Monday, January 18, 2021

o 70 किलो एम0 डी0 कीमती 70 करोड़ की खेप के साथ पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की संलिप्तता हुई उजागर,

 


o   मामले की छानबीन करते हुये आरोपी वेद प्रकाश व्यास व दिनेश अग्रवाल के खुलासे पर क्राईम ब्रांच इन्दौर ने इन्दौर व मंदसौर के 05 अन्य ड्रग्स पेडलर को दबोचा।

o   गिरोह के तार अब तक इन्दौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, एवं अन्य राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान,से जुड़े।

o   गिरफ्तार आरोपियो ंसे पूछताछ पर एक दर्जन से भी अधिक ड्रग्स पेडलरों के संबंध में मिले सुराग,पतारसी जारी।

o   प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी।

 

इन्दौर दिनांक 18 जनवरी 2020 - मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा विभिन्न प्रकार के मनोत्तेजक ड्रग्स सप्लाय करने वाले तस्करों व ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ अभियान ’’प्रहार’’ चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री योगेश देशमुख इंदौर जोन इंदौर द्वारा इंदौर जोन के समस्त जिलों में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। जिसमें अन्य राज्यों के तस्करों तथा ड्रग्स सप्लायरों के विरूद्ध आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने के लिये समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री द्वारा जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु एसआईटी के गठन के साथ ही क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया था। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जिला इंदौर श्री गुरूप्रसाद पाराशर के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम का गठन कर उसको अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से समुचित कार्यवाही करने के लिये दिशा निर्दंेश जारी किये गये थे।  

 

 

      ज्ञातव्य है कि दिनांक 05 जनवरी 2020 को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा हैदराबाद तेलंगाना व इंदौर म0प्र0 के कुल 05 ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया था जिनसे 70 करोड़ रूपये कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी तथा 13 लाख नगदी सहित 02 चार पहिया वाहनों को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया था। गिरफ्तार किये गये आरेापियों के नाम निम्नानुसार थेरू वेदप्रकाष व्यास, अक्षय अग्रवाल, चिमन अग्रवाल, दिनेष अग्रवाल ववेंकटेष आईलहिया है। उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 01/21 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर उनका साक्ष्य संकलन व पूछताछ हेतु 07 दिवस का पुलिस रिमाण्ड लिया गया था। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक कार्यालय द्वारा क्राईम ब्रांच के अधिकारियों को नामांकित कर विशेष विवेचना दल गठित किया गया है। पुलिस रिमाण्ड में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ हुई जिसमें कुछ अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा हुआ जिनकी ड्रग्स की खपत व तस्करी कराने में संलिप्तता भी पाई गई। ऐसे ज्ञात आरोपियों के संबंध में विवेचना दल की टीम द्वारा पतारसी की गई व अन्य 05 आरोपियों को दिनांक 17.01.2021 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशूदा -

 

1 - आरोपी मो0 अशफाक खान उर्फ ए.सी. राज पिता अब्दुल कादर खान उम्र 45 साल निवासी म.न. 437 आजाद नगर पुरानी जेल के पीछे (सुर्जीत किराना के पास) थाना आजाद नगर इन्दौर

02 - तबरेज उर्फ गबरु पिता इजाहिद अलीउम्र 38 साल निवासी 69 जूना पीठा बडवाली  चैकी थाना सदर बाजार इन्दौर हाल 100 जूनीपीठा बडवाली चैकी इन्दौर

03- मोहम्मद कासीम पिता अब्दुलबशीर उम्र 31 साल निवासी 26 गफुर खाँ की बजरिया  थाना सदर बाजार इन्दौर                     

04- मोहम्मद सरदार खान पिताहाजीवली मोहम्मद खान उम्र 42 साल निवासी म.न. 42 शहर

    भौईबाडा कांच की मज्जिद केपास थाना सिटी कोतवाली मंदसौर     

05- रईस उद्दीन उर्फ रईस पितासुलतान सलाउद्दीन उम्र 48 साल निवासी भिस्ती मोहल्ला सदरबाजार इन्दौर

 

 

