इंदौर/९-फरवरी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री डी.निवासराव के निर्देषन में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री अषोक शर्मा के नेतृत्व में विषेष न्यायिक दण्डाधिकारी श्री विवके सक्सेना एवं न्यायिक दण्डाधिकारी कुमारी अनिता शर्मा के संयुक्त अभियान में उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप सिंह चौहान,टी.आय.श्री हरिसिंह रधुवंषी एवं श्री एच.के.कन्हौआ चलित मोबाईल कोर्ट का आयोजन कर पलासिया चौराहे पर कार्यवाही की गयी । इस कार्यवाही में चलित न्यायालय मोबाईल कोर्ट व्दारा कुल ४६ वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ४५,३००रूपये जुर्माना किया गया । मोबाईल कोर्ट के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए यातायात डी.एस.पी.श्री प्रदीपसिंह चौहान ने बताया आज भी सम्पूर्ण कार्यवाही माननीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री अषोक शर्मा साहब की उपस्थिती एवं उनके मार्गदर्षन में संचालित की गयी है । इस कार्यवाही में सर्वाधिक ३७-चालान कार वाहनों पर किये गये, ३ बस, तथा ६ मोटर सायकल कुल ४६ वाहनों पर कार्यवाही की गयी,इसमें ६ वाहनों को दस्तावेज के अभाव में जप्त करने की कार्यवाही की गयी । पलासिया चौराहे पर संचालित इस अभियान में विषेष रूप बिना नम्बर के वाहन,विधितव नम्बर न लिखे वाहन,अनाधिकृत रूप से लाल/पीली बत्ती लगे वाहन तथा रजिस्ट्रेषन शर्तो के उल्लंधन करने की स्थिती में की गयी ।
Tuesday, February 9, 2010
डकाच्या पेट्रोल पम्प लूट का पर्दाफॉश
इन्दौर-दिनांक ०९ फरवरी २०१०-दिनांक २१ जनवरी २०१० को रात्रि में डकाच्या पेट्रोल पम्प ए.बी.रोड क्षिप्रा पर अज्ञात चार बदमाशो द्वारा पेट्रोल पम्प पर लूट मारपीट की वारदात कर दस हजार रूपये नगदी तथा मोबाइल फोन लूट कर ले गये थे। जिसका खुलासा करने में इन्दौर पुलिस को सफलता मिली है। आज दिनांक ९ फरवरी २०१० को मुखबिर से सूचना मिली कि डकाच्या पेट्रोल पम्प लूट में शामिल दो आरोपी बोलेरो एमपी/४२/सी०४९३ से ए.बी.रोड पर भाग रहे है। सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबन्दी की जाकर शाकिर पिता सलीम खान (२५) निवासी दुपाडा जिला शाजापुर, व शेरू उर्फ आशिक पिता अलाउद्धीन (२१) निवासी नैनावद मक्सी को पकडा गया पुलिस द्वारा उक्त वाहन की तलाशी लेने पर इसमे रखी ६४ लीटर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे आरोपियो ने दिनांक २१ जनवरी २०१० की रात्री मे ए.बी.रोड क्षिप्रा थाना क्षैत्रान्तर्गत डकाच्या पेट्रोल पम्प पर लूट करना कबूल किया हैं। पुलिस द्वारा उक्परोक्त दोनो आरोपियों के कब्जे से उक्त पेट्रोल पम्प पर की गई लूट की घटना मे लूटा गया मोबाइल फोन एवं हथियार बरामद कर लिये गये है। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को ंन्यायालय प्रस्तुत कर इनका पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जावेगी। इनसे अभी और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है। लूट का पर्दाफॉश करने मे उप निरीक्षक नीरज सारवान,उप निरीक्षक शिवहरे, उप निरीक्षक चढार, आरक्षक घनश्याम, सुरेन्द्र, की भूमिका सराहनीय रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
फोन पर परेशान करने वाला गिरफ्तार
दिनांक-०९ फरवरी २०१० को पलासिया थाना क्षैत्रान्तर्गत साकेतनगर इन्दौर में रहने वाले व्यवसायी के मोबाइल फाने पर कोई अज्ञात व्यक्ति मोबाइल फोन क्रमांक ९६६९४ १२१०४ से फोन लगाकर विगत चार माह से परेशान कर रहा था, पुलिस की वी.केयर.फॉर.यू. की टीम द्वारा उक्त मोबाइल धारक को हिकमत अमली से बुलाया, तथा अनावेदक दिलासिया पिता आंगलिया बारेला निवासी ग्राम सालीकला राजपुर जिला बडवानी को मय सेल फोन के कार्यवाही हेतु थाना पलासिया के सुपुर्द किया गया है।
Labels:
गिरफ्तारी
गैस की टंकिया चुराने वाले दो गिरफ्तार
पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दिनांक २७ जनवरी २०१० को फरियादी जगदीश पिता भोलू लोकरे (२७) निवासी ४ न्यू मालवीय नगर इन्दौर की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध धारा ४५७.३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी कि इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ८ फरवरी २०१० को मनोज पिता लोकेश सेंगर (१९) निवासी २६९ सोलंकी नगर इन्दौर तथा मनोज उर्फ छंगा पिता संतोष (१८) निवासी ८१ गुरूनगर इन्दौर, इण्डियन गैस कम्पनी की टंकी बेचने की फिराक मे घूम रहे थे जिन्हे पुलिस द्वारा थाने लाकर पूछताछ की गई तो इन्होने उक्त टंकी चोरी की होना बताया, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से इण्डियन गैस की दो टंकियां बरामद की है। ज्ञात हो कि उपरोक्त टंकिया इनके द्वारा दिनांक २६ जनवरी २०१० की रात्री मे फरियादी के घर न्यू मालवीय नगर इन्दौर से ताला तोडकर चुरा ली थी, पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
''अ'' वर्ग में १२ कर्मचारी पदोन्नत हुए
इन्दौर जिले में पदस्थ निम्न लिखित १२ कर्मचारियो को दिनांक ८ फरवरी २०१० को विभागीय पदोन्नती सबंधी बैठक में आरक्षक से प्रधान आरक्षक ''अ'' वर्ग हेतु योग्य पाये जाने से प्रधान आरक्षक ''अ'' वर्ग के पद पर पदोन्नती प्रदान की गई है इसी के साथ पुलिस प्रशिक्षण विधायल इन्दौर मे पदस्थ आरक्षक धनपाल यादव को भी आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर ''अ'' वर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत किया गया है।
१- महिला आरक्षक- नसरीन क्रंमाक २२८९
२- -''- भागवन्ती -''- २५४५
३- -''- प्रगति- -''- १७८१
४- आरक्षक मदनलाल -''- २६७९
५- -''- भवॅरलाल -''- १७९८
६- -''- जालमसिह -''- १८६
७- -''- महेश -''-२६६६
८- -''- महादेव -''-२०७१
९- -''- शिवनारायण -''-२७२२
१०- -''- विष्णु -''- ६९५
११- -''- संतोष -''- ४५५
Labels:
समाचार
दुकान से चोरी करने का प्रयास, दो गिरफ्तार
पुलिस संयोगितागंज द्वारा दिनांक ०८ फरवरी २०१० के २१.३५ बजे पवन पिता गोपाल खण्डेलवाल (२७) निवासी उधोगनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर दिलीप पिता हैदरसिह (२१) निवासी उधोगनगर इन्दौर तथा सुली पिता गणपतलाल (२५) निवासी भील कालानी इन्दौर के विरूद्ध धारा ४५४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ८ फरवरी २०१० को २० बजे फरियादी की उधोगनगर नेमावर रोड इन्दौर स्थित दुकान में आरोपी दिलीप, व सुली चोरी करने के लिये घुसे थे, फरियादी को मालूम पड जाने पर दोनो को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा दोनो आरोंपियो को गिरफ्तार कर इनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है, तथा अभी इनसे और भी चोरी की वारदातों का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
गिरफ्तारी
५३ गिरफ्तारी व १६९ जमानतीय वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १६९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १६९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
०७ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ऐरोड्रम द्वारा दिनांक ०८ फरवरी २०१० को विजासन तिराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही लक्ष्मीनगर इन्दौर निवासी नरेन्द्र पिता जगदीश (२२), पचंशीलनगर इन्दौर निवासी राकेश पिता बाबूलाल (३२) तथा निरंजन पिता रामेश्वर दुबे (२५) निवासी पंचशीनगर इन्दौर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक रिवाल्वर एक कारतूस, व एक पिस्टल, तथा एक चाकू बरामद किया। पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक ०८ फरवरी २०१० को टै्रजर आयलेण्ड के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही सोमनाथ की चाल इन्दौर के रहने वाले महेन्द्र पिता पे्रमसिह ठाकुर (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा दिनांक ०८ फरवरी २०१० को मेड समाज धर्मशला के सामने पण्डरीनाथ चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही गोतमपुरा निवासी मनीष पिता सुभाष (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
