Friday, August 7, 2020

घांस के कोठे से 21 पेटी देशी शराब जप्त



इंदौर- दिनांक 07 अगस्त 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध शराब रखने तथा बेचने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक महू व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर को सघन चेकिंग करने एंव अवैध शराब रखने तथा बेचने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था ।
            आज दिनांक 07.08.2020 को थाना खुडैल पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम फली मे एक व्यक्ति  घांस के कोठे में भारी मात्रा मे अवैध शराब का संग्रहण कर रखा गया है । सूचना पर थाना प्रभारी खुडैल द्वारा टीम का गठन कर ग्राम फली जितेन्द्र के मकान के पास बना घांस का कोठे पर दबिश दी गई, जहां पर एक व्यक्ति खड़ा मिला, जिसका नाम पूछते अपना नाम जितेन्द्र पिता धनसिंह चौहान उम्र 42 साल निवासी ग्राम फली थाना खुड़ैल जिला इंदौर का होना बताया । जितेन्द्र के घास के कोठे की तलाशी ली तो कोठे में 21 कागज के पुष्ठे की पेटियां जिनमें अवैध देशी शराब भरी होना पाई गई । आरोपी जितेन्द्र का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से आरोपी जितेन्द्र के कब्जे से उक्त शराब जप्त कर आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार किया जाकर जितेन्द्र के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
            अति.पुलिस अधीक्षक महूं श्री अमित तोलानी एवं उपुअ मुख्या श्री अजय बाजपेयी के मार्गदर्शन में आरोपी जितेन्द्र के कब्जे से 21 पेटी देसी प्लेन व देसी मसाला शराब कुल शराब 189 लीटर कीमती 93000 रुपये की बरामद करने में थाना प्रभारी खुडैल श्री रूपेश दुबे, उनि कृष्णा पद्माकर, सउनि शोभाराम रावत, प्र.आर. 2420 सुरेश पंवार, आर.2033 सुभाष, आर. 86 गजेन्द्र आर.183 सागर परसाई ,आर.449 दिनेश ,सैनिक 189 सोदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिन्हे पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है ।




मोबाईल चोरी करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना व्दारकापुरी की गिरफ्त मे



इंदौर- दिनांक 07 अगस्त 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर में  सम्पति संबधी अपराधों एवं अपराधियो पर नियंत्रण  हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश जिले के समस्त थाना प्रभारियो एवं अधिकारियो को दिये थे। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पश्चिम  श्री महेशचन्द्र जैन व्दारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्दौर जोन -2 श्री मनीष खत्री एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा अनुभाग इन्दौर श्री पुनीत गेहलोद को टीम बनाकर समस्त थाना प्रभारियो से प्रभावी कार्यवाही करवाने हैतु निर्देशति किया था कि सम्पति संबधी अपराधो के नियंत्रण पर विशेष जोर दिया जाये तथा सम्पति संबधी अपराध करने वालो पर बिशेष निगरानी रखी जावे।
जिसके पालन मे थाना प्रभारी व्दारकापुरी डी.व्ही.एस.नागर व्दारा बिशेष अभियान चलाकर दिनांक 27.06.2020 को फरियादी  विजय कुमार पिता प्रकाश लाल गेही नि. 2569 ईसेक्टर सुदामा नगर ने सुदामानगर सर्विस रोड से ओप्पो कम्पनी का मोबाईल चोरी हो जाने के संबध मे रिपोर्ट की थी। जिस पर से थाना व्दारकापुरी पर  अप.क्र. 326/20 धारा 379 भादवि मे  अज्ञात आरोपी के विरूध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना तकनीकी जांच व  दिनांक 06.08.2020 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि दो लडके ओप्पो कम्पनी का मोबाईल बेचने की बात कर रहे है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर टीम बनाकर मुखबिर व्दारा बताये स्थान फूटी कोठी पर पहुचकर देखा तो वहां युवक, कुछ लोगो को रोक कर मोबाईल बताते व बात करते दिखे जिनको हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर उन्होनें अपना नाम गोविन्दनाथ पिता राजेशनाथ पवाँर  उम्र 19 साल निवासी गाँव मेंडिका भेरू पचलाना के आगे बडनगर जिला उज्जैन हाल मुकाम नाथ मोहल्ला अहिरखेडी इन्दौर तथा अतुलनाथ पिता गोपालनाथ पवाँर उम्र 18 साल 5 माह निवासी नाथ मोहल्ला अहिरखेडी इन्दौर का होना बताया। जिनसे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर सुदामानगर सर्विस रोड पर एक्टिवा पर रखा मोबाईल चोरी करना बताया, पुलिस द्वारा आरोपी गोविन्द्र से चुराया हुआ आप्पो कम्पनी का मोबाईल जप्त किया गया  है ।  आरोपियों से अन्य वारदात आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है
आरोपी गोविन्दनाथ पवाँर, थाना चंदननगर के  अप.क्र. 983/19 धारा 392 भादवि मोबाईल लूट मे घटना दिनांक से फरार होना पाया गया  जिसके संबध मे थाना चंदननगर को सूचना दी गई
उक्त कार्यवाही में  थाना प्रभारी द्वारिकापुरी डी.व्ही.एस.नागर , प्रआर. 1328 कमल चौहान ,प्रआर. 971 भंवरसिंह , आर. 3393 तनमय तोमर ,आर. 3234 स्वदीप, आर. 3346 शशांक आर. 3715 पंकजसिंह सिकरवार ,चालक आर. 1057 अमरपाल एवं सीएसपी आफिस अन्नपूर्णा  से आर. धर्मेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 69 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 के सुबह से आज दिनांक 07 अगस्त 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 69 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-              