          उपरोक्त आरोपी ने बताया कि वह अपनेसाथी प्रमोद ककनानी निवासी मंदसौर एवं अन्य के साथ पूर्व में बाम्बे में नारकोटिक्स थाने पर वर्ष 2000 में पकडाया था जिसमे उसे 10 साल की सजा हुई थी एवं वर्ष 2013 में जेल से रिहा हुआ है। आरोपी सरदार पर मंदसौर जिले में 05-06 अपराध पंजीबद्ध है जिसमें कुछ मामलों में वह वर्तमान में जमानत पर बाहर है।इसकी करीबी राजस्थान प्रतापगढ़ व म0प्र0 के मंदसौर के ड्रग माफियाआंे से भी होना ज्ञात हुआ है।

 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 80 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 18 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 18 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 80 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


11 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गेैर जमानती एवं 18 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 01 गैर जमानती एवं 18 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 23.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होटल स्वरूप इन स्कीम न 54 विजय नगर इंदौर स ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, पवन पिता अयोध्या प्रसाद तिवारी, सचिन पिता महेश पटेल, कमलेश पिता लखनलाल, शुभम पिता धमेंद्र धामंडे, सुनील पिता नेमीप्रसाद, कमल पिता बुरखीलाल, इस्लामुद्दीन पिता नुरूद्दीन, शेखर पिता रणछोण मंडलोई, अशोक पिता लखनलाल इग्लें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 54500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कों 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अलवासा पहाडी के पीछे इंदौर से ताश पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, कुलदीप, जितेंद्र उर्फ सोनू पाटिल, नवीन, निर्मल प्रजापत, शुभम सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4070 रूपयें नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 18.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल किनारे इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 613 लाला का बगीचा इन्दौर निवासी निलेश निहोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1615 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 20.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मार्केट गौरी नगर आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 666 न्यु गौरी नगर इन्दौर निवासी गोलु सिंह गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुखलिया इन्दौर निवासी रेखाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैकी रंगवासा राऊ और नयापुरा रंगवासा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, चांदनी चैक रंगवासा इन्दौर निवासी कमलाबाई चैहान पति छोटु चैहान और नयापुरा रंगवासा इन्दौर निवासी नादानबाई पति प्रहलाद चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 620 रुपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाली वाला ग्राउंड भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 28 भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी आदित परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 21.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 1 प्रजापत नगर इन्दौर निवासी गोलु पिता लालु अचाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1800 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कों 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला धारनाका मंहु इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 14 पेशंनपुरा मंहु इन्दौर निवासी रवि यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 150 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोदरिया ठंडी सडक इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कोदरिया इन्दौर निवासी कलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 25 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पंचडेरिया इन्दौर निवासी सावित्री बाई पति स्व बाबुलाल और ग्राम पंचडेरिया तह सांवेर इन्दौर निवासी चिंतामण और ग्राम पंचडेरिया इन्दौर निवासी राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 12.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेणुका ढाबा के पास थाना खुडैल इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रेणुका टेकरी ग्राम सातमिल थाना खुडैल निवासी सुमेरसिंह पिता सुखलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कांे 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी चस्का पिपल्याराव इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 122 ई सेक्टर ऋषि पैलेस कालोनी द्वारकापुरी इन्दौर निवासी दीपक पिता प्रकाश चैहान को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कांे 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा गली न 2 इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 198/2 नया बसेरा इन्दौर निवासी विजय पिता पंढरीनाथ सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रालामंडल चैराहा आगे बायपास रोड मोड पर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मंजु बाई का मकान नट बोल्ट चैराहा मांगलिया इन्दौर निवासी मोहन उर्फ सुरेश चैधरी और उज्जैन निवासी कांहा उर्फ कन्हैय्या मोगिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध करतुस जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कांे 10.10 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास इदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, एकता नगर निवासी सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कम्युनिटी हाल के पास जुना रिसाला इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, गली न 1 जुना रिसाला गम्मु पोपो का मकान इन्दौर निवासी सुभान खांन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नुरानी नगर चैराहा सार्वजनिक शौचालय के पास धार रोड इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, राजकुमार सिरपुर बाक इन्दौर निवासी रफीक और राजकुमार नगर सिरपुर बाग इन्दौर निवासी अतीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Sunday, January 17, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 


इन्दौर-दिनांक 17 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 17 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


