Thursday, December 24, 2009

प्रोफेसर अमृता पंचोली के अन्धेंकत्ल की घटना मे प्रयुक्त चाकू आरोपी अनिल पटेल से बरामद

दिनांक १७-१८ दिसम्बर २००९ की मध्य रात्री में आईआईएम परिसर स्थित मकान न० ३२ बी में प्रोफेसर अमृता पंचोली की हत्या करने वाले आरोपी अनिल पटेल पिता रामचन्द्र पटेल (३०) जाति खाती, निवासी ३४ ए बृजबिहार कालोनी अन्नपूर्णा रोड इन्दौर की निशादेही पर पुलिस द्वारा घटना मे प्रयुक्त चाकू स्थित आईआईएम परिसर से बरामद कर लिया है तथा आरोपी से बरामद हुए मृतिका के जेबरात, घड़ी, मोबाइल फोन आदि की शिनाख्त, मृतिका प्रोफेसर अमृता पंचोली के माता पिता से कराई गयी, उन्होने उक्त जेबरात मृतिका प्रोफेसर अमृता पंचोली के ही बताये।

अफीम सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा दिनांक २४ दिसम्बर २००९ को ००.१५ बजे सुरेन्द्रसिह पिता देवीसिंह पंवार (२२) तथा मुन्नबर पिता मेहमूद खान (३०) निवासी १३० साउथ तोडा इन्दौर के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दिनांक २३ दिसम्बर २००९ के २१.१५ बजें हकीमुउद्धीन बोहरा की दुकान के बाहर ५३ जवाहर मार्ग इन्दौर से उपरोक्त दोनो आरोपियो को अफीम बेचते हुए पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४०-२४० ग्राम अफीम की दो शीशियों में भरी हुई ४८० ग्राम अफीम बरामद की हैं, बरामद की गई अफीम की कीमत ३० हजार रूपये बताई गई है। पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा दोनो आरोपी सुरेन्द्रसिह पिता देवीसिंह पंवार (२२) तथा मुन्नबर पिता मेहमूद खान (३०) निवासी १३० साउथ तोडा इन्दौर के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्जकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।


०२ स्थाई, ५० गिरफ्तारी व १६० जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई ५० गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ान्तर्गत ०२ स्थाई ५० गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

०२ आदतन अपराधी एवं दो संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०२ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा दो संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०२ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले दो संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा वाहनो को चेक कर १६७ वाहनो के चालान बनाये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत १६७ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की गई, जिसके तहत १६७ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक २३ दिसम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए दो बदमाशो को अबैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २००९ को मालवीयनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही मालवीयनगर इन्दौर निवासी सोनू पिता पारसमल (२५) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २००९ को रूचि सोया फैक्ट्री के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले खारचा बाणगंगा इन्दौर निवासी पे्रमलाल पिता बद्रीलाल ठाकुर (२३) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुआ खेलते हुए १० जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवीयनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अंकित, गोलू, हेमन्त, चेतन, तथा प्रीतमलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चार हजार ९८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बापूगांधी नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले वारिस, शादाब, नासिर, याकूब, तथा वाहिद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ९७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, December 23, 2009

चाकू अडाकर लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक २३ दिसम्बर २००९ के ००.१५ बजे अंकित पिता मुकेश यादव (२५) निवासी ३९२/१७ नन्दानगर इन्दौर की रिपोर्ट पर स्कूटी क्रमाक एमपी-०९/एलई/ ४८१३ पर सवार दो अज्ञात लडको के विरूद्ध धारा ३०२ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ के २२.१० बजे फरियादी अंकित यादव अपने दोस्त इन्द्राज पिता खेदसिह (१८) निवासी नन्दानगर इन्दौर के साथ जा रहा था उसी समय उपरोक्त स्कूटी पर सवार दो अज्ञात लडको ने उनको रोककर मोबाइल व पर्स छीनने का प्रयास किया, विरोध करने पर चाकू से मारपीट की और एक एलजी कम्पनी का मोबाइल फोन, व पर्स छीन कर भाग गये। पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए उपरौक्त स्कूटी क्रमाक एमपी-०९/एलई/ ४८१३ पर सवार सूरज पिता मदनलाल सालवी निवासी मेघदूतनगर इन्दौर, तथा राजा पिता नरेश कुमार निवासी नन्दानगर इन्दौर को गिरफ्तार कर इनके द्वारा छीना गया पर्स व एल जी कम्पनी का मोबाइल फोन पुलिस परदेशीपुरा द्वारा बरामद कर लिया है। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०१ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व ११६१ जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई ४७ गिरफ्तारी व १६१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ान्तर्गत ०१ स्थाई ४७ गिरफ्तारी व १६१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।