सट्टा जुऑ खेलते हुए पॉच जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दिनांक ०८ फरवरी २०१० को रूस्तम का बगीचा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का दाव लगाकर जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले जगदीश, मनोज, राजेश, तथा अमित को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक ०८ फरवरी २०१० को ग्राम दुधिया से सट््टे की गतिविधियो में लिप्त यही दुधिया के रहने वाले अन्जू पिता लाखन कोशल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार २० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ /सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार
पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा दिनांक ०८ फरवरी २०१० को च्वाईस पैलेस कालोनी रिंगरोड के किनारे इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ७४ आनन्दनगर थाना राजेन्द्रनगर इन्दौर निवासी राजू उर्फ राजमल पिता लक्ष्मीनारायण (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार ६७५ रूपये कीमत की ३०५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
Monday, February 8, 2010
नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस खजराना द्वारा दिनांक ०७ फरवरी २०१० के २२ बजे खिजराबाद कालोनी खजराना इन्दौर निवासी नदीम हसन खान पिता मकसूद हसन खान (३९) की रिपोर्ट पर गुलाब पिता बद्रीलाल (३५) निवासी ग्राम बरोठा जिला देवास तथा अब्दुल हक पिता अब्दुल हकीम (२५) निवासी सम्राटनगर खजराना इन्दौर के विरूद्ध धारा १७०,४१९ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को फरियादी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक ०७ फरवरी २०१० को दिन मे १६.५० बजे हम लोग घर पर केरम खेल रहे थे उपरोक्त आरोपीगण घर पर आये और वोले कि हम पुलिस वाले है एक ने जेब से निकाल कर पुलिस का पहचान पत्र बताया और एक आरोपी ने कहा कि आप जुऑ खेल रहे है तलाशी लेने के लिए दूसरे आरोपी को वोला और जेब मे रखे ९५० रूपये निकाल लिए और चले गये , फरियादी नदीम हसन खान को शंका होने पर संचार नगर मे अपनी ड्यिूटी पर तैनात बाज स्क्वाड को बताया उन्होने फरियादी को साथ लेकर आरोपियो की खोजबीन की तो बायपास पर एक ढाबे पर दोनो आरोपी खाना खाते मिले जिन्है पुलिस द्वारा मोके पर ही पकड़ लिया थाने लेकर आये, आरोपियो द्वारा छीने गये ९५० रूपये पुलिस द्वारा बरामद कर लिए है। पुलिस खजराना द्वारा दोनो आरोपियों को हिरासत मे लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है, अभी इनसे और भी ठगी की वारदातों का खुलासा हाने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
गिरफ्तारी
चोरी के लेपटाप सहित युवक गिरफ्तार
पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक ०७ फरवरी २०१० के ००.१० बजे सुनील पिता कमल शर्मा (२८) निवासी १९५४ सी न्यू द्वारिकापुरी कालोनी इन्दौर की रिपोर्ट पर सुरेश पिता बद्रीलाल यादव (४५) निवासी श्रीनाथ टावर तीसरी मंजिल ब्लाक ए फ्लेट नम्बर ३०४ इन्दौर के विरूद्ध धारा ३८० भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक ०१ फरवरी २०१० को दिन मे १३ बजे उपरोक्त आरोपी सुरेश यादव उसके श्रीनाथ टावर स्थित फ्लेट का ताला तोड़कर अन्दर अलमारी से २४ हजार रूपये कीमत का एक लेपटाप चुराकर ले गया। इस सूचना पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दोरान पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपी सुरेश यादव को बुलाकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया तथा चुराया हुआ २४ हजार रूपये कीमत का एक लेपटाप पुलिस द्वारा बरामद कर लिया है। पुलिस पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी सुरेश यादव से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, अभी इससे और भी चोरी की वारदातों का खुलासा हाने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
गिरफ्तारी
