पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा के विशेष अतिथ्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोजसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेंत्र, श्री गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में थाना छत्रीपुरा पर उप निरीक्षक श्री आर डी बोरासी का सेवा निवृत्ति पर बिदाई समारोह एवं कम्प्यूटर कक्ष का जिर्णाधार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। थाना छत्रीपुरा पर पदस्थ उप निरीक्षक श्री रामदेव बौरासी दिनांक ३१.३.२०१० को अपने चालीस वषीर्य कार्यकाल में आरक्षक से भर्ती होकर पदोन्नति लेते हुए उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत होने पर थाना छत्रीपुरा के कर्मचारीयों द्वारा विदाई समारोह एवं सम्मान समारोह दिनांक ३१.३.२०१० को शाम थाना प्रांगण में आयोजित किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम, श्री श्रीनिवास वर्मा , अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक सराफा , एवं टी आई थाना पंढरीनाथ श्री पवन मिश्रा , टी.आई. सराफा श्री एस के तोमर , एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा भावभीनी बधाई दी गयी शाल श्रीफल , स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं थाने पर नवीन कम्प्यूटर कक्ष का जीर्णोधार का अवलोकन माननीय अधिकारी गणों द्वारा किया गया कार्यक्रम को सभी ने सराहा थाना प्रभारी छत्रीपुरा राकेश व्यासने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रकट किया।
Thursday, April 1, 2010
०६ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०३ स्थाई, ७५ गिरफ्तारी व २११ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ७५ गिरफ्तारी व २११ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ७५ गिरफ्तारी व २११ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित १३ गिरफ्तार
पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०१० को ग्राम भैसलाय से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ग्राम भैंसलाय निवासी दिलीप पिता रामचन्द्र बागडी (२३),श्याम पिता रमेश लोध (३०), ग्राम सोनवाय निवासी रमेशचन्द्र पिता उमेशचन्द्र, ग्राम भाटखेडी निवासी अनिल पिता हरीराम (३०), तथा ग्राम टीडी निवासी भेरूलाल पिता बाबूलाल(२९),एवं रामनिवास पिता सीताराम (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०८ क्वाटर, १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस सेंन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०१० को सिंयागंज इन्दौर से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहनें वाले प्रफुल्ल पिता हीरालाल कुमायू (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०१० को शिवनगर इन्दौर से अबैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेश पिता मुन्नालाल (३५), तथा शान्तीनगर इन्दौर निवासी सुभाष पिता गणपत राठौर (३३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०१० को भागीरथपुरा इन्दौर से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहनें वाले राजेश पिता गोपाल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०१० को ग्राम सिन्नोद सांवेर से अबैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने दुलेसिह पिता नागूसिह (५५),को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०१० को ग्राम मांगलिया से अबैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुरेश पिता सुन्दरलाल यादव (२१), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०१० को ग्राम अम्बालिया से अबैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सेवाराम पिता मुन्नालाल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० बाटल देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुए पॉच जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०१० को ग्राम भाटखेडी कुएॅ के पास तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही ग्राम भांटखेडी निवासी प्रहलाद पिता नारायण, भागीरथ पिता घीसाजी, हीरालाल पिता कालूराम, पे्रमनारायण पिता पुरूषोतम, तथा कालू पिता मंगलसिह को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार १३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०१० को चाणक्यपुरी कालोनी चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ९/१० स्कीम नं० ५१ इन्दौर निवासी अंगद पिता राजेन्द्र चौधरी (२१), ग्राम रामपुर निवासी दिनेश पिता रामसनेह पटेल (३२) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक १२ का देशी कट्टा व एक जीवित कारतूस, तथा ३१५ बोर का एक देशी कट्टा व ३ कारतूस बरामद किये गये।पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०१० को ग्राम फूलान गोतमपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ग्राम फूलान निवासी दरबारसिह पिता जगदीशसिह (४५) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Wednesday, March 31, 2010
