Friday, January 15, 2010

इनकम टेक्स का फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

१. व्यापारी अजय अग्रवाल से धमकाकर वसूले नौ लाख रूपये ।
२. आरोपी में से एक जी.पी.ओ. का कर्मचारी ।
३. बुरहानपुर व इंदौर में पूर्व में भी वारदात करना स्वीकारा ।
फर्जी पुलिस/इनकम टेक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह की पतारसी करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक श्री संजयराणा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रीनिवास राव व पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध) श्री मकरंद देउस्कर को दिये थे । इसी कडी में फरियादी अजय अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक से मिले व उन्हें शिकायत किया कि उन्हें विजिलेंस अधिकारी होने का भय बताकर अज्ञात बदमाशों ने नौ लाख रूपये ठग लिऐ है इस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तत्काल पतारसी के निर्देश दिये गये थे । श्री मकरंद देउस्कर ने अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविन्द तिवारी को प्रकरण की गंभीरता को देखते हुऐ त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया । श्री तिवारी ने उप पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्रसिंह के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया एवं आर. ओमप्रकाश तिवारी ,दीपक पंवार ,रज्जाक खान ,विजयसिंह एवं मनीष जाट को अज्ञात बदमाशों की धरपकड हेतु लगाया तब इस टीम ने अपना जाल बिछाकर पतारसी की तो जानकारी मिली कि दिनांक ८/१/१० को सुबह सफेद रंग की इनोवा पर लाल बत्ती लगाकर वल्लभ नगर के दो व्यक्ति पलासिया तरफ दिखे थे तब क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा जाल बिछाकर व्यापारी बनकर फर्जी विजिलेंस अधिकारी को और पैसे देने का लालच दिया तो दो फर्जी विजिलेंस अधिकारी लालच में आकर पुलिस के जाल में फंस गया । प्रारंभिक पूछताछ पर उक्त दोनों बदमाशों से रोचक जानकारी प्राप्त हुई । बदमाशों ने अपना नाम १. राकेश पिता जयराम बुंदेला उम्र ३१ साल निवासी ५७ न्यू देवास रोड़ वल्लभ नगर इंदौर २. संतोष पिता विठ्ठलराव मखर उम्र ३८ साल निवासी १२ पार्क रोड़ वल्लभ नगर इंदौर बताया । संतोष मखर छावनी स्थित जी.पी.ओ. में चपरासी के पद पर पदस्थ है तथा राकेश बुंदेला वाहन चालक है जिसने पूर्व में फरियादी अजय अग्रवाल के यहां भी ड्रायवरी करना बताया इस कारण से राकेश बुंदेला को अजय अग्रवाल के संबध में संपूर्ण जानकारी थी इसी का फायदा उठाते हुऐ राकेश बुंदेला ने अपने साथी संतोष मखर को साथ लेकर अजय अग्रवाल को ठगने का प्लान बनाया तथा प्लान के तहत इनोवा कार ट्रेवल्स से किराये पर ली तथा उस पर लाल बत्ती लगाकर दिनांक ८/१/१० को प्रातः ७.३० बजे अजय अग्रवाल के घर पंहुचे तथा अजय अग्रवाल को बाहर बुलाकर संतोष मखर ने स्वयं को भोपाल का विजिलेंस अधिकारी बताकर धमकी दी कि तुम्हारे घर में दो नंबर के काफी पैसे रखे हुऐ है जिसे जप्त करना है जल्दी निकालकर ले आओ नहीं तो ऐसा केस लगाउंगा कि पूरे परिवार ता उम्र जेल में सडते रहोगे । इस पर फरियादी अजय अग्रवाल काफी घबरा गया तथा उसने घर में रखे नौ लाख रूपये नगद निकालकर उसे दे दिये । उस समय राकेश बुंदेला आगे की सीट पर सिर पर टोपा लगाकर मुंह छिपाकर बैठा रहा । आरोपीगणों ने पूछताछ पर बुरहानपुर तथा इंदौर में कई ओर ठगी करना बताया है । जिसकी तस्दीक की जा रही है । आरोपीगणों से अभी तक कुल चार लाख साठ हजार रूपये नगद बरामद हुए है तथा शेष रकम पोस्ट आफिस एवं बैंक में जमा करना बताया है, जिसकी पासबुक बरामद की गई है । प्रकरण में इनोवा वाहन चालक विमल पटेल निवासी अजनोद की भूमिका की तस्दीक की जा रही है ।






















