पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०१ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०१ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Monday, February 22, 2010
०१ स्थाई, २८ गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, २८ गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, २८ गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते २५ जुॅआरी गिरफ्तार
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक २१ फरवरी २०१० को अर्जुन नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले भारत, ओंकार,राहुल,प्रदीप, सानू, सुरेश, मोहनलाल, मन्जूर, दिलीप, नितिन, राजेश तथा श्याम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक २१ फरवरी २०१० को लालगली परदेशीपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही रहने वाले संदीप, शरद, राजेश, मनोज, को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ७०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस हीरानगर द्वारा दिनांक २१ फरवरी २०१० को छोटी भमोरी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही रहने वाले हरिओम, श्यामवीरसिह, इलियास, तथा रिन्कू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दिनांक २१ फरवरी २०१० को अमर विलास के पीछे इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही रहने वाले धर्मेन्द्र, भारत, सोनू, लवकेश, तथा लक्ष्मण को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ६०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त ६ गिरफ्तार
पुलिस महू द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २१ फरवरी २०१० को यादवमोहल्ला महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही यादव मोहल्ला महू निवासी सुनील पिता दर्शन, मोहनलाल पिता सुरसिह, मनीष पिता रामेश्वर, नरेन्द्र, राजू तथा मार्तिन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस महू द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध शराब सहित दो बदमाश गिरफ्तार ,एक देशी कट्टा एक कारतूस बरामद
पुलिस लसुडिया द्वारा दिनांक २१ फरवरी २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचवटी के सामने इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेकर जाते हुए मिले यही हरिजन कालोनी जूनीइन्दौर निवासी प्रकाश पिता शंकर तम्बोली (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो केनो मे भरी हुई ९ हजार रूपये की देशी कच्ची शराब तथा एक देशी कट्टा एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस महू द्वारा दिनांक २१ फरवरी २०१० को पीठ रोड महू से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही पीठ रोड महू निवासी अकरम पिता मोहम्मद सलीम (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक २१ फरवरी २०१० को रोशनसिह भण्डारी शिवमन्दिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही अमरटेकरी इन्दौर निवासी गोलू पिता राधाकिशन (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा दिनांक २१ फरवरी २०१० को सेफी होटल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम घर्माट थाना गोतमपुरा निवासी आशिक पिता सुभान नायता (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इस के कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक २१ फरवरी २०१० को स्टेट बैंक के सामने परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ६१ साउथ गाडरा खेडी मरीमाता इन्दौर निवासी संदीप उर्फ करण पिता राधेश्याम (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Sunday, February 21, 2010
किरायेदार की सूचना नही देने पर मकान मालिक के बिरूद्ध कार्यवाही की गई
इन्दौर-२१ फरवरी २०१०- पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रान्तर्गत ऐसे मकान मालिको की चैंकिग की गई जिन्होने अपने यहां किरायेदार किराये से रखे हैं और जिनकी सूचना पुलिस थानो पर नही दी है ऐसे मकान मालिक के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १८८ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २० फरवरी २०१० को अपने थाना क्षैत्र मे रहने वाले किरायेदारों की चैकिंग की गई, मकान मालिक प्रभात पिता कन्हैयालाल (३०) निवासी के.ई.एच. कम्पाउण्ड इन्दौर ने पुलिस थाना राजेन्द्रनगर क्षैत्रान्तर्गत स्थित स्कीम नं० १०३ मे अपने मकान मे किराये से किरायेदार को रखा जिसकी सूचना मकान मालिक द्वारा पुलिस थाने पर नही दी थी। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा आरोपी मकान मालिकं के विरूद्ध धारा १८८ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।
Labels:
समाचार
दहेज के लिये प्रताडित करने पर तीन के विरूद्ध प्रकरण
पुलिस बडगोदा द्वारा कल दिनांक २० फरवरी २०१० को ०९.३५ बजे श्रीमती ऊषा पति नितिन पटेल (२३) निवासी ग्राम गवली पलासिया की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति नितिन, सास रामकन्याबाई, तथा ननद सविताबाई के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी मे यह ज्ञात हुआ कि शादी मे कम दहेज मिलने की बात को लेकर आये दिन उपरोक्त सभी आरोपीगण फरियादी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट करते रहते हैं पुलिस बडगोदा द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
०३ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१स्थाई, ०१ फरारी, २५ गिरफ्तारी व १२१ जमानतीय
