Friday, September 25, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 69 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 

 


इन्दौर-दिनांक 25 सितबंर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 25 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 69 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-        

 

34 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 34 आदतन एवं 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

 

01 गिरफ्तार 01 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितबंर 2020 को 01 गिरफ्तार 01 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 कांे 15.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 09 दरगाह के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,  57/3 महेश बाग इन्दौर निवासी मोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 220 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

 

                पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 कांे 0़.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  नेमावर रोड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, छोटु, विकास मीणा , राहुल , राकेश  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संेें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

 

 

                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 कांे 13.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिन्सी हाट मैदान पानी की टंकी के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 253 वडवाली चैकी निवासी शुभम जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं

 

 

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना  खजराना द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातंर्गत विभिन्न स्थानों इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 342 चमार मोहल्ला खजराना निवासी सुलोचना बाई और सुगन बाई तथा नासिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रुपयें कीमत की 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना परदेशीपुरा  द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 को 20.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शंकर कुम्हार का बगीचा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 276 शंकर कुम्हान बगीचा निवासी राज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रुपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                 पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 को 19.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनिल राजौरिया के घर के पास टिगरिया काकंडं पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, टिगरिया कांकड निवासी राजुबाई को पकडा  गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 को 19.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाईन शाॅप के सामनें बस स्टाप के पास वायएन रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 25 स्वर्ण कालेनी विजय नगर निवासी लोकेन्द्र पिपलोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

               

अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना बाणगंगा  द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षे़त्रातंर्गत विभिन्न स्थानो इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, तरुण चैहान , अभय , मनीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे पृथक-पृथक अवैध हथियार जप्त किया गया ।

                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 सितबंर 2020 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास अहमद नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, सम्राट नगर खजराना निवासी आजाद उर्फ अजहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके चाकू जप्त किया गया।

               

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

 

★ दो पहिया वाहन चोरी करने वाली गिरोह के 03 सदस्य क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

★ आरोपियों से चोरी के 11 दो पहिया वाहन बरामद।

★ 01 चार पहिया वाहन चोरी तथा नकबजनी की अनसुलझी वारदात का भी हुआ खुलासा।

★ तुकोगंज, बाणगंगा, एरोड्रम, व भंवरकुआ सहित थाना राऊ की वारदातों का हुआ खुलासा।

★ आरोपियों का पूर्व से भी दर्ज है आपराधिक रिकार्ड।


इंदौर-दिनांक 25.09.2020- क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी के प्रयास किये जा रहे हैं जिसमें वाहन चोरी नकबजनी व स्नैचिंग की अनसुलझी वारदातों का खुलासा करने हेतु सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया बाद क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति राजकुमार ब्रिज के नीचे मरीमाता मंदिर के पास चोरी के वाहनों का सौदा कर रहे हैं। टीम द्वारा ज्ञात सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये आरोपियों 1. संदीप पिता बाबूलाल पाण्डे उम्र 25 वर्ष निवासी वरखलिया थाना हरसूद खण्डवा 2. पारस पिता प्रेेम मौर्य जाति मौराई, उम्र 31 वर्ष निवासी न्यू गोविंद कॉलोनी बाणगंगा इंदौर 3. जितेन्द्र पिता कैलाश पाटीदार उम्र 25 वर्ष निवासी टोंकी थाना मनावर जिला धार को घेराबंदी कर पकड़ा। सभी आरोपियों से दो पहिया वाहन चोरी की कुल 11 वारदातों का खुलासा हुआ है साथ ही 01 नकबजनी की वारदात करना भी आरोपियों ने कबूला है। आरोपियों को पकड़कर तुकोगंज थाने के सुपुर्द किया गया जहां आरोपियों से 04 थाना तुकोगंज की वारदातों का खुलासा हुआ तथा 07 वाहनों को सिलसिला क्रमांक 01/20 धारा 41 (1-4) 102 जा0 फौ0 के तहत जप्त किया गया।

सिलसिले में जप्त वाहनों की तफ्तीश के दौरान 05 अन्य वाहनों के संबंध में अपराध दर्ज होना ज्ञात हुये हैं शेष 02 वाहनों के संबंध में तफ्तीश जारी है।