०२फरारी, ०९स्थाई, ६५ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ फरारी, ०९ स्थाई, ६५ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ फरारी, ०९ स्थाई, ६५ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

४५ आदतन अपराधी एवं २८ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ४५ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ४५ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध रूप से शराब बेचते हुए १० गिरफ्तार

पुलिस हातोद द्वारा दिनांक १४ जनवरी २०१० को बागरी मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बागरी मोहल्ला हातोद निवासी मिट्ठू उर्फ दिलीप पिता रमेश (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९ हजार ६०० रूपये कीमत की ३२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खुडेैल द्वारा दिनांक १४ जनवरी २०१० को ग्राम सनावदिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले बाबूलाल पिता भैरूलाल (४५), ग्राम बढियाकीमा निवासी दीपक पिता राजू (२१), तथा हरीसिह पिता रतनसिह (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक १४ जनवरी २०१० को ब्रम्हबाग कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यही के रहने वाले कन्हैयालाल पिता चैनाजी (६२),तथा गाडराखेडी इन्दौर निवासी गोलू पिता पुरूषोतम (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १४ जनवरी २०१० को बजरंगनगर काकड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही लसूडिया मोरी निवासी सांवत पिता मांगीलाल (२२), ग्राम ढाबली काकड निवासी रामसिह पिता उमेश (४५),तथा जयराम पिता शोभाराम (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक १४ जनवरी २०१० को सरदार रोलिंग मील के सामने इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यादवनगर इन्दौर निवासी गणेश पिता रूपचन्द कुमावत (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए २३ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १४ जनवरी २०१० को आईसीएम हाईट मल्टी के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले प्रतीक, विवेक, अन्शुल, अनिल, आकाश, राहुल, रामसिह, तथा विजय को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक १४ जनवरी २०१० को राहुल गांधीनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजेश, भैय्‌यू, तथा मनोज को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १४ जनवरी २०१० को गुरूकुल स्कूल के पास मैदान इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सुजीत, तथा सीताराम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १४ जनवरी २०१० को जाटव मोहल्ला महू से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मुन्नालाल, मनोहर, राजेन्द्र, जगन तथा राजू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक १४ जनवरी २०१० को ग्राम दूधिया कलाली के पास खुडैल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले पवन महेश, अनिल, तथा पवन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित चार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा दिनांक १४ जनवरी २०१० को अपना होटल चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही अम्बेनगर इन्दौर निवासी विश्रामसिह पिता सेवारामसिह (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस महू द्वारा दिनांक १४ जनवरी २०१० को कनाट रोड महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही महू निवासी शशान्त पिता धनराज वर्मा (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक १४ जनवरी २०१० को ग्राम इन्दिरा नगर मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही मांगलिया के रहने वाले लोकेश पिता सत्यनारायण (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस सांवेर द्वारा दिनांक १४ जनवरी २०१० को ग्राम केसरीपुरा पुलिया के पास सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले ईश्वर पिता गणपत बागरी (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, January 14, 2010

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली के अपराध क्रमांक 14/2010 धारा 302 भा.द.वि. के आरोपी का संभावित छायाचित्र


पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली  के अपराध क्रमांक 14/2010 धारा 302 भा.द.वि. के आरोपी का संभावित छायाचित्र

