Thursday, February 25, 2010

अज्ञात मृतक का शव बरामद

 
 
 
 आज दिनांक २५ फरवरी २०१० को सुबह ८ बजे, पुलिस थाना पलासिया क्षैत्रान्तर्गत बिचौली मर्दाना से अम्बा मूलिया रोड पर विधासागर स्कूल के पास रोड किनारे एक अज्ञात मृतक का शव औंधा पडा पाया गया। अज्ञात मृतक का रंग गेहुआ, उम्र लगभग २५ वर्ष, लम्बाई ५.४ फीट, तथा इकहरा बदन, पाया गया। मृतक ने आसमानी रंग की फॅूल बॉह की टेरीकॉट शर्ट, मटमैले नीले रंग का सैल्फ डिजाईन का टैरीकॉट का पेन्ट, लाल रंग का रेडीमेड नेकर, व सफेद रेडीमेड सेन्डो बनियान पहन रखी थी। मृतक के दाहिने हाथ पर ओम व अग्रेंजी में एस खुदा हुआ था। मृतक के पेट में घाव पाया गया है। पुलिस थाना पलासिया द्वारा मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु एम वाय अस्पताल भेजा गया है।

नगर सुरक्षा समिति के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन,श्रेष्ठ कार्य करने वाले पूर्व पदाधिकारियो सहित २०० सदस्यों का सम्मान



