Thursday, August 27, 2020

क्राईम ब्रांच इंदौर ने थाना खजराना पुलिस के साथ कार्यवाही करते हुये 03 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित दबोचा।


·  
·          आरोपियों से 03 पिस्टल मय कारतूस के हुईं बरामद।
इन्दौर दिनांक 27 अगस्त 2020 - दिनांक 27.08.2020 क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध हथियार पिस्टल में कारतूस लोड करके थाना खजराना क्षेत्र में घूम रहे हैं सूचना पर क्राईम  ब्रांच की टीम ने थाना खजराना पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये पतारसी कर संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने अपना नाम वैभव शर्मा पिता अरूण शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी 107 बालाजी हाईट्स नरीमन पाइण्ट लसूड़िया इंदौर का होना बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से मय कारतूस के लोड की हुई पिस्टल बरामद हुई। आरोपी को अवैध हथियार सहित पकड़े जाने पर उसके विरूद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 769/20 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया है। बाद खजराना क्षेत्र में ही मुखबिर से ज्ञात सूचनाओं के आधार पर पतासाजी करते हुये विवेक पिता श्यामजी वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी 44-45 पंचवटी नगर इंदौर तथा पंकज ठाकुर उर्फ गौरव ठाकुर पिता अरविन्द्र ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी 436 कुंदन नगर नई गली द्वारिकापुरी जिला इंदौर को पकड़ा गया जिनकी अवैध हथियार लेकर घूमने की सूचना पुलिस टीम केा मिली थी अतः आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01-01 पिस्टल मय कारतूस के बरामद हुई हैं। आरोपी विवेक वर्मा व पंकज ठाकुर को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल मय कारतूस के थाना खजराना के प्रकरण क्रमांक क्रमशः 770/20, 771/20 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के परिपेक्ष्य में जप्त की गई हैं।
आरोपियों से आरंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी वैभव व विवेक परस्पर दोस्त हैं जोकि धार जिले से पिस्टल खरीद कर लाये थे। ये रंगबाजी तथा लोगों में पैठ जमाने के लिये अवैध हथियार लेकर घूमते थे। आरोपी वैभव स्कीम नम्बर 78 में स्नूकर संचालक भी है जबकि आरोपी पंकज के तार खरगौन के सिकलीगरों से जुड़े होने के सुराग मिले हैं जोकि वहां से हथियार खरीदकर लाकर इंदौर में आपराधिक किम्स के लोगों को सप्लाय करता था। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 63 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 के सुबह से आज दिनांक 27 अगस्त 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 63 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 24 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 आदतन एवं 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जामानती, 01 जामानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को 05 गैर जामानती, 01 जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 32 कहारी कदीम तह सिहोर हाल पता पवनपुरी पालदा निवासी देवनारायण पिता सुरज सिंह और 95 प्रकाशचंद्र सेठी निवासी करण पिता अशोक वर्मा और 100/6 परदेशीपुरा मटके वाली गली निवासी नितिन पिता चंद्रभान सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को 23.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुम्हारखाडी कब्रस्तान के पास दीवार की आड में इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 125/3 जुना रिसाला थाना सदर बाजार निवासी माजिद खान उर्फ मज्जु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 1200 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को 19.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल अस्पताल सब्जी मंडीं इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, आदर्श इंदिरा नगर निवासी भोला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवबाग कालोनी बिजली के खंबे के नीचे और शिवा कालोनी खजराना इन्दौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआॅ खेलते हुए मिलें, तरूण, दीपक, मुकेश और संजय, सचिन, शिवा, आकाश, सोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 4920 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को 14.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झुलेलाल नगर राऊ इदौरं से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, झुलेलाल नगर राऊ निवासी त्रिलोक चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 44 सदर बाजार मेन रोड और शकंरबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 4/1 शकंरबाग कालोनी निवासी सुमित शर्मा और 41 शकंरबाग निवासी अजीम मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 386 बोतल अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, लक्ष्मी नगर खजराना निवासी प्रकाश धोबी और सेक्टर ए निरजंनपुर के पास लसुडिया निवासी राकेश वर्मा और 107 बालाजी हाइट्स नरीमन प्वाइंट इन्दौर निवासी वैभव शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को 0.0 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हुसैनी चैक आजाद नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 40 नार्थ कमाठीपुरा रामबाग निवासी अनिरूद्ध को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को 17.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राम मंदिर के पास बडी ग्वालटोली इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, म न 173 खजराना निवासी राहुल पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, राहुल पाटीदार, शुभम सिंह, अब्दुल राजिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Wednesday, August 26, 2020

