इंदौर पुलिस व्दारा दिनांक १ जनवरी-२०१० से ७-जनवरी-२०१० मनाये जाने वाले सड़क सप्ताह के छठवें दिवस यातायात पार्क में संस्कार मोटर्स विजय नगर के सौजन्य से स्कूली बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गयी । इस प्रतियोगिता में ४० प्रतिषत प्रष्न यातायात नियमों पर आधारित,३० प्रतिषन प्रष्न इंदौर तथा ३० प्रतिषत वस्तुनिष्ठ प्रष्न म.प्र. से सम्बधित होकर इन बच्चों के सामान्य ज्ञान का प्रतियोगी परिक्षण किया गया । जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के स्कूली बच्चों में आयोजित इस प्रतियोगिता में २०० बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया यातायात पार्क में यातायात थाना पष्चिम के थाना प्रभारी श्री आनन्द सोनी एवं यातायात एज्युकेषन विंग के अधिकारी मौजूद थे । आज सांयकाल समय नगर के प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों का पालन कराने की कार्यवाही की गयी । जाल सभागृह में यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा प्रदर्षनी का आयोजन किया जिसमें १४५ स्कूल/कॉलेज स्तर के बच्चों को यातायात नियमों एवं यातायात संकेतों के सम्बन्ध में जानकारी यातायात एज्युकेषन विंग प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. मनोज दीक्षित व्दारा दी गयी । जाल सभागृह में ही आज ÷÷षहरी यातायात समस्या''के अन्तर्गत शहर की बढ़ती आबादी,चर्तुमुखी विकास,वाहनों की असीमित संख्या,आदि एैसी ज्वलन्त समस्याओं पर चिंतन षिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस षिविर में प्रमुख वर्ता डॉ. ओ.पी.भाटिया,डायरेक्टर मालवा इंस्टीट्यूट, इंदौर, यातायात विषेषज्ञ श्री प्रफुल्ल जोषी भोपाल,इस षिविर के मुख्यअतिथि के रूप इंदौर ज्रोन इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय राणा,एवं इंदौर जिले के कलेक्टर श्री राकेष श्रीवास्तव भी उपस्थित होगें, पर्यावरण संरक्षण अनुसंधान एवं विकास केन्द्र इंदौर व्दारा इस षिविर का आयोजन किया जा रहा है।
Wednesday, January 6, 2010
०४ स्थाई, ६४ गिरफ्तारी व १६९ जमानतीय, वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ६४ गिरफ्तारी व १६९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ६४ गिरफ्तारी व १६९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
१० आदतन अपराधी एवं २१ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए १० आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १० ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस हातोद द्वारा दिनांक ०५ जनवरी २०१० को नई आबादी हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही नई आबादी हातोद निवासी दिनेश पिता बगदीराम (५५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस भवरकुआ द्वारा दिनांक ०५ जनवरी २०१० को हिम्मतनगर पालदा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले अजय पिता शिवनारायण (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक ०५ जनवरी २०१० को गफूरखां की बजरिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली सरलाबाई पति रामचन्द्र (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त तीन गिरफ्तार
पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०१० को नवलखा बस स्टेण्ड इन्दौर में सटटे की गतिविधियो मे लिप्त जानकीनगर इन्दौर निवासी मोहन पिता रछपालसिह तथा कांटाफोड जिला देवास निवासी दिनेश पिता राजाराम (४१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस सांवेर द्वारा दिनांक ०५ जनवरी २०१० को ग्राम गुलवर में सटटे की गतिविधियो मे लिप्त यही ग्राम गुलावर सांवेर निवासी रमेश पिता रामचन्द्र कुमावत (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार
