Thursday, April 8, 2010

अनेैतिक देह व्यापार मे लिप्त चार महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

इन्दौर-८ अपै्रल २०१०- पुलिस हीरानगर को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षैत्रान्तर्गत एफ ६२ लवकुश आवास बिहार कालोनी इन्दौर मे एक मन्जू नामक महिला द्वारा अपने निवास पर महिलाऐं एवं पुरूषो को बुलाकर अवैध देह व्यापार का धन्धा चला रही है, इस सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह, थाना प्रभारी हीरानगर बी.पी.एस.परिहार, एवं महिला थाना प्रभारी शशी केथवास द्वारा अपने स्टॉफ के साथ दविश दी तो चार महिलाऐ व तीन पुरूष, एफ ६२ सेकन्ड लवकुश आवास बिहार मे संदिग्ध हालात मे मिले, मन्जू नामक महिला द्वारा अपने घर में लडकियों व महिलाओ को बुलाया जाता था व पुरूष भी आते थे, बाहर के कमरे मे बात हो जाती थी, व इसके पश्चात्‌ अन्दर कमरे में बिस्तर आदि लगे थे बाद मे महिलाओं को पैसे का भुगतान किया जाता था, महिला मोबाइल फोन के माध्यम से लोगो के सम्पर्क मे रहती थी, अपने घर को देह व्यापार का अड्डा बनाये हुए थी, पकडे गये महिला एवं पुरूषो के नाम निम्नानुसार है- १,रेखा पति मुकेश कुशवाह (३०) निवासी संजय गांधीनगर इन्दौर, २. रूपाली पति विकास भाटी (२२) निवासी आदर्श मोलिक नगर इन्दौर, ३. भूमिका पति सन्जू यादव (३२) निवासी एफ ६२ सैकण्ड लवकुश आवास बिहार कालोनी इन्दौर, ४. मन्जू पिता बहादुरसिह विष्ठ (२०) निवासी हीरानगर इन्दौर, ५. मोहम्मद इकबाल पिता एहसान (५३) निवासी ६५८ बी चिकित्सक नगर इन्दौर, ६. प्रखर पिता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव (२०) निवासी १५८ बी चिकित्सक नगर इन्दौर, ७. प्रियम नागराज पिता महेन्द्रकुमार (२१) निवासी ईके ३५४ स्कीम नं० ५४ विजयनगर इन्दौर है। इस कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह, थाना प्रभारी हीरानगर बी.पी.एस.परिहार, एवं महिला थाना प्रभारी शशी केथवास द्वारा अपने स्टॉफ व थाना हीरानगर के प्रधान आरक्षक कोकसिह, आरक्षक मुकेश, रणजीत, सैनिक मुद्रिका, श्याम सोनी, द्वारा घेराबन्दी कर कार्यवाही की गई।

०८ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ अपै्रल २०१०-    इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ०८ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ व सट्टा खेलते हुए १० जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ अपै्रल २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मीबाग कालोनी खजराना इन्दौर  से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सुनील, आजाद, तथा छोटेखान को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।  पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को गोतमपुरा परिहार कालोनी से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले जगदीश, बाबू, नन्दू, तथा रज्जाक खान को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।  पुलिस एम.जी.रोंड द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को पत्थर गोदाम रोड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही जती कालोनी इन्दौर निवासी अशोक पिता दता+त्रेय (६५) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को नया बसेरा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही सुखदेव नगर इन्दौर निवासी रीतेश पिता नरेन्द्र शर्मा (३१) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ३०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को ग्राम पंचायत हरसोला से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ग्राम गूजरखेडा निवासी गुडडू पिता बाबूलाल पासी (२९) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित चार बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ अपै्रल २०१०- पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उज्जैन गेट सरवटे बस स्टेण्ड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले इन्दिरानगर इन्दौर निवासी अशोक पिता रामचन्द्र मराठा (४५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को सत्यसांई  चौराहा ए.बी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले आर्दश मैकेनिक नगर इन्दौर निवासी रविकुमार पिता कैलाश् यादव (२१) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया।     पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को ए.बी.रोड राऊ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले शक्ति पिता दोलतराम मालवीय (२०) निवासी कमलानगर राऊ इन्दौर को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को पडाव चौराहा हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही बलाई मोहल्ला हातोद निवासी संजय पिता राधेश्याम (२५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया।     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ अपै्रल २०१०- पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भानगढ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले लाखन पिता रमेश चन्देल (१९) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को ग्राम रेशमकेन्द्र के पास हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम खजूरिया निवासी गंगाराम पिता शंकरलाल चौकसे (६५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज मे ५ लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित पति के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक ०८ अपै्रल २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०७ अपै्रल २०१० को २१.१५ बजे र्क्लक कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती रजनी पति संजय कोशल (२५) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति संजय पिता अनिल कौशल के विरूद्ध धारा ४९८ ए भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती रजनी के पिता द्वारा शादी मे यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद इसका पति दहेज मे ०५ लाख  की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करता रहता था। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 7, 2010