06 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गेैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 19 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 19 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 16.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अयोध्यापुरी खाली मैदान के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,राहुल पिता हरिवर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 22.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाली वाला कुआ स्वर्ण बाग कालोनी के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,19 स्वर्ण बाग कालोनी के पास निवासी अकबर हंुसैन पिता अमीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 13.15 बजें  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सर्विस रोड ग्राम डकाच्या इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम डकाच्या निवासी ईश्वरचन्द्र चैहान इन्दौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।


पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी मस्जिद के पास गौमतपुरा इंदौर से ताशं पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, मोहम्मद हुसैन, मनोज ,संतोष ,जितेन्द्र, ध्ुामाल सिंह राजोरिया , रईस शाह , रियाज, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 16 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, हरजिन मोहल्ला निवासी अम्बाराम गागोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 70 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 21.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 124 सुभाष नगर परदेशीपुरा निवासी सुभम पिता विनोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।


पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांगर्तत विभिन्न स्थानो इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,रवि , गोलू , सचिन, जुगुनू रविन्दर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1200 रुपयंे कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना बाडी मोहल्ला राऊं पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अनिता, पप्पी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 640 रुपयें कीमत की 10 लीटर  अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बारोली टोल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, तिलक नगर निवासी रुपशे पिता दिवाकर कोपर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 27 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 12़.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास ग्राम पंचडेरिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पंचडेरिया निवासी मंजूबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 10लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खान कालोनी ब्रिज के पास  और लालजी की बस्ती के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बगीचा 61 नं सिमरोल के पास निवासी मंयक लोट अज्ञैर पिन्टू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 250 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 17.1 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महुला के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, को राजमल पिता प्रताप सिंगार भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुप्यें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 18.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम  दशहरा मैदान कम्पेल इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राकेश सोंलंकी पिता रामप्रसाद सोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम  शंकरपुरा रोड बेटमा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम शंकरपुरा निवासी देवीालाल पिता तेजाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 कांे 15.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खालसा चैक निरंजनपुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 12 शारदा कालोनी खजराना निवासी मोहसिन खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 कांे 20.25 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  मयुर अस्पतान के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 49 गुणराज नगर मयुर अस्पताल निवासी ़़ऋषि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध करतुस जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 कांे 10.10 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास इदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  एकता नगर निवासी सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Saturday, January 16, 2021

· जादुई सामान दिखाने / बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले 02 शातिर ठग, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त मे ।

·        रेड मर्करी ( Red marqury ) , सुराही , कांसे की बाटल , फायर स्टाम्प , रामदरबार व अन्य को जादुई बताकर, ठगे एक आवेदक से 50 हजार रुपये ।

·         उपरोक्त वस्तुओं को खरीदकर परिवार मे सुखशांति एवं आर्थिक स्थिति अच्छी होने व गढा धन निकालने का झांसा देकर करते है ठगी ।

 

इंदौर-दिनांक 16 जनवरी 2021- शहर में लोगों के साथ धोखाधडी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर झोन इंदौर श्री योगेश देशमुख एवं पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ( शहर ) श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । इसी परिप्रेक्ष्य मे पुलिस अधीक्षक इंदौर ( पूर्व ) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अति . पुलिस अधीक्षक इंदौर ( पूर्व ) ( जोन -2 ) श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री अनिल सिंह राठौर के मार्ग दर्शन मे थाना खजराना द्वारा धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।