पुलिस बाणगगा द्वारा दिनांक ०५ जनवरी २०१० को शिवकण्ठ नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही शिवकण्ठ नगर इन्दौर निवासी रविकुमार पिता कैलाश (१९), तथा कुम्हारखाडी इन्दौर निवासी श्यामलाल पिता बेणीमाधव पटेल (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक एक तलवार बरामद की।
पुलिस हीरानगर द्वारा दिनांक ०५ जनवरी २०१० को मेघदूत नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही मेघदूत नगर इन्दौर निवासी राहुल पिता मोहनलाल यादव (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दिनांक ०५ जनवरी २०१० को नेहरूनगर रोड नं० २ इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी विपिन पिता ताराचन्द्र (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ जनवरी २०१० को ग्राम हरसोला आमरोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम पत्थरनाला निवासी बलराम पिता घासीराम कुर्मी (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Tuesday, January 5, 2010
क्राईम ब्रांच द्वारा, सूटकेस चोर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र, श्री मकरंद देउस्कर द्वारा अपराध शाखा के उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को सूटकेस चुराने वाले गिरोह पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे उन्होने अपराध शाखा के उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया, आर० दीपक पंवार, ओमप्रकाश तिवारी, रज्जाक खान, विजयसिंह तथा मनीष जाट को दिनांक ४.१.१० को थाना संयोगितागंज क्षेत्र में एमवायएच टेम्पो स्टेण्ड से स्कार्पियो गाडी से सूटकेस उड़ाने की घटना की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया था, उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना की जानकारी प्राप्त कर आरोपी के हुलिया व भागने की जानकारी प्राप्त की तथा मुखविर से चर्चा कर करने पर पता चला कि एक मद्रासी जैसे लड़के के हाथ में मेहरून रंग की सूटकेस लेकर संयोगितागंज क्षेत्र में आटो से रेल्वे स्टेशन जाने की फिराक में घूम रहा हैं इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त लड़के को पकड़कर पूछताछ करते उसने अपना नाम मारी मुत्थू पिता कबीर वेल नि० मिल्क कालोनी राज्यनगर श्रीरंगम त्रिचिल्लापल्ली (तमिलनाडू) का होना बताया। सूटकेस के संबंध में पूछने पर स्वयं का होना बताया शंका होने पर सूटकेस चैक करने पर उसमें फरियादी रोहित के.पी. चेरियन के नाम का चैक व दस्तावेज मिला जिस पर मारी मुत्थू से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि वह अपने साथी राजू, कमल, मनी, कृति, आर्य मुरूगन के साथ दिनांक ३.१.१० को उज्जैन आया तथा आर्य मुरूगन को प्लेटफार्म पर सामान की रखवाली के लिये छोड़कर अपने साथी के साथ इंटरसिटी एक्स. से दिनांक ४.१.१० को इन्दौर आया तथा दिन भर घूमकर मौके की तलाश में रहा तथा मौका मिलते ही एमवायएच टैम्पो स्टैण्ड के पास से फरियादी रोहित के.पी. चेरियन की स्कार्पियों से रूपये से भरा सूटकेस चोरी कर चंपत हो गया। सूटकेस से रूपये निकालकर उसके उक्त साथीगण अपने पास रख लिये तथा सूटकेस मारी मुत्थू को देकर उज्जैन स्टेशन पर मिलने का कहकर अलग अलग हो गये। आरोपी मारी मुत्थू से अभी तक ब्रीफकेस, चैक बुक-१०० चैक की, विभिन्न बैंकों की ९ चैक बुक, नगदी ३३०० रूपये, पासपोर्ट, पेनकार्ड, स्कार्पियों के रजिस्टे्रशन कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किये गये हैं। उसके अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही हैं।