विख्यात क्लासिकल सिंगर जुड़वां बहनों ने पुलिस के लिये गाया गीत।



इंदौर दिनांक 26 अगस्त 2020- वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत विख्यात क्लासिकल सिंगर & ट्रेनर, शारदा संगीत कला एकेडमी की संचालिका और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्म कर चुकी दो जुड़वा बहनों डॉक्टर सुश्री विभा चौरसिया एवं डॉक्टर सुश्री आभा चौरसिया ने वर्तमान परिस्थितियों के लिये प्रासंगिक गीत जागो फिर एक बार जागो ..."   सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया गया। दोनों जुड़वां बहनें प्रख्यात क्लासिकल सिंगर हैं और इंदौर की शान हैं। इन्होंने शहर और देश के विभिन्न हिस्सों सहित पूर्व में चाइना में भी शानदार प्रस्तुति देकर, इंदौर शहर को गौरवान्वित किया है
  उक्त सुमधुर गीत सुनाने पर पुलिस महा निरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा दोनों प्रख्यात सिंगर बहनों डॉ. सुश्री विभा रसिया एवं डॉ. सुश्री आभा चौरसिया की प्रशंसा करते हुए, उन्हें पुलिस का मनोबल बढ़ाने व उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया गया।



पुलिस अधिकारी और वकील बनकर, लोगों को झाँसे में लेकर ठगी की शिकायतें इंदौर क्राइम ब्रांच को हुईं प्राप्त।




केस रजिस्टर होने अथवा न्यायालय से नोटिस जारी होने का भय दिखाकर, ठग फ़र्ज़ी तरीके से लोगों से ऐंठ रहे हैं रुपये।


क्राईम ब्रांच व इंदौर पुलिस द्वारा लगातार मीडिया जगत के माध्यम से लोगों को ऑनलाईन ठगी से बचने के लिये जागरूक किया जा रहा है प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के अलावा सेमीनारों के आयोजन करने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को सायबर अपराधों तथा ऑनलाईन ठगी से बचाने के लिये इंदौर पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है परन्तु आये दिन, ठगी करने वाले बदमाश नई नई तरकीबों के प्रयोजन से लोगों को ऑनलाईन ठगी का शिकार बना रहे हैं।
ऐसी ही शिकायतें क्राईम ब्रांच इंदौर को समक्ष में उपस्थित होकर तथा सिटीजन कॉप एप्प के माध्यम से प्राप्त हुई जिनमें ठगों ने इस बार ठगने का एक नया तरीका ईजाद किया है। ठगों ने पुलिस अधिकारी तथा वकील बनकर लोगों को निशाना बनाया है।

प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार है -

1. आवेदक को SBI CARDS & PAYMENTS SERVICES PVT LTD Reg office at unit 401&402 4th floor Agrawal Millennium tower E-1,2,3 Netaji subhas place Wazirpur New delhi 1100034& NAHAR singh yadav SOLE ARBITRATOR chamber No 744 WESTERN WINK TIS HAZARI COURT DELHI 110054

की तरफ से ईमेल के माध्यम से REF NO ARB LA APR  19125 के परिपेक्ष्य में नोटिस जारी किया जिसमें लिखा गया कि आवेदक द्वारा क्रेडिट कार्ड का पेमेण्ट नहीं किया गया था जिसके लिये बैंक द्वारा न्यायालय की शरण ली गई है अतः बैंक के behalf पर उनका पक्षधर होने के नाते आवेदक को उपरोक्त वकील द्वारा मोबाईल नम्बर 9718947151 से कॉल मैसेज कर, डरा धमकाकर 12 हजार रूपये प्राप्त कर लिये गये जबकि उनका किसी भी प्रकार को क्रेडिट कार्ड संबंधी लेन देन शेष नही था ना ही बैंक ने उसे ऐसा कोई नोटिस जारी किया था। इसके बाबजूद उपरोक्त ठग स्वयं को वकील बताते हुय प्रकरण सेटलमेण्ट कराने के नाम पर रूपयों की मांग कर रहा है तथा आवेदक को लगातार ईमेल के जरिये मैसेज भेजकर डरा धमका रहा है कि पैसे जमा ना कराने पर वह पुलिस भेजकर गिरफ्तार करा लेगा जिसमें मोबाईल नम्बर 9768672750 के उपयोगकर्ता ठग, द्वारा स्वयं को पुलिस का निरीक्षक बताते हुये आवेदक को पैसा जमा कराने के लिये डराया गया।