17 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन एवं 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को 10 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे ,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को 1.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जमातखन परिसर जिन्सी इन्दौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, इमरान उर्फ मानसिक, मुन्नवर, नाजिम, आवेश खान, फरोग हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमन नगर मुसाखेडी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, अमन नगर मुसाखेडी निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।     
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 16 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को 8.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदू पहाडिया वाली गली गेामा की फेल इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 60 बडी भमौरी सरकारी स्कूल के पास निवासी आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2200 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्प्रिंग वैली के पास और संघवी कालेज बिचैली हप्सी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गा्रम बेगनखेडी निवासी दिनेश चैहान और मान सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6000 रुपयें कीमत की 120 लीटर और एमपी 41एम क्यू 8464 कार जप्त की व अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को 13.0 बजें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रफैली चैराहा भागीरथ पूरा इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलंे भागीरथ पूरा इन्दौर निवासी मीना यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुप्यें अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास और शिवनगर मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शिवनगर निवासी बहादूर सिंह और 06 शिवनगर निवासी विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 कों 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला ग्राम लिम्बोदी खाली मैदान के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भील मोहल्ला ग्राम लिम्बोदी निवासी लीलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को 10.14 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी संुगदा बाई पति तेजराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपयें 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एचपी गैस गोदाम के पास चंदननगर और डी सेक्टर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जे सेक्टर आमवाला निवासी मोहम्मद सादिक और 157/5 आमवाला रोड निवासी नोशाद अली शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर  जहरीली अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को 10.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौपूर चैराहा सुलभ शौचालय इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 42 ए द्वारकापुरी निवासी अंकित शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से1920 रुपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल ढाबा के पास कंटेनर यार्ड फोरलेन इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गोपालपुरा निवासी रविन्द्र कुमार और प्रदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  3000 रुपयें कीमत की 12 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।    
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को 18.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किठोदा फाटा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम सिनोदा नानाखेडा उज्जैन निवासी मनोहर पिता उमराव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रुपयें कीमत की 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।  
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को 1.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टेम्पांे स्ेटैैन्ड रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 584 सुखलिया निवासी रंजीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास और शिव मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 152/1 नेहरु नगर निवासी प्रवीण उर्फ भीमा पिता दयाराम और 127 रुस्तम का बगीचा निवासी लक्की उर्फ घी पिता जगदीश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे अवैध छुरा व बांक जप्त किया गया।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2020 को 13.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजलपुर वाईन शाप के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बलाई मोहल्ला महू निवासी हिमांशु पिता गुलाबसिंह राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध छुरा जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Thursday, August 6, 2020

