Friday, August 14, 2020

//शांति से रहो अन्यथा झेलो रासुका” अभियान के तहत, द्वारकापुरी क्षेत्र का कुख्यात बदमाश रासुका में निरूद्ध //



इंदौर- दिनांक  14 अगस्त 2020- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बदमाशों एवं असामाजिक तत्वो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्धारा कुख्यात / सक्रीय बदमाशों को अपनी आपराधिक गतिविधियों में सुधार लाने हेतु चेतावनी दी जाकरशांति से रहो अन्यथा झेलो रासुकाअभियान प्रारंभ कराया गया
                थाना व्दारकापुरी क्षेत्र का कुख्यात बदमाश भूपेन्द्र उर्फ चीनू काला पिता विजय जोशी उम्र 21 वर्ष नि. 343 द्वारकापुरी इंदौर  का जो वर्ष 2017 से लगातार अपराध घटित करता रहा है। इसके विरुद्ध इंदौर शहर के थाना तेजाजी नगर थाना द्वारकापुरी पर कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर विवेचनाधीन न्यायालय में विचाराधीन हैं। हत्या( मर्डर), जान से मारने की नीयत से हमला करना, अड़ीबाजी करना, अवैध वसूली करना, मारपीट करना, अश्लील गालियां देना, जान से मारने की धौंस देने जैसे गंभीर अपराध घटित कर रहा है   उक्त बदमाश की आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने हेतु बदमाश के विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई किंतु बदमाश में कोई सुधार परिलक्षित नही हुआ, अपितु बदमाश और अधिक दुस्साहसी एवं उददण्ड होकर अपने साथियों के साथ मिलकर और अधिक दुर्दान्त अपराधी होता जा रहा था बदमाश के आपराधिक कृत्य से क्षैत्र के सभी लोग भयभीत है बदमाश ने अपनी लोक व्यवस्था गतिविधियों से इंदौर शहर की लोक शांती एवं लोक व्यवस्था को आसन्न खतरा उत्पन्न कर रखा था उक्त बदमाश द्वारा हाल ही में थाना व्दारकापुरी क्षेत्र मे हत्या का प्रयास का गंम्भीर अपराध कारित किया गया था जिस परशांति से रहो अन्यथा झेलो रासुकाअभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जिला इंदौर द्धारा उक्त बदमाश को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 (2)  में निरूद्ध करने वाबत आदेश जारी कर केंद्रीय जेल इंदौर का वारंट जारी किया गया उक्त बदमाश को गिरफतार किया गया है जिसे केद्रीय जेल इंदौर दाखिल किया जायेगा

                अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री,  नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में उक्त बदमाश का रासुका प्रकरण तैयार करने एवं बदमाश को गिरफतार करने में थाना द्वारकापुरी के निरीक्षक डी.व्ही.एस.नागर, सउनि. अनिल कुमार शर्मा, प्रआर. 3531 ओमप्रकाश आर. 3393 तनमय ,आर. 3234 स्वदीप ,आर. 3346 शशांक ,आर. 3761 संतोष ,आर. 3715 पंकजसिंह ,आर. 349 देवकुमार की मुख्या भूमिका रही है जिन्हे पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है

          उक्त अभियान निरंतर जारी है सभी बदमाशों को शांती से अपना जीवन यापन करने हेतु चेतावनी दी गई है इसके उपरांत भी यदि कोई बदमाश आपराधिक कृत्य करता है तो उसके विरूद्ध थाने पर अपराध तो पंजीबद्ध किया ही जावेगा, साथ ही साथ रासुका की कार्यवाही भी की जावेगी



Thursday, August 13, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 46 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में






इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 के सुबह से आज दिनांक 13 अगस्त 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 46 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-              