2. एक अन्य आवेदक को व्हाट्सऐप व ईमेल पर किसी अज्ञात ठग द्वारा स्वयं को मुंबई पुलिस का बताते हुये डराया कि उसके विरूद्ध मुबंई थाने में अपराध क्रमांक 146/20 धारा 420, 405 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसकी विवेचना हेतु एफआईआर व डायरी वह आवेदक के रहवासी क्षेत्र के थाने में भेज रहा है। फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठग ने आवेदक को यह बताया कि इसी तरह का मामला पंजीबद्ध हुआ जिसमें लोन की शर्तों की उल्लंघन करना पाया गया जिसकी सजा 06 माह कारावास व 30 हजार रूपये आर्थिक दण्ड है अतः आवेदक यदि उपरोक्त न्यायालयीन कार्यवाही व सजा से बचना है तो प्रकरण को निपटाने हेतु 20 हजार रूपये लीगल एडवाईजर आकाश सिंग्ला को जमा कराईये। ऐसा ना करने पर पैन कार्ड ब्लॉक तथा क्रेडिट स्कोर अवरूद्ध किया जायेगा तथा स्थानीय पुलिस को भेजकर आवेदक को गिरफ्तार करा लिया जायेगा। ठगों द्वारा मो न 9768672750,9718947151  तथा 9826155542 का उपयोग किया गया था। इन नंबरों से कॉल या मेसेज आने पर सावधान रहें ।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 62 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 के सुबह से आज दिनांक 26 अगस्त 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 62 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-          

13 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन एवं 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गिरफ्तार 04 गैर जामानती ,03 जामानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 02 गिरफ्तार 04 गैर जामानती ,03 जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे ,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार
          पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बी़ एस एल के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,  रामकृष्णा बाग निवासी राजेश पिता अमरुद नकवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 180 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
          पुलिस थाना सांवेर  द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 14.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंह साहब वाली गली मामुरु सोनी के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें सुभाष मार्ग बडा इमाम निवासी शाब्ब्ुा खाॅ ग्राम कुडाना सावेर निवासी बद्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
          पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों सें इन्दौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआॅ खेलते हुए मिलें, शेख पिता बशीर, शेख अल्ताफ, इस्तेखार खां, मकसूद शाह, अकरम, खान, शरीफ खान, सलीम, पटेल उर्फ सल्ला रईस खान, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
          पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 23.00 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरबी पुल एंड क्लब सागर बिहार कालेनी सुख्लिया इदौरं से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आरबी पुल एंड क्लब सागर बिहार कालेनी सुख्लिया इदौरं निवासी अशोक पिता प्रकाश शिंदे और विकाश तथा विक्रम उर्फ विक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 436040 रुपयें कीमत की 85 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बादल का भट्टा नीम के पेड के पास बाणगंगा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 93 बादल का भट्टा इंदौर निवासी शशीकान्त और उमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
          पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 0.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आई टी पार्क चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलंे, इन्द्रपुरी कालेनी निवासी विजय श्रीवास पिता सुरेश श्रीवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7600 रुपयें कीमत की 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
          पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 02.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांती नगर कांकड जैन मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शान्ति नगर कांकड निवासी सुभाष पिता कैलाश परिहार और इमरान तथा सोनाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 260400 रुपयें कीमत की 35 पेटी और 2064 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 18.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खण्डवा रोड से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शेर सिंह पिता गरीब सिंह बकोरिया और संतोष पिता बुखार वर्मा तथा सावन पिता संतोष वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एमपी 09 आई क्यु 7949 लोडिंग व 184535 रुपयें कीमत की 99.5 लीटर और अवैध शराब जप्त की गई।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनेडिया नाका देपालपुर और गौतमपुर नाके पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भोले नाथ कालोनी निवासी कृष्णा पिता सुभाष सेन और ग्राम कुंगार निवासी जीवन पिता गंगाराम पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3310 रुपयें कीमत की 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
          पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
          पुलिस थाना तुकोंगंज द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 15.20 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवामील चैराहा के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 12 काजी की चाल इंदौर निवासी सलमान पिता छोटे खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध कटार जप्त किया गया।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 21.20 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्माशाला के पास शुलभ काम्पलेक्स इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 314 रुस्तम इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता सुरेन्द्र कश्यप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 11.35 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल नाकां इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, श्यामचरण शुक्ला नगर कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 23.15 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीलियाखाल पुलिया के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, सेरपुर बाग राजकुमार कालोनी निवासी आसिफ खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                   पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
          पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गीताभवन राम मंदिर के पास पलासिया इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, मालवीय नगर निवासी होलकर चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
         
          पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।