बेटमा पुलिस द्वारा 48 घण्टे में, महिला के कत्ल को छुपाकर अंतिम क्रिया कर्म करने के प्रकरण का किया खुलासा


▪️ आरोपी पति ने ही दिया था पत्नी की हत्या को अंजाम

▪️ आरोपी ने हार्ट अटैक से मौत होना बता कर, अपने परिजनों के साथ पत्नी का कर दिया था अंतिम क्रिया कर्म

इंदौर-  दिनांक 06 अगस्त 2020-  पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा व  उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र गंभीर प्रकरणों हत्या,  लूट,डकैती जैसे से प्रकरणों में गंभीरता से कार्यवाही करने के  निर्देश दिए गए हैं।  उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक पक्षिम इन्दौर श्री महेश चंद जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री अमित तोलानी एवं  एस.डी.ओ.पी. देपालपुर श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बेटमा पुलिस द्वारा ग्राम माचल में हुये महिला के कत्ल का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की हैं। 

पुलिस थाना बेटमा को दिनांक 04/08/2020 को जरिये मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम माचल में संजूकुंवर राजपूत निवासी ग्राम माचल ने फांसी लगाकर रात में आत्महत्या कर ली है जिसे उसके पति भारतेन्द्र उर्फ दिलीप सिंह द्वारा अपने 4-5 रिश्तेदारों के साथ मिलकर 05.00 बजे सुबह शमसान घाट में ले जाकर जला दिया है । सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर सूचना की तस्दीक में एक टीम को तत्काल रवाना किया गया । टीम द्वारा मौके पर पहुचकर लोगो से पूछताछ की गई व शमसान घाट जाकर देखा तो एक चिता पूरी जली हुई अवस्था में मिली । गांव के चौकीदार से पूछताछ करते उसने बताया कि यह चिता दिलीप सिंह उर्फ भारतेन्दु की पत्नी संजूकुंवर ग्राम माचल की है । जिस पर संदेह होने से थाना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । 
मर्ग जांच में पुलिस टीम द्वारा बारीकी व अपनी सूझबूझ से मृतिका संजूकुंवर के पति दिलीप सिंह उर्फ भारतेन्दु से पूछताछ की तो पहले वह मृतिका की मृत्यु फांसी लगाने, हार्ट अटैक आने व अन्य तरह की बातें गोलमोल करने लगा। मामला संदेहप्रस्थ लगने से पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मृतिका के पति दिलीप सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो दिलीप सिंह उर्फ भारतेन्दु ने बताया कि उसकी पत्नी फरवरी माह में अमर खारौल के साथ भाग गई थी जो बाद में घर आ गई लेकिन मेरे साथ रहने से मना कर रही थी, जिस कारण मेरी समाज में काफी बेईज्जती हो रही थी । दिनांक 03/08/2020 को संजुकुंवर अपने पति दिलीप सिंह उर्फ भारतेन्दु से बीमार होने के बहाना बनाकर बेटमा इलाज के लिये गई जहां से मृतिका संजुकुंवर ने भागने का प्रयास किया, जिसके बारें में पति दिलीप सिंह को पता लगने पर वह उसे जबरदस्ती अपने घर वापस ले गया । उसके बाद आरोपी दिलीप सिंह द्वारा अपनी पत्नी के बाल काटकर उसे अपने घर के अन्दर बंद कर दिया तथा आरोपी ने सोचा कि उसकी पत्नी संजूकुंवर के नाम से 02 बीघा जमीन है वह चली जायेगी तथा पत्नी भी चली जायेगी और मेरी समाज में कोई इज्जत नही रह जायेगी। इन सब बातों के कारण रात में ही आरोपी ने अपनी पत्नी को मारने का प्लान बनाया, जिसके चलते उसी रात आरोपी द्वारा अपनी पत्नी संजूकुंवर को खाने में नींद की गोली दी व उसके सो जाने पर रात में करीबन 12.00 बजे से 01.00 बजे के बीच में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी व आरोपी ने सोचा कि कहीं उसकी पत्नी जिंदा न हो जाये इसके लिये आरोपी ने मृतिका का रस्सी से गला घोंटकर हत्या की पुष्टी की तथा आरोपी स्वयं रात भर जागा । 

