Saturday, February 27, 2010

अन्धेकत्ल का पर्दाफॉश तीनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २७ फरवरी २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पलासिया अरविन्द खरे व उनकी टीम के उप निरीक्षक वाय.आर. गायकवाड, प्रधान आरक्षक सोमनाथ, आरक्षक हरीश, व उमाशंकर द्वारा अन्धेकत्ल का पर्दाफॉश करते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना मे प्रयुक्त पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस थाना पलासिया क्षैत्रान्तर्गत दिनांक २५ फरवरी २०१० के सुबह ८ बजे के पूर्व विध्यासागर स्कूल के पास बिचोली मर्दाना इन्दौर में एक अज्ञात २५ वर्षीय युवक की लाश बरामद की थी, जिसके पेट में गोली लगी हुई थी, पुलिस पलासिया द्वारा लक्ष्मण पिता हुकमभील (५०) निवासी बिचोली मर्दाना खदान के पास इन्दौर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध धारा ३०२,२०१भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे मृतक की पहिचान सुरेश पिता गजा बारेला (२५) निवासी ग्राम ढोलवास कांटाफोड जिला देवास के रूप मे हुई, मृतक की पहिचान हो जाने पर इसी बीच विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर असलम पिता यासीन शाह (२१) निवासी ग्राम पालीगांव कांटाफोड जिला देवास, हाल हम्माल कालोनी इन्दौर, आसिफ पिता यासीन पटेल (१८) निवासी ग्राम नायतामुण्डला इन्दौर तथा कल्लू पिता अजगर पटेल (१९) निवासी नायतामुण्डला इन्दौर को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई तो उन्होने उक्त घटना घटित करना स्वीकार की। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो से की गई पूछताछ मे यह ज्ञात हुआ कि मृतक सुरेश बारेला अवैध रूप से देशी कट्टे व रिवाल्वर बेचने का काम करता था, घटना की रात उपरोक्त आरोपियो को हथियार दिखाने के लिये बुलाया था घटना स्थल पर किसी बात को लेकर हुए वाद-विवाद में सुरेश को गोली मार दी व साक्ष्य छुपाने के उद्धेश्य से उसे घटना स्थल के पास छोडकर फरार हो गये थे। पुलिस पलासिया द्वारा तीनो आरोपियो असलम,आसिफ, तथा कल्लू को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त की गई उक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई हैं तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ९४ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ९४ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ९४ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १३ जुॅआरी गिरफ्तार

पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक २६ फरवरी २०१० को बक्षीबाग शासकीय क्वाटरो के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विकास, आशिष, सुमित, कैलाश, विशाल, तथा संतोष को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक २६ फरवरी २०१० को भोई मोहल्ला गोतमपुरा से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले चन्दू, कालू, तथा राकेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २६ फरवरी २०१० को अनोप टाकीज के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही १५२ स्कीम नं० ७८ इन्दौर निवासी नरेन्द्र पिता बाबूलाल (२०), तथा १३४ संजय गांधीनगर इन्दौर निवासी राकेश पिता ग्यारसीलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस बाणगंगा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २६ फरवरी २०१० को भागीरथपुरा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही भागीरथपुरा इन्दौर निवासी हरी पिता हुकमचन्द्र (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।  पुलिस एम.जी.रोड द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २६ फरवरी २०१० को गंजीकम्पाउण्ड स्कूल के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही नगर निगम रोड इन्दौर निवासी धर्मेन्द्र पिता गणेश लोधी (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार

पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक २६ फरवरी २०१० को ६२ मालगंज इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ६२ मालगंज इन्दौर निवासी जुगलकिशोर पिता रामेश्वर तिवारी (५८), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत की ७५ बाटल देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक २६ फरवरी २०१० को जम्मू काशमीर ढाबा के पास वायपास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नरेश पिता संसारसिह (२०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक २६ फरवरी २०१० को गुरूकुल स्कूल के पीछे इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही आईडीए बिल्डिग रानीपुरा इन्दौर निवासी राकेश पिता हीरालाल (२०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक २६ फरवरी २०१० को गाम आकासौदा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ग्राम आकासौदा निवासी लीलाधर पिता लालसिह, तथा उषापुरा निवासी तेजकरण पिता हीरालाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस किशनगंज द्वारा दिनांक २६ फरवरी २०१० को ग्राम सांतेर किशनगंज से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही पत्थर मुण्डला निवासी चन्दन पिता रामनाथ कुर्मी (४०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक २६ फरवरी २०१० को तेजाजीनगर चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही अनुराधा नगर इन्दौर निवासी नवीन पिता अरविन्द वर्मा (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा दिनांक २६ फरवरी २०१० को मूसाखेडी सीताराम कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही शंकरबाग इन्दौर निवासी गोवर्धन पिता जयराजसिह यादव (५२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, February 26, 2010

मोबाइल फोन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २६ फरवरी २०१०- पुलिस संयोगितागज द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०१० के १७.४५ बजे प्रिया पिता बाबूलाल (१७) निवासी १९ सी वन्दना नगर इन्दौर की रिपोंर्ट पर योगेश पिता जगन्नाथ चौधरी (२३) निवासी १/६ रेसीडेन्सी ऐरिया इन्दौर के विरूद्ध धारा ३९३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि कल दिनांक २५ फरवरी २०१० के १७ बजे माता मन्दिर कृषि कालेज के पास से फरियादिया प्रिया जा रही थी उसी समय आरोपी योगेश चौधरी द्वारा उससे मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया, फरियादिया के चिल्लाने पर वहां से गुजर रहे लोगो ने मौके पर ही आरोपी योगेश को पकड लिया। पुंलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथ प्रकरण विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

किरायेदार की सूचना नही देने पर मकान मालिक के बिरूद्ध कार्यवाही की गई

इन्दौर-२५ फरवरी २०१०- पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रान्तर्गत ऐसे मकान मालिको की चैंकिग की गई जिन्होने अपने यहां किरायेदार किराये से रखे हैं और जिनकी सूचना पुलिस थानो पर नही दी है ऐसे मकान मालिक के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १८८ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक २५ फरवरी २०१० को अपने थाना क्षैत्र मे रहने वाले किरायेदारों की चैकिंग की गई, मकान मालिक राजेन्द्र बाधवानी पिता मनोहरलाल बाधवानी (४१) निवासी सिन्धूनगर इन्दौर ने अपने मकान मे किराये से किरायेदार को रखा जिसकी सूचना मकान मालिक द्वारा पुलिस थाने पर नही दी थी। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा आरोपी मकान मालिकं राजेन्द्र बाधवानी के विरूद्ध धारा १८८ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। 

०१ आदतन अपराधी एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०१ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०१ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ८३ गिरफ्तारी व १८९ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ८३ गिरफ्तारी व १८९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ८३ गिरफ्तारी व १८९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए सात जुॅआरी गिरफ्तार

पुलिस मल्हारगंज द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को महावीरबाग इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मनोज पिता चन्द्रपाल, सुरेश पिता कालूराम, तथा शारदाप्रसाद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन हजार रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को वेयरहाउस के पीछे खेत गोतमपुरा से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले पवन पिता शिवनारायण तथा आसिक पिता इकबाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से आठ हजार ४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।    पुलिस सांवेर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २५ फरवरी २०१० को ग्राम कछालिया से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले शकील उर्फ गुड्डा पिता मोहम्मद हुसैन नायता तथा मूलचन्द्र पिता गणपत बलाई (६०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६३० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित १९ गिरफ्तार

