Sunday, March 7, 2010

पुलिस आरक्षको की भर्ती हेतु द्वितीय व तृतीय चरण की चयन परीक्षा

इन्दौर-दिनांक ७ मार्च २०१०-रेंज स्तर पर पुलिस आरक्षको की भर्ती हेतु प्रथम चरण की शारीरिक नापतोल की प्रक्रिया जिन प्रतियोगियो द्वारा पूर्ण कर ली गई है, उनकी द्वितीय चरण की शारीरिक प्रवीणता चयन परीक्षा सुबह ७ बजे से शाम तक दिनांक ८ मार्च से १४ मार्च २०१० तक चलेगी जिसमें जिला झाबुआ,जिला अलीराजपुर, जिला धार, एवं जी.आर.पी. के प्रतियोगियो के लिये जिला पुलिस लाईन इन्दौर तथा जिला इन्दौर,पी.टी.एस.,एवं फायर ब्रिगेड के प्रतियोगियो के लिये जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इन्दौर के मैदान निर्धारित किये गये है। इसी प्रकार तृतीय चरण की लिखित परीक्षा २८ मार्च २०१० को अभय खेल प्रशाल, रेसकोर्स रोड इन्दौर में आयोजित की जावेगी।

एक ही रजिस्टेशन नम्बर से दो ट्रक चलाते हुए तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ७ मार्च २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ६ मार्च २०१० को ट्रक मालिक पिपल्याराव भवॅरकुआ इन्दौर निवासी करणसिह पिता कुन्दनसिह, तथा ट्रक चालक करनेलसिह पिता बक्ससिह निवासी ग्राम हरिका अमृतसर पंजाब, तथा साहबसिह पिता अयारसिह निवासी चम्पा गोंडवाना अमृतसर पंजाब के विरूद्ध धारा ४२०.४६७.४७१.३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ६ मार्च २०१० को ११.५० बजे मुखबिर से सूचना मिली कि अंतिम चौराहा पंचकुईया रोड के पास एक ही नम्बर के दो ट्रक एमपी-०९/केडी/४५७७ खडे हुए है, इस सूचना पर पुलिस मल्हारगंज द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुॅचकर ट्रक मालिक करणसिह व चालक करनेलसिह व साहबसिह सहित दोनो ट्रको को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की गई, तो ज्ञात हुआ कि एक ट्रक के इंजन नम्बर, चैचिस नम्बर व रजिस्ट्रेशन नम्बर बदलकर दूसरे ट्रक पर डालकर चला रहे थे। पुलिस मल्हारगंज द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर ट्रक जप्त कर लिये है, तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०६ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३१ गिरफ्तारी व १३३ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३१ गिरफ्तारी व १३३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३१ गिरफ्तारी व १३३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार

पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को नयापुरा रंगवासा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही नयापुरा रंगवासा इन्दौर निवासी राजेन्द्र पिता जगन्नाथसिह ठाकुर (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को ग्राम कुडाना रोड सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही सांवेर निवासी धर्मेन्द्र पिता सुरेश (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए सात जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस चन्दननगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को ४८० ऋषीपैलेस कालोनी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संजय, संतोंष, रणजीत तथा मुकेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार २५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस मल्हारगंज द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को लाल अस्पताल के पीछे इन्दौर से सट््‌टे की गतिविधियो मे लिप्त ५९९ कालानीनगर इन्दौर निवासी नरेन्द्र पिता लल्लूसिह जाट (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चार हजार ९७० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस एम.जी.रोड द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को गंजी कम्पाउण्ड स्कूल के पास इन्दौर से सट््‌टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ५२ नगर निगम रोड इन्दौर निवासी राधेश्याम पिता गौरीलाल (४०), तथा सुरेश पिता देवीलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार १२० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियारो सहित १४ बदमाश गिरफ्तार

पुलिस पलासिया द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत बंगाली कालोनी चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले सिमरोल निवासी राजेन्द्र पिता अम्बाराम प्रजापत (३५), तसल्ली ढाबा बिचौली रोड इन्दौर से ग्राम उमरिया खुर्द नेमावर रोड इन्दौर निवासी गोलू उर्फ बन्टी पिता पवनसिह ठाकुर (३२), दुधिया निवासी रोहित पिता छगनलाल (२२), तथा बिनोबानगर इन्दौर से यही नेमावर रोड पुष्पदीप कालोनी निवासी भीमसिह पिता उदलसिह (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इन चारो आरोपियो के कब्जे से एक पिस्टल व तीन देशी कटट्े बरामद किये गये। पुलिस तुकोगंज द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत न्यू पलासिया इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले हरिजन कालोनी इन्दौर निवासी पवन पिता प्रकाश बांगरे (२३), ३/२ गोमाकी फैल इन्दौर निवासी राजेश पिता बद्रंीलाल भामी (३२), तथा ५८ काजी की चाल इन्दौर निवासी धर्मेन्द्र पिता पूनम कोशल (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू, एक तलवार, व एक छुरा बरामद किया गया।पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत पटैल प्रतिमा चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले धरमपुरी जिला धार निवासी सलमान पिता अब्दुल सलामत खां (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को एमवाय अस्पताल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही मालवामील इन्दौर निवासी प्रवीण पिता भैरूलाल (२२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को चिकित्सक नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले गजानन्द पिता तेजराम (३५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की।पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को लाडकानानगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही गुरूनानक कालोनी इन्दौर निवासी विन्दू पिता धरमजीत (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को ग्राम अहीरखेडी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम सिन्दौडा निवासी जितेन्द्र पिता विनयकुमार (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०१० को ग्राम अजनोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम लालाखेडा सांवेर निवासी पप्पू पिता प्रभूलाल ढोली (२२) तथा सांवेर निवासी सतीश पिता कैलाश (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक-एक छूरा बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, March 6, 2010