Labels:
गिरफ्तारी
अशोक कुमायू की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर विट्टू सहगल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रावजीबाजार राजेश बघेल व उनकी टीम द्वारा अशोक कुमायू की हत्या करने वाले दो आरोपियो को हिरासत मे ले लिया है, तथा घटना मे उपयुक्त एक पिस्टल व दो कारतूस तथा ३१५ बोर का एक देशी कट्टा एक खाली खोखा आरोपी गोलू उर्फ मोहित के कब्जे से बरामद किया गया, तथा आरोपी अजय उर्फ नानू पंडित के कब्जे से एक पल्सर मोटर सायकल एमपी ०९एमजी/४४४३ बरामद की गई।
दिनांक २/१/२०१० को थाना रावजीबाजार के क्षैत्र गाडी अड्डा मुराई मोहल्ला मे अपनी आस्था पान दुकान पर बैठे अशोक कुमायू की दिन के करीब ४ बजे पिस्टल से गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसके भाई भीम कुमायू ने थाने पर रिपोर्ट लिखाई थी कि उसका एवं उसके भाईयो का रमेश टोकनीवाला व उसके लडके राहुल से पुराना विवाद है, उसी विवाद के कारण रमेश टोकनीवाला की पत्नी शोभाबाई ने षड़यंत्र रचकर अजय उर्फ नानू पंडित निवासी मालीपुरा व एक अन्य व्यक्ति जो जबलपुर का है के द्वारा अशोक कुमायू की हत्या कराई है, हत्या करते समय पल्सर मोटर सायकल देशी कट्टा व पिस्टल का उपयोग किया गया। आरोपीगणो के विरूद्ध थाना रावजीबाजार पर धारा ३०७.३०२.१२०बी. ३४ भादवि के तहत कार्यवाही की गई।
आज दिनांक ५ जनवरी २०१० को आरोपीगणो की तलाश करते रेल्वे स्टेशन के पास मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी नानू उर्फ अजय व उसका साथी साउथ तुकोगंज नोबल हास्पीटल की गली मे खडे है इस सूचना पर थाना प्रभारी रावजीबाजार राजेशसिह बघेल, उप निरीक्षक सी.एल.कटाारे, प्रधान आरक्षक लाखनसिह, आरक्षक दीपक थापा, उदयभान, अमरसिह, के साथ घेराबन्दी कर पकडा पूछताछ मे आरोपी गोलू उर्फ मोहित श्रीवास पिता संतोष (२०) निवासी छोटी ओमती थाना बेलबाग जबलपुर का होना बताया तथा अजय उर्फ नानू पंडित पिता महेन्द्र गिरी (२३) निवासी मालीपुरा इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ पर दोनो आरोपियो ने घटना घटित करना कबूल किया तथा घटना मे उपयुक्त एक पिस्टल व दो कारतूस तथा ३१५ बोर का एक देशी कट्टा एक खाली खोखा आरोपी गोलू उर्फ मोहित के कब्जे से बरामद किया गया, तथा आरोपी अजय उर्फ नानू पंडित के कब्जे से एक पल्सर मोटर सायकल एमपी ०९एमजी/४४४३ बरामद की गई प्रकरण में आरोपिया शोभाबाई की तलाश जारी है, आरोपी गोलू उर्फ मोहित के विरूद्ध जबलपुर के विभिन्न थानो के कई अपराधिक मामले पंजीबद्ध है जिसकी जानकारी मंगाई जा रही है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह-२०१०
इंदौर पुलिस व्दारा दिनांक १ जनवरी-२०१० से ७-जनवरी-२०१० मनाये जाने वाले सड़क सप्ताह के पॉचवे दिवस यातायात परिसर में आयषर मोटर्स,क्षेत्रिय परिवहन विभाग,तथा यातायात विभाग की संयुक्त टीम व्दारा प्रषिक्षण केम्प आयोजित किया गया । इस प्रषिक्षण केम्प में आयषर मोटर्स के कस्टमर सर्विस के प्रषान्त एवं उनके सहयोगियों व्दारा प्रषिक्षण दिया गया । इस प्रषिक्षण षिविर में ५१ की संख्या में टाटा मैजिक एवं सिटीवेन वाहन उपस्थित थे । सभी चालकों को सेफ ड्रायविंग कोर्स की जानकारी फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम दी गयी । इसके साथ ही साथ ही वाहन चलाते समय रखनी वाली सावधानी,वाहन के मेन्टनेंस के सम्बन्धी सभी प्राथमिक जानकारी,तथा रोड साईन के सम्बन्ध में जानकारी दी,यातायात विभाग तथा क्षेत्रिय परिवहन विभाग के अधिकारियों व्दारा यातायात नियमों की जानकारी तथा वाहन के रख-रखाव सम्बन्धी मो.व्ही.एक्ट के अन्तर्गत प्रावधानों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । इस प्रषिक्षण षिविर में आर.टी.ओ.श्री डी.के.जैन,थाना प्रभारी एच.के.कन्हौआ,एवं परिवहन विभाग के सहयोगी दल उपस्थित रहा ।