०४ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा वाहनो को चेक कर १३४ वाहनो के चालान बनाये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत १३४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द जैन, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की गई, जिसके तहत १३४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित आठ बदमाश गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए आठ बदमाशो को अबैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस रावजीवाजार द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को मोतीतपेला इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले भागीरथपुरा इन्दौर के रहने वाले पिन्टू पिता बाबूसिह (२४) , राहुल पिता परमानन्द (२२) तथा माचल मनोज पिता मांगीलाल यादव (२४) को पकडा तथा पुलिस इनके कब्जे से एक पिस्टल चार कारतूस तथा एक-एक चाकू बरामद किया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को शुक्ला नरसिह होम के सामने छावनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले समतानगर इन्दौर के रहने वाले विश्णु उर्फ बमबम (२९) तथा माचल निवासी कपिल पिता तेजकरण कुशवाह (२३) को पकडा तथा पुलिस इनके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को तिवारी मार्ग इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले सूर्यदेवनगर इन्दौर के रहने वाले नारायण पिता देवीलाल (२१) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक सन्तूर बरामद किया। पुलिस बड़गोंदा द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को ग्राम गवली पलासिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले न्यू गुराड़िया के रहने वाले रमेश पिता शंकरलाल (२५) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को ग्राम तकीपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले आशाराम पिता लंगड़ाजी (३३) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।



अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहीरखेड़ी इन्दौर से अबैध शराब सहित यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता गजानन्द (२०) तथा सनम पिता मांगीलाल (१९) को पकडा तथा पुलिस इनके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस बांएागगा द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भवानीनगर इन्दौर से अबैध शराब सहित यही के रहने वाले रमेश पिता भगवानसिह (२५) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुआ व सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त आठ गिरफ्तार

पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विनय पैलेश इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले नासिर , इमरान , सईद तथा आसिफ को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सुमठा से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले खेमचन्द तथा मोहनलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिश्रा वाला रोड चन्दननगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले जाकिर पिता मोहम्मद यूशुफ (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस पढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कड़ावघाट इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त टाटपट्टी बाखल इन्दोर निवासी अब्दुल रहीस पिता अब्दुल वहाव (४१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ व ४ क सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, December 22, 2009