      दिनांक 15/01/2021 को थाना खजराना इंदौर पर आवेदक वकील पिता ईद मोहम्मद उम्र 30 साल निवासी 188 जल्ला कालोनी खजराना इंदौर ने एक लेखी शिकायत आवेदन पत्र प्रमोद नाहटा निवासी गोयल एवेन्यु व कौशिक नि . कच्छ गुजरात के विरुद्ध धोखाधडी कर रुपये हडपने के संबंध में दिया । आवेदक द्वारा बताया की वह टूर एण्ड ट्रेवल्स का काम करता है तथा कुछ दिन पहले वह ट्रेवल्स कार लेकर खजराना चौराहे पर खडा हुआ था , उसकी कार मे प्रमोद नाहटा आया और उनकी बातचीत के दौरान प्रमोद नाहटा ने बताया की उसके और उसके दोस्त कौशिक के पास कुछ पुराने वर्षों की सुपर एन्टीक वस्तु है , जिसमे सुराही जिससे टयूब लाईट व टेस्टर टच करने पर अचानक जलने लगते है , रामदरबार बाँट जिस पर चुम्बक नाचने लगती है तथा सोने चाँदी को अपनी ओर खींचता है , एक फायर स्टाम्प जिस पर माचिस की तिली रगड़ने पर जलने लगती है तथा कांसे की बाटल जिसमे नील का पानी डालने पर साफ व सफेद पानी निकलने लगता है । रामदरबार बाँट तथा पुराने सटर वाले टीवी में निकलने वाली रेड मयूरी ( ट्यूब ) में ऐसी शक्ति है कि गढे हुये धन की जानकारी मिल जाती है तथा सोने चांदी की वस्तुएं अपनी ओर खींच लेता है । तुम चाहो तो इन वस्तुओ को हमसे खरीद सकते हो तथा इससे तुम्हारे परिवार मे सुखशांति एवं आर्थिक स्थिति अच्छी हो जायेगी । तो उसने बोला कि मै रूपये की व्यवस्था करके आपको बताता हूँ , फिर दिनांक 08 जनवरी 2021 को उसने प्रमोद नाहटा से संपर्क किया और बताया कि उसके पास रूपये की व्यवस्था हो गई है , मुझे तुम्हारे पास का जादुई सामान देखना और खरीदना है , तो प्रमोद नाहटा ने उससे बोला कि मेरा दोस्त कौशिक कच्छ गुजरात का रहने वाला है , उसे एक - दो दिन मे बुलाता है तथा फिर तुम्हे जादुई सामान दिखा देगे । फिर दिनांक 12 जनवरी 2021 को प्रमोद नाहटा निवासी गोयल एवेन्यु ने उससे संपर्क कर बोला कि कौशिक आ गया है , आज शाम को स्टार चौराहे के पास खाली मैदान मे तुम रूपये लेकर आ जाना वो और कौशिक हमारे पास रखा जादुई सामान तुम्हे दिखा देगी तो वह शाम करीब 7 बजे स्टार चौराहे के पास खाली मैदान मे पहुंचा , जहाँ प्रमोद नाहटा उसे मिला और उसने साथी व्यक्ति से उसका परिचय कराया जिसने अपना नाम कौशिक निवासी कच्छ गुजरात का होना बताया , फिर उसने दोनो से जादुई सामान के बारे मे बात किया तो प्रमोद नाहटा व कौशिक ने मिलकर उनके पास से जादुई सुराही , बॉटल फायर स्टाम्प व राम बॉट दिखाया और बोले कि इनकी कीमत चार लाख रूपये है तो मैने उसी वक्त दोनो को नगद पचास हजार रूपये दिये तो दोनो ने मुझे बोला कि ये जादुई सामान तुम कल सुबह यही पर आकर ले लेना तथा बाकी रूपये दे देना जिससे मै अगली सुबह पुनः स्टार चौराहा खाली मैदान पर पहुंचा परन्तु वहाँ पर प्रमोद नाहटा व कौशिक नही आये तथा मैने उनसे संपर्क करना चाहा तो दोनो मुझसे संपर्क भी नही कर रहे है । प्रमोद नाहटा के द्वारा दिये गये पते गोयल एवेन्यु मे जाकर उसके बारे में पता करते मुझे कोई जानकारी नहीं मिली है । प्रमोद नाहटा व कौशिक ने उससे छलपूर्वक धोखाधड़ी कर मेरी गाढी कमाई के पचास हजार रूपये हड़प लिये है ।

      उक्त पर से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र .47 / 2021 धारा 420,406,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौराने विवेचना मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपीगण 1 - प्रमोद पिता धनपत सिंह नाहटा उम्र 52 साल निवासी 67 , गोयल एनफ्लेव खजराना इंदौर व 2 - कौशिक पिता अरविंद भाई पटेल उम्र 38 साल निवासी पंचवटी हनुमान जुनावास नखतराना जिला कच्छ भूज गुजरात को गिरफ्तार किया गया । जिनसे निम्न वस्तुएं विधिवत् जप्त की गई :