 पुलिस चन्दननगर द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को रिगंरोड वीरेन्द्र गार्डन के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ८१८ राजनगर इन्दौर निवासी हिम्मतसिह पिता भगवती कुमावत (४५) तथा गोन्दीवाला कुऑ के पास चन्दननगर निवासी कल्लू पिता रामप्रसाद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११ हजार ५०० रूपये कीमत की ४५ क्वाटर, तथा ६९ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की।     पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को तलाई नाका मोहित रेस्टारेन्ट के पास सिमरोल से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही सिमरोल निवासी सतीश पिता शंकरलाल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६ हजार ३७० रूपये कीमत की ५० बाटल बीयर एवं ५५ क्वाटर, देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को निरंजनपुर चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही पंजाबी ढाबा के पास इन्दौर निवासी राजू पिता भवॅरीलाल, अखिलेश पिता केसरसिह, नरेश उर्फ मोनू पिता संसारसिह (२०) तथा रविदासनगर इन्दौर निवासी तेजूबाई पति प्रभूलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ हजार ५०० रूपये कीमत की १०१ क्वाटर, देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को आरटीओ रोड केसरबाग इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही शान्तीनगर महू नाका निवासी आकाश पिता मुकेश धानुक को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।     पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को सत्यसाई बाग कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही कर्मानगर इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता उदयसिह झााला (२२), तथा वृन्दावन कालोनी इन्दौर निवासी बिनोद पिता धन्नूलाल कश्यप (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५ क्वाटर, तथा ६९ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस खजराना द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को पटैलनगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही की रहने वाली केसरबाई पति जयराम (४५),कालू पिता जालमसिह, तथा बिहारीलाल पिता धुरेलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८ क्वाटर, तथा १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस रावजीबाजार द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही जबरन कालोनी इन्दौर निवासी संजय पिता मनोज (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर, देशी कच्ची शराब बरामद की।      पुलिस  सदरबाजार द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को गाडराखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गोलू पिता पुरूषोतम (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को निहालपुरा मुण्डी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाली सीताबाई पति कैलाश, भवरलाल पिता उदयराम (४५) , तथा कमल पिता बाबूलाल (६०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५-५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को श्रीरामनगर पालदा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रिन्कू पिता सन्तोष जाटव (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक २५ फरवरी २०१० को ग्राम मौरूद इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ग्राम मौरूद निवासीपूनम पिता बैराजी (५५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, February 25, 2010

अज्ञात मृतक का शव बरामद

 
 
 
 आज दिनांक २५ फरवरी २०१० को सुबह ८ बजे, पुलिस थाना पलासिया क्षैत्रान्तर्गत बिचौली मर्दाना से अम्बा मूलिया रोड पर विधासागर स्कूल के पास रोड किनारे एक अज्ञात मृतक का शव औंधा पडा पाया गया। अज्ञात मृतक का रंग गेहुआ, उम्र लगभग २५ वर्ष, लम्बाई ५.४ फीट, तथा इकहरा बदन, पाया गया। मृतक ने आसमानी रंग की फॅूल बॉह की टेरीकॉट शर्ट, मटमैले नीले रंग का सैल्फ डिजाईन का टैरीकॉट का पेन्ट, लाल रंग का रेडीमेड नेकर, व सफेद रेडीमेड सेन्डो बनियान पहन रखी थी। मृतक के दाहिने हाथ पर ओम व अग्रेंजी में एस खुदा हुआ था। मृतक के पेट में घाव पाया गया है। पुलिस थाना पलासिया द्वारा मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु एम वाय अस्पताल भेजा गया है।

नगर सुरक्षा समिति के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन,श्रेष्ठ कार्य करने वाले पूर्व पदाधिकारियो सहित २०० सदस्यों का सम्मान