आरोपी संदीप व पारस के विरूद्ध पूर्व से चोरी के 03-03 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 11 दो पहिया वाहन बरामद हुये हैं जिसमें 04 वाहन उन्होंनें थाना तुकोगंज, 03 वाहन थाना भंवरकुआं व 01 वाहन एरोड्रम तथा 01 वाहन थाना बाणगंगा क्षेत्र से चुराया था तथा अन्य 02 वाहनों के संबंध में पंजीबद्ध अपराधों की तफ्तीश की जा रही है, कि उनके अपराध कहां दर्ज हैं? इसके अलावा आरोपी संदीप ने थाना राउ के अपराध क्रमांक 327/20 धारा 457, 380 की वारदात को भी कारित करना कबूला जिसमें उसने बताया कि घर में घुसकर उसने मोबाईल नगदी व चार पहिया वाहन की चाबी चुराई थी जिसके बाद चार पहिया वाहन से घूम फिरकर उसने थाना एरोड्रम क्षेत्र में लावारिस स्थान पर खड़ा कर दिया था जो वाहन खड़ा मिलने पर थाना राउ द्वारा वाहन को जप्त किया गया था बाद प्रकरण के फरियादी ने माननीय न्यायालय से सुपुर्दगी ले ली थी किंतु वारदात के आरोपी आज दिनांक तक अज्ञात थे जिसमें पकड़े गये आरोपी संदीप ने उपरोक्त वारदात को करना कबूला है जिससे घटना के संबंध में चोरी किया गया मोबाईल फोन व चार पहिया वाहन की चाबी बरामद हुई है। आरोपीगणों ने अधिकांश वाहन मास्टर चाबी का प्रयोग कर, अथवा हैण्डल लॉक तोड़कर भीड़भाड़ वाले ईलाकों से चुराये थे।

बरामद वाहनों की सूची नीचे संलग्न है।







चोरी की योजना बनाते हुए गिरोह, वारदात से पूर्व क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

 

चोरी की योजना बनाते हुये 04 आरोपियों को दबोचा, पूछताछ में 08 लाख रूपये नगदी की थाना एरोड्रम की नकबजनी की वारदात का भी हुआ खुलासा।

नकबजनी में शामिल अन्य 02 आरोपियों को भी पकड़ा, कुल 06 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की योजना बनाने वाली गिरोह से अवैध हथियार व औजार भी बरामद।*

क्राईम ब्रांच व थाना एरोड्रम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

नकबजनी की वारदात से प्राप्त नगदी से आरोपियों ने खरीदे पल्सर व पिकअप लोडिंग वाहन, पुलिस टीम ने किये बरामद।

 

इंदौर- दिनांक 25 सितंबर 2020 - क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से चूना मिली थी कि थाना उरोडम क्षेत्र में कुछ लोग चोरी करने की योजना बना रहे है जोकि बांगड़दा रोड पर कसम बाबड़ी के पास एकत्रित हुये हैं तथा उनके पास कुछ औजार भी है साथ ही संभवतः हथियार भी हो सकते हैं।

सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा थाना एरोडम पुलिस को अवगत कराते हुये संयुक्त कार्यवाही की गई जहां मौके से चोरी करने की नियत से मकानों की रैकी के संबंध में बातचीत करते हुये 04 लोग मिले जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लिया गया जिनसे नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम 1.गोलू उर्फ पुष्पेन्द्र पिता बालूराम भूरिया उम्र 22 वर्ष निवासी 110 सेक्टर ए चंदननगर इंदौर 2. रोहन पिता हीरालाल पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी 234 सी नागिन नगर इंदौर 3. पप्पू उर्फ रेवाराम राठौर पिता बाबूलाल राठौर उम्र 37 वर्ष निवासी हुकुमखेड़ी  मराठी मोहल्ला इंदौर 4.संजय पिता जगदीश पंचोली उम्र 23 वर्ष निवासी 20 सी नागिन नगर इंदौर का होना बतायेे जिनकी मौके पर विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 कट्टा मय कारतूस,  लोहे का सरिया, पेंचकस, छैनी, हथोड़ा, आदि हथियार व औजार बरामद हुये। आरोपीगण, आज रात सूने घरों  की रैकी कर उनमें चोरी करने वाले थे जिसकी योजना बनाते हुये वारदात से पूर्व पकड़े गये। चारों आरोपियों के विरूद्ध थाना एरोडम में अपराध क्रमांक 477/20 धारा 401 भादवि तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