महू नाका तथा भॅवरकुॅआ पर वाहनों का परिक्षण केम्प का आयोजन किया गया जिसमें वाहनों की नम्बर प्लेट तथा हेड लाईट की चकाचौंध कम करने हेतु हेड लाईट पर काली पट्टी लगाये जाने की कार्यवाही की गयी महू नाके पर सउनि.एस.एस.ओसाल व्दारा ९७ वाहनों पर तथा भॅवरकुॅआ चौराहे पर सउनि केषकर व्दारा ७० वाहनों पर यह कार्यवाही की गयी ।
रीगल चौक पर सउनि. अनसिंह भाबर तथा जी.पी.पाण्डे व्दारा वाहन चालकों को यातायात से सम्बधित साहित्य वितरण,तथा नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के सम्बन्ध में समझाईष दी गयी इसी प्रकार की कार्यवाही विजय नगर चौराहे पर सउनि.अनिल तिवारी व्दारा की गयी ।
जाल सभा गृह में यातायात एज्युकेषन विंग व्दारा प्रदर्षनी के माध्यम से यातायात षिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।
Labels:
यातायात
०४ स्थाई, १२० गिरफ्तारी व १८३ जमानतीय, वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, १२० गिरफ्तारी व १८३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, १२० गिरफ्तारी व १८३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
०६ आदतन अपराधी एवं २९ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०१० को मधुवाला ढाबा के पास ग्राम नरवल इन्दौर से अवैध रूप से बीयर बेचते हुए सांवेर निवासी तेजसिह पिता बहादुरसिह (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५ बाटल बीयर बरामद की है।
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०१० को बॉडी मोहल्ला राऊ राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली राजीबाई पति मदनलाल (४५), तथा नेहरूनगर राऊ निवासी सुमनबाई पति बाबूलाल (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५-५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुआ/सट्टा खेलते हुए ६ जुऑरी गिरफ्तार
पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०१० को जगदीशपुरी कालोनी मेन रोड इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रवि, महेश,रीतेश, पप्पू, तथा राजेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।
पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०१० को आर एन टी मार्ग दवाबाजार इन्दौर में सटटे की गतिविधियो मे लिप्त यही संविदनगर इन्दौर निवासी नरेन्द्र जैन पिता बद्रीचन्द्र जैन (४१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार १०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार
पुलिस बाणगगा द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०१० को भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही भागीरथपुरा निवासी दिनेश पिता लक्ष्मण राव (२९), तथा कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर निवासी प्रमोद पिता रामनरेश (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू व एक खुखरी बरामद किया।
पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०१० को राजकुमार नगर धार रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ४१० चन्दननगर इन्दौर निवासी शब्बीर पिता अब्दुल जब्बार (३४), तथा जगदीशपुरी कालोनी इन्दौर निवासी दीपक पिता राजकुमार (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा व एक गुप्ती बरामद की।
पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०४ जनवरी २०१० को जमजम चौराहा खजराना इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही गांधीधाम खजराना इन्दौर निवासी तोकिन पिता सादिक मोलाना (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Monday, January 4, 2010
सड़क सुरक्षा सप्ताह-२०१०
इंदौर पुलिस व्दारा दिनांक १ जनवरी-२०१० से ७-जनवरी-२०१० मनाये जाने वाले सड़क सप्ताह के चौथे दिवस यातायात पार्क में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में नगर के प्रमुख ४० स्कूलों से १६० बच्चों ने जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के रूप में ंभाग लिया। यातायात नियमों पर आधारित इस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप के लिये विषय ÷÷ शहर के लोग शहर का यातायात सुधारना चाहते है'' तथा सीनियर ग्रुप के लिये विषय ÷÷यातायात षिक्षा अनिवार्य करना ही सड़क सुरक्षा की ग्यारन्टी÷÷ रखा गया था । प्रतियोगिता स्थल पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री प्रदीप सिंह चौहान,थाना प्रभारी पूर्वी/पष्चिमी एच.के.कन्हौआ,तथा श्री आनन्द सोनी,सउनि. अनसिंह भावर,एज्युकेषन विंग प्र.आर.राजेन्द्र मनिया,आर.दीपेन्द्र,आर.रंजीत सहित यातायात अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक स्टेडी सेन्टर श्री कैलाष शर्मा,उनके सहायक मेडम रूपिन्दर कौर,तथा मेडम आरती जादौन,थी । इस अवसर पर श्री भरत ओझा,नगरसुरक्षा समिति के प्रवक्ता अमरजीत सिंह सूदन भी उपस्थित थे । सीनियरग्रुप में पक्ष में कुमारी धारणा ईरानी,तीरथबाई कलाचन्द हा.से.स्कूल,विपक्ष में कुमारी प्रज्वी डूॅगरवाल एवं जूनियरग्रुप में पक्ष में कुमारी पूजा नायक न्यु गोल्डन स्कूल,विपक्ष में कुमारी खषबू जसवानी क्रिष्चयन एमीनेंट स्कूल के बच्चों व्दारा सर्वश्रेष्ठ बेबाक ढंग से प्रस्तुती दी । फिल्म प्रदर्षन भॅवरकुॅआ चौराहे पर रखा जाकर वाहन चालकों एवं पदयात्रियों को यातायात नियमों की षिक्षा एज्युकेषन विंग व्दारा प्रदान की गयी ।
यातायात परिसर में आयषर मोटर्स,क्षेत्रिय परिवहन विभाग,तथा यातायात विभाग की संयुक्त टीम व्दारा नगर के यात्री वाहन चालक जिसमें आटोरिक्षा,सिटीबस,नगरसेवा,सिटीवेन के यात्री वाहन चालकों का प्रषिक्षण केम्प आयोजित किया गया । इस प्रषिक्षण केम्प में आयषर मोटर्स के कस्टमर सर्विस के हेड श्री नन्दकुमार एवं उनके सहयोगियों व्दारा ३० की संख्या में उपस्थित यात्री वाहन चालकों को सेफ ड्रायविंग कोर्स सम्बन्धी जानकारी फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम प्रस्तुत की इसके साथ ही साथ ही वाहन चलाते समय रखनी वाली सावधानी,वाहन के मेन्टनेंस के सम्बन्धी सभी प्राथमिक जानकारी,तथा रोड साईन के सम्बन्ध में जानकारी दी,यातायात विभाग तथा क्षेत्रिय परिवहन विभाग के अधिकारियों व्दारा यातायात नियमों की जानकारी तथा वाहन के रख-रखाव सम्बन्धी मो.व्ही.एक्ट के अन्तर्गत प्रावधानों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । इस प्रषिक्षण षिविर में उप पुलिस अधीक्षक अधीक्षक प्रदीप चौहान,आर.टी.ओ.श्री डी.के.जैन,थाना प्रभारी एच.के.कन्हौआ,एवं परिवहन विभाग के सहयोगी दल उपस्थित रहा ।
महू नाका तथा भॅवरकुॅआ पर वाहनों का परिक्षण केम्प का आयोजन किया गया जिसमें वाहनों की नम्बर प्लेट तथा हेड लाईट की चकाचौंध कम करने हेतु हेड लाईट पर काली पट्टी लगाये जाने की कार्यवाही की गयी महू नाके पर सउनि.एस.पी.तिवारी व्दारा ५२ वाहनों पर तथा भॅवरकुॅआ चौराहे पर सउनि.बी.डी.ठाकरे व्दारा ९० वाहनों पर यह कार्यवाही की गयी ।
