मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुलिस विभाग में स्वीकृत पदो की संख्या बढाऐ जाने पर विभाग में बढे रिक्त पदो की संख्या पर विभागीय पदोन्नती परीक्षा आयोजित की गई। श्री वैष्णव उच्चतर माध्यमिक कन्या विधालय राजमोहल्ला इन्दौर में दिनांक २० मार्च २०१० को जिला इन्दौर के लिये आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नती हेतु जिला इन्दौर के कुल ४१० प्रतिभागियों ने अपना भविष्य आजमाया एवं दिनांक २२ व २३ मार्च को इन्दौर रेंन्ज के लिये हुई प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नती हेतु जिला इन्दौर, धार, झाबुआ, एवं अलीराजपुर से कुल २९५ प्रधान आरक्षक प्रतिभागियों ने परीक्षा में भाग लिया।
Monday, March 22, 2010
बहला फुसलाकर बालक का अपहरण आरोपी गिरफ्तार
पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २१ मार्च २०१० को २१ बजे १३ मयूरनगर मूसाखेडी इन्दौर निवासी गोपाल पिता हरचन्द (२४) की रिपोर्ट पर १४८ हीरानगर इन्दौर निवासी अजय पिता कन्हैयालाल (३६) के विरूद्ध धारा ३६३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि घटना दिनांक २१ मार्च २०१० को १९ बजे १११ ई १३ मयूरनगर इन्दौर से फरियादी गोपाल के दो वर्षीय पुत्र कुणाल को आरोपी अजय पिता कन्हैयालाल द्वारा बहला फुसलाकर ले जा रहा था, जिसे आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस द्वारा आरोपी अयज पिता कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०२ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
३१ गिरफ्तारी व ११० जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३१ गिरफ्तारी व ११० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३१ गिरफ्तारी व ११० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २१ मार्च २०१० को गणेश मन्दिर पार्किंग इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही यही जय बजरंग नगर इन्दौर निवासी नवीन पिता लक्ष्मीनारायण (१९), तथा विनोद पिता लक्ष्मीनारयण (२२) को पकडा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक २१ मार्च २०१० को ग्राम गायकवाड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिल यही के रहने वाले बसन्त पिता रमेश लोध (२१) को पकडा , पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २१ मार्च २०१० को वीरसावरकर नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ब्रजविहार कालोनी इन्दौर निवासी सोनू पिता नरसिह पाटीदार (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक २१ मार्च २०१० को ग्राम खुर्दी मानपुर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले नीलेश पिता बाबूलाल (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
Sunday, March 21, 2010
पांच वर्षो से फरार शातिर चोर गिरफ्तार, दो मो०सा० बरामद
पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरंद देउस्कर ने अपराध करके फरार बदमाशों को प्राथमिकता के आधार पकड़ने हेतु निर्देषित किया था, जिस पर उन्होंने क्राईम ब्रांच के अति० पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु टीमों को पाबंद करने हेतु आदेशित किया गया था।
इसी बीच सूचना मिली कि सन् २००५ में पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा सात नकबजनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल ६ प्रकरणों में चोरी गये सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये थे, किन्तु उस गिरोह का सरगना भगवानसिंह पिता रामसिंह निवासी बुद्ध नगर इन्दौर घटना समय से ही फरार चल रहा हैं एवं इस बीच वह अपना नाम बदलकर सुनील रख लिया हैं। जिसे पकड़ने के लिये सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय, प्र०आर० जगदीश, आर० विनोद शर्मा, जितेन्द्रसिंह, अरविन्द द्विवेदी को लगाया गया। टीम को आज सूचना मिली की बदमाश भगवानसिंह एक हीरो होण्डा स्प्लेण्डर जिस पर एमपी ०९ जेके ६९७३ नंबर लिखे हैं, से महू नाके की ओर से जबरन कालोनी की ओर जा रहा हैं, सूचना पर से टीम द्वारा थाना प्रभारी जूनी इन्दौर आनंद यादव से मदद ली जाकर उनकी टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी भगवानसिंह पिता रामसिंह चौहान उम्र २१ साल नि० ४३५ बुद्ध नगर इन्दौर को पकड़ा जाकर आरोपी के पास मिली मो०सा० के संबंध में पूछताछ किया गया तो आरोपी ने उसे इन्दौर शहर से ही चुराकर लाना बताया, जिसने पूछताछ पर सन् २००५ में अपने साथी १. सुभाष पिता साधुराव मराटा २. विजय पिता श्यामराव ३. मनोहर पिता मधुकर राव ४. संजय पिता रामचंद्र ५. धरमपल उर्फ धम्मा पिता नामदेव ६. सिद्धू पिता महादेव के साथ मिलकर अन्नपूर्णा क्षेत्र में की गई नकबजनियों के संबंध में उसके हिस्से में आया माल इन्दौर शहर में ही अपनी मां गीताबाई के माध्यम से बेचना बताया। आरोपी ने एक अन्य मो०सा० हीरो होण्डा स्प्लेण्डर जेसी ६१८१ को भी चुराकर लाना बताया जो बरामद पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा की गई हैं । आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं, जिससे अन्य नकबजनी व वाहनचोरी की घटनाओं की जानकारी मिलने की संभावना हैं। आरोपी पुलिस थाना अन्नपूर्णा के १. अप०क्र० ६४/०५ धारा ४५७,३८० भादवि, २. अप०क्र० ११३/०५ धारा ४५७,३८० भादवि ३. अप०क्र० २४०/०५ धारा ४५४,३८० भादवि में दिनांक ११.६.०५ से फरार चल रहा हैं। आरोपी को पुलिस थाना अन्न्पूर्णा के सुपुर्द किया जा रहा हैं।
