Tuesday, December 15, 2009

गांजा ले जाते हुए युवक गिरफ्तार,

पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक १३ दिसम्बर २००९ को तीन पत्थर तिल्लौर खुर्द निवासी रतनसिह पिता नानसिह बारेला (२०) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक १३ दिसम्बर २००९ के १३.३० बजे ग्राम तीन पत्थर तिल्लौर खुर्द में तालाब की पाल के पास से गांजा ले जाते हुए यही ग्राम तीन पत्थर तिल्लौर खुर्द निवासी रतनसिह पिता नानसिह बारेला (२०) को पकडा तथा तलाशी लेने पर इसके कब्जे से ८ हजार रूपये कीमत का चार किलो १०० ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस खुडैल द्वारा आरोपी रतनसिह के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर इसको गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

२६ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २६ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २६ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

०३ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

दहेज के लियें प्रताडित करने पर ०६ के विरूद्ध प्रकरण

पुलिस महू द्वारा दिनांक १४ दिसम्बर २००९ के १६.४५ बजे श्रीमती माला पति ब्रजकिशोर वर्मा (२२) निवासी बंगला नम्बर १२७ सिमरोल रोड महू की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले सूरजपाल वर्मा , नन्दकिशोर वर्मा, नेहा पुत्री नन्दकिशोर वर्मा, राधा पति नन्दकिशोर वर्मा, राखी पुत्री सूरजपाल वर्मा तथा रेखा के विरूद्ध धारा ४९८ए.३२३.३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त आरोपीगण दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट करते रहते है। पुलिस महू द्वारा सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

प्रताडना से दुःखी होकर फॉसी लगाकर आत्महत्या,एक के विरूद्ध प्रकरण

पुलिस थाना ऐरोड्रम क्षैत्रान्तर्गत दिनांक २५ सितम्बर २००९ को १६ बजे स्कीम नं० ५१ इन्दौर निवासी पलक पुत्री विनोद ने अपने घर में फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा मर्ग कायम कर जॉच की गई तो यह ज्ञात हुआ कि संगमनगर इन्दौर निवासी सागर पिता लक्ष्मीनारायण पलक को ब्लेकमैलिंग करता रहता था, जिससे दुःखी होकर उसने फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा की गई जॉच मे आरोपी सागर को दोषी पाये जाने पर इसके विरूद्ध धारा ३०६.भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार,

पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २००९ को बक्षीबाग इन्दौर से अवैध शराब ले जाते हुए यही ६२ बक्षीबाग इन्दौर के रहने वाले कालू पिता भैरूलाल (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २००९ को मच्छीबाजार चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते हुए यही के रहने वाले किशोर पिता राजू कोशल (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 14, 2009

दिनांक १५-१२-२००९ को मतगणना हेतु नेहरू स्टेडियम में यातायात के लिये विषेष प्रबन्ध एवं पार्किग व्यवस्था

पार्किग व्यवस्था :-१- वरिष्ठ पुलिस एवं प्रषासनिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किग रेसीडेन्सी की बाउण्ड्रीवॉल के किनारे रखी गयी है । २- प्रेस वाहनों की पार्किग स्टेट बैंक ग्राउण्ड में रखी गयी है। एैसे सभी वाहन गेट नम्बर १ से प्रवेष कर पार्किग स्थल पर पहुॅचेगे। ३- निर्वाचन एजेन्ट,वार्ड प्रत्याषियों एवं उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किग जीमखाना ग्राउण्ड पर रखी गयी है । जो व्हाईट चर्च से मेडिकल होस्टल टी होकर जीमखाना मैदान अपने वाहन पार्क कर नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर ३ ए.बी.रोड़ एवं गेट नम्बर-५ जीमखना से मतगणना स्थल में प्रवेष कर सकेगें । ४- मतगणना में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ं के वाहनों की पार्किग जी.पी.ओ. रावण दहन ग्राउण्ड मे ंरखी गयी है । एैसे सभी वाहनों कोजी.पी.ओ.चौराहा आकर अपने वाहन इस स्थान पर पार्क करने के बाद पैदल ही मुख्य गेट(मुष्ताक अली गेट) से होकर मतगणना स्थल पर जाने दिया जावेगा ।
मार्ग परिवर्तन व्यवस्था :-१- मतगणना के समय कोई भी व्यक्ति एवं वाहन जीपीओ या स्टेट बैंक टी से स्टेडियम के सामने कलेक्टर बंगला होकर रेडियों कॉलोनी की ओर नही जा सकेगा । २- इसी प्रकार रेंडियों कॉलोनी से जीपीओ एवं स्टेट बैंक टी की ओर वाहन स्टेडियम के सामने होकर नही जाने दिया जावेगा, एैसे वाहन व्हाईट चर्च से मेडिकल होस्टल टी होकर आवागमन कर सकेगें । ३- मतगणना स्थल पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता के लगातार आवागमन के कारण व्हाईट चर्च से लेकर जीपीओ एवं इन्दिरागॉधी प्रतिमा के बीच ए.बी.रोड़ का सामान्य यातायात भी आवष्यकता पड़ने पर कुछ समय तक अस्थाई परिवर्तित किये जाने की व्यवस्था की गयी है । परिवर्तित यातायात व्हाईट चर्च से आजाद नगर होते हुए नौलखा चौराहे से आवागमन करेगा ।उपरोक्त प्रतिबंध अस्थाई रूप से वाहनों पर प्रतिबंध मतगणना चलने तक जारी रखा जावेगा, मतगणना समाप्ति के बाद से यथावत पूर्वानुसार वाहनों का आवागमन जारी कर दिया जावेगा ।