इन्दौर- २५ फरवरी २०१०-नगर सुरक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन संगमपैलेस मे आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री संजय राणा ने की, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.श्रीनिवासराव द्वारा की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम)श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर व नोडल अधिकारी ग्राम एवं नगर रक्षा समिति श्री विनीत कपूर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह एवं उप पुलिस अधीक्षक रवि अतरोलिया, एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर बिट्टूसहगल, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा राजवीरसिह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह,नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिह चौहान, एवं शहर के सभी थाना प्रभारियों सहित नगर सुरक्षा समिति के पूर्वी क्षेत्र के संयोंजक श्री रमेश शर्मा, पश्चिम क्षेत्र के संयोजक श्री तरणजीतसिह छावडा, एवं सभी सीएसपी संयोजक, थाना संयोजक, बीट संयोजको सहित २५०० सदस्यो के साथ मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार व फोटोग्राफरो की उपस्थिति मे गरिमामय एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
        जिसके प्रथम चरण में उप पुलिस अधीक्षक श्री रवि अतरोलिया ने नगर सुरक्षा समिति के नियमो के बारे में एवं सदस्यो को विधानसभा द्वारा पारित आदेशो के बारे मे भी जानकारी दी व सदस्यो के कर्तव्यो के बारे में बताया एवं सदस्य आमजन के बीच गम्भीर आपदाओं एवं संकटकालीन समस्याओं के बीच किस प्रकार आम जनता को सहायता कर अपने दायित्वो का निर्वाह करना चाहिये, के बारे मे बहुत ही सहज तरीके से बताया।
        जिले के सभी थाना संयोजको द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्र के अन्तर्गत एक वर्ष में किये गये उल्लेखनीय कार्यो रिपोर्ट, समाचार पत्रो मे प्रकाशित खबरो के छायाचित्रो एवं कार्यो के फोटोग्राफ की प्रदर्शनी लगाई गई,जिसको सभी अधिकारियो एवं सदस्यो ने देखा और सदस्यो द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा की गई।
        पूर्व क्षैत्र के संयोजक श्री रमेश शर्मा ने अपने उद्बोधन मे समिति द्वारा एक वर्ष में किये गये प्रत्येक थाने वार उल्लेंखनीय कार्यो के बारे मे विस्तार से बताया गया।
        नौडल अधिकारी श्री विनीत कपूर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि समितियों के पुर्नगठन के सम्बध में बताया और जो १०-१५ वर्षो से निःशुल्क समाज की सेवा मे तत्पर रहे पदाधिकारियों के कार्यो की सराहना की एवं उन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो को समिति के सलाहकार के रूप मे नये पदाधिकारियो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर आने वाले दायित्वो का निर्वाह करने के बारे में विस्तार से बताया गया।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मै इन्दौर मे चल रही नगर सुरक्षा समिति के बारे मे सुनता था लेकिन मै जब यहां इन्दौर आया तो देखा कि नगर सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्य वास्तव मे काबिले तारीफ है, मुझे नही लगता कि इतना अच्छा कार्य देश में और भी कही चल रहा होगा। इस नगर सुरक्षा समिति के कार्यो की प्रशंसा दूसरे प्रान्तो मे भी की जाती है।
        पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री डी.निवास वर्मा ने अपने उद्बोधन मे बताया कि पुलिस कम्युनिटिग का कार्य विदेशो मे भी चलता है, सोशल वर्क कार्य करने के समय लोग वहां अपनी अपनी स्पेशन यूनिफार्म रखते है को समस्या व आपदा आ जाने पर वे अपनी यूनिफार्म पहनकर उस कार्य को सम्ंपादित करते है, और कार्य समाप्त होने पर पुनः अपने सामान्य यूनिफार्म मे आ जाते है।    आज की उपस्थिति एक अनुशासित तरीके की होकर अपने आप मे अच्छें कार्य की अनूठी मिशाल है, जो वाकई काबिले तारीफ है।
        इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने अपने उद्बोधन मे बताया कि नगर सुरक्षा समिति के सदस्य बहुत ही तत्परता से कार्य करते है, मैं देखता हूॅ कि कोई भी घटना-दुर्घटना होने पर वे भी पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर उपस्थित रहकर कार्य करते है, जिससे साम्प्रदायिक सोहार्द्र कायम रखने मे अपनी अहम भूमिका निभाते है एवं क्षैत्र मे किसी प्रकार अवैधानिक गतिविधिया एवं अगर कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो सदस्य इसकी सूचना अपने सम्बधित थाने को या सम्बधित पुलिस अधिकारियो को तत्काल देवे।
        इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री संजय राणा ने अपने उद्बोधन में बताया कि मैे अपने आप मे बहुत ही गौरान्वित महसूस कर रहा हॅू कि आज मे जिस मंच पर खडा हॅू और मेरे समक्ष बैठे हजारो नगर सुरक्षा समिति के कर्मठ एवं निष्ठवान कार्यकर्ता जो अपने अमूल समय मे भी समय निकाल कर आज निःशुल्क समाज सेवा मे लगे हुए है, आप लोग वास्तव मे काबिले तारीफ का कार्य कर रहे है, आप लोगो के कार्यो को मै समय-समय पर शासन की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भी अवगत कराता हॅू जिससे उनके द्वारा भी आप लोंगो को कुछ सुविधाऐ प्राप्त हो सके, एवं समिति के सदस्यो को शासकीय नौकरियों मे भी प्राथमिकता दी जावेगी । समिति मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारियो को व सदस्यो को शॉल व श्रीफल, एवं प्रशंस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया एवं समिति के पूर्व पदाधिकारियो को भी शॉल श्रीफल एवं प्रशंस्तिपत्र से सम्मानित किया गया एवं जिले की नगर सुरक्षा समिति के कार्यो का निर्वहन करने वाले वरिष्ठ आरक्षक राजकुमार शुक्ला को भी शॉल व श्रीफल एवं प्रशंस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
        कार्यक्रम का संचालन श्री तरणजीतसिह छावडा पूर्वी क्षैत्र संयोजक एवं आभार डॉ. श्री रमेश मंगल सीएसपी संयोजक द्वारा व्यक्त किया गया।