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१स्थाई, ०१ फरारी, २५ गिरफ्तारी व १२१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१स्थाई, ०१ फरारी, २५ गिरफ्तारी व १२१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ/सट्टा खेलते १३ गिरफ्तार
पुलिस किशनगंज द्वारा दिनांक २० फरवरी २०१० को तालाब के पास ग्राम गायकवाड से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले योगराज पिता हीरालाल, बसन्त पिता खेमराज, जुगल पिता हीरालाल, अम्बूलाल पिता ओमप्रकाश, हेमन्त पिता प्यारेलाल, सुनील पिता रामप्रसाद, नवलसिह पिता करणसिह, तथा देवराज पिता मोहनलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३४ हजार १११ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक २० फरवरी २०१० को समाजवाद नगर राधाकृष्ण मन्दिर के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही रहने वाले उमेश, धर्मेन्द्र, कपील,तथा प्रदीप को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।
पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक २० फरवरी २०१० को नन्दानगर सांई मन्दिर के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही ९६/१ जनता कालोनी इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता गोकुलप्रसाद बैरागी (३३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस सांवेर द्वारा दिनांक २० फरवरी २०१० को खण्डेलवाल पेट्रोल पम्प के पास सांवेर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले ग्राम सिमरोल निवासी ईश्वर पिता अन्तरसिह तथा ग्राम बडोदियाखान निवासी सरदारसिह पिता हिन्दूसिह (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस हातोद द्वारा दिनांक २० फरवरी २०१० को हजिरन मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही हातोद निवासी श्यामूबाई पति कैलाश (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
पुलिस चन्दननगर द्वारा दिनांक २० फरवरी २०१० को फूटीकोठी के सामने आमरोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता जगदीश (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस चन्दननगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस चन्दननगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Saturday, February 20, 2010
क्राईम ब्रान्च इन्दौर द्वारा वाहन चोर एवं होस्टलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
इन्दौर २० फरवरी २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री मकरंद देउस्कर ने क्राईम ब्रान्च के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में बढते वाहन चोरी एवं होस्टलों में मोबाईल एवं लेपटॉप के अपराध बढ़ रहे है जिन्हें रोकने के लिये टीम लगाकर प्रभावी कार्यवाही करे । अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी को सूचना मिली कि पूर्व में वाहन चोरी में लिप्त बदमाश जेल से बाहर आकर पुनः वाहन चोरी कर रहे है। उक्त सूचना पर कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिह को टीम गठित कर छानबीन के लिये बताया गया। जितेन्दसिंह द्वारा उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान के टीम सदस्य आरक्षक राजभानसिंह, आरक्षक बलरामसिंह तोमर, आरक्षक सुरेशसिंह यादव, आरक्षक रविन्द्रसिंह कुशवाह को विगत माह में जेल से रिहा हुऐ वाहन चोरों की छानबीन हेतु निर्देशित किया गया। निर्देश के पालन में जेल से रिहा आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला की संदीप पिता राधेश्याम जाति धनगढ चौधरी निवासी साउथ गाडरा खेडी इंदौर चोरी की हीरोहोण्डा पेशन पर परदेशीपुरा क्षैत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुऐ क्राईम ब्रॉच की उक्त टीम द्वारा थाना परदेशीपुरा की संयुक्त टीम के साथ संदीप को चोरी की हीरो होण्डा पेशन गाड़ी के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया । उक्त गाड़ी के पीछे संदीप का दोस्त अभिषेक उर्फ पिन्टू पिता दिलीप जोशी उम्र २६ साल निवासी ७/१ चंद्रभागा जूनीइंदौर बैठा था । संदीप एवं अभिषेक की तलाशी लेते संदीप के कमर से एक खटकेदार चाकू एवं अभिषेक की जेब से एक खटकेदार चाकू मिला दोनों से कढ़ाई से पूछताछ करते गाडी हीरो होण्डा पेशन परदेशीपुरा क्षै+त्र से चोरी करना स्वीकार किया एवं पूछताछ करते हुऐ आरोपियों द्वारा सदरबाजार थाना क्षैत्र में मरीमाता चौराहे के पास दिलीपसिंह कालोनी इंदौर में चोरी करना बताया जिसमें एक एल.सी.डी. कम्प्यूटर ,एक गिटार एवं एक गैस टंकी चोरी की गई थी । थाना सदर बाजार से पता करते अपराध क्रमांक ३६१/०९ धारा ४५७,३८० भा.द.वि. तथा सेंट्रल कोतवाली क्षैत्र के तीन लेपटॉप चोरी करना बताया । थाना सेंट्रल कोतवाली से पता करते अपराध क्रमांक ३९३/०९ धारा ३८० भा.द.वि. का स्वीकार किया । एवं अपराधियों द्वारा शहर के कई होस्टलों से मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया । अपराधियों की निशादेही पर एक एल.सी.डी. कम्प्यूटर ,तीन लेपटॉप ,एक गैस की टंकी ,नौ मोबाईल तथा स्पीकर बरामद किये गये । बरामद की गई संपत्ती की कुल कीमती करीबन तीन लाख रूपये आंकी गई है । आरोपी संदीप पूर्व में थाना तुकोगंज ,सदरबाजार ,मल्हारगंज एवं जूनीइंदौर में पकड़ा जा चुका है । आरोपियों से पूछताछ जारी है जिसमें अन्य कई वारदात का खुलासा होने की संभावना है ।
Labels:
गिरफ्तारी