Labels:
गिरफ्तारी
अवैध रूप से संग्रह कर डीजल पेट्रोल बेचने वाले चार गिरफ्तार
पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक २० मार्च २०१० के २१.३० बजे ग्राम कुडाना निवासी जीवन पिता अर्जुन खाती, सांवेर निवासी सुनील पिता राधेश्याम खाती, तथा खजराना इन्दौर निवासी समीम पिता साहबुउद्धीन तथा ग्राम जागीर बरलाई इन्दौर निवासी दीपक पिता चन्दीलाल के विरूद्ध धारा ३/७ ई.सी. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सांवेर द्वारा मुखबिर से सूचना मिली कि सांवेर रोड ग्राम कुडाना में अवैध रूप से डीजल व पेट्रोल की बिक्री की जा रही है, इस सूचना पर सांवेर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० मार्च २०१० के १९.३० बजे ग्राम कुडाना सांवेर रोड से उपरोक्त चारो आरोपियो को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध रूप से बिक्रय के लिये संग्रह कर रखा १४० लीटर डीजल, व ४० लीटर पेट्रोल बरामद किया। पुलिस सांवेर द्वारा चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०२ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व १०२जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व १०२जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
गिरफ्तारी
सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त दो गिरफ्तार
पुलिस एम.जी.रोड द्वारा कल दिनांक २० मार्च २०१० को सिख मोहल्ला इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त सर्वहारा नगर इन्दौर निवासी तुलसीराम पिता बाबूलाल (२८), तथा सोमनाथ की जूनीचाल इन्दौर निवासी रामसेवक पिता झुरीलाल (६०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ४० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक २० मार्च २०१० को जी.जी. टावर एम.जी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही गुरूकुल कालोनी राऊ निवासी दिलीप पिता हीरालाल यादव (१९) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक २० मार्च २०१० को निरजनपुर चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिल ग्राम बारोली निवासी तेजराम पिता रामलाल (२६) , तथा ग्राम कन्नौद निवासी कालू पिता रघुनाथ सिह बंजारा (२१) को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक तलवार बरामद की गई। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस परदेशीपुरा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २० मार्च २०१० को कुलकर्णी का भटटा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही भागीरथपुरा इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता तुलसीराम (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २० मार्च २०१० को नगीननगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही यही के रहने वाले राजेश पिता भवॅरलाल (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक २० मार्च २०१० को ग्राम अजनोद सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम बडोदिया खान निवासी सोनू पिता कालूसिह (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं । पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
Saturday, March 20, 2010
गांजें की तस्करी में लिप्त दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १९ मार्च २०१० के १४.३० बजे नीम चौक गोतमपुरा निवासी मुकेश पिता मांगीलाल (२०) तथा जितेन्द्र पिता मांगीलाल विरूद्ध धारा ८/१८ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १९ मार्च २०१० को दोनो आरोपीगण मोटर सायकल एमपी ०९/३१६७ पर अवैध रूप से गांजा ले जाते पकडा गया। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत का तीन किलो गांजा बरामद कर किया गया है। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
०१ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थाई, १फरारी, ५० गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, १ फरारी, ५० गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, १ फरारी, ५० गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