नगर सुरक्षा समिति के नवगठित पदाधिकारियों की मीटिंग आयोजित की गई

आज दिनांक १४ जनवरी २०१० को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार मे नगर सुरक्षा समिति के नवगठित पदाधिकारियों की बैठक नौडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनीत कपूर द्वारा ली गई, जिसमें नगर सुरक्षा समिति के नवगठित पदाधिकारी सीएसपी संयोजक एवं थाना संयोजक उपस्थित हुए, सभी सीएसपी संयोजक व थाना संयोजको ने अपने-अपने क्षैत्रो मे आ रही कठिनाईयों से अवगत कराया, एवं आगामी समय में सदस्यो द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत आगामी कार्यलक्ष्य का निर्धारण किया गया जिसमें यातायात व्यवस्था, स्कूलो एवं कालेजो की छुट्यिां होने के समय जो यातायात व्यवस्थाऐं प्रभावित होती है, वहां की व्यवस्था का संचालन करना क्षैत्रो मे असमाजिक तत्वो पर निगाह रखना एवं अवैध गतिविधियो के सचालन होने पर थानो पर सूचना देना, बैंको मे ड्यूटी दे रहे गार्ड की अनियमितता पाये जाने पर थाने पर सूचना करना एवं बैंक का चैनल गैट सही न होने पर व आगे पीछे की लाईटिंग की व्यवस्थाऐं व्यवस्थित न होने पर थाने को सूचित करना, मोहल्लो मे अगर कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो उसकी सूचना संम्बधित थानो पर देना मकान मालिक व किरायेदारो की सूचना संकलन कर थानो पर देना, अच्छा कार्य करने वाले नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को पुरूस्कृत किया जावेगा।

घर के सामने रखी मोटर सायकल चुराते हुए युवक गिरफ्तार

पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १३ जनवरी २०१० को २३ बजे १०६/१ समाजवादी इन्दिरा नगर इन्दौर निवासी नितिन पिता दशरथसिह पवांर (२४) की रिपोर्ट पर महावर नगर इन्दौर निवासी अभिनाश पिता पे्रमनारायण गुप्ता (२५) के विरूद्ध धारा ३७९ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि दिनांक १३ जनवरी २०१० के २२.३० बजे फरियादी नितिन पवांर के घर के सामने खडी हीरोहोण्डा पेशन मोटर सायकल क्रंमाक एमपी०९/एलएच/८२०९ को आरोपी अभिनाश द्वारा मौका पाकर चुराकर भाग रहा था जिसे फरियादी द्वारा देख लेने व शोर मचाने पर आस-पास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी अभिनाश गुप्ता को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त हीरोहोण्डा पेशन मोटर सायकल क्रंमाक एमपी०९/एलएच/८२०९ कीमती ३५ हजार रूपये की बरामद कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

सायकल चुराते हुए युवक गिरफ्तार

पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १३ जनवरी २०१० के २०.१० बजे १६९८ सुखदेव नगर इन्दौर निवासी राज वैष्णव पिता बाबूदास (३५) की रिपोर्ट पर १० मल्हारपल्टन इन्दौर निवासी इरफान पिता अब्दुल गफूर (२९) के विरूद्ध धारा ३७९. ५११ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह खुलासा हुआ कि दिनांक १३ जनवरी २०१० के १९ बजे फरियादी सर सेठ हुकमचन्द्र मार्ग पर अपने किसी काम से गया था जहां पर उसने अपनी सायकल ताला लगाकर खडी की थी, आरोपी इरफान पिता अब्दुल गफूर उक्त सायकल का ताला तोडकर चुराकर ले जा रहा था जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उपरोक्त सायकल बरामद कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ स्थाई, ६६ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ६६ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ६६ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

२४ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए २४ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए २४ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध रूप से भांग बेचते हुए युवक गिरफ्तार

पुलिस मल्हारगंज द्वारा दिनांक १३ जनवरी २०१० को छीपा बाखल इन्दौर से अवैध रूप से पिसी हुई भांग बेचत हुए यही जनता कालोनी इन्दौर निवासी अशोक पिता गेन्दालाल (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० ग्राम पीसी हुई भांग बरामद की है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त तीन गिरफ्तार

पुलिस मल्हारगज द्वारा कल दिनांक १३ जनवरी २०१० को किला मैदान रोड लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही किलामेदान इन्दौर निवासी राकेश पिता लालताप्रसाद शर्मा (३५) को पकडा तथा इसके कब्जे से ३५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १३ जनवरी २०१० को एम.आर टेन रोड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही श्यामनगर इन्दौर निवासी हिमान्शू पिता विजय मराठा (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से २२० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १३ जनवरी २०१० को यादव मोहल्ला धर्मशाला के पास महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही तेलीखेडा महू निवासी शंकरलाल पिता जीतमल गुर्जर (३५) को पकडा तथा इसके कब्जे से १५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार


पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १३ जनवरी २०१० को निर्मल लाण्ड्री के सामने सिंधी कालोनी इन्दौर के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही जोशी कालोनी इन्दौर निवासी लखन पिता राजेश (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस चन्दननगर द्वारा दिनांक १३ जनवरी २०१० को चन्दननगर चौराहा इन्दौर के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ८२ अर्जुनपुरा निवासी राकेश पिता सीताराम धानक (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, January 13, 2010

बैंको की सुरक्षा सम्बन्धी वर्कशॉप









इन्दौर पुलिस द्वारा इन्दौेर शहर की सभी २२९ बैंक शाखाओं के बैंक मेनेजरों एवं सुरक्षा अधिकारियों की दिनांक १३.०१.२०१० को २.३० बजे जाल सभा गृह मे मीटिंग आयोजित की गयी, इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोैन इन्दौर श्री संजय राणा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव सहित पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्री निवास वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रान्च) अरविन्द तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, तथा सभी नगर पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, शहर व देहात के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रान्च) जितेन्द्रसिह द्वारा बैंको के सुरक्षा सम्बन्धी अत्याधुनिक उपकरणों डिमोस्टे्रशन दिया गया तथा चीफ सिक्यूरिटी आफीसर श्री निगम, स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर द्वारा बैंको मे सुरक्षा के लिए प्रावधान जो आर.बी.आई द्वारा दिये गये है, उनकी जानकारी दी गयी, वर्तमान मे प्रचलित आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर बैको के अन्दर व बाहर उपयोग कर कैसे सुरक्षित बनाया जावे, इसका डिमोस्टे्रशन दिया गया , बैंक के अन्दर व बाहर सुरक्षा के सम्बन्ध मे मनी रेसीटेंन्स हेतु सुझाव मांगे गये ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि वर्तमान मे प्रचलित सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने हेतु पुलिस अधिकारियो व बैंक अधिकारियों को बताया तथा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोैन इन्दौर श्री संजय राणा द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों व बैंक मेनेजरों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा को ओर अधिक मजबूत एवं आपसी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया तथा बैंक मेनेजरों को एक प्रोफार्मा दिया गया है जिसमे जानकारी इकत्रित की जा रही है व सुरक्षा व्यवस्था को प्रत्येक तिमाही को नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारियों द्वारा निरीक्षण किया जावेगा।

पुलिस अधीक्षक इन्दोर ( पूर्व ) श्री मकरन्द देउस्कर द्वारा बैंक की सुरक्षा के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बैंक की सुरक्षा का दायत्व बैंक कर्मियों व पुलिस का संयुक्त रूप से है।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) विनीत कपूर द्वारा किया गया एवं आभार पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी श्रीनिवास वर्मा द्वारा किया गया ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रान्च) अरविन्द तिवारी को नोडल अधिकारी न्युक्त किया गया है जिनका मोबाईल नम्बर ९४२५०-६६९९६ है।

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली के आपराध क्रमांक १४/२०१० धारा ३०२ भा.द.वि। अज्ञात मृतक का छाया चित्र






हत्या करने के मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक १० जनवरी २०१० को १८.१५ बजे दीपक पिता ओमप्रकाश कुशवाह (१६) निवासी ग्राम मुण्डला दोस्तदार की रिपोर्ट पर ग्राम पिवडाय निवासी मलखानसिह , तूफानसिह, ज्वालासिह, करणसिह तथा लक्ष्मीबाई के विरूद्ध धारा ३०२,३०७, ४५२,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर किया था। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १० जनवरी २०१० को १५.३० बजे ओमप्रकाश पिता मांगीलाल कुशवाह (४०) निवासी ग्राम मुण्डला दोस्तदार की उपरोक्त आरोपियो द्वारा फरियादी को मकान की टीन निकालने की बात पर से मारपीट की, व ओमप्रकाश को तलवार से मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस खुडैल द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए ग्राम पिवडाय निवासी आरोपी मलखानसिह पिता करणसिह ठाकुर (२२), ज्वाला उर्फ जालमसिह पिता करणसिह ठाकुर (२०) तथा लक्ष्मीबाई पति करणसिह ठाकुर (४५) को गिरफ्तार कर लिया है, तथा फरार आरोपी करणसिह व तूफानसिह की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

०१ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

१६ आदतन अपराधी एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए १६ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १६ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।