सोयाबीन चुराते हुए दो गिरफ्तार

 पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० को ११९/४ न्यु पंचशील नगर इन्दौर निवासी गोकुल पिता चैनसिह (५९) की रिपोर्ट पर राकेश पिता धन्नालाल मण्डलोई (२६) तथा कालू पिता राजाराम (१८) के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि दिनांक २३ फरवरी २०१० के ११.२० बजे मित्तल तोलकाटां देवास नाका इन्दौर से फरियादी की तीन क्विटंल सोयाबीन कीमती ६ हजार ५०० रूपये की दोनो आरोपियो ने मोंका पाकर चुरा ली थी। पुलिस लसूडिया द्वारा दोनो आरोपियो से को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चुराई गई उपरोक्त तीन क्विटंल सोयाबीन बरामद कर ली गई हैं। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो से सघन पूछताछ की जा रही है, तथा इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

देवरानी जैठानी का आम रोड पर हंगामा दोनो पुलिस हिरासत में

पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०१० को २३.५५ बजे १५८ रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी बसन्तीबाई पति प्रहलाद मोची (४२) तथा १५३ रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी सुनीता बाई पति गोविन्द मोची (३५) के विरूद्ध धारा १६० भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० के २३.२५ बजे रात्री में   अपने घरेलू विवाद को लेकर रोड नं० ९ नेहरूनगर इन्दौर में अपने घरेलू विवाद को लेकर मे आम रोड पर झगडा व हगांमा कर शान्ती भंग कर रही थी। यह भी खुलासा हुआ कि बसन्तीबाई की सुनीता देवरानी है।    पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दोनो महिलाओं को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

०२ आदतन अपराधी एवं ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०२ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०२ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १० जुॅआरी गिरफ्तार

 पुलिस हीरानगर द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० को ग्राम भानगढ इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मुकेश, रमाल, राजकुमार, मुकेश तथा जब्बार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार १८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस बाणगंगा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २४ फरवरी २०१० को भगतसिह नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले भगतसिह नगर इन्दौर निवासी रतनसिह पिता भवॅरसिह (२४),राहुल पिता किशनसिह केवट (१८),शकरलाल पिता गणपत (६०), तथा कुशवाह नगर निवासी कमल पिता प्रभुलाल तथा रामाजी पिता रामसुन्दर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार ७०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।   पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।