चाय की दुकानो के सामने आमरोड पर वाहन खडे करने वाले ०६ वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही
पुलिस छोटीग्वालटोली थानाप्रभारी डी.के.जैन द्वारा कल दिनांक ७ फरवरी २०१० को १९ बजे के आस-पास थाना क्षैत्रान्तर्गत रेल्वे स्टेशन के सामने आम रोड पर चाय की दुकानो के सामने छोटी ग्वालटोली इन्दौर में अपने वाहन चालू हालत व खतरनाक स्थिति में खडे करने वाले ०६ वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई। चाय की दुकानो पर चाय पीने आने वाले वाहन चालको द्वारा अपने वाहन आमरोड पर चालू हालत मे खडे कर देते थे, जिससे आने-जाने वाले आमलोगो को असुविधा उत्तपन्न हो रही थी, पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा कार्यवाही करते हुए ऐसे वाहन चालको मुख्त्यार पिता नन्हेखान (४४) निवासी महू , सलीम खान पिता लियाकत खान (३४) निवासी शिक्षकनगर मनावर जिला धार, अशोक पिता बाबूलाल (४६) निवासी शुक्लानगर इन्दौर, राकेश पिता भारत (४८) निवासी नगीन नगर इन्दौर, संतोष पिता बालकिशन (३५) निवासी नेहरूनगर इन्दौर, तथा चाय की दुकान चलाने वाले अजय पिता गजानन्द शर्मा (४६) निवासी लालाराम नगर इन्दौर के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
Labels:
समाचार
०१ फरारी, २४ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ फरारी, २४ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ फरारी, २४ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
०५ आदतन अपराधी एवं १८ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०५ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०५ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस पलासिया द्वारा दिनांक ०७ फरवरी २०१० को चिटनिस के बगीचा के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले विजय पिता श्यामलाल (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस पलासिया द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक ०७ फरवरी २०१० को बाणगंगा मेनरोड तीन इमली के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले धोबी मोहल्ला बाणगंगा इन्दौर निवासी वीरेन्द्र पिता लालाराम कौशल (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस बाणगंगा द्वारा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
जुऑ खेलते हुए ०६ जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक ०७ फरवरी २०१० को ख्यालीराम का बगीचा बियावानी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का दाव लगाकर जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले प्रकाश , लोकेश , भूरा , राजेश , प्रवीण तथा विशाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ६६५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।पुलिस छत्रीपुरा द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
Sunday, February 7, 2010
बालमित्र योजना कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता ( हमारी पुलिस कैसी हो एवं आधुनिक समाज मे पुलिस की आदर्श भूमिका) मे भाग लेने वाले १५० श्रेष्ठ विर्धार्थियो को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया
इन्दौर पुलिस द्वारा - दिनांक ६ फरवरी २०१० को दोपहर ३.३० बजे आदर्श स्वामी विवेकानन्द हायर सेकेण्डरी शासकीय विधालय प्रागंण इन्दौर में बाल संजीवनी फाउण्डेशन के तत्वाधान में इन्दौर जिले के ६० विधालयों में बालमित्र योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता, युवावर्ग जो विधालय मे अध्ययनरत है उनके अन्दर पुलिस के प्रति कैसी जिज्ञासा है एवं क्या सुधार चाहते है इस पहल हेतु निबंध के दो विषय दिये गये थे १- हमारी पुलिस कैसी हो, २- आधुनिक समाज मे पुलिस की आदर्श भूमिका, स्कूली बच्चो ने अपने-अपने विचारो को अपने निबंध के रूप मे प्रगट किया, बच्चो द्वारा लिखी गई निंबध पत्रिकाओं का पुलिस विभाग की चयनित टीम द्वारा बारिकी से अध्ययन कर २७ विध्यालयो का चयन कर सर्वश्रेष्ठ निंबध लिखने वाले १५० विध्यार्थियो को प्रसशती पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीवनी फाउण्डेशन आर.