०२ आदतन अपराधी एवं १८ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०२ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०२ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० गिरफ्तारी व २० जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० गिरफ्तारी व २० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० गिरफ्तारी व २० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार

पुलिस पलासिया द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०५ मार्च २०१० को शेख हातिम हास्पीटल चौराहा के पास नाले किनारे इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही २९/१ संविदनगर इन्दौर निवासी श्यामू पिता अशोक (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस हीरानगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०५ मार्च २०१० को ग्राम भानगढ चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम कुम्हेडी काकड इन्दौर निवासी रमेश पिता बाबूलाल (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०५ मार्च २०१० को भमोरीकलाली के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही बडी भमोरी इन्दौर निवासी मनोज पिता नारायण बौरासी (२०), तथा महेश पिता भागीरथ (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए आठ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस किशनगंज द्वारा दिनांक ०५ मार्च २०१० को महूगांव किशनगंज से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संजय, सोनू, राजेन्द्र, सुशील, तथा अशोक  को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७ हजार ८२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०५ मार्च २०१० को नन्दानगर मेन रोड इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सोनू, किशोर, तथा मनोज को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर सात के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर ०६ मार्च २०१०- दिनांक ०५ मार्च २०१० को पुलिस ऐरोड्रम द्वारा श्रीमती सावित्री पति अनारजी (२८) निवासी कालानीनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर कालानीनगर इन्दौर निवासी कमलनयन, ओमकुवॅरबाई, महेन्द्रकुमार, गोविन्द, महेश राठी, निरंजन , तथा मन्जूदेवी के विरूद्ध धारा ४९८ए ,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती सावित्री की शादी दिसम्बर २००८ को हुई थी शादी के समय सावित्री के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया  था, उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने मायके से  दहेज मे २७ लाख रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे।    पुलिस ऐरोड्रम थाना द्वारा उपरौक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Friday, March 5, 2010

अवैध हथियारों का व्यापार करने वाला गिरोह गिरफ्तार ५ हजार रूपये का ईनामी बदमाश भी गिरफ्तार, चार चैने व ०६ देशी पिस्टल बरामद,



इन्दौर- ५ मार्च २०१०-पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पकंज पाण्डे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पलासिया अरविन्द खरे व उनकी टीम के सउनि आर.सी.एस.परिहार, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र, आरक्षक राममिलन, कृष्णकुमार, जितेन्द्र, मनीष, श्याम पटेल, लखन, रामलखन, रमेश, व भगवानसिह द्वारा अवैध कट्टो का व्यापार करने वाली गेंग का पर्दाफॉश करने वाले ६ आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से कट्टे बनाने का सामान भी बरामद किया है तथा  पॉच हजार रूपये के इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इससे चार सोने की चैने भी बरामद की  है। पुलिस पलासिया द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज दिनांक ५ मार्च २०१० को शहर मे आपराधिक घटनाओं में आग्नेय शस्+त्रो की खरीद फरोख्त करने वालो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था , पुलिस द्वारा व कोबरा स्क्वॉड के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना खजराना का फरारी ५००० रूपये का ईनामी बदमाश अवैध देशी पिस्तोल लेकर घूमता है व अन्य बदमाशो के सम्पर्क मे भी है, उनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पकंज पाण्डें व थाना प्रभारी पलासिया अरविन्द्र खरे के नेतृत्व में कोबरा स्क्वॉड व थाना पलासिया की टीम का गठन किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीखक महेशचन्द्र जैन द्वारा स्पष्ट बिफ्रिंग देकर कार्य निर्धारित किये गये, पुलिस टीम द्वारा धर्मेन्द्र भील केग्राम मेण्डल सिमरोल स्थित पहाडी पर बने निवास स्थान की घेराबन्दी की गई धर्मेन्द्र भील जैसे ही अलसुबह मोटर सायकल से अपने घर आया, वैसे ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया, धर्मेन्द्र भील के पास से एक देशी पिस्तोल व एक लोहे का फालिया मिला। आरोपी के ईनामी बदमाश व आग्नेय शस्त्र से लैस होने की सूचना के मध्येनजर रातभर से लगी पुलिस टीम ने हथियार सहित पकडने मे सफलता अर्जित की। पुलिस थाना पलासिया मे आरोपी धमर्ेैन्द्र भील को लाकर देशी पिस्टल के बारे मे पूछने पर सिकलीगर भीमसिह पिता अटलसिह से अवैध पिस्टल खरीदना बताया। पुलिस टीम द्वारा भीमसिह सिकलीगर के घर पर छापा मारा गया तो अवैध कट्टे बनाने का सामान व एक तैयार कट्टा पकडा गया। भीमसिह से पूछताछ पर चार अन्य लोगो को देशी कट्टा बेचना बताया, उसकी सूचना पर रोहित उर्फ मुंगीविजय गिरी ,कोमल ठाकुर, यशोवर्धन गुर्जर, से भी कट्टा जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी धर्मेन्द्र भील की हुलिया, प्रयुक्त मोटर सायकल का मिलान थाना पलासिया क्षैत्र मे घट रही चैन स्नेचिंग की घटनाओं से हो रहा था, पुलिस द्वारा धर्मेन्द्र भील से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ चैन स्नेचिंग की ६ वारदाते करना स्वीकार किया है, उसने कुछ चैने पंकज पिता गोपाल को बेचना बताई है, अभी तक चार चैने जप्त की जा चूकी है। पुलिस द्वारा पंकज पांचाल को भी लूट का माल खरीदने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो से संघन पूछताछ की जा रही हैं तथा अभी इनसे और भी चैन स्नैचिंग की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०३ आदतन अपराधी एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३५ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३५ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३५ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