पानी भरने के विवाद में युवती की चाकू मारकर हत्या, चार के विरूद्ध प्रकरण,एक आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक ३१ मार्च २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार क्षैत्रान्तर्गत आज दिनांक ३१ मार्च ३०१० को सुबह ७ बजे बक्षीबाग कालोनी इन्दौर निवासी पूनम पुत्री त्रिलोकसिह यादव (१८) को आरोपी हुकम पिता भूरेलाल,संजय, कल्लोबाई, तथा चन्दोबाई से पानी की बात को लेकर विवाद हुआ था,इसी वाद-विवाद के दौरान हुकम ने पूनम पर चाकू से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया था जिसकी उपचार के लिये अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। पुलिस सदरबाजार द्वारा हुकम, संजय, कल्लोबाई तथा चन्दोबाई के विरूद्ध धारा ३०२.३४ भादवि का प्रकरण दर्ज कर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एक आरोपी हुकम पिता भूरेलाल निवासी बक्षीबाग कालोनी इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया है शेष आरोपियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि मृतिका पूनम के घर के सामने खुद का नल लगा है जिस पर से मोहल्ले के लोग पानी भरकर ले जाते थे, गर्मी की बजह से पानी कम आने से इन्होने मोहल्ले वालो को पानी भरने से मना कर दिया था, इसी बात को लेकर कुछ दिन पूर्व आपस में विवाद हुआ था जिसकी रिपोर्ट इनके द्वारा थाने पर नही की गई थी, आज फिर इसी बात को लेकर आरोपी हुकम ने वाद-विवाद किया और उसके परिवार के सदस्य भी आ गये, इसी बीच हुकम ने पूनम के पेट मे तीन-चार चाकू से वार किये, अन्दर के कमरे मे से मृतिका के पिता दौडकर बाहर आये और आरोपी को पकडना चाहा तो वह उन्हे धक्का देकर भाग गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की घेराबन्दी की गई जो कि बडोदा गुजरात भागने की तैयारी मे था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ मे आरोपी हुकम ने बताया कि सब्जी काटने वाले चाकू से पूनम पर हमला किया है, जो मैने खडखडिया पुल के पास फैंक दिया है, जो पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर खडखडिया पुल के पास उपरोक्त चाकू बरामद कर लिया है, तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है तथा शेष आरोपियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
मधुमिलन टॉकीज के सामने मुख्य मार्ग निर्माण कार्य प्रगति पर होने से इस मार्ग के यातायात की सुगमता हेतु विशेष यातायात प्रबंध
इन्दौर- दिनांक ३१ मार्च २०१०- मधुमिलन टाकीज के सामने मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर होने से इस मार्ग का यातायात जो कि मधुमिलन टाकीज के सामने से होकर सीधे सरवटे बस स्टेण्ड की ओर जाता था निर्माण कार्य पूर्ण होने तक इस मार्ग पर चलने वाले यातायात को पटेल प्रतिमा की और जाने वाले एंकाकीमार्ग को दो भागो में विभाजित कर पटेल प्रतिमा के पूर्व तिराहे से बायें तरफ मुडते हुए आगे गवली मन्दिर से दाहिने टर्न कर सीधे सरवटे बस स्टेण्ड पहॅुचने की व्यवस्था की गई है,एवं सरवटे बस स्टेण्ड से सभी यात्री बसो को रेल्वे स्टेशन के सामने से रेल्वे आरक्षण कार्यालय के सामने से होते हुए पटेल प्रतिमा से मधुमिलन होकर भेजा जा रहा है। ऐसे समय तक पटेल प्रतिमा से मधुमिलन जाने वाला यातायात पूर्वानुसार संचालित किये जाने की व्यवस्था है।
Labels:
यातायात
०१ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०२ स्थाई, ७६ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ७६ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ७६ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार
पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०१० को ऋषीपैलेस कालोनी चन्दननगर इन्दौर से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही चन्दननगर इन्दौर निवासी कालू पिता रामप्रसाद भोई (२५) तथा सुदामानगर इन्दौर निवासी संतोष पिता शंकरलाल (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०१० को ग्राम पिगडम्बर से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहनें वाले लालताप्रसाद पिता अमरसिह (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०१० को भीमनगर इन्दौर से अबैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाली अनिताबाई पति कमल पांचाल (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०१० को ग्राम मौरूद माचल से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहनें वाले गणेश पिता काशीराम (२८), तथा ग्राम लिम्बोदी निवासी संगीताबाई पति राजेश (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०.-१० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त तीन जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०१० को कोठारी मार्केट के पास पार्किग में लगी गुमटीयो के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही संचार नगर इन्दौर निवासी प्रणय पिता गिरधारीलाल (३८), तथा राजू पिता वीरेन्द्र यादव (३०) को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ८०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई ।पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ३० मार्च २०१० को रूचि सोया फैक्टरी के गेट के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही शिवाजीनगर इन्दौर निवासी नरेन्द्र पिता नानूराम खत्री (५२) को पकडा, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९३५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति सहित चार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर ३१ मार्च २०१०- दिनांक ३० मार्च २०१० को पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा यही २०५/२ यादवनन्दनगर इन्दौर निवासी श्रीमती ज्योतिबाई (२३) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति नवीन पिता पे्रमनारायण परमार, ससुर पे्रमनारायण पिता बद्रीलाल परमार, सास उमाबाई पति पे्रमनारायण परमार, तथा देवर विजय पिता पे्रमनारायण परमार के विरूद्ध धारा ४९८ए ,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती ज्योतिबाई को शादी में उसके पिता द्वारा यथा सम्भव दहेज दिया गया था, उसके बाद भी महिला का पति नवीन परमार, ससुर पे्रमनारायण, सास उमाबाई तथा देवर विजय परमार द्वारा दहेज मे नगद रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता था।पुलिस बाणगंगा द्वारा उपरोक्त सभी आरोपिगणो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Tuesday, March 30, 2010
भारतीय दण्ड विधान के प्रकरणो में पतासाजी की तीन वर्षीय तुलनात्मक जानकारी
इन्दौर-दिनांक ३० मार्च २०१०- जिला इन्दौर मे भारतीय दण्ड विधान की धाराओ के तहत विगत तीन वर्षो में पंजीबद्ध किये गये प्रकरणो में पतासाजी का प्रतिशत निम्नानुसार रहा है, तपतीश किये गये प्रकरणो में आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
१ २ ३ ४ ५ ६ ७वर्ष/ प्रकरण/ जिन प्रकरणो में जिन प्रकरणो मे जिनप्रकरणोमें/ खात्मा/ पतासाजी प्रकरणो
संख्या/ १५७बी जाफो तपतीश की गई गिर०की गई। खारजी/ का प्रतिशत
की कार्यवाही पंेिडग/
की गई।
०७- १६८७४ ७० १६८०४ १२५४६ ४२५८ ७५
०८- १९५८७ ४२ १९५४५ १३३४१ ६२०६ ६८
०९- १८३०६ ६८ १८२३८ १३३४७ ४८९१ ७३
Labels:
समाचार
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर ३० मार्च २०१०- दिनांक २९ मार्च २०१० को पुलिस थाना महू द्वारा यही यादव मोहल्ला महू निवासी श्रीमती कान्ताबाई पति राजू द्विवेदी (३०) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति राजू पिता द्विवेदी मेहरा के विरूद्ध धारा ४९८ए ,३२३,२९४ ,५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती कान्ताबाई को शादी में उसके पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया गया था, उसके बाद भी महिला का पति राजू मेहरा दहेज मे नगद रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता था। पुलिस महू द्वारा आरोपी राजू मेहरा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
०२ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थाई, १५ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ५१ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ५१ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सैय्याजी होटल चौराहा गेट के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले विजयनगर इन्दौर निवासी अशोक पिता इन्द्रलाल यादव (२०), को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को भागीरथपुरा कलाली के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले शंकर कुम्हार का बगीचा इन्दौर निवासी अजय पिता धरमदास चौहान (१९) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को नारायण बाग सदरबाजार इन्दौर से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले गणेशबाग कालोनी इन्दौर निवासी सौदानसिह पिता बापूसिह (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को ग्राम उमरिया से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहनें वाले गोपाल पिता मोहन पंवार (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को ग्राम गुलावद फाटा से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहनें वाले महावीर पिता सेनगिरी (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टा खेलते हुए १५ जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस बडगोदा द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को फायरिंग रेंज बडगोदा से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मोहम्मद सकील, अब्दुल रफीक, मोहम्मद जुबेर, अरफाक, साजिद सरफराज, मोहम्मद साहेब, तथा असफाक को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ३०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को ९/२ गोमा की फैल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता घनश्याम मीणा, धमेन्द्र पिता घनश्याम मीणा, धापूबाई पति घनश्याम मीणा तथा श्रीनगर काकड इन्दौर निवासी अब्दुल रहीम पिता करीमखान को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७ हजार ४४० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई ।पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को पिपल्या कुम्हार चौराहा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही शिवाजीनगर इन्दौर निवासी राहुल पिता मनोहर (१९), नन्दानगर इन्दौर निवासी अरूण पिता सुदामाप्रसाद , तथा ग्राम निपानिया निवासी संदीप पिता काशीनाथ (३९) को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार ११५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई ।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)