चारों आरोपियों से की गई पूछताछ में उन्होंनें अपने अन्य साथियों 5. गोलु  उर्फ मोटा उर्फ लेखराज पिता संतोष वर्मा उम्र 18 साल नि. 126 सी नगीन नगर इंदौर 6. नवीन प्रकाश उर्फ पाऊच पिता मुन्नालाल नरूले उम्र 18 साल नि. म.नं. 405 सिद्धार्थ नगर कालोनी गांधी नगर इंदौर के साथ मिलकर पूर्व में थाना एरोड्रम के अपराध क्रमांक 44/20 धारा 457, 380 भादवि मे छोटा बांगडदा रोड स्थित एक किराने के वेयर हाउस मे घुस कर करीब 8 लाख रूपये नगदी, तीन चाँदी के सिक्के व एक बेव कैमरा चोरी करना कबूला। आरोपियों ने बताया कि चोरी किये गये मश्रूका से प्राप्त राशि को उन्होंनें परस्पर बांट लिया था जिसमें से आरोपी रोहन पिता हीरालाल के हिस्से मे 3 लाख रूपये आये थे जिससे उसने एक लोडिंग वाहन खरीद लिया था व आरोपी गोलु उर्फ पुष्पेन्द्र के हिस्से मे करीब 1.5 लाख रूपये आये थे जिससे उसने एक पल्सर गाड़ी खरीद ली थी व बाकी आरोपी संजय, पप्पु, नवीन, गोलु उर्फ मोटा उर्फ लेकराज के खाते मे 45-45  हज़ार रूपये आये थे जोकि आरोपीगणों ने  खर्च कर दिये।


आरोपी गोलू उर्फ पुष्पेन्द्र तथा रोहन के कब्जे से चोरी के पैसों से खरीदी लोड़िंग पिकअप तथा पल्सर गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपीगण द्वारा पूर्व में भी करीब 6 से 7 नकबजनी की वारदात की गई हैं। आरोपीगणों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जायेगी














Thursday, September 24, 2020

• अवैध सट्टा लेते एक व्यक्ति चंदन नगर पुलिस की गिरफ्त में।


आरोपी से करीब 60,000 रुपये नकदी व सट्टा उपकरण जप्त। 


 इंदौर- दिनांक 24 सितंबर 2020-  पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में अवैध जुएं/सट्टा की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद ने कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर को निर्देशित किया गया था। 

       थाना चंदन नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जगन्नाथपुरी सहयोग नगर में दो व्यक्ति खम्बे के पास में सट्टा अंक पर्ची लिखकर सट्टा ले रहे हैं सूचना पर विश्वास कर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुची और मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के आदमी दिखे जिसमें एक व्यक्ति पुलिस को देख मौके से फरार हो गया व एक को घेराबंदी कर पकड़ा । उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछते उन्होंने अपना 1.यूनुस पिता गुलशेर मंसूरी उम्र 31 साल निवासी जगन्नाथपुरी सहयोग नगर इंदौर का होना बताया व उसका एक साथी अमीन निवासी चंदन नगर मौके से फरार हो गया । उक्त व्यक्ति के कब्जे से करीब 60,000 रुपये, सट्टा अंक लिखी पर्ची व लीडपेन जब्त किए गए   बाद मौके पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को थाना लाये व दोनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