आईआईएम मे हुई प्रोफेसर की हत्या का पर्दाफॉश,

इन्दौर-दिनांक १७-१८ दिसम्बर २००९ की मध्य रात्री को आईआईएम परिसर में प्रोफेसर अमृता पंचोली के अन्धें कत्ल की घटना का पर्दाफॉश कर दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। दिनांक १७-१८ दिसम्बर २००९ की मध्य रात्री में आईआईएम परिसर स्थित मकान न० ३२ बी में प्रोफेसर अमृता पंचोली की रक्त रंजित लाश पाई गई थी, घटना के सम्बध मे घरेलू नौकरानी श्रीमती शारदाबाई द्वारा रिपोर्ट लिखाने पर थाना किशनगंज में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई। आईआईएम परिसर में उपरोक्त गम्भीर घटना घटित होने पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो श्री संजय राणा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर, श्री विपिन माहेश्वरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ उप महानिरीक्षक इन्दौर, श्री डी.श्रीनिवास वर्मा पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश विवेचना हेतु दिये गये, तथा उपरोक्त अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिये श्री डी. निवास वर्मा पुलिस अधीक्षक (पश्चिम ) के नेतृत्व मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ला, अरविन्द्र तिवारी, एसडीओपी मनीष खत्री, एवं अपराध शाखा , किशनगंज, व महू थाने की एक समर्पित टीम तैयार की गई, घटना के सम्बध मे पतारसी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा १० हजार रूपये के पुरूष्कार की घोषणा की गई, घटना स्थल का निरीक्षण एफएसएल के प्रभारी एव ज्येष्ट वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. श्री सुधीर शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया जाकर घटना स्थल पर अविलम्ब पहुॅच कर घटना स्थल को सुरक्षित कर उत्तम तरीके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये, मृतिका के उदयपुर व जयपुर के सम्बध में जॉच हेतु डीएसपी क्राईम श्री जितेन्द्रसिह के नेतृत्व मे एक दल भेजा गया। विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतिका के दो मोबाइल फोन सोनी एरिक्शन, नौकिया, कम्पनी के तथा एटीएम कार्ड, जेवरात, व लेडिज हाथ घडी एवं नगदी रूपये भी लूटे गये है तत्पश्चात प्रकरण मे धारा ३९४.३९७. भादवि बढाई गई, उपरोक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य जानकारी मे आया था कि मृतिका अमृता पंचोली जो कि अकेली रहती थी उनकी प्रायवेट अल्टो कार मे साफ-सफाई या अन्य कार्य तथा बाजार खरीदी करने के लिये जाते समय आईआईएम के ड्रायवर अनिल पटेल को साथ ले जाती थी, एवं घटना के दूसरे दिन सुबह मृतिका के माता-पिता व परिवारजन राजस्थान से आने वाले थे, उनको रिसीव करने हेतु अल्टो कार को ले जाना था, इसलिये उसकी साफ-सफाई कराने एवं स्टेपनी जुडवाने हेतु ड्रायवर अनिल पटेल को मृतिका द्वारा भेजा गया था इसके पश्चात्‌ दिनांक १७ दिसम्बर २००९ को शाम करीब ६ बजे से ८ बजे के बीच मृतिका अमृता पंचोली के घर व घटना स्थल के आस-पास ड्रायवर अनिल पटेल को टहलते हुए देखा गया था एवं आईआईएम से बाहर जाने वाली बसो से ड्रायवर अनिल पटेल का परिसर से बाहर जाना नही पाया गया, इस आधार पर अनिल पटेल की पूर्व मे थाना सेन्ट्रल कोतवाली इन्दौर मे मोटर सायकल चोरी का अपराधिक रिकार्ड होने से अनिल पटेल को संदिग्ध होना पाया जाने से अनिल पटेल से पूछताछ की गई, जो पूर्व में ना नुकुर किया, किन्तु उसके विरूद्ध पाये गये तथ्यो को बताने पर अनिल पटेल ने प्रोफेसर अमृता पंचोली की चाकू से हत्या करना एवं दो मोबाइल फोन, जेवरात,एटीएम कार्ड,नगदी, लूटना कबूल किया। आरोपी अनिल पटेल को गिरफ्तार किया गया, आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना के समय आरोपी द्वारा पहिने खून अलूदा कपडे तथा लूटा गया मश्रुका जिनमे दो मोबाईल फोन, सोनी एरिक्शन तथा नौकिया कम्पनी के, एवं मृतिका का एटीएम कार्ड, जेवरात, लेडिज हाथ घडी एवं नगदी ४६० रूपये जप्त किये गये एवं मश्रुका खुर्द-बुर्द करने तथा अपराधिक षड़यंत्र करने वाले आरोपी भावेश सोनी को धारा ३०२१.२०१.