रेड मर्करी ( Red merqury ) - काले जादू मे काम आने वाला जैसे गढा हुआ सोना खोजना ट्रासपारेंट चश्मा ( न्यूक्लियर बम ) आदि बनाने । रेड मर्करी ( Red marqury ) के बारे मे सोशल मिडिया में कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं , इससे गढा हुआ धन प्राप्त किया जाता है तथा ट्रासपारेंट चश्मे बनाये जाने में इससे प्राप्त करने के लिये लोगो यह बताया जा रहा है कि इससे पुराने शटर वाली टी.वी. की टयूब से प्राप्त किया जाता है । इसी का फायदा उठाकर कुछ लोगो द्वारा ( गिरोह ) आम जनता को ठगने का कार्य किया जा रहा है , जिसमे एक छोटी काँच की टयूब जो पारदर्शी है , इसमे लोहे की पत्ती को बीच मे लगाकर इसके अंदर ब्रेक आईल भरकर उसको दोनों तरफ से पैक कर देते है और उसे काँच मे दिखाने पर एक तरह से ट्रासपारेन्ट दिखाई देती है तथा दूसरी तरफ आईल भरा होने से लाल दिखाई देती है । जिससे आमजन को गुमराह कर भरोसा जीतते है और बाद मे गिरोह द्वारा डेमो वाली टयूब को बदल कर ब्रेक आईल वाली टयूब को बेचने के लिये 5 से 10 लाख रूपये की मांग की जाती है ।

सुराही - सन 1818 की ईस्ट इंडिया कंपनी की एन्टिक सुराही जिसमें इलेक्ट्रिक डिवाईस लगाकर उसे चार्ज करके टेस्टर व टूयब लाईट टंच करने पर लाईट जलते हुये आम व्यक्तियो को दिखाया जाता है , जिससे ग्राहक को बताया जाता है कि यह बहुत पावरफुल है , इसकी मार्केट वेल्यू ग्राहक को 50 से 90 लाख रूपये बताई जाती है और ग्राहक को इसकी अंतराष्ट्रीय कीमत एक से डेढ लाख रूपये बताई जाती है । फिर ग्राहक को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया आदि के जरिये ग्राहको को देते और इस गिरोह द्वारा ग्राहक को 50 से 90 लाख रूपये तक बेचा जाता है ।

 

कांसे की बाटल- यह बाटल भी सन 1818 ईस्ट इंडिया कंपनी की बताकर बेची जाती है , जिसमे ऊपर और नीचे की तरफ मेग्नेट लगाकर सुई से चेक करते है , सुई बाटल के ऊपर घूमती है । इस बाटल के ऊपर माचिस की तीली जलाने वाला रोगन का लैप लगाकर माचिस जलाकर दिखाते है और बाटल के अंदर नील का पानी डालकर जिसमे पहले से बाटल मे कोई केमिकल डाला हुआ रहता है , बाटल खाली करने पर पानी सफेद निकलता है , जो सिर्फ 10 बार ही प्रयोग मे आता है । इस गिरोह द्वारा इसकी कीमत ग्राहक को 5 से 7 लाख रूपये बताई जाती है ।

 

फायर स्टाम्प - स्टाम्प भी लोगो की ठगने का साधन है , जिस पर यह लोग सबसे पहले कागज पर लेमिनेशन कर ग्लेसरीन व फास्फोरस की लगी हुई तीली को जैसे ही स्टाम्प के पास लाया जाता है तीली जल जाती है । इस स्टाम्प पर भी सन 1818 ईस्ट इंडिया कंपनी का बना हुआ है । तथा इसकी कीमत 2 से 5 लाख रूपये बताते है ।

 

रामदरबार - बाट के जैसे दिखने वाला ईस्ट इंडिया कंपनी सन 1818 का लिखा हुआ है , जिसके अंदर पहले से मोटर लगी हुई रहती है , जिससे मोबाईल चार्जर से चार्ज किया जाता है । जिसे चालू करने के बाद उस पर चुम्बक घूमने लगती है , इसे एन्टी मेग्नेट वाट कहते है , जिससे ग्राहको को पावर फुल होने का बताकर 10 से 20 लाख रूपये मे बेचने का वीडियो बनाकर लोगो को भ्रमित करते है ।

 

      उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा , si रामकुमार रघुवंशी , आर .3779 पंकज मीणा , आर .3778 रामकुमार , आर .3087 प्रवीण , आर .569 लोकेन्द्र , आर .3530 पंकज व आर .3784 शंशाक की प्रमुख भूमिका रही है ।

 

पुलिस द्वारा आम जनता से अपील है की उक्त आशय से किये धोखाधडी कृत्यों से सावधान रहे तथा ठगों के झाँसे में नही आवें |




· खिलौने की दुकान मे पिस्टल लहराकर लूट करने वाले आरोपी, पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा गिरफ्तार ।

 ·        आरोपीगण ज्वेलरी की दुकान मे लूट करने की योजना बनाते हुये, आए पुलिस की गिरफत में।

·        आरोपी आदित्य एवं आनंद के विरूद्ध है पूर्व के कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध।

·        आरोपियो के कब्जे से एक पिस्टलनुमा देशी कट्टा , एक जिन्दा कारतूस , बाँस का डंडा , तथा लोहे की टामी की गई जप्त ।

 

इंदौर-दिनांक 16 जनवरी 2021- शहर मे चोरी/नकबजनी, लूट आधी संपत्ति संबंधी अपराधों की की वारदातो पर अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु अति.पुलिस महानिदेशक इंदौर ज़ोन श्री योगेश देशमुख एंव पुलिस महानिरीक्षक/ उप महानरीक्षक इन्दौर ( शहर ) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशो के पालन मे पुलिस अधीक्षक इन्दौर ( पूर्व ) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्दौर ( पूर्व ) झोन-2 श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री अनिल सिंह राठौर द्वारा थाना प्रभारी तिलक नगर इन्दौर को प्रभावी कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया था ।

 

उक्त निर्देशो के तारतम्य मे दिनांक 15.01.2021 को थाना प्रभारी तिलक नगर को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि राजगृही कालोनी मे बाबी छाबडा के टूटे हुये आफिस के अंदर बैठकर कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति आपस मे बातचीत कर रहे है कि आज मध्य रात्री मे तिलक नगर मे स्थित सुरभि ज्वेलर्स को लूटना है यदि किसी ने विरोध किया तो उसकी मृत्यु करने से भी पिछे नही हटना है । इस सूचना पर थाना प्रभारी तिलक नगर द्वारा दो टीम का गठन किया गया तथा मौके पर दबिश दी तो आरोपी 01. आदित्य पिता रमेश मुराडिया उम्र 25 साल निवासी ए -39 आई.डी.ए. की मल्टी स्कीम नम्बर 140 इन्दौर 02. आनंद पिता राजू शर्मा उम्र 19 साल निवासी ए -39 आई.डी.ए. की मल्टी स्कीम नम्बर 140 इन्दौर 03. अमन उर्फ काणा पिता सुरेश वर्मा उम्र 30 साल निवासी 480 विनोबा नगर इन्दौर 04. रोहित पिता बजेसिंह ढाबी उम्र 19 साल निवासी मयूर अस्पताल के पिछे गणराज नगर इन्दौर को गिरफ्तार किया । मौके से एक आरोपी रिन्कू उर्फ विकास लोधी निवासी आई.डी.ए. की मल्टी स्कीम नम्बर 140 इन्दौर का फरार हो गया है । आरोपीयो के कब्जे से एक पिस्टल , एक जिन्दा कारतूस , बाँस का डंडा  तथा लोहे की एक टामी जप्त की गई ।

गिरफ्तार शुदा आरोपी आदित्य एवं अमन काणा तथा रोहित ढाबी से पूछताछ करने पर बताया कि हम तीनो ने दिनांक 13.1.2020 को संविद नगर कनाडिय़ा रोड पर स्थित खिलौने की दुकान मे पिस्टल लहरा कर खिलौना लूटा था । आरोपी आदित्य और आनंद अपराधिक किस्म के शातिर बदमाश हैं जिनके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में कई प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

           उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलक नगर उप निरीक्षक गुलाबसिंह रावत, उप निरीक्षक मदनसिंह बर्डे , प्रधान आरक्षक 2006 प्रदीप , आरक्षक 2776 अशोक रघुवंशी , आरक्षक 1655 दिलीप तथा आरक्षक 3523 रोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

 

आरोपियों की आपराधिक रिकॉर्ड