१२ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १२ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १२ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

०१ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०१ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०१ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ खेलते हुए दो जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २००९ को बाबा किराना स्टोर के पास भागीरथपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का दाव लगाकर जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सुमित पिता सुशील यादव तथा कमल पिता रामलाल कों पकडा तथा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये है। पुलिस बाणगंगा द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुॅआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित ०८ युवक गिरफ्तार

पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २००९ को रेल्वे फाटक के पास सिमरोल रोड महू से अवैध शराब ले जाते हुए यही कोयला बाखल महू निवासी शंकरलाल पिता रामचन्द्र (५३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २००९ को विजय श्रीनगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते हुए यही के रहने वाले कालू पिता रामप्रसाद (२५) तथा गांधीनगर से परदेशीपुरा इन्दौर निवासी छेदीलाल पिता राजकुमार (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २००९ को भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते हुए यही के रहने वाले जीतू पिता तुलसीराम (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २००९ को झूलेलाल नगर राऊ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते हुए यही के रहने वाले मोहम्मद रफीक पिता मोहम्मद असीम खान (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २००९ को बेटमा बलाई मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते हुए यही के रहने वाले भेरूलाल पिता हरचन्द्र बलाई (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २००९ को तलाई नाका सिमरोल से अवैध शराब ले जाते हुए यही के रहने वाले असीम खान पिता दाऊद खांन (२६) तथा ग्राम लोहार पिपल्या निवासी मोतीराम पिता राजाराम लोधी (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 13, 2009

दिनांक १५-१२-२००९ को मतगणना हेतु नेहरू स्टेडियम में यातायात के लिये विषेष प्रबन्ध एवं पार्किग व्यवस्था

