Thursday, March 25, 2010

आरक्षकों की भर्ती वर्ष २०१० की लिखित परीक्षा दिनांक २८ मार्च २०१० (रविवार)

इंदौर जोन के आरक्षकों की भर्ती वर्ष २०१० की लिखित परीक्षा दिनांक २८ मार्च २०१० (रविवार) को प्रातः ०९०० बजे से १२०० बजे तक आयोजित की जायेगी। इंदौर जोन की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा दिनांक ०८ मार्च से १४ मार्च तक नेहरू स्टेडियम एवं डीआरपी लाईन इंदौर में तथा खरगोन रेंज की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा डीआरपी लाईन खरगोन में आयोजित की गई थी। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के उपरांत जो उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं उनको जारी प्रवेश पत्र सहित आरक्षक भर्ती परीक्षा हेतु दिनांक २८ मार्च २०१० रविवार को इंदौर में उपस्थित होना है।
आरक्षक भर्ती परीक्षा निम्नानुसार आयोजित होगी :-

क्र    परीक्षा स्थल     भाग लेने वाले अभ्यर्थी/उम्मीदवार
०१    अभय खेल प्रशाल,रेस कोर्स रोड़,तुकोगंज इंदौर     जिला इंदौर, जीआरपी इंदौर, जिला झाबुआ, जिला अलिराजपुर
०२    बास्केटबाल कांपलेक्स,रेस कोर्स रोड़,तुकोगंज इंदौर    जिला धार, जिला खरगोन, जिला बडवानी,
जिला खण्डवा, जिला बुरहानुपर
    परीक्षा का समय प्रातः ०९०० से दोपहर १२०० बजे तक रहेगा। लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र, पेड, लेखन-सामग्री की व्यवस्था स्वयं अभ्यर्थी के द्वारा करके आना है। परीक्षा हॉल में मोबाईल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

मोबाइल फोन चुराते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-२५ मार्च २०१०-पुलिस महू द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को २१.३० बजे ग्राम गुर्जरखेडा महू निवासी शैलेन्द्रसिह पिता फूलचन्द्र (२५) की रिपोर्ट पर मोहम्मद आजम खान (३५) निवासी पुलिस लाईन के पास महू के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक २४ मार्च २०१० को १७ बजे बस स्टेण्ड महू से फरियादी का एक मोबाइल फोन नौकिया कम्पनी कीमती ४ हजार रूपये का आरोपी मोहम्मद आजम द्वारा चुराकर लिया था, जिसे फरियादी द्वारा आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस महू द्वारा आरोपी मोहम्मद आजम खान को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त मोबाइल फोन बरामद लिया व प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२१ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २१ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २१ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त पॉच गिरफ्तार

पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाय.एन. रोड तथा गोमा की फैल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही ४१ देवनगर न्यू पलासिया इन्दौर निवासी संतोष पिता जगन्नाथ (३०), गोमा की फैल इन्दौर निवासी सुरेश पिता कन्हैयालाल बौरासी (३६), २६५ पंचम की फैल इन्दौर निवासी पारस पिता श्रवणकुमार बैरवा (३१) , तथा ६११ गोटू महाराज की चाल इन्दौर निवासी अलकेश पिता रमेश (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५४५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।     पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को कुमावत मोहल्ला हातोद से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही कुमावत मोहल्ला हातोद निवासी जगदीश पिता गिरधारीलाल कुमावत (३२) को पकडा , पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ३० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को सिटी बस स्टॉप के पास रेल्वे स्टेशन के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले १७/३ जूनारिसाला इन्दौर निवासी शाहीराव पिता हरीशराव (३७) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद की।    पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को राजीव नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही के रहने वाले शोकत अली पिता फरीद अली (२५) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक संतूर बरामद किया। पुलिस बडगोदा द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को कृषि मंण्डी डोगंरगांव से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही ग्राम केलामी मानपुर निवासी दिनेश पिता नानूराम भील (२६) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

पुलिस खुडैल द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २४ मार्च २०१० को ग्राम सेमलिया चाऊ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही दोलताबाद निवासी नवलसिह पिता देवीसिह (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस छत्रीुपरा द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को मटन मार्केट गली लाबरिया भैरू इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अकाश पिता भारत भील (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को इन्दिरानगर मांगलिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेन्द्र पिता राधेश्याम (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।     पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक २४ मार्च २०१० को चमार मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाली मैनाबाई पति बलराम  (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, March 24, 2010

सायकल चुराते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-२४ मार्च २०१०-पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २३ मार्च २०१० को १४ बजे पप्पू पिता नानूराम प्रजापत (३६) निवासी जनता कालोनी इन्दौर की रिपोर्ट पर ईश्वर पिता पुजांजी माली (३५) निवासी हुकमचन्द कालोनी इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक २३ मार्च २०१० को १३.३० बजे महेशनगर इन्दौर की स्टेट बैंक शाखा के सामने से फरियादी की एक सायकल कीमती २ हजार रूपये की आरोपी ईश्वर माली चुराकर ले जा रहा था, जिसे फरियादी द्वारा आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी ईश्वर माली पिता पूंजाजी माली को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०२ आदतन अपराधी एवं १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४६ गिरफ्तारी व १८४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४६ गिरफ्तारी व १८४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४६ गिरफ्तारी व १८४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टा जुऑ खेलते हुए ०६ गिरफ्तार

पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक २३ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लूनियापुरा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही हरजिन कालोनी इन्दौर के रहने वाले मिथुन पिता बाबूलाल (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ६३० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।     पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २३ मार्च २०१० को पंचम की फैल इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले प्रकाश, रमेश, जितेन्द्र, राजूू वर्मा, तथा राजाराम को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुआ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक २३ मार्च २०१० को ग्राम कैलोदिया फाटा देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही हरिजन मोहल्ला देपालपुर निवासी दिनेश पिता रमेश (३०) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक कटार बरामद की।    पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस सांवेर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २३ मार्च २०१० को बाजार चौक सांवेर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले नन्दू पिता जगन्नाथ (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक २३ मार्च २०१० को हरिजन मोहल्ला देपालपुर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ग्राम हसंनाबाद देपालपुर के रहने वाले जगदीश पिता भगवानसिह (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २३ मार्च २०१० को धार रोड छत्रीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही लाबरिया भैरू इन्दौर निवासी रितेश पिता शेखर कंजर (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर २४ मार्च २०१०- दिनांक २३ मार्च २०१० को महिला थाने पर पदमावती कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती चेतना पति जितेन्द्रसिह चौहान (२५) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति जितेन्द्रसिह पिता गजराजसिह चौहान (२७), सास नन्दाबाई पति गजरासिह चौहान तथा देवर संजयसिह पिता गजराजसिह के विरूद्ध धारा ४९८ ए ,३२३,२९४ ,५०६,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती चेतना की शादी दिनांक २५ मई २००९ को हुई थी शादी के समय श्रीमती चेतना के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया गया था, उसके बाद भी पति जितेन्द्रसिह पिता गजराजसिह चौहान (२७), सास नन्दाबाई पति गजरासिह चौहान तथा देवर संजयसिह पिता गजराजसिह द्वारा दहेज मे पॉच लाख रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता था। पुलिस महिला थाना द्वारा सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
       

Tuesday, March 23, 2010

चाकू व कट्टा अडाकर लूट करनें वाले दो बदमाश गिरफ्तार

थाना संयोगितागंज पुलिस ने बायपास रोड पर चाकू व कट्टा अडाकर लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्यो को गिरफ्तार कर गत्‌ १७ मार्च २०१० को आशिष रिजेन्सी के सामने रिंगरोड से मोटरसायकल से जा रहे युवक से लूटी गई मोटर सायकल व मोबाइल फोन कीमती ३५ हजार रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटर व दो देशी कट्टे व चाकू बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। दिनांक १७ मार्च २०१० के २१.१५ बजे राजा राहुल सेन पिता मातादीन सेन (२९) निवासी ११/१ चन्द्रभागा मेन रोड जूनीइन्दौर जो अपनी मोटर सायकल टीवीएस स्टार एमपी-०९/एमआर/६८४६ से रिगरोड होकर पिपल्या हाना की तरफ जा रहा था उक्त घटना स्थल पर दोनो युवको ने चाकू व कट्टा अडाकर उससे उसका मोबाइल फोन एलजी कम्पनी का, उसका एक बेग, जिसमे कुछ कागजात रखे थे, व मोटर सायकल छीन कर भाग गये थे।घटना पर से थाना संयोगितागंज में लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
        पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्री मकरंद देऊस्कर द्वारा प्रकरण की पतारसी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक श्री पकंज पाण्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री जैदी एवं उनकी टीम को लगाया ।
        आरोपीगण द्वारा घटना में एक्टिवा गाडी का उपयोग किया गया था अतः टीम के द्वारा एक्टिवा गाड़ी पर ध्यान केन्द्रित किया गया ।  टीम की लगातार की मेहनत और मुखबिरो से पूछताछ पर पुलिस को यह सूचना मिली कि रोषन पिता महेष भेसारे उम्र २१ साल नि. षिवपार्वती नगर पालदा इन्दौर के पास एक्टिवा गाडी है और उसका एक साथी दिनेष पिता मनोहर गोस्वामी उम्र १७ साल नि. ग्राम जामनिया भी उसके साथ रहता है ।
        तब पुलिस द्वारा अपना ध्यान दिनेष पिता मनोहर गोस्वामी पर केन्द्रित कर उसकी निगरानी की गई, तो दो दिन की निगरानी पर दिनेष पिता मनोहर गोस्वामी की गतिविधियां संदिग्ध नजर आयी, जिस पर से संतुष्टि होने पर पुलिस द्वारा रोषन पिता महेष भेसारे एवं दिनेष पिता मनोहर गोस्वामी को पकडकर थाने लाकर सघन पूछताछ की और दोनो आरोपियों से उपरोक्त लूटी गई मोटर सायकल, एलजी कम्पनी का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटर व एक देशी कट्टा बरामद कर लिया है। दोनो आरोपियो से अन्य लूट के मामलो मे पूछताछ की जा रही है, और वारदातो की पतारसी होने की संभावना है पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व द्वारा उक्त अपराध का पता लगाने वाली टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जा रहा है ।

