आठ गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ अपै्रल २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आर्शीवाद ढाबा वायपास रिंगरोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले भागीरथपुरा इन्दौर निवासी पोपसिह पिता सर्वेशसिह (२९) , सोहन पिता गब्बूलाल (२५) तथा पटेल नगर खजराना इन्दौर निवासी जीवन पिता बालाराम (२७) तथा लालसिह पिता बापूजी (३०) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६० क्वाटर व १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कबीटखेड़ी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले हीरालाल पिता महावीर बौरासी (१९) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बजरंगनगर कांकड़ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गजराज पिता शोभाराम (३३) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बड़गोदा द्वारा कल दिनांक ०८ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अवलाय से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले किशोर पिता करण भील (१९) तथा नाना पिता सत्यनारायण (३६) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
Subscribe to:
Posts (Atom)