सट्टा जुऑ खेलते हुए ०९ गिरफ्तार
पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १९ मार्च २०१० को नलवखा सुशान्त लॉज इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजेन्द्र, अनिल, कमल, सतीश तथा मोहन को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १९ मार्च २०१० को १६४ गणेशपुरी कालोनी खजराना इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही के रहने वाले राजू पिता भालचन्द्र जायसवाल (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३०० रूपये नगद व दो टी.वी. एक सी.सी.टी.वी. कैमरा, एक टैपरिकार्ड, तथा तीन मोबाईल फोन व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १९ मार्च २०१० को ट्रान्सपोर्ट नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही राजनगर इनदौर निवासी दिनेश पिता सदाशिव, तथा मनीष पिता राजपुरी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७३० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुआ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार
पुलिस एम.जी.रोड द्वारा कल दिनांक १९ मार्च २०१० को कृष्णपुरा छत्री के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही जबरन कालोनी इन्दौर निवासी सोनू पिता सुरेन्द्र (२२) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १९ मार्च २०१० को मेधदूतनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिल जिला देवास नगर जितेन्द्र पिता मांगीलाल (२४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Friday, March 19, 2010
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा झोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक
इदौर दिनांक १९ मार्च २०१० को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार मे पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय राणा द्वारा इन्दौर झोन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रीनिवास राव, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर रेंज श्री पवन श्रीवास्तव, एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन के साथ बैठक ली, जिसमें पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा, पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन, पुलिस अधीक्षक जिला बुरहानपुर, पुलिस अधीक्षक जिला बडवानी, पुलिस अधीक्षक जिला धार, पुलिस अधीक्षक झाबुआ, पुलिस अधीक्षक जिला अलीराजपुर, पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर एवं पुलिस अधीक्षक इन्दौर पश्चिम श्री डी श्रीनिवास वर्मा उपस्थित थे। बैठक में अपराधो की समीक्षा की गई, एवं आगामी समय में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिशानिर्देश दिये गये। आदतन अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं अवैध हथियारो को पकडने के लिये विशेष मुहिम चलाने की हिदायत दी। हिस्ट्रीशीटर एवं फरार अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। धारा १५५ की रिपोर्ट पर सम्बधित नगर पुलिस अधीक्षको/अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा समीक्षा करने के निर्देश दिये। महिलाओं व बच्चो के मर्गो की समीक्षा नगर पुलिस अधीक्षको/अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा करने के दिशानिर्देश जारी किये गये। गुमइंसानो के प्रकरणो में विशेष रूचि लेकर जॉच पडताल करने की हिदायत दी। अन्धेकत्लो के प्रकरणो को सुलझाने के लिये विशेष टीम गठित कर विवेचना करने की सलाह दी। जिलो में यातायात व्यवस्था सुधारने पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। ए.जे.के. के प्रकरणो की जॉच एक माह में पूर्ण करने एवं उनकी समीक्षा पुलिस अधीक्षको द्वारा करने के निर्देश दिये गये। राहत सम्बधी प्रकरणो में सम्बधितो को राहत समय पर प्राप्त हो जाये, ऐसा सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।
Labels:
समाचार
चोरी करने के लिए घर मे घुसे दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १८ मार्च २०१० के १४.३० बजे अजयसिह पिता भैरूसिह पाटील निवासी रघुवंशी कालोनी मांगलिया की रिपोर्ट पर जिला उज्जैन के रहने वाले कैलाश पिता भगवानसिह तथा जिला देवास के रहने वाले किशन पिता ताराचन्द के विरूद्ध धारा ४५७.भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १७ मार्च २०१० की रात्री मे फरियादी के मकान का ताला तोडकर चोरी करने की नियत से अन्दर प्रवेश कर सभी सामान बिखेर दिया फरियादी को मालूम पड जाने पर दोनो आरोपी कैलाश व किशन को मौके पर ही पकड लिया । पुलिस क्षिप्रा द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
Subscribe to:
Posts (Atom)