दोनो भाईयों द्वारा अजनवी फिल्म से पे्ररणा लेकर एक को मृत बताकर १५ लाख बीमा राशि हड़पने के लिए ट्रक मे सवारी बिठालकर हत्या, दोनो भाई गिरफ्तार




इन्दौर- दिनांक २३ मार्च २०१० - दिनांक १८ जून २००९ को रात्री मे ११ बजे मे सिमरोल पुलिस को केसरीमल पिता फूलचन्द्र कुमावत निवासी ग्राम सिया थाना बीएनपी देवास ने सूचना दी कि मैं ट्रक नम्बर एमपी०९/केडी ८८४५ में कैला भरकर बुरहानपुर से इन्दौर जा रहा था। ट्रक में मेरा भाई सुनील केबिन मे सो रहा था और मै ट्रक चला रहा था, करीबन रात्री ११ बजे बाई घाट पर ट्रक में स्पार्किंग होने से अचानक आग लग गई। मैने अपने भाई को उठाया पर व नही उठा मै जान बचाकर ट्रक से निकल कर आया हॅू। ट्रक जल रहा है, मेरा भाई सुनील उसी मे जलकर मर गया है। सूचना पर तुरन्त पुलिस मौके पर पहुॅेची फायर ब्रिगेड बुलाई गई, ट्रक पूरी तरह से जल गया, तब आग बुझी ट्रक मे से जला हुआ शव निकाल कर पी०एम० कराया गया, तथा मर्ग जॉच की गई । मर्ग जॉच के दौरान सूचना मिली कि मृतक सुनील जिन्दा है, इस सूचना की तस्दीक करने पर पाया कि सुनील जीवित होंकर अपने गांव में आता-जाता है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण सत्येन्द्र शुक्ला द्वारा थाना प्रभारी सिमरोल सी.बी.एस.चढार के नेतृत्व में सउनि परिहार, सउनि, गोयल प्रधान आरक्षक विष्णु पंवार, आरक्षक संजयशर्मा, द्वारा मोहन पाटीदार, तथा राज मोर्य की टीम बनाई , ग्राम सिया में सूझबूझ से आरोपी सुनील पिता फूलचन्द्र कुमावत, व केसरीमल पिता फूलचन्द कुमावत की घेराबन्दी कर पकडा। पूछताछ मे जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपियो ने बताया कि हमने अजनवी फिल्म से पे्ररणा लेकर योजनाबद्ध तरीके से १५ लाख रूपये का एलआईसी से सुनील कुमारावत का बीमा कराया। बीमा करने के बाद बुरहानपुर से इन्दौर के बीच ट्रक क्रमाकर एमपी०९/केडी ८८४५ में कैले भकर लाते समय देशगांव व धनगांव के बीच एक अज्ञात सवारी को बैठाया और ट्रक में व्हील पाने से उसकी हत्या कर के बाई घाट चौरल में ट्रक पर डीजल छिडक कर जला दिया, सुनिल को मृत घोषित कर गांव में उसका अंतिम सस्कार कर दिया तथा बीमा की राशी लेने के लिये प्रयास किया गया। आरोपी से पूछताछ कर अन्धेकत्ल का पर्दाफॉश किया गया ,आरोपियो द्वारा बताये स्थल पर जानकारी ली गई तो दौडंवा निवासी रेमसिह पिता खूमसिह भीलाला के गुम होने की सूचना थाना भीकनगांव में दर्ज होना पायी गई।ं

०२ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टा जुऑ खेलते हुए सात गिरफ्तार

पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक २२ मार्च २०१० ७ ओम बिहार कालोनी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही के रहने वाले राजेश पिता नारायण प्रसाद, पवन पिता अशोक, सोरभ पिता जगदीश, तथा कमलराज पिता पापा सोनी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८ इजार २९० रूपये नगद व एक टीवी, लेपटॉप, १५ मोबाइल, ५ केलक्यूटर व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २२ मार्च २०१० को पेट्रोल पम्प के पास पार्क रोड इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले इम्तियाज, यासीन, सागीर, सिकन्दर, साबिर, तथा मुकेश को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चार हजार ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक २२ मार्च २०१० को उदयपुरा  इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही नरसिह बाजार इन्दौर निवासी मोहम्मद रमजान पिता मोहम्मद अली अकबर, अजीज खान पिता इकबाल खान,  को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९९५ रूपये नगद सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुआ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक २२ मार्च २०१० को ग्राम गायकवाड किशनगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही ग्राम बोरखेडा मानपुर निवासी धीरज पिता हजारीलाल (३५) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।      पुलिस किशनगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।