इन्दौर- २५ फरवरी २०१०-नगर सुरक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन संगमपैलेस मे आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री संजय राणा ने की, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.श्रीनिवासराव द्वारा की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम)श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर व नोडल अधिकारी ग्राम एवं नगर रक्षा समिति श्री विनीत कपूर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह एवं उप पुलिस अधीक्षक रवि अतरोलिया, एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर बिट्टूसहगल, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा राजवीरसिह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह,नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिह चौहान, एवं शहर के सभी थाना प्रभारियों सहित नगर सुरक्षा समिति के पूर्वी क्षेत्र के संयोंजक श्री रमेश शर्मा, पश्चिम क्षेत्र के संयोजक श्री तरणजीतसिह छावडा, एवं सभी सीएसपी संयोजक, थाना संयोजक, बीट संयोजको सहित २५०० सदस्यो के साथ मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार व फोटोग्राफरो की उपस्थिति मे गरिमामय एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
        जिसके प्रथम चरण में उप पुलिस अधीक्षक श्री रवि अतरोलिया ने नगर सुरक्षा समिति के नियमो के बारे में एवं सदस्यो को विधानसभा द्वारा पारित आदेशो के बारे मे भी जानकारी दी व सदस्यो के कर्तव्यो के बारे में बताया एवं सदस्य आमजन के बीच गम्भीर आपदाओं एवं संकटकालीन समस्याओं के बीच किस प्रकार आम जनता को सहायता कर अपने दायित्वो का निर्वाह करना चाहिये, के बारे मे बहुत ही सहज तरीके से बताया।
        जिले के सभी थाना संयोजको द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्र के अन्तर्गत एक वर्ष में किये गये उल्लेखनीय कार्यो रिपोर्ट, समाचार पत्रो मे प्रकाशित खबरो के छायाचित्रो एवं कार्यो के फोटोग्राफ की प्रदर्शनी लगाई गई,जिसको सभी अधिकारियो एवं सदस्यो ने देखा और सदस्यो द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा की गई।
        पूर्व क्षैत्र के संयोजक श्री रमेश शर्मा ने अपने उद्बोधन मे समिति द्वारा एक वर्ष में किये गये प्रत्येक थाने वार उल्लेंखनीय कार्यो के बारे मे विस्तार से बताया गया।
        नौडल अधिकारी श्री विनीत कपूर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि समितियों के पुर्नगठन के सम्बध में बताया और जो १०-१५ वर्षो से निःशुल्क समाज की सेवा मे तत्पर रहे पदाधिकारियों के कार्यो की सराहना की एवं उन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो को समिति के सलाहकार के रूप मे नये पदाधिकारियो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर आने वाले दायित्वो का निर्वाह करने के बारे में विस्तार से बताया गया।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मै इन्दौर मे चल रही नगर सुरक्षा समिति के बारे मे सुनता था लेकिन मै जब यहां इन्दौर आया तो देखा कि नगर सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्य वास्तव मे काबिले तारीफ है, मुझे नही लगता कि इतना अच्छा कार्य देश में और भी कही चल रहा होगा। इस नगर सुरक्षा समिति के कार्यो की प्रशंसा दूसरे प्रान्तो मे भी की जाती है।
        पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री डी.निवास वर्मा ने अपने उद्बोधन मे बताया कि पुलिस कम्युनिटिग का कार्य विदेशो मे भी चलता है, सोशल वर्क कार्य करने के समय लोग वहां अपनी अपनी स्पेशन यूनिफार्म रखते है को समस्या व आपदा आ जाने पर वे अपनी यूनिफार्म पहनकर उस कार्य को सम्ंपादित करते है, और कार्य समाप्त होने पर पुनः अपने सामान्य यूनिफार्म मे आ जाते है।    आज की उपस्थिति एक अनुशासित तरीके की होकर अपने आप मे अच्छें कार्य की अनूठी मिशाल है, जो वाकई काबिले तारीफ है।
        इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने अपने उद्बोधन मे बताया कि नगर सुरक्षा समिति के सदस्य बहुत ही तत्परता से कार्य करते है, मैं देखता हूॅ कि कोई भी घटना-दुर्घटना होने पर वे भी पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर उपस्थित रहकर कार्य करते है, जिससे साम्प्रदायिक सोहार्द्र कायम रखने मे अपनी अहम भूमिका निभाते है एवं क्षैत्र मे किसी प्रकार अवैधानिक गतिविधिया एवं अगर कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो सदस्य इसकी सूचना अपने सम्बधित थाने को या सम्बधित पुलिस अधिकारियो को तत्काल देवे।
        इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री संजय राणा ने अपने उद्बोधन में बताया कि मैे अपने आप मे बहुत ही गौरान्वित महसूस कर रहा हॅू कि आज मे जिस मंच पर खडा हॅू और मेरे समक्ष बैठे हजारो नगर सुरक्षा समिति के कर्मठ एवं निष्ठवान कार्यकर्ता जो अपने अमूल समय मे भी समय निकाल कर आज निःशुल्क समाज सेवा मे लगे हुए है, आप लोग वास्तव मे काबिले तारीफ का कार्य कर रहे है, आप लोगो के कार्यो को मै समय-समय पर शासन की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भी अवगत कराता हॅू जिससे उनके द्वारा भी आप लोंगो को कुछ सुविधाऐ प्राप्त हो सके, एवं समिति के सदस्यो को शासकीय नौकरियों मे भी प्राथमिकता दी जावेगी । समिति मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारियो को व सदस्यो को शॉल व श्रीफल, एवं प्रशंस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया एवं समिति के पूर्व पदाधिकारियो को भी शॉल श्रीफल एवं प्रशंस्तिपत्र से सम्मानित किया गया एवं जिले की नगर सुरक्षा समिति के कार्यो का निर्वहन करने वाले वरिष्ठ आरक्षक राजकुमार शुक्ला को भी शॉल व श्रीफल एवं प्रशंस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
        कार्यक्रम का संचालन श्री तरणजीतसिह छावडा पूर्वी क्षैत्र संयोजक एवं आभार डॉ. श्री रमेश मंगल सीएसपी संयोजक द्वारा व्यक्त किया गया।

सोयाबीन चुराते हुए दो गिरफ्तार

 पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० को ११९/४ न्यु पंचशील नगर इन्दौर निवासी गोकुल पिता चैनसिह (५९) की रिपोर्ट पर राकेश पिता धन्नालाल मण्डलोई (२६) तथा कालू पिता राजाराम (१८) के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि दिनांक २३ फरवरी २०१० के ११.२० बजे मित्तल तोलकाटां देवास नाका इन्दौर से फरियादी की तीन क्विटंल सोयाबीन कीमती ६ हजार ५०० रूपये की दोनो आरोपियो ने मोंका पाकर चुरा ली थी। पुलिस लसूडिया द्वारा दोनो आरोपियो से को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चुराई गई उपरोक्त तीन क्विटंल सोयाबीन बरामद कर ली गई हैं। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो से सघन पूछताछ की जा रही है, तथा इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