        उक्त कार्यवाही में निरीक्षक योगेश सिंह तोमर ,उनि विशाल यादव, उनि करण सोलंकी, प्रआर राकेश,प्रआर राजभान, आर नरेन्द्र सिंह तोमर, आर कमलेश चावड़ा, आर अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 42 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 24 सितबंर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 24 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 42 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 12 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन एवं 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितबंर 2020 को 04 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 कांे 23.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फुडलेंड चैराहा के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 215 स्कीम न 134 आईडीए कालोनी इन्दौर निवासी देवानंद पिता नावजी खराटे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 350 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 कांे 19.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास शिवाजी नगर परदेशीपुरा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 255 शिवाजी नगर निवासी अरूण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 180 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 कांे 21.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी का मकान 59 जगन्नाथ कालोनी सहयोग नगर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 59 जगन्नाथ कालोनी सहयोग नगर निवासी युनूस पिता गुलशेर मंसुरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 60000 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं



अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 को 21.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास रूस्तम का बगीचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 152 रविदास मंदिर के पीछे रूस्तम का बगीचा निवासी आकाश पिता अशोक सेरोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 को 14.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मास्क अस्पताल के पीछे स्कीम न 140 इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गावडे जिम के पीछे सूरज नगर निवासी रमेश पिता भारत चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राजेश, मीराबाई, उमरांव बाई, मथुराबाई, रामकन्याबाई, सगुनबाई, लीलाबाई को पकडा  गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाईन शाॅप के सामनें बस स्टाप के पास वायएन रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 305/5 नेहरू नगर इन्दौर निवासी पंकज मेहरा और 68 वल्लभ नगर इन्दौर निवासी राज रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रविदास नाले के पास रविदास नगर और देवास नाका सार्वजनिक शौचालय के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, तलावली काकड निवासी दिपक चैहान और बापूगांधी नगर इन्दौर निवासी अखिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास अहमद नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, सम्राट नगर खजराना निवासी आजाद उर्फ अजहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 23 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंडारी रिसोर्ट के पास कनाडिया बायपास सर्विस रोड और पाटीदार पेट्रोल पंप के पास कनाडिया रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, अम्बामोलिया थाना खुडैल निवासी सुनील कलमे और सोहन बघेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Wednesday, September 23, 2020

· फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना कर, महिला के फोटो चुरा, उन्हें एडिट कर मिलने के लिये दबाव बनाने वाला आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


·        अंतरंगीन संबंध बनाने के लिये महिलाओं को करता था ब्लेकमेल।

·        युवती को उसी के फोटो एडिट कर भेज रहा था आरोपी, अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा था मनचला।

·        एडिट किये हुये अश्लील फोटो को वायरल कर बदनाम कर रहा था, शादी संबंध तुड़वाने की धमकी देकर मिलने हेतु बना रहा था दबाव।

 

इंदौर- दिनांक 23 सितंबर 2020-   फरियादिया संजना (परिवर्तित नाम) निवासी हीरानगर इन्दौर द्वारा लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें फरियादिया ने आरोप लेख किया था वह इन्दौर के एक होटल में रिजर्वेशन डिपार्टमेंट में काम करती है। आवेदिका को कोई अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज तथा फोटो भेज रहा था जोकि सोशल मीडिया में गंदे तथा आपत्तिजनक अश्लील फोटो वायरल कर युवति को परेशान कर रहा था तथा अंतरंग संबंध बनाने के लिये मिलने अथवा विवाह करने के लिये दबाव बना रहा था।

 

वी केयर फॉर यू की टीम ने प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान यह ज्ञात किया कि अज्ञात अनावेदक ने आवेदिका के फोटो सोशल मीडिया से ही प्राप्त किये हैं जिन्हें वह एडिट कर आवेदिका को ब्लेकमेल कर रहा है। टीम ने जाल बिछाते हुये आरोपी की पतारसी हेतु आवेदिका से उपरोक्त अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बातचीत करने की बात कही जिसके लिये वह तैयार हो गया। बातचीत के लिये नम्बर आते ही टीम ने तुरंत अनावेदक की पहचान आकाश पिता दिनेश कुमार पाठक उम्र 20 वर्ष निवासी दतिया के रूप  में की जिसको झांसे में लेकर मिलने के लिये इंदौर बुलाया।

 