आरोपी ने सुबह अपने परिवार के लोगो को बताया कि उसकी पत्नी संजुकुंवर की रात में हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई बाद में अपने परिवारजनों व गांव वालो के साथ जाकर मृतिका संजूकुंवर को शमसान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया । प्रकरण में वैज्ञानिक साक्ष्य तथा अन्य भौतिक साक्ष्य गहनता से संकलित किये जा रहे है । बेटमा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सतर्कता व सक्रियता से कार्यवाही करते हुए उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया गया ।

 उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बेटमा निरी . संजय शर्मा , उनि बिहारी सांवले , उनि रोशनी जैन , सउनि वीरेन्द्र सिंह गौर सउनि जीतू मिश्रा , प्रआर , 2418 मुकेश नागर , प्रआर . 2866 अरविन्द सिंह आर .2190 योगेश रघुवंशी आर . 3160 पंकज ओझा आर . 3000 ज्ञानेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।



10 साल के अथर्व ने गीत गाकर किया इंदौर पुलिस को प्रोत्साहित



आज दिनांक 6 अगस्त 2020 को इंदौर पुलिस के कार्यक्रम "गीत हम गाएंगे, कोरोना तुम्हे हरायेंगे" में आइडियल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 5 के छात्र अथर्व सिंह ने प्रसिद्ध देश भक्ति गीत "तेरी मिट्टी" गाकर इंदौर पुलिस का उत्साहवर्धन किया ।
आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा ने अथर्व से बात करते हुए उनके गीत के लिए उनकी प्रशंसा की साथ ही अच्छे भविष्य के लिए अथर्व को शुभकामनाएं दी।


· ब्याज पर रूपये देकर अवैध लाभ कमाने वाला सूदखोर पुलिस की गिरफ्त में


·       गुण्डो के माध्यम से गरीब निम्न वर्ग के लोगो को चेक बाउंस की धमकी देकर चूसता था खून