१२०बी. ४१४ भादवि के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनिल पटेल से की गई पूछताछ मे बताया कि दिनांक १५ दिसम्बर २००९ को मृतिका अमृता पंचोली द्वारा आईआईएम के ड्रायवर अनिल पटेल को उनकी अल्टो कार की स्टेपनी पंचर जुडवाने के लिये दी थी, जिसे वापस लाने के लिये दिनांक १७ दिसम्बर २००९ को अनिल पटेल को कार की चॉबी देकर भेजा था, तब अनिल पटेल द्वारा स्टेपनी को मोटर सायकल पर ले जाकर आईआईएम परिसर के गेट नम्बर १ के बाहर पंचर जुडवाई और वापस स्टेपनी कार मे रख दी, चूॅकि मृतिका के साथ बाजार जाने के दौरान अनिल पटेल को कार मे घर की चॉबी रखी जाने की जानकारी थी, इसी दौरान अनिल पटेल के दिमाग मे लालच आया, इसलिये कार के अन्दर मृतिका के घर की रखी हुई चॉबी उठा ली और मृतिका के घर जाकर घर का ताला खोलकर अन्दर जाकर पीछे के दरवाजे की चटकनी खोल दी और पर्दा लगा दिया इसके बाद पुनः मृतिका के मकान को लॉक कर चॉबी वापस कार मे रखकर, कार लॉक कर कार की चॉबी मृतिका को कार्यालय में देकर चला गया, आरोपी अनिल को इस बात की भी जानकारी थी कि मृतिका कार्यालय से अक्सर लेट आती है इस लिये आरोपी शाम को मृतिका के घर के आस-पास ही घूमता रहा और जब शाम ७.३० बजे अंतिम बस व सभी कर्मचारी चले गये तब आरोपी अनिल पटेल मृतिका के घर में पीछे के दरवाजे से घुसकर चटकनी अन्दर से बन्द कर छत पर सीढियो के पास छुपकर बैठ गया, आरोपी मृतिका के वापस आकर सोने का इंतजार करता रहा तब रात करीब १२ बजे जब मृतिका सो गई तब आरोपी अनिल पटेल द्वारा मृतिका को धमकाया, एवं एटीएम व उसके कोड नम्बर के सम्बध मे पूछा मृतिका द्वारा विरोध करने व चिल्लाने पर चाकू से मारपीट कर हत्या कर दी, व मृतिका के दो मोबाइल फोन सोनी एरिक्शन व नौकिया कम्पनी के जेवरात, नगदी, व एटीएम कार्ड लूट लिया, आरोपी अनिल पटेल सुबह ५.३० बजे तक मृतिका के घर मे रहा, व उसके बाद पिछले दरवाजे से निकल कर चला गया, इसके बाद दोस्त भावेश सोनी के साथ मिलकर स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर के अन्नपूर्णा व सपना संगीता रोड स्थित एटीएम से नगदी रूपये निकालने का असफल प्रयास किया। गिरफ्तार शुदा आरोपीगण १- अनिल पटेल पिता रामचन्द्र पटेल (३०) जाति खाती, निवासी ३४ ए बृजबिहार कालोनी अन्नपूर्णा रोड इन्दौर हाल ड्रायवर आईआईएम इन्दौर, २- भावेश पिता अनौखीलाल सोनी (१९) निवासी २०७ बृजबिहार कालोनी अन्नपूर्णा रोड इन्दौर ,गिरफ्तार शुदा आरोपीगणो का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया जा रहा है और बारीकी से पूछताछ की जावेगी। आरोपी अनिल पटेल ने घटना के समय जो कपडे (पेन्ट,शर्ट,मोजे, आदि) पहिन रखे थे, उन्हे धो दिया था, किन्तु ज्येष्ट वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा द्वारा आरोपी के कपडो मे रक्त का वैन्जिडीन टेस्ट किया गया, जो धनात्मक पाया गया है । उपरोक्त अन्धेकत्ल का पर्दाफॉश कर आरोपियो को गिरफ्तार करने एवं लूटा गया माल-मश्रुका बरामद करने में थाना प्रभारी महू, दौलतसिह गुर्जर, थाना प्रभारी किशनगंज रघुप्रसाद, निरीक्षक क्राईम ब्रान्च एस.एस. यादव, उपनिरीक्षक मनीषराजसिह भदौरिया,दलसिह परमार, अनिल यादव, सी.बी.चड़ार एवं दिपिका शिन्दे, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, मेहताबसिह, मनोहर बडोदिया, आदेश, पन्नालाल, आरक्षक इफ्‌त्खार, योगेश रधुवंशी, ओंमप्रकाश तिवारी, दीपकपंवार, रज्जाक खान, विजयसिह, आर्दश दिक्षित एवं अनिल अहिरवार,मनीष जाट की सराहनीय भूमिका रही है, जिन्हे पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई।

०३ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई ४४ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई ४४ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

०३ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा वाहनो को चेक कर १४९ वाहनो के चालान बनाये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत १४९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की गई, जिसके तहत १४९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए एक बदमाश को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को पंचम की फैल इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेश पिता मनोहरलाल जायसवाल (४०) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुराई मोहल्ला इन्दौर से अबैध शराब सहित यही मुराई मोहल्ला इन्दौर निवासी नन्दू पिता प्यारेलाल (४२) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम राऊखेड़ी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए रघुवंशी कालोनी मांगलिया निवासी अखलेश पिता मांगीलाल (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम असरावदखुर्द से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले गोकुल पिता लक्ष्मण (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०४ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।