पुलिस सदरबाजार द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०४ मार्च २०१० को वक्षीबाग इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले भागीरथपुरा इन्दौर निवासी सन्जू पिता गुलाबसिह (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ८०० रूपये की ३४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस सदरबाजार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा दिनांक ०४ मार्च २०१० को मधुमिलन टाकीज के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले फईम खान पिता मोहम्मद नईम खान (१८) निवासी घोर नगर दरगाह के पास इन्दौर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर व दो कारतूस व एक तलवार बरामद की गई।  पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर ०५ मार्च २०१०- दिनांक ०४ मार्च २०१० को महिला थाने पर ग्राम दतोदा सिमरोल निवासी श्रीमती रूखसाना पति शहजाद मुलतानी की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति शहजाद मुलतानी पिता काशम खान मुलतानी के विरूद्ध धारा ४९८ए ,३२३ ,५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती रूखसाना की शादी दिनांक २९ अप्रेल २००९ को हुई थी शादी के  समय रूखसाना के पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया गया था, उसके बाद भी आरोपी महिला का पति  शहजाद मुलतानी, दहेज मे एक लाख रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता था।    पुलिस महिला थाना द्वारा आरोपी शहजाद मुलतानी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, March 4, 2010

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, ९ दुपहिया वाहन बरामद

इन्दौर- ४ मार्च २०१०-पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हीरानगर बी.पी.एस.परिहार व उनकी टीम द्वारा तीन वाहन चोरो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से शहर से चुराये गये ९ दुपहिया वाहन बरामद किये है।
        पुलिस हीरानगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज दिनांक ४ मार्च २०१० को गणेश पिता सरदारसिह भाट (३०) निवासी ११९ खातीपुरा इन्दौर मूल निवासी ग्राम सेमली थाना सिनदरसी जिला शाजापुर, सन्जू उर्फ संजय पिता बद्रीलाल मीणावत (२३) निवासी २२२ बडी भमोरी इन्दौर तथा कालू उर्फ मुकेश पिता बाबूलाल मकवाना (२६) निवासी सत्यमबिहार कालोनी झोपडपट्टी बजरंगनगर इन्दौर, को चोरी की मोटरसायकल हीरोहोण्डा पेशन एमपी-०९/एलजे/०२५१, सहित पकडा, पुलिस द्वारा तीनो को थाने लाकर पूछताछ की गई तो इन्होने शहर में विभिन्न स्थानो से दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस हीरानगर द्वारा तीनो आरोपियो की निशादेही पर टीवीएस स्कूटर एमपी-०९/जेवाय/४०३९, हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल एमपी-०४/जेजी/९२१६ हीरोहोण्डा पेशन मोटर सायकल एमपी-०९/एमएल/९२८३, हीरोहोण्डा पेशन मोटर सायकल एमपी-०९/जेयू/८२००,होण्डा एक्टिवा स्कूटर एमपी-०९/ एसबी/ ८१३८,याम्हा आरएक्स-१०० मोटर सायकल काले रंग की एमपी-०९/यू/५०७५, बजाज केलिवर मोटर सायकल एमपी-०९/ जेके/३८४१,तथा हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल एमपी-०९/ जेएम/६६८९, बरामद की गई है।
        पुलिस हीरानगर द्वारा तीनो आरोपियो से पूछताछ की जा रही हैं अभी इनसे और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है।
       

११ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

        पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ११ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ११ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।