15 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन एवं 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे ,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना परदेशीपूरा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के पास कुलकर्णी का भट्टा और फिरोज गांधीनगर के पास पर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, 22 बशी पिरेस की चाल इंदौर निवासी मनोज पिता सदाशिव सिन्दे और महेश, विकाश शिंदे, केतन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महू नाका इंदौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, 61 बियावानी धार रोड निवासी मेघराज पिता छोटेलाल जादम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3750 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को 17.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैन रोड सुखलिया खाती पुरा से बाणगंगा सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 93 मेन रोड सुखलिया निवासी इन्दौर निवासी देवकरणको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपयें कीमत की 2 लीटर  अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 कांे 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कस्तूरबाग्राम से रालामण्डल रोड मंदिर के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गा्रम सीतापुरी देवास निवासी राजेश और जितेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रुपयें कीमत की 10 लीटर और एक मोटरसाइकिल  एमपी 09 क्यू आर 8160 अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को बजें, 13.20 बजें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खडे गणपति वाले रोड पर कमला नेहरु कालोनी इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलंे, 117 रुकमणी नगर इंदौर निवासी नीरज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 कांे 14.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामबाग शमशान घाट के पास पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 301 फ्लेट 3/2 पल्लवी अपार्टमेंट रामबाग निवासी आनन्द को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई आई इंदौर के पास पिथमपुर रोड राऊ सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राधेगौविन्द का बगीचा रावजी बाजार निवासी संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18960 रुप्यें व एक कार आई 20 एमपी 09 सीयु 5206 के साथ अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जैन मंदिर के पास ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 373 ई सेक्टर ऋषि पैलैस निवासी कंुवर चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होटल द्वारका ढाबा फोरलेन रोड और चैपाटी के पास पिथमपुर इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आजाद 147 लोधा कालोनी निवासी करण और जयनगर कालोनी निवासी राजकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 82500 रूपयें कीमत की 1500 क्वाटर व 270 लीटर और एक कार एमपी 09 सी डब्लू 6340 के साथ अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को 3.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टाटा मोटर बक्सी आटो केयर के पास सितापत रोड फोर लाइन इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम मंचल निवासी राजा भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 41400 रूपये कीमत की 207 लीटर व एक कार एमपी 09 सी एल 9143 अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को13.30 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नोबल स्कूल के पास ममता कालोनी खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें,106 बडा शिवबाग खजराना निवासी जितेंन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को 17.25 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भारत पेट्रोल पंप रोड परदंेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 48/1 परदेशीपुरा निवासी नीरज राॅय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को 14.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरविन्दो से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 03 गोविन्द नगर निवासी अक्षय उर्फ फिल्लौरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
                 
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परथाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इंदौर सें मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, चिराग यादव, दीपू, तरुण आकोदिया, लोकेश निहारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Wednesday, August 12, 2020

v लोगों को बदनाम करने की नियत से ब्लैकमेल कर ऑनलाईन ठगी करने वाले गिरोह हुये सक्रिय, इंदौर पुलिस को प्राप्त हो रही हैं शिकायतें।



v इंटरनेट सर्फिंग के दौरान बरतें सावधानी, ऑनलाईन ठगी की शिकायतें इंदौर पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाईन नम्बर 7049124445 पर करायें दर्ज।

v परिजनों की फ़ोटो अश्लील वेबसाईट पर डालने की धमकी देकर ठग, ऐंठ रहे हैं रूपये।

जिला अपराध शाखा इंदौर में आनलाईन ठगी के संदंर्भ में प्राप्त होने वाली शिकायतों के पर्यवेक्षण के दौरान यह बात प्रकाश में आई है कि ठगी करने वाले लोगों द्वारा आमजनों से रूपये ठगने का नया तरीका ईजाद किया गया है जिसमें वह ब्लैकमेलिंग अथवा बदनाम करने का डर दिखाकर धमका कर खातों अथवा वैलेट में ऑनलाईन रूपये जमा कराते हैं। इस प्रकार कि कुछ शिकायतें क्राईम ब्रांच इंदौर में प्राप्त हुई हैं, जिसमें इंदौर देहात क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिग किशोर तथा इंदौर शहर के सराफा क्षेत्र के एक व्यापारी के साथ घटना होने पर उन्होंनें अपनी शिकायतें जिला अपराध शाखा इंदौर में दर्ज कराई हैं।
ठगी करने वाले गिरोह, एस्कार्ट सर्विस/बॉडी मसाज आदि मुहैया कराने के नाम पर लोगोें को टैक्स्ट तथा व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजते हैं जिनके झांसे में आकर लोग अपने फोटो तथा अन्य जानकारियां साझा कर देते हैं कुछ शिकायतों में यह भी देखने में आया कि इण्टरनेट पर सर्फिंग के दौरान लोग सर्विस के लिये वेबसाईट पर सर्च करते हैं जहां से ठगी करने वाले व्यक्ति मोबाईल नम्बर प्राप्त कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं।

