Friday, June 26, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 26 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 26 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

16 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन एंव 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गिरफ्तार ,02 गैर जमानती व 06 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जून 2020 को 01 गिरफ्तार ,11 गैर जमानती व 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी




अवैध शराब सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 25 जून 2020 को, 0.0 बजे  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तुलसी नगर पुलिया मेन रोड इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तुलसी नगर निवासी मोहित पिता नीरज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30000 रुपयें कीमत की 17.250 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 जून 2020 को ,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष नगर के पास परदेशीपुरा और पुरानी कलाली के सामने परदेशीपुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 80/2 नंदा नगर निवासी सुरज और 3 तंबोली बाखल मल्हारगंज नगर निवासी हुकुम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रुपयें कीमत की 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 जून 2020 को ,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  प्रदीप उर्फ सुमित पिता राजू कताला ,ब्रजेश दोहरे , किशोर, विपिन, अमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8100 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर व 07 बोतल अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 25 जून 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवास राऊ बायपास रोड बाबा का ढाबा के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 29 ब्रम्हाबाग काॅलोनी मरीमाता निवासी सुरेन्द्र पिता मथुरादास उदासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1470 रुपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 25 जून 2020 को 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेण्ुाका टेकरी खदान दधिया के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रेण्ुाका टेकरी खदान दधिया निवासी विक्रम सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।



                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 25 जून 2020 को 11.25 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीपल के पेड के नीचे भील मोहल्ला निवासी ग्राम जोशी गुराडिया सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, भील मोहल्ला निवासी गोपाल पिता सूरजमल मुनिया  भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

               

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Thursday, June 25, 2020

सरेराह युवतियों से छेड़छाड़ करने एवं उनके सामने अश्लील हरकत करने वाला आरोपी, पुलिस थाना हीरा नगर की गिरफ्त में।


घटना के 18 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उठाया अज्ञात आरोपी का पता, और किया उसे गिरफ्तार।

इंदौर- दिनांक 25 जून 2020-  कल दिनांक 24/6/ 2020 की शाम लगभग 5:00 बजे थाना हीरा नगर क्षेत्र अंतर्गत बापट चौराहे के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ने रास्ते से गुजर रही एक्टिवा सवार दो युवतियों का पीछा करते हुए उन्हें अभद्र व अश्लील गालियां दी व उनके सामने अश्लील हरकत कर विजय नगर की ओर भाग गया था। घटना की सूचना युवतियों द्वारा थाना हीरा नगर पर देने पर पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उक्त अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक की सरगर्मी से तलाश की गई।

इसी अनुक्रम में घटना के 18 घंटे के भीतर ही आरोपी का पता उठाने में हीरानगर पुलिस ने सफलता प्राप्त की व उक्त घटना की हिमाकत करने वाले आरोपी पंकज पिता राम दुलारे वर्मा उम्र 25 साल निवासी 32 सुंदर नगर, सुखलिया इंदौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त उसकी मोटरसाइकिल भी  पुलिस ने जप्त की है।

  उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही मे थाना हीरा नगर की उनि  सुमन तिवारी, प्रआर पंकज राजावत,आर अजीत सिंह, आर महेंद्र सिंह व आर सुनील बाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



ü फरार अपराधी जीतू सोनी का भाई एवं माय होम होटल का संचालक आरोपी महेन्द्र सोनी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में ।




ü महेन्द्र सोनी, थाना पलासिया के दो मामलो में जीतू सोनी के साथ है आरोपी।

ü जीतू सोनी से संबंधित अपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की तलाश हेतु क्राईम ब्रांच की 06 टीमो ने गुजरात राज्य के राजकोट,अमरेली एवं अन्य सम्भावित स्थानों पर दी गई दबिश।

ü अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से करीब 06 माह से था, आरोपी फरार।

ü आरोपी महेन्द्र सोनी द्वारा जिला अमरेली (गुजरात राज्य) के सांवरकुंडला में काटी थी फरारी, जीतू सोनी के मददगार ने की है फरारी काटने में मदद ।

ü डांस बार होटल माय होम से संबंधित अपराध में जीतू सोनी के साथ महेन्द्र सोनी भी है मुख्य आरोपी,माय होम के दस्तावेजो में महेन्द्र सोनी हैं, डायरेक्टर के रुप में है।
     इंदौर- दिनांक 25.06.2020- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री विवेक शर्मा एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक  शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी भूमफिया एवं इनामी बदमाश की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश दण्डोतिया को उपरोक्त अनुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय में उप पुलिस अधीक्षक अपराध एवं थाना अपराध शाखा की टीम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुये कुल 06 टीमों का गठन किया गया ।
           