अपहृत बालक को २४ घन्टे के अन्दर अपहरणकर्ता के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया व अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया

इन्दौर- ७ अपै्रल २०१०- पुलिस थाना भवॅरकुआ क्षैत्र अन्तर्गत त्रिवेणीनगर चितावद निवासी जितेन्द्रसिह परमार ने दिनांक ६ अपै्रल २०१० को सूचना दी कि उसके पुत्र खुशहाल उर्फ भैय्‌यू साढे तीन वर्ष का जो ३.३० बजे से नही मिल रहा है, गुम गया है, सूचना पर गुमइंसान रजिस्टर में कायम कर जॉच की गई तो पता चला कि जहां फरियादी निवास करता है, उसी मकान में ऊपर के कमरे मे राजेश पिता घीसालाल बंजारा निवासी ब्यावरा राजगढ जो कि बालक खुशहाल को चॉकलेट दिलाने का बहाना कर अगवा कर ले गया है। इस पर से थाना भवॅरकुआ में अपराध क्रंमाक २७८/१० धारा ३६५ भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो को दी गई। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल, के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भवॅरकुआ आर.एस.झाला, थाना प्रभारी जूनीइन्दौर आनन्द यादव, व उनके अधिनस्थ प्रधान आरक्षक राजललन मिश्रा, अशोकसिह, आरक्षक उमेशसिह, राजेन्द्र रघुवंशी, प्रदीपसिह, तथा नीरज द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी, इसके पूर्व आरोपी ने तीन इमली चौराहे से फोन करके बालक खुशहाल अपने कब्जे मे होना बताया था तथा चार लाख रूपये फिरौती की मांग की थी, उसके बाद फोन बन्द कर लिया था।उपरोक्त टीम द्वारा अपहृत बालक खुशहाल की तलाश में ब्यावरा राजगढ व उसके आस-पास छापामार कार्यवाही की गई, स्थानीय पुलिस की मदद से ब्यावरा मे आनन्द लॉज में जॉच करते एक व्यक्ति छोंटे बच्चे को लेकर कमरे में रूकने की बात मैनेजर द्वारा बताने पर लॉज की घेराबन्दी कर रूम को खुलवाया गया, तथा अपहृत बालक खुशहाल को सुरक्षित कब्जे मे लेकर आरोपी राजेश उर्फ फतेहसिह पिता घीसालाल उर्फ धूलजी (२५) निवासी ब्यावरा राजगढ को गिरफ्तार कर लिया है।

०७ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ अपै्रल २०१०-    इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४५ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ०७ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए चार जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ अपै्रल २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०६ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सिलोदा बुजुर्ग  से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले जाबिर पिता नानूराम , सद्धाम पिता रफीकखान , शरीफ पिता मुन्शीखान तथा रहीस पिता अनबर को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस सांवेर द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ अपै्रल २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०६ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजानी भवन के पास एमजीरोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले आजम खान पिता जहीर खान (३०), निवासी मल्हारपल्टन इन्दौर को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक रिवाल्वर बरामद की। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नन्दानगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले धीरज पिता मोहन ठाकुर (२४), निवासी गोविन्द कालोनी बांणगगा इन्दौर को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०६ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोपुर चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले विजयसिह पिता समरबीरसिह  (२५)  निवासी सूर्यदेवनगर इन्दौर को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०६ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवीयनगर  किशनगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले जगदीश पिता कचरूमल (४५), निवासी मालवीयनगर किशनगंज को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ अपै्रल २०१०- पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम ग्राम पत्थरनाला  से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले भारत पिता सरदारसिह (३२) निवासी ग्राम खड़ी तथा जशोदाबाई पति अशोक (३८) निवासी ग्राम पत्थरनाला को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर व ०५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०६ अपै्रल २०१० को ग्राम कायस्थखेड़ी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यही के रहने वाले नीलेश पिता महेन्द्र (४१) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज मे १० लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण

इन्दौर- दिनांक ०७ अपै्रल २०१०- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा दिनांक ०६ अपै्रल २०१० को १६.४५ बजे ३/४ श्रीमती श्रद्धाबाई पति आलोक दुबे (३५) निवासी २३३३ सुदामानगर इन्दौर हाल मुकाम २१२ पिपलानी नगर भोपाल की रिपोर्ट पर २३३३ सुदामानगर इन्दौर निवासी इसके पति आलोक पिता मधुसूदन दुबे , सास भारतीबाई तथा ससुर मधुसूदन के विरूद्ध धारा ४९८ ए ,३४. भा.द.वि. तािा ३/४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती श्रद्धाबाई को बर्ष १४ अप्रेल २००२ से उसका पति ,सास व ससुर दहेज मे १० लाख  की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करते रहते है। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 6, 2010

खेत पर से केवल वायर चुराकर ले जाते हुए चार गिरफ्तार

इन्दौर- ६ अपै्रल २०१०- पुलिस मानपुर द्वारा दिनांक ०५ अपै्रल २०१० को १९.१५ बजे ग्राम जाकूखेड़ी मानपुर निवासी आशिफ पिता अकबर नायता (३२) की रिपोर्ट पर जिला खरगोन निवासी रामू पिता रामकिशन भील (२५), करण पिता जामसिह भील (३१) , रामप्रसाद पिता कन्हैयालाल (२९) तथा सिमरौल निवासी कैलाश पिता हटेसिह (२७) के  विरूद्ध धारा ३७९ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि दिनांक ०५ अपै्रल २०१० को १६ बजे ग्राम जाकूखेड़ी फरियादी के खेत पर  से चारो आरोपी एक हजार रूपये से अधिक की कीमत का केवल वायर  चुराकर ले रहे थे जिन्हे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस मानपुर द्वारा चारो आरोपियों रामू , करण , रामप्रसाद तथा कैलाश को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से उक्त केवल वायर बरामद कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या,पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक ०६ अपै्रल २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षैत्रार्न्तगत दिनांक ०३ अपै्रल २०१० को १६ बजे ३५० र्क्लक कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती प्रज्ञाबाई पति विकाश परिहार (२९) द्वारा ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा की जा रही दहेज की मांग से तंग आकर जहरीली वस्तु खाकर आत्महत कर ली थी , पुलिस द्वारा की गई मर्ग जांच मे मुतिका के पति विकाश परिहारससुर दिग्विजयसिह परिहार , सास ऊषाबाई परिहार ननद नमिताबाई व निकिताबाई को दोषी पाये जाने पर इनके विरूद्ध धारा ३०४बी,४९८ए ,३४. भा.द.वि.तथा ३/४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा उपरोक्त पॉचो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०९ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

   इन्दौर- दिनांक ०६ अपै्रल २०१०-    इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५२ गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ०६ अपै्रल २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५२ गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५२ गिरफ्तारी व १६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टा व जुऑ खेलते हुए ०९ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ अपै्रल २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम ७४ विजयनगर इन्दौर से आयपीएल क्रिकेट मेैच के सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले हितेश पिता नरेश अग्रवाल, स्वपनिल पिता जिकनेश, नवनीत पिता अन्नतकुमार, नितिन पिता राजकुमार तथा नबीप्रसाद पिता अन्नतकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११ हजार ८०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां, १७ मोबाइल फोन व रंगीन टीवी बरामद कीे। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३/४ जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।    पुलिस एरोड्रम द्वारा ही कल दिनांक ०५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्यकटेश विहार कालोनी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले रमेश पिता गोपाल कसेरा को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार रूपये नगद व सट्टा पर्चियां, बरामद कीे। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवीय नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सूरज , महेश तथा गोपाल  को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६१५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।     पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित चार बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर- दिनांक ०६ अपै्रल २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजकुमार पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले गणेश पिता प्रकाश सूर्यवंशी (२५), निवासी दुबे का बगीचा इन्दौर को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक रिवाल्वर बरामद की। पुलिस पढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मच्छीबाजार इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले मनीष पिता रविन्द्र बसोड़ (१८), निवासी नार्थ हरसिद्धी इन्दौर को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०५ अपै्रल २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगीन नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले सुनील पिता देवीलाल राठोर+ (१८), निवासी चन्दननगर इन्दौर तथा जितेन्द्र पिता भागीरथ (२५) निवासी जयन्तीनगर इन्दौर को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।