६ माह पूर्व हुए अन्धेकत्ल का पर्दाफॉश एक आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- २० फरवरी २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द जैन के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआयजी कालोनी व उनकी टीम द्वारा थाना क्षैत्रान्तर्गत ६ माह पूर्व हुए अन्धेकत्ल का पर्दाफॉश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना एमआयजी कालोनी क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १६ फरवरी २०१० को एम.आर.-९ रोड पर स्थित लोटस शौ रूम के पास से एक टायर से एक युवक का कंकाल बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर की गई मर्ग जॉच में कंकाल की पहिचान दीपक पिता जीवन पारदी (१९) निवासी चटेगांव लाकता जिला बालाघाट हाल मुकाम मालवीयनगर इन्दौर के रूप में हुई थी। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध धारा ३०२.२०१ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक एक प्रायेवट कम्पनी में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता था, विवेचना के दौरान ही पुलिस को यह भी सूचना मिली कि दिनांक १३ अगस्त २००९ को मालवीयनगर इन्दौर में मृतक दीपक का यही मालवीयनगर इन्दौर निवासी किशोर शर्मा पिता पप्पू उर्फ मुन्नालाल शर्मा (४९) जो कि एक अन्य कम्पनी में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता है से मोबाइल फोन की बात को लेकर झगडा हुआ था, इस सूचना पर पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा किशोर शर्मा को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया। पुलिस को किशोर शर्मा ने बताया कि दिनांक १३ अगस्त २००९ को मोबाइल फोन की बात को लेकर हुए वाद-विवाद में मारपीट के दौरान दीपक फर्श पर गिर पडा जिससे उसके सिर में चोट आने से बेहोश हो गया,तो घबराकर मैने अपने पिता पप्पू उर्फ मुन्नालाल शर्मा को बुलाया, उन्होने देखा कि दीपक तो मर गया है, तो दोनो ने उसको उठाकर साक्ष्य छुपाने की दृष्टि से उसे पास ही मे पडे टायर के अन्दर छुपा दिया था। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कार्यवाही करते हुए मालवीयनगर इन्दौर निवासी किशोर शर्मा पिता पप्पू उर्फ मुन्नालाल शर्मा (४९) को गिरफ्तार कर लिया है तथा इसके पिता पप्पू उर्फ मुन्नालाल शर्मा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
किरायेदारों की सूचना नही देने पर मकान मालिकों के बिरूद्ध कार्यवाही की गई
इन्दौर-२० फरवरी २०१०- पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रान्तर्गत ऐसे मकान मालिको की चैंकिग की गई जिन्होने अपने यहां किरायेदार किराये से रखे हैं और जिनकी सूचना पुलिस थानो पर नही दी है ऐसे पॉच मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १८८ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।
पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १९ फरवरी २०१० को अपने थाना क्षैत्र मे रहने वाले किरायेदारों की चैकिंग की गई, मकान मालिक हनीफ पिता गनी पटेल (३२) निवासी खजराना खेडी इन्दौर,। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा थाना क्षैत्रान्तर्गत रहने वाले मकान मालिक सीताराम पिता जग्गूप्रसाद कुशवाह (६२) निवासी ६९ अम्बेडकर नगर इन्दौर। पुलिस थाना हीरानगर द्वारा अपने थाना क्षैत्रान्तर्गत रहने वाले मकान मालिक भगवानदास पिता बाबूलाल वर्मा निवासी ६६ए वीणानगर इन्दौर,तथा बसन्त पिता झूठालाल निवासी २६२ बीणानगर इन्दौर, पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा थाना क्षैत्रान्तर्गत रहने वाले मकान मालिक यतेन्द्र पिता रामरतन (३६)निवासी कोयलाबाखल इन्दौर ने स्कीम नं० १०३ तेजपुर गडबडी राजेन्द्रनगर इन्दौर का अपना मकान किराये पर देकर किरायेदार की सूचना नही देने पर पुलिस द्वारा उपरोक्त सभी मकान मालिकों के विरूद्ध धारा १८८ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।
Labels:
समाचार
०३ आदतन अपराधी एवं ०२ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा ०२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले ०२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
३९ गिरफ्तारी व ७२ जमानतीय वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३९ गिरफ्तारी व ७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३९ गिरफ्तारी व ७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ/सट्टा खेलते पॉच गिरफ्तार
पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक १९ फरवरी २०१० को प्रिन्स पैलेस होटल के पास साउथ तुकोगंज इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही रहने वाले मोहम्मद असलम पिता मोहम्मद इमाम, तथा अब्दुल हमीद पिता अब्दुल मोहम्मद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक १९ फरवरी २०१० को नन्दानगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त चन्दननगर निवासी कमल पिता शिवनारायण, परदेशीपुरा निवासी जगदीश पिता गणेशराम चौकसे, तथा सोलंकीनगर इन्दौर निवासी ग्यारसीलाल पिता घनश्याम गोलिया को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार ४० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित बदमाश गिरफ्तार
पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक १९ फरवरी २०१० को सुलभ शोचालय के सामने परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही लालगली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी राजिक पिता कल्लू खां (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ६४ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस परदेशीपुरा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
Subscribe to:
Posts (Atom)