Saturday, March 27, 2010

हत्या के मामलो में अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु १५-१५ हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा

इन्दौर-दिनांक २७ मार्च २०१०-पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा द्वारा पुलिस थाना लसूडिया क्षैत्र में दिनांक ४ फरवरी २०१० को अज्ञात बदमाशो द्वारा डॉ. वर्षा वर्मा एवं उनके नौकर श्रीराम मोर्य की डेन्टल क्लिीनिक में गोली मारकर हत्या कर दी थी, पुलिस लसूडिया द्वारा अपराध क्रंमाक ७६/१० धारा ३०७,३०२,भादवि, के तहत प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी, सूचना देगा/गिरफ्तार करेगा या इससे सम्बधित सूचना देगा जिससे उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। उसको १५ हजार रूपये के नगद इनाम की उद्घोषणा की जाती है। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जावेगा।
        इसी प्रकार दिनांक ५ फरवरी २०१० को १५.१० बजे डायमण्ड टै्रड सेन्टर गलियारे की पार्किंग आर०एस० भण्डारी मार्ग पर अज्ञात आरोपी द्वारा कुलदीप जैन की गोली मारकर हत्या कर उसका बेग जिसमें जेवरात रखे थे, ले गये। जिसके सम्बध में पुलिस थाना तुकोगंज पर अपराध क्रंमाक १०८/१० धारा ३९४,३०२भादवि तथा २५/२७ आर्म्सएक्ट में अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी, सूचना देगा/गिरफ्तार करेगा या इससे सम्बधित सूचना देगा जिससे उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। उसको १५ हजार रूपये के नगद इनाम की उद्घोषणा की जाती है। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जावेगा।

चोरी करने का प्रयास चार आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक २७ मार्च २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २६ मार्च २०१० को २३ बजे कल्लू पिता देवीप्रसाद (३५) निवासी १०१/२ सर्वहारानगर इन्दौर, प्रदीप पिता बालकिशन (३०) निवासी २७० शिवनगर इन्दौर, भीमा उर्फ भीमू पिता शिवजीराव (३३)निवासी ९८/२ बजरंगनगर इन्दौर,तथा अन्नू पिता बजरंग प्रसाद (४८) निवासी ८५/२ नेहरूनगर इन्दौर के विरूद्ध धारा ४०१ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २६ मार्च २०१० के २२ बजे थाना खजराना क्षैत्रान्तर्गत गोयल बिहार कालोनी इन्दौर स्थित मैदान मे चोरी करने की नियत से घूम रहे थे। जिन्हे पुलिस द्वारा मौके पर ही पकड लिया। पुलिस खजराना द्वारा चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन अपराधी एवं २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व १६५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व १६५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ६३ गिरफ्तारी व १६५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टा/जुऑ खेलते हुए ०७ गिरफ्तार

पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २६ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भैरूबाबा मन्दिर के पास पंचम की फैल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही ७६० गोटू महाराज की चाल इन्दौर निवासी संजय पिता नामदेव (३६), तथा रामकिशन पिता मुन्नालाल यादव (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २६ मार्च २०१० को भील कालोनी मूसाखेडी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही भील कालोनी इन्दौर निवासी ननीबाई पति प्रकाश भील (३९) को पकडा , पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २९० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २६ मार्च २०१० को कैट चौराहा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले गजानन्द, बाबूलाल, सुरेश, तथा मुकेश को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २६ मार्च २०१० को बायपास गोल चौराहा राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले २५ कोहिनूर कालोनी इन्दौर निवासी मोहसिन पिता एहमद खान (१८) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक २६ मार्च २०१० को ग्राम तराना आमरोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही के रहने वाले श्याम उर्फ राधेश्याम पिता भैरूलाल नायक (३०) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक धारिया बरामद किया।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार

पुलिस भवॅरकुआ द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २६ मार्च २०१० को भावना नगर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही भावना नगर इन्दौर निवासी रामकुवॅरबाई पति छीतरमल (४५), ग्राम माछला निवासी चिमन पिता चम्पालाल, तथा ग्राम नायतामुण्डला निवासी अजय पिता रामचन्द्र (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५ क्वाटर, ४ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक २६ मार्च २०१० को ग्राम खुर्दी तालाब के पास मानपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मनोज पिता रामचन्द्र भील (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक २६ मार्च २०१० को ग्राम कटकटखेडी किशनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले प्रहलाद पिता नन्दलाल लोध (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, March 26, 2010

०५ आदतन अपराधी एवं ७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१फरारी, ०४ स्थाई, १९८ गिरफ्तारी व १८६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ फरारी, ०४ स्थाई, १९८ गिरफ्तारी व १८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ फरारी, ०४ स्थाई, १९८ गिरफ्तारी व १८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टा/जुऑ खेलते हुए चार गिरफ्तार

पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २५ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोमा की फैल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही गोमा की फैल इन्दौर निवासी गोविन्द पिता भैय्‌यालाल (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।     पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक २५ मार्च २०१० को अजनोद रोड राजकुमार की चाय की दुकान के पास से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही तेजाजी चौक सांवेर निवासी राधेश्याम पिता सूरजमल (३९) को पकडा , पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ४०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक २५ मार्च २०१० को को ग्राम दातोदा बाजार चौक से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही दतोदा निवासी देवकरण पिता भैरूलाल ,तथा राजेश पिता भैरूलाल को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार

पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक २५ मार्च २०१० को निरंजनपुर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले पुरानी बस्ती निरंजनपुर इन्दौर निवासी जगदीश पिता अमरीकसिह (३७) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।    पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक २५ मार्च २०१० को कालानी नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही के रहने वाले केवल पिता श्याम करोसिया (३२) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक कटार बरामद की । पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २५ मार्च २०१० को रेल्वे क्रासिंग के पास राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले लाबरिया भैरू इन्दौर निवासी विक्रम पिता बाबूलाल (२३) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद कियां। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक २५ मार्च २०१० को चमन चौराहा देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही लोहार पट्टी देपालपुर निवासी विनोद पिता सत्तूचन्द्र लूनिया (३६) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद कियां। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक २५ मार्च २०१० को ग्राम सोनवाय किशनगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही किशनगंज निवासी राजेश पिता प्रभूलालमाली (२५), तथा लक्ष्मीपुरी कालोनी इन्दौर निवासी नारायण पिता विष्णु मराठा (३४) को पकडा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद कियां। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

पुलिस क्षिप्रा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २५ मार्च २०१० को  डीएलएम के पास क्षिप्रा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही यही क्षिप्रा के रहने वाले सुखराम पिता मानसिह (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक २५ मार्च २०१० को ग्राम रायकुण्डा मानपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले श्यामू पिता सखाराम भील (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर २६ मार्च २०१०- दिनांक २५ मार्च २०१० को महिला थाने पर बडलई रोड इन्दौर निवासी रानी पति संजय चौहान (२१) की रिपोर्ट पर पीथमपुर निवासी इसके पति संजय पिता शंकरलाल, सास सुशीलाबाई पति शंकरलाल, तथा ननद मन्जुबाई पति महेश के विरूद्ध धारा ४९८ ए ,३२३ ,५०६,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती रानी की शादी दिनांक २६ अप्रेल २००७ को हुई थी शादी के  समय रानी के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया था, उसके बाद भी आरोपी महिला का पति संजय पिता शंकरलाल, सास सुशीलाबाई पति शंकरलाल, तथा ननद मन्जुबाई पति महेश,द्वारा दहेज मे नगद रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता था।पुलिस महिला थाना द्वारा उपरोक्त सभी आरोपीगण पति संजय पिता शंकरलाल, सास सुशीलाबाई पति शंकरलाल, तथा ननद मन्जुबाई पति महेश के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, March 25, 2010

आरक्षकों की भर्ती वर्ष २०१० की लिखित परीक्षा दिनांक २८ मार्च २०१० (रविवार)