ठगी करने वाले गिरोह कई बार व्हाट्सऐप तथा फेसबुक से परिजनों खास तौर पर युवतियों के फोटो प्राप्त कर लेते हैं बाद में उनका दुरूपयोग करते हुये फोटो को एस्कार्ट सर्विस वेबसाईट, तथा अन्य अश्लील वेबसाईट पर अपलोड कर पीड़ित व्यक्ति को दलाल अथवा ब्रोकर बताते हैं जिसमें सर्विस देने के लिये उसी व्यक्ति के परिजनों के फोटो बेबसाईट पर डाले जाते हैं।
ऐसी स्थिति में आम व्यक्ति बदनामी से डरता है तथा इसी बात का फायदा उठाकर ठगी करने वाले गिरोह मनमानी रकम की मांग करते हैं व विभिन्न ऑनलाईन माध्यमों से पैसे प्राप्त कर लोगों को सदोष आर्थिक हानि पहुंचाते है। ये ठगी करने वाले व्यक्ति लगातार ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करते रहते हैं।
इंदौर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी कोई जानकारी/फोटो/वीडियो आदि शेयर ना करें। कोई व्यक्ति यदि किसी प्रकार डरा धमका कर अथवा ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता है तो उसकी शिकायत इंदौर पुलिस के हेल्पलाईन नम्बर 7049124445 पर दर्ज करायें। साथ ही किसी भी प्रकार की इण्टरनेट सर्फिंग के दौरान सावधानियां बरतें अन्यथा आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

Traffic warden Day




· दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 04 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।




·          थाना भवरकुआं तथा थाना विजयनगर की वर्षों पुरानी  वाहन चोरी की 02 वारदातों का हुआ खुलासा।

·          थाना राजेन्द्रनगर से वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी भी धराया।

·          आरोपियों से 02 रायल इन्फील्ड बुलेट वाहन हुये बरामद।

इंदौर- दिनांक 12 अगस्त 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  व्दारा शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश पाने तथा चोरी गये वाहनों की पतारसी कर आरेापियों की गिरफ्तारी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री राजेश दण्डोतिया द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम का गठन कर उसको इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे। 
       
      क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा संपत्ति संबंधी अपपराधों की पतारसी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं जिनमें चोरी/नकबजनी/वाहन चोरी आदि की अज्ञात तथा अनसुलझी लंबित घटनाओं के बारे में खुलासा करने हेतु सूचना संकलन कर कार्य किया जा रहा है।

       इसी अनुक्रम में थाना भवंरकुआ जिला इंदौर के अपराध क्रमांक 456/18 धारा 379 भादवि के अनसुलझे प्रकरण में चोरी गये दो पहिया वाहन बुलेट की पतासाजी करते हुये संदेह के आधार पर संतोष पिता लखनलाल मोदी निवासी राजपुर बड़वानी हाल मुकाम त्रिमूर्ति नगर जिला धार को पुलिस टीम ने अभिरक्षा में लिया जिससे पूछताछ में एमपी 09 व्ही एच 8842 बरामद हुई है जोकि विगत 02 वर्ष पूर्व भवंरकुआ थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

        उपरोक्त वाहन मालिक मुकेश पिता स्व0 जनक कपूर, के घर के बाहर से चोर ने वाहन को लॉक तोड़कर चुरा लिया था जिसने अपना जुर्म कबूल किया तथा आरोपी के कब्जे से उक्त वाहन बरामद भी हुआ है।

          लगभग 05 वर्ष से अधिक समय पुराने थाना विजयनगर के अपराध क्रमांक 405/15 धारा 379 भादवि के प्रकरण में चोरी रायल इनफील्ड वाहन की पतासाजी के मामले में आरोपी 1. संदीप पिता रमेश सिंह ठाकुर उम्र 26 साल निवासी ग्राम मण्डलावदा तहसील सांवेर जिला इंदौर 2. अजय पिता सुरेन्द्र ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी 43, स्कीम नम्बर 78 इंदौर को पकड़ा गया जिनके कब्जे से उपरोक्त चोरी का दो पहिया वाहन बुलेट क्रमांक एम पी 28 एमएल 1355 बरामद हुआ है।


इसी प्रकार थाना राजेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 15/20 धारा 379 भादवि के प्रकरण में वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी शानू उर्फ साउद पिता इस्तकार बाबू टिपिया उम्र 24 वर्ष निवासी निहालपुरा इंदौर को पकड़ा गया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना राजेन्द्रनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उपरोक्त मामले में 02 आरोपियों को पूर्व में ही पकड़ा जा चुका था जिन्होंनें हीरीे एचएफ डीलक्स वाहन चोरी किया था इसी मामले में आरोपी शानू फरार चल रहा था। सभी आरोपियों को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित थानों के सुपुर्द किया है।+