Labels:
यातायात
विंध्या इंस्टिट्यूट में स्टे्रेस मैनेजमेंट व्दारा आयोजित तीन दिवसीय तनाव मुक्ति कार्यषाला का समापन हुआ
इंदौर : लगातार तीन दिवसों से चल रहे इस तनाव मुक्ति षिविर में प्रतिदिन ४०-५० की संख्या में शहर के थाना बल एवं यातायात बल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने इस कार्यषाला में उपस्थित होकर तनाव मुक्ति के गुर सिखे । आज इस षिविर में एल.आय.सी. के श्री के.के.मिश्रा व्दारा आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से बेहतरीन प्रस्तुती करते हुए उपस्थित सभी पुलिस बल के कर्मचारियों/अधिकारियों के साथ विंध्या इंस्टिट्यूट के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों काफी प्रसन्नचित किया । इस अवसर पर यातायात उप अधीक्षक पूर्वी श्री प्रदीप चौहान,थाना प्रभारी पष्चिम क्षेत्र श्री आनन्द सोनी,उपनिरीक्षक डॉ. मनोज दीक्षित सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे । आयोजक संस्था विंध्य इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉ.टी.एस.सिंघटवाडिया व्दारा आभार प्रदर्षन किया गया ।
Labels:
यातायात
किसानो के कुंओं से विधुत मोटरें चुराने वाले तीन गिरफ्तार
पुलिस खुड़ेल द्वारा दिनांक ०३ जनवरी २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ओ.पी मिश्रा व उनके अधीनस्थ कर्मचारियों सहा.उप निरी. के. एस गहलोत, प्रधान आर. अनरूद्धसिह , कमलसिह चौहान तथा आर. दिलीप व रामचन्द्र पटेल द्वारा ग्राम देवगुराड़िया मे चोरी की बिधुत मोटरे बेचने की फिराक मे घूम रहे सुनील पिता राधेश्याम यादव निवासी ग्राम बिहाड़िया, रूपसिह पिता छगन भील निवासी ग्राम तिल्लोैरखुर्द तथा नीरज पिता रामप्रसाद निवासी ग्राम बिहाड़िया को पकड़ा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५० हजार रूपये कीमत की चोरी की गयी ०८ विधुत मोटरें बरामद की है।
पुलिस खुड़ेल द्वारा तीनो आरोपियो से की गई पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त विधुत मोटरें इनके द्वारा ग्राम विहाडिया तथा ग्राम तिल्लोैरखुर्द के किसानो के कुओं पर लगी हुई थी,जो इन्होने चुरा ली थी। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो से पूछताछ की जा रही है अभी इनसे चोरी की वारदातों का खुलासा होने की सम्भावना है।
Labels:
गिरफ्तारी
०८ स्थाई, ८७ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय, वारन्ट तामील
न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०८ स्थाई, ८७ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०८ स्थाई, ८७ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
०५ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०५ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०५ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक दिनांक ०३ जनवरी २०१० को ग्राम फंफूद मानपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम फफूंद निवासी मुरारीलाल पिता बंशीलाल (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक दिनांक ०३ जनवरी २०१० को गौरीनगर टैम्पो स्टेण्ड के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर निवासी नरेश पिता मनोहरलाल यादव (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक दिनांक ०३ जनवरी २०१० को चमार मोहल्ला हातोद में अवैध रूप से शराब बेचते हुए के रहने वाले गब्बर पिता भोला (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
Subscribe to:
Posts (Atom)