इंदौर जोन के आरक्षकों की भर्ती वर्ष २०१० की लिखित परीक्षा दिनांक २८ मार्च २०१० (रविवार) को प्रातः ०९०० बजे से १२०० बजे तक आयोजित की जायेगी। इंदौर जोन की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा दिनांक ०८ मार्च से १४ मार्च तक नेहरू स्टेडियम एवं डीआरपी लाईन इंदौर में तथा खरगोन रेंज की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा डीआरपी लाईन खरगोन में आयोजित की गई थी। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के उपरांत जो उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं उनको जारी प्रवेश पत्र सहित आरक्षक भर्ती परीक्षा हेतु दिनांक २८ मार्च २०१० रविवार को इंदौर में उपस्थित होना है।
आरक्षक भर्ती परीक्षा निम्नानुसार आयोजित होगी :-

क्र    परीक्षा स्थल     भाग लेने वाले अभ्यर्थी/उम्मीदवार
०१    अभय खेल प्रशाल,रेस कोर्स रोड़,तुकोगंज इंदौर     जिला इंदौर, जीआरपी इंदौर, जिला झाबुआ, जिला अलिराजपुर
०२    बास्केटबाल कांपलेक्स,रेस कोर्स रोड़,तुकोगंज इंदौर    जिला धार, जिला खरगोन, जिला बडवानी,
जिला खण्डवा, जिला बुरहानुपर
    परीक्षा का समय प्रातः ०९०० से दोपहर १२०० बजे तक रहेगा। लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र, पेड, लेखन-सामग्री की व्यवस्था स्वयं अभ्यर्थी के द्वारा करके आना है। परीक्षा हॉल में मोबाईल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

मोबाइल फोन चुराते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-२५ मार्च २०१०-पुलिस महू द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को २१.३० बजे ग्राम गुर्जरखेडा महू निवासी शैलेन्द्रसिह पिता फूलचन्द्र (२५) की रिपोर्ट पर मोहम्मद आजम खान (३५) निवासी पुलिस लाईन के पास महू के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक २४ मार्च २०१० को १७ बजे बस स्टेण्ड महू से फरियादी का एक मोबाइल फोन नौकिया कम्पनी कीमती ४ हजार रूपये का आरोपी मोहम्मद आजम द्वारा चुराकर लिया था, जिसे फरियादी द्वारा आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस महू द्वारा आरोपी मोहम्मद आजम खान को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त मोबाइल फोन बरामद लिया व प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२१ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २१ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २१ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त पॉच गिरफ्तार

पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाय.एन. रोड तथा गोमा की फैल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही ४१ देवनगर न्यू पलासिया इन्दौर निवासी संतोष पिता जगन्नाथ (३०), गोमा की फैल इन्दौर निवासी सुरेश पिता कन्हैयालाल बौरासी (३६), २६५ पंचम की फैल इन्दौर निवासी पारस पिता श्रवणकुमार बैरवा (३१) , तथा ६११ गोटू महाराज की चाल इन्दौर निवासी अलकेश पिता रमेश (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५४५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।     पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को कुमावत मोहल्ला हातोद से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही कुमावत मोहल्ला हातोद निवासी जगदीश पिता गिरधारीलाल कुमावत (३२) को पकडा , पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ३० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को सिटी बस स्टॉप के पास रेल्वे स्टेशन के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले १७/३ जूनारिसाला इन्दौर निवासी शाहीराव पिता हरीशराव (३७) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद की।    पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को राजीव नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही के रहने वाले शोकत अली पिता फरीद अली (२५) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक संतूर बरामद किया। पुलिस बडगोदा द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को कृषि मंण्डी डोगंरगांव से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही ग्राम केलामी मानपुर निवासी दिनेश पिता नानूराम भील (२६) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

पुलिस खुडैल द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २४ मार्च २०१० को ग्राम सेमलिया चाऊ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही दोलताबाद निवासी नवलसिह पिता देवीसिह (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस छत्रीुपरा द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को मटन मार्केट गली लाबरिया भैरू इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अकाश पिता भारत भील (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को इन्दिरानगर मांगलिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेन्द्र पिता राधेश्याम (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।     पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को चमार मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाली मैनाबाई पति बलराम  (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।