इंदौर -दिनांक 05 अगस्त 2020-पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर जोन इन्दौर श्री विवेक शर्मा व उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण करने व सघन चैकिंग करने व निर्देशो का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये जाने पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री महेशचन्द जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री अमित तोलानी ( आई पी एस ) तथा एस डी ओ पी महू श्री विनोद शर्मा  द्वारा समुचित प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्राप्त हुए ।
                        काफी दिनो से सूचनाऐ प्राप्त हो रही थी की कुछ बदमाश क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब निम्न वर्ग के लोगो को उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर  चैक , प्लाट , मकान के दस्तावेज व ए टी एम आदि लेकर उन्है 05 से 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर रूपये देकर उनसे अवैध लाभ कमा रहे है । जिससे कई लोग रोजाना इनसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडित हो रहे है ।
                        इसी  दौरान दिनांक 08.08.20 को मनीष बीसी पिता सनातन बीसी उम्र 31 निवासी पी 34 सुपरसिटी कालोनी महू गाँव के द्वारा आरोपी संतोष साहू पिता देवराव साहू निवासी रामा नगर भोण्डिया पीथमपुर व उसके गुर्गे निलेस , संतोष व दीपक के विरूद्ध रिपोर्ट किया की वह प्रायवेट नोकरी करता है उसे रूपयो की जरूरत होने पर संतोष साहू से 15 हजार रूपये उधार लिये थे , संतोष साहू ने रूपये उधार देने के ऐवज में फरियादी का एच डी एफ सी बैंक का ए टी एम व एक चेक जिसपर फऱियादी के हस्ताक्षर किये है लिया है । संतोष साहू 15 हजार रूपये के ब्याज पेठे 1500 रूपये प्रतिमाह लेता था जो 15 हजार रूपये वापस लौटाने तक प्रतिमाह 1500 रूपये नगद फरियादी देता रहा । लेकिन पिछेल 05 माह से लाकडाउन होने से कंपनी से पुरी सैलनी नही मिलने के कारण फऱियादी संतोष साहू को ब्याज के रूपये प्रतिमाह नही दे पाया । जिसके बाद संतोष साहू ने फरियादी को मोबाईल पर लगातार फोन कर धमकाता रहा कि पैसे कब दे रहे हो नही दिये तो तेरा चेक बैंक से बाउंस करा दूंगा । जब फरियादी  ने अपनी  मजबूरी बताई कि रूपये की व्यवस्था होने पर ब्याज दे दुंगा तो बोला पुरा पेमेंट आज ही चाहिये । जबकि फरियादी संतोष साहू को 27 हजार रूपये ब्याज दे चुका है फिर भी मूल रकम बाकी होना बताया । फऱियादी जब कम्पनी में जाँब पर रहता तो संतोष साहू उसकी पत्नी प्रिया बीसी को फोन करके लगातार धमकाता रहा । दिनांक 02.08.20 को रविवार को फरियादी छुट्टी होने से घर पर था तभी सुबह करीबन 8.30 बजे संतोष साहू उसेक साथी निलेश , संतोष व दीपक को लेकर आया व बोला की पुरे रूपये चाहिये नही देगा तो तुझे उठवा लूंगा जान से खत्म कर दूंगा तब जैसे तैसे उन्हे बाद में रूपये देने का बोला तब वह गये जिसके उपरांत वह लगातार फरियादी व उसकी पत्नी को धमकाते रहे जिसके बाद दिनांक 07.08.20 को शाम को कम्पनी से  घर लोटते समय  संतोष साहू उसके साथियो के साथ घर पर आया व बोला की मुझे अभी रूपये चाहिये तब  सैलरी पर देने का कहने पर संतोष साहू के द्वारा फऱियादी के बच्चो की ओर इशारा करके बोले की रूपये नही देगा तो बच्चो को उठा ले जाउंगा । इस प्रकार फरियादी  से 15 हजार रूपये के ऐवज में ब्याज के रूप में संतोष साहू ने 27 हजार रूपये लिये व उसे व उसके परिवार को धमकाया तथा चैक बाउंस की धमकी दिया । फरियादी की रिपोर्ट पर से संतोष साहू व उसके साथी निलेस , संतोष  व दीपक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 480/20 धारा 384 ,385 भादवि व ऋणियो का संरक्षण अधिनिमय की धारा 3 /4 के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।   
                        विवेचना के दौरान आरोपी संतोष पिता देवराव साहू उम्र 36 निवासी रामा नगर सिंधी भोण्डिया पीथमपुर , संतोष बामनिया पिता कालूराम बामनिया उम्र 21 निवासी जोशी मोहल्ला पीथमपुर व निलेश पिता राजू साहू उम्र 23 निवासी विश्वास नगर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से फरियादी  से लिये  ब्लेंक चैक हस्ताक्षर किये हुआ व ए टी एम कार्ड  व अन्य दस्तावेज जप्त किये गये है ।
                        विवेचना में जब पीडित से इस बात की जानकारी  ली गई तो पता चला कि यह पीथमपुर में  प्रायवेट कम्पनी में नोकरी करता है तथा लोगो से कर्ज के बदले ब्लैंक चेक हस्ताक्षर किये हुए व ए टी एम मय  पासवर्ड आदि लेकर दस प्रतिशत प्रतिमाह की दर से ब्याज पर पैसे दिया करता था उसके बाद जब कर्ज की रकम सूद सहित चुकता हो जाया करती थी तो पीडित को  स्वंय व अपने गुण्डो के माध्यम से लगातार चेक बाउंस की धमकी देकर लगातार मनमानी रकम वसूलता था । इसकी ओर से ये काला धंधा सालो से किया जा रहा था । लोगो को चेक बाउंस के नाम से डरा डरा कर पैसा वसूलता रहा है । 
                        उक्त कार्यवाही में निरी. शशिकांत चौरसिया थाना प्रभारी किशनगंज , उनि. देवेन्द्र मिश्रा  , उनि. अनिल चाकरे,  उनि. रविन्द्र सिंह सगर  व आर. 1888 रामेश्वर  का सराहनीय योगदान रहा है ।