पार्किग व्यवस्था :-१- वरिष्ठ पुलिस एवं प्रषासनिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किग रेसीडेन्सी की बाउण्ड्रीवॉल के किनारे रखी गयी है । २- प्रेस वाहनों की पार्किग स्टेट बैंक ग्राउण्ड में रखी गयी है। एैसे सभी वाहन गेट नम्बर १ से प्रवेष कर पार्किग स्थलपर पहुॅचेगें । ३- निर्वाचन एजेन्ट,वार्ड प्रत्याषियों एवं उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किग जीमखाना ग्राउण्ड पर रखी गयी है । जो व्हाईट चर्च से मेडिकल होस्टल टी होकर जीमखाना मैदान अपने वाहन पार्क कर नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर ३ ए।बी।रोड़ एवं गेट नम्बर-५ जीमखना से मतगणना स्थल में प्रवेष कर सकेगें । ४- मतगणना में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ं के वाहनों की पार्किग जी।पी.ओ. रावण दहन ग्राउण्ड मे ंरखी गयी है । एैसे सभी वाहनों कोजी.पी.ओ.चौराहा आकर अपने वाहन इस स्थान पर पार्क करने के बाद पैदल ही मुख्य गेट(मुष्ताक अली गेट) से होकर मतगणना स्थल पर जाने दिया जावेगा ।
मार्ग परिवर्तन व्यवस्था :-१- मतगणना के समय कोई भी व्यक्ति एवं वाहन जीपीओ या स्टेट बैंक टी से स्टेडियम के सामने कलेक्टर बंगला होकर रेडियों कॉलोनी की ओर नही जा सकेगा । २- इसी प्रकार रेंडियों कॉलोनी से जीपीओ एवं स्टेट बैंक टी की ओर वाहन स्टेडियम के सामने होकर नही जाने दिया जावेगा, एैसे वाहन व्हाईट चर्च से मेडिकल होस्टल टी होकर आवागमन कर सकेगें । ३- मतगणना स्थल पर अधिकारियों,कर्मचारियों एवं विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता के लगातार आवागमन के कारण व्हाईट चर्च से लेकर जीपीओ एवं इन्दिरागॉधी प्रतिमा के बीच ए.बी.रोड़ का सामान्य यातायात भी आवष्यकता पड़ने पर कुछ समय तक अस्थाई परिवर्तित किये जाने की व्यवस्था की गयी है । परिवर्तित यातायात व्हाईट चर्च से आजाद नगर होते हुए नौलखा चौराहे से आवागमन करेगा ।उपरोक्त प्रतिबंध अस्थाई रूप से वाहनों पर प्रतिबंध मतगणना चलने तक जारी रखा जावेगा,मतगणना समाप्ति के बाद से यथावत पूर्वानुसार वाहनों का आवागमन जारी कर दिया जावेगा ।

फर्जी जमानत देते हुए आरोपी गिरफ्तार

पुलिस एम.जी.रोड द्वारा दिनांक १२ दिसम्बर २००९ को जैल मे बन्द दो आरोपियो की नकली ऋण पुस्तिका से जमानत देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा दिनांक १२ दिसम्बर २००९ को १८.३० बजे मोहम्मद शाहिद पिता शेख आमीन निवासी ग्राम दूधिया के विरूद्ध धारा ४१९.४२०.४६७.४६८.४७१.भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १२ दिसम्बर २००९ के ११.१७ बजे जिला न्यायालय मजिस्टे्रेट श्री अशोक शर्मा की कोर्ट में आरोपी मोहम्मद शाहिद द्वारा जैल मे बन्द दो आरोपियो की जमानत हेतु नकली ऋण पुस्तिका व फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत किये। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

यातायात अवरूद्ध करने पर ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

पुलिस खजराना द्वारा दिनांक १२ दिसम्बर २००९ को १६.१० बजे राजेश पिता करणसिह (२५) निवासी मेहतानगर देवास के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दिनांक १२ दिसम्बर २००९ को इलाका गस्त के दौरान मालवीय पेट्रोल पम्प के पास रिगंरोड पर आरोपी राजेश द्वारा अपना ट्रक चालू हालात मे आम रोड पर खडा कर यातायात को अवरूद्ध किया जिससे आने जाने वाले लोगो को असुविधा हो रही थी। पुलिस खजराना द्वारा आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, १३ गिरफ्तारी व ७६ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, १३ गिरफ्तारी व ७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, १३ गिरफ्तारी व ७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

०४ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ खेलते हुए पॉच युवक गिरफ्तार

पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २००९ को चन्द्रावतीगंज स्कूल के पास से तासपत्तो द्वारा हारजीत का दाव लगाकर जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संतोष पिता बाबूलाल बरगुण्डा,रघु पिता मनजीत, मुकेश पिता मांगीलाल, महेश पिता बलराम, तथा संतोष पिता मांगीलाल कों पकडा तथा इनके कब्जे से ५४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये है। पुलिस सांवेर द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुॅआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २००९ को पीठ रोड रेल्वे पुलिया के पास महू से अवैध शराब ले जाते हुए यही टाल मोहल्ला महू निवासी कल्लू पिता नासिर खान (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस महू द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २००९ को पे्रम डेरी के पास कुमावतपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही कुमावतपुरा इन्दौर निवासी पवन पिता जगदीश (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया । पुलिस रावजीबाार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, December 12, 2009

०१ स्थाई, ०१ फरारी, ०३, गिरफ्तारी, व २५ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ०१ फरारी, ०३ गिरफ्तारी, व २५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ०१ फरारी, ०३ गिरफ्तारी, व २५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।