देवरानी जैठानी का आम रोड पर हंगामा दोनो पुलिस हिरासत में

पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २४ फरवरी २०१० को २३.५५ बजे १५८ रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी बसन्तीबाई पति प्रहलाद मोची (४२) तथा १५३ रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी सुनीता बाई पति गोविन्द मोची (३५) के विरूद्ध धारा १६० भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० के २३.२५ बजे रात्री में   अपने घरेलू विवाद को लेकर रोड नं० ९ नेहरूनगर इन्दौर में अपने घरेलू विवाद को लेकर मे आम रोड पर झगडा व हगांमा कर शान्ती भंग कर रही थी। यह भी खुलासा हुआ कि बसन्तीबाई की सुनीता देवरानी है।    पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दोनो महिलाओं को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

०२ आदतन अपराधी एवं ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०२ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०२ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व १८० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १० जुॅआरी गिरफ्तार

 पुलिस हीरानगर द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० को ग्राम भानगढ इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मुकेश, रमाल, राजकुमार, मुकेश तथा जब्बार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार १८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस बाणगंगा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २४ फरवरी २०१० को भगतसिह नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले भगतसिह नगर इन्दौर निवासी रतनसिह पिता भवॅरसिह (२४),राहुल पिता किशनसिह केवट (१८),शकरलाल पिता गणपत (६०), तथा कुशवाह नगर निवासी कमल पिता प्रभुलाल तथा रामाजी पिता रामसुन्दर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार ७०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।   पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार

पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० को माणिकबाग पुल के नीचे इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले १२७ टाट्पट्टी बाखल इन्दौर निवासी मोहम्मद युनूस पिता नूरमोहम्मद (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११हजार २०० रूपये कीमत की ३२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० को सुखलिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही कण्डेलपुरा इन्दौर निवासी रिन्कू पिता गणेशराम वर्मा (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस किशनगंज द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० को ग्राम सोनवाय किशनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम सोनवाय निवासी हीरालालपिता मदनलाल, महावत पिता लोंगाजी नायता, जगदीश पिता मदनलाल, तथा सुरेश पिता तेजराम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५-५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० को दुर्गा मन्दिर के सामने ग्राम चौरल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम झलारिया थाना खजराना इन्दौर हाल मुकाम लिम्बोदा थाना हातोद निवासी गुलाबसिह पिता हिन्दुसिह (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० को मालवामील देशी शराब दुकान के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले २० पार्क रोड इन्दौर निवासी गणेश पिता पोपट राव मराठा (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक खंजर बरामद किया गया। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक २४ फरवरी २०१० को लालबाग लाईन इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही लालबाग लाईन इन्दौर निवासी राजा पिता अर्जुन राव मराठा (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 24, 2010

दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

इन्दौर-२४ फरवरी २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केमलसिह पिता इन्दरसिह खराडी (२०) निवासी ग्राम तरसिंघा थाना टांडा जिला धार, तथा कालू उर्फ कालिया पिता शोभिया अजनार भील (१८) निवासी ग्राम तरसिंघा थाना टांडा जिला धार, हाल मुकाम इलवा स्कूल के पीछे सिंधी कालोनी इन्दौर, को पकडा। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को थाने लाकर इनसे की गई पूछताछ के दौरान इनके कब्जे से एक चोरी का एक मोबाइल फोन २७०० माडॅल तथा तीन हजार १०० रूपये नगद बरामद किये है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे यह भी खुलासा हुआ कि दिनांक ३१ जनवरी २००९ की रात्री में दोनो आरोपियो ने सांवेर रोड तिवारी काम्पलेक्स स्थित मधु इलेक्ट्रिानिक्स , श्रद्धा मेडिकल स्टोर्स, पे्रम मेडिकल स्टोर्स, तथा सुरभि मोबाइल फोन की दुकान का ताला तोडकर चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस बाणगंगा द्वारा दोनो आरोपियो को हिरासत मे लेकर न्यायालय पेश किया गया जहां से पूछताछ हेतु पुलिस को न्यायालय द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपियो को दिनांक २७ फरवरी २०१० तक पुलिस रिमाण्ड पर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस बाणगंगा द्वारा दोनो आरोपियो से सघन पूछताछ की जा रही है,तथा इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

अश्लील सीडी बेचते हुए युवक गिरफ्तार

  पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक २३ फरवरी २०१० को ११ बजे ग्राम पिपलदा निवासी कमल पिता छगनलाल पटेल (२६) के विरूद्ध धारा २९२ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है ।    पुलिस खुडैल द्वारा  दिनांक २२ फरवरी २०१० को १६ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कम्पेल बाजार से उपरोक्त आरोपी कमल पिता छगनलाल पटेल को अश्लील सीडी बेचते हुए पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तीन नग अश्लील सीडी बरामद की । पुलिस खुडैल द्वारा आरोपी कमल पटेल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन अपराधी एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, १४ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, १४ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, १४ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए २८ जुॅआरी गिरफ्तार

पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक २३ फरवरी २०१० को हरिजन कालोनी न्यू पलासिया इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अनिल, विजय, राहुल,अनिल, रवि, मुकेश, महेन्द्र, दिनेश,राजू, महेश, राजेश, तथा पप्पू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार १८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक २३ फरवरी २०१० को विधानगर झोपडपट्टी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बलीराम,दुलीचन्द, सुरेश, बालू, लक्ष्मण तथा केसरसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दिनांक २३ फरवरी २०१० को सेठीनगर कम्युनिटी हाल के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले आशिष पिता मनोहर सोलंकी,दिनेश पिता कमलसिह, आशिष पिता फूलचन्द, तथा वंशीलाल पिता पूरणसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २३ फरवरी २०१० को रोड नं. १२/८ नन्दानगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले दिलीप पिता बाबूलाल, रितेश पिता सत्यनारायण, तथा चन्दन पिता समरनाथ को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८ हजार २२५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २३ फरवरी २०१० को मालगंज टैम्पो स्टेण्ड के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले राजनगर इन्दौर निवासी हिम्मतसिह पिता भगवतीसिह कुमावत (४५), मालगंज इन्दौर निवासी जुगलकिशोर पिता राजेश्वर तिवारी (६०) तथा टाट्पट्टी बाखल इन्दौर निवासी सलीम पिता नूरमोहम्मद (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ५१२ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 23, 2010

धार्मिक उन्माद फैलाने वाले दो शातिर बदमाश, रासुका के तहत निरूद्ध

इन्दौर-दिनांक २३ फरवरी २०१०- पुलिस महू द्वारा महू थाना क्षैत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलो पर अण्डे फैंकना, भडकाऊ पर्चे बाटंना ,आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशो आशुतोश पिता मोहनलाल चौरसिया (२५) निवासी भोलागली महू, तथा जाहिद उर्फ जाईद पिता सुभानखान निवासी शंकर खिलोने वाले का बगीचा सिमरोल रोड महू की अपराधिक गतिविधियो पर अंकुल लगाने हेतु पुलिस महू द्वारा विगत दिनो दोनो शातिर बदमाशो के विरूद्ध राष्टी्रय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध करने हेतु जिलाधीश इन्दौर से निवेदन किया गया था जिस पर जिलाधीश इन्दौर द्वारा दोनो आरोपियो की अपराधिक गतिविधियो को देखते हुए उपरोक्त दोनो आरोपियो को राष्टी्रय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध करने हेतु वारन्ट जारी किये थे। जिसकी तामिली करते हुए थाना प्रभारी महू दोलतसिह गुर्जर व उनके स्टाफ द्वारा आज दिनांक २३ फरवरी २०१० को दोनो शातिर बदमाशो आशुतोश पिता मोहनलाल चौरसिया (२५) निवासी भोलागली महू, तथा जाहिद उर्फ जाईद पिता सुभानखान निवासी शंकर खिलोने वाले का बगीचा सिमरोल रोड महू को गिरफ्तार कर लिया है, तथा उपरोक्त दोनो आरोपियो को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध रखने हेतु केन्द्रीय जैल भोपाल भेजा गया है।

०६ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये

जुऑ/सट्टा खेलते हुए पॉच जुॅआरी गिरफ्तार

पुलिस संयोगितागंज द्वारा दिनांक २२ फरवरी २०१० को एमवायएच मेडीकल कालेज केम्पस के पास माता मन्दिर के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विक्की, विलास, विनायक, तथा प्रवीणकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस किशनगंज द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २२ फरवरी २०१० को ग्राम भैसलाय आम रोड से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही छोटाबाजार महू निवासी महेश पिता रामचन्द्र (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इके कब्जे से ३६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस  द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन बदमाश गिरफ्तार ,

  पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक २२ फरवरी २०१० को भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही भागीरथपुरा इन्दौर निवासी  राजकुमारीबाई पति कैलाश पासी (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।      पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक २२ फरवरी २०१० को ग्राम पिवडाय खुडैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम पिवडाय निवासी रणजीत पिता भागीरथ (४७)तथा शोभाराम पिता शंकरलाल (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ बाटल बीयर व १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, February 22, 2010

०१ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०१ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०१ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।