      आरोपी आकाश इंदौर आ गया तथा उसने आवेदिका को मिलने का प्रस्ताव दिया तथा आश्वासन दिया कि कोई व्यक्ति उसे अब मैसेज नहीं करेगा क्योंकि वह खुद ही शादी करने के लिये आवेदिका के साथ उपरोक्त कृत्य कर रहा था। आवेदिका द्वारा बताने पर कि उसकी शादी अन्यत्र तय हो चुकी है यह जानते हुये भी आरोपी उस पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था अन्यथा अशलील फोटो वायरल कर बदनाम कर विवाह संबंध तुड़वाने की धमकी दे रहा था।

          

        उपरोक्त प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए व्ही केयर फॉर यू की टीम द्वारा आरोपी ‘‘आकाश पिता दिनेश कुमार पाठक उम्र 20 निवासी दतिया" को पकड़ा जोकि आवेदिका से मिलने के लिये दतिया से इन्दौर आया था। आरोपी ने बताया कि वह कई महिलाओं की फोटो एडिट कर उन्हें ब्लेकमेल कर चुका है। आरोपी के विरूद्ध थाना हीरानगर में अपराध क्रमांक 741/20 धारा 354(क)(1)(i)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उसे गिरफतार किया गया है।



· अपराध शाखा, इन्दौर एवं थाना आजाद नगर की संयुक्त कार्यवाही में राजस्थान का रहने वाला ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार ।

 


·        आऱोपी के पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गयी, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रूपये है ।

·        आरोपी ब्राउन शुगर की तस्करी कर राजस्थान से इन्दौर आकर करता था सप्लाई ।*

 

इंदौर-दिनांक 23 सितंबर 2020- इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक  इन्दौर (शहर ) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देशो के तारतम्य में  पुलिस अधीक्षक  (मुख्यालय), इन्दौर श्री सूरज वर्मा,  द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (क्राईम), इन्दौर श्री राजेश दण्डोतिया को  इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने एवं आरोपियों की पतारसी हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये ।

 

          उक्त निर्देशों के पालन में अपराध शाखा इन्दौर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक दुबला पतला व्यक्ति जिसने काली पेन्ट एवं सफेद शर्ट पहनी हुई है, कोहिनूर पानी की टंकी के पास, सर्विस रोड, इन्दौर पर छोटी छोटी पुडिया में अवैध रूप से ब्राउन सुगर बेच रहा है । तत्पश्चात बिना देरी किये अपराध शाखा इन्दौर एवं थाना आजाद नगर की टीम मुखबिर के द्वारा बतायी जगह पर पहुँचकर हमराही फोर्स की मदद से उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकडा गया । जिसका नाम पता पूँछने पर अपना नाम मो. शरीफ पिता इमामी बक्श, उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बाल्ता, जिला झालावाड, राजस्थान का होना बताया । संदिग्ध से पूँछा कि यहाँ क्यों खडे हो तो वह व्यक्ति कभी कुछ कभी कुछ बताने लगा । इस पर संदिग्ध से सख्ती से पूँछताँछ कर, तलाशी लिये जाने पर उसके पेन्ट की दाहिने जेब में एक सफेद रंग की प्लास्टिक की पुडिया मे सफेद रंग का पाउडर रखा मिला । जिसे खोलकर देखने एवं पंचान द्वारा सूघने एवं चखने पर उक्त पदार्थ ब्राउन शुगर जैसा लगा । तत्पश्चात संदिग्ध व्यक्ति मो. शरीफ से पाउडर के बारे में पूँछने पर उक्त पुडिया में ब्राउन सुगर होना स्वीकार किया गया ।

            जिस पर से संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जाकर थाना आजाद नगर इन्दौर में अप. क्रं. 0532/2020 धारा 8, 21 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 का पंजीबद्ध किया गया । आरोपी के पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गयी, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रूपये है ।

 

 आरोपीः मोहम्मद शरीफ नि. ग्राम बाल्ता, जिला झालावाड, राजस्थान,

 

            आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूँछताँछ की जाएगी, जिससे पता किया जा सके कि उसके  द्वारा पूर्व में कहाँ कहाँ ब्राउन सुगर की सप्लाई की गई एवं उसके साथ और कौन कौन व्यक्ति ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी में शामिल हैं ।