ए.पी.टी.सी. एवं छत्रीपुरा संजीवनी फाउण्डेशन के बच्चो द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता मे भाग लिया, जिनमे सर्वश्रेष्ट चित्र अंकित करने वाले ८० विध्यार्थियो को भी पुरूष्कृत कर प्रसंशती पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनित कपूर, चाईल्ड लाईन के डॉयरेक्टर श्री जेकब थूडी पारा, श्री तपन भट्टाचार्य, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मन्जुलता खत्री, ज्येष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ० श्री सुधीर शर्मा, के साथ पत्रकार व लेखक श्री आलोक जैन, स्वामी विवेकानन्द स्कूल की प्रिन्सीपल श्रीमती विजया शर्मा मौजूद थे। इस अवसर पर नगरसुरक्षा समिति के सीएसपी संयोजक, थाना संयोंजक व बीट संयोजको के साथ शहर के गणमान्य नागरिको की मौजूदगी में उक्त कार्यक्रम के तहत चाईल्ड लाईन परियोजना की विस्तृत जानकारी शहर समन्वयक दीपेश चौकसे द्वारा दी गई । इस अवसर पर संजीवनी फाउण्डेशन के बच्चो द्वारा समूह गान का आयोजन किया गया, बच्चो को लाने-ले जाने व पढाने में सहयोग करने वाले आरक्षक पाटिल एवं शिक्षकगणो को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनित कपूर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि बच्चो की लिखी गई सर्वश्रेष्ठ निबंध प्रतियोगिता, व चित्रकला की प्रतियोगिता के श्रेष्ठ विध्यार्थियो की पत्रिकाओ को पढ कर बहुत सराहना की और उन्होने कहा कि मै जब कक्षा चार मे पढता था, तब मैने काम-काजी बच्चो पर निबंध लिखा था जो मेरे स्कूल की मैग्जीन मे छपा था तब से मुझे भी निबंध लिखने की प्रेरणा मिली, इस प्रकार के बच्चे को शिक्षा से बंचित रह जाते है उनको देखकर मुझे बडी पीड़ा होती है, इन्ही के लिये संजीवनी फाउण्डेशन जैसे संस्थाओ के माध्यम से इन बच्चो का भविष्य उज्जवल करने हेतु बच्चो में शिक्षा दी जा रही है, साथ ही यह भी कहा कि आज के दिन का आयोजन आगामी भी इसी प्रकार किया जावे।
इस अवसर पर श्री तपन भट्टाचार्य ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मैं कई वर्षो से बे-सहारा बच्चो को सहारा बनकर अपनी सेवाऐं दे रहा हॅू, जो लोग ऐसी संस्थाओ मे कार्य कर रहे हैं वे भी बधाई के पात्र है,एवं बच्चो ने भी पुलिस को अपने बीच पाकर बहुत ही खुशी प्रगट की एवं अपने स्पीच भी दिये, व आगे भविष्य मे भी इस प्रकार के आयोजन करने की इच्छा जाहिर की। इस अवसर पर सभी उपस्थित बच्चो व शिक्षको एवं सभी उपस्थित गणमान्य लोगो को स्वल्पहार कराया गया। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक श्रीमती गायत्री सोनी द्वारा किया गया।
Labels:
समाचार
चोरी के मामले मे दो बालको सहित तीन गिरफ्तार ५० हजार से अधिक के जेबरात बरामद
पुलिस पुलिस मल्हारगंज द्वारा दिनांक ०४ फरवरी २०१० के १९ बजे शसांक पिता महावीर प्रसाद मिश्रा निवासी ०६ विजासन रोड इन्दौर की रिपोर्ट पर १०१ नगीन नगर इन्दौर निवासी अशोक पिता जोगू गिरी (४५) व दो लड़को के विरूद्ध धारा ४५४.३८० भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक ०४ फरवरी २०१० को दिन मे १२ बजे उपरोक्त तीनो आरोपीगण उसके मकान का ताला तोड़कर घर के अन्दर अलमारी मे रखी दो सोने की चेन, सोने का पेन्डल व एक कैमरा चुराकर ले गये है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दोरान पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों को बुलाकर पूछताछ की तो उन्होने चोरी करना स्वीकार कर लिया तथा चुराया गया उपरोक्त जेबरात जिसमे दो सोने की चेन, सोने का पेन्डल व एक कैमरा कुल कीमती ५० हजार २०० का समान पुलिस द्वारा बरामद कर लिया है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा तीनो आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, अभी इनसे और भी चोरी की वारदातों का खुलासा हाने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
गिरफ्तारी
Subscribe to:
Posts (Atom)