            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा के नेतृत्व एवं निर्देशन में थाना प्रभारी अपराध शाखा जिला इन्दौर के द्वारा 06 टीमों का गठन करते हुये तत्काल प्राप्त सूचना के आधार पर गुजरात राज्य हेतु रवाना किया गया ।उक्त टीमों द्वारा जिला अमरेली में दो स्थानो पर एवं जिला राजकोट गुजरात में चार स्थानों पर फरार आरोपी जीतू सोनी एवं इससे संबंधित फरार आरोपियों की तलाश व पतारसी हेतु दबिश दी गई। राजकोट गुजरात में जीतू सोनी संबंधित व्यक्तियों के घरों , फ्लेट, और फार्म हाउस पर रात्री 03-04 बजे की बीच एक साथ दबिश दी गई थी, जो जीतू सोनी व उसके परिवार के आरोपी सदस्य मौके पर नही मिले। इस संबंध में प्राप्त महत्तवपूर्ण सूचना के संबंध में भी कार्य किया जा रहा है,  इसी दौरान एक टीम को सावेरकुंडला जिला अमरेली गुजरात में जीतू सोनी का भाई महेन्द्र सोनी अपने दूर के रिश्तेदार हिम्मतलाल सोनी निवासी नेशडी रोड कात्य निवास सावेरकुंडला में विगत 06 माह से रहना पाया गया ।

            आरोपी महेन्द्र सोनी को फरारी कटवाने में जीतू सोनी के मददगारो के द्वारा आर्थिक रुप से मदद की जा रही थी इस संबंध में सूचना संकलन किया जा रहा है। आरोपी महेन्द्र सोनी को सावेरकुंडला अमरेली से हिरासत में लिया और पूछताछ हेतु हिम्मतलाल सोनी को भी हमराह में लेकर तत्काल इन्दौर आकर थाना पलासिया को उक्त दोनों व्यक्तियों को पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया । थाना पलासिया जिला इन्दौर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 496/19 धारा 370(3),346,120 बी भादवि एवं अपराध क्रमांक 10/2020 धारा 448,506,34 भादवि.में आरोपी महेन्द्र सोनी की गिरफ्तारी की गई है । और हिम्मत सोनी की भूमिका के संबंध में पलासिया पुलिस एवं विवेचना अधिकारी के द्वारा पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी  जीतू सोनी व अन्य की तलाश व गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

           उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.12.2019 को इन्दौर पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई थी की लोकस्वामी के मालिक जीतू सोनी व अन्य के द्वारा इन्दौर शहर में बिना अनुमति माय होम डांस बार चलाया जा रहा है जहां पर कई युवतिया बंधक होकर काम कर रही है और उक्त होटल में अवैध गतिविधिया संचालित होना पाया गया। जो शासन प्रसाशन की सयुक्त टीम ने थाना पलासिया अंतर्गत गीता भवन चौराहे के पास बने माय होम होटल में रेड कार्यवाही की गई जिसमें माय होम होटल की तलाशी पर होटल के छोटे छोटे कमरों में 67 लडकिया अत्यनंत गरीब पृष्ठ भुमि की बाहर राज्यों की, विवश्ता का जीवन जीना पाई गई। माय होम होटल के मालिक व संचालक द्वारा शराब में मदहोश व्यक्तियों के समक्ष नाच गाना करवाकर धन अर्जित करना पाया गया और इनके द्वारा बाउंसर व अन्य व्यक्तियों के माध्मय से इन युवतियों को बंधक बनाकर उनका शौषण दुर व्यापार करना पाया गया। जिस पर थाना पलासिया में आरोपी मैनेजर जेबर प्रसाद राव , अमित सोनी, जीतू सोनी एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 496/19 धारा 370(3),346,120 बी भादवि आरोपी बनाया गया । प्रकरण की विवेचना के दौरान मुख्य अभियुक्त जीतू सोनी के अलवा इनके दोनों भाई हुकुम सोनी , महेन्द्र सोनी , को आरोपी बनाया गया। उक्त तीनों होटल माय होम के डायरेक्टर के रुप में कार्य कर रहे थे जिसमें से महेन्द्र सोनी को क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम के द्वारा गुजरात राज्य से हिरासत में लिया गया और उक्त अपराध में गिरफ्तारी की गई।     
       
            इसी क्रम में दिनांक 07.01.2020 को आवेदक राजीव थालेसर निवासी बोरीवली ईस्ट मुबंई महाराष्ट्र के द्वारा थाना पलासिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसके पिता के साथ जीतू सोनी के भाई हुकुम सोनी के साथ व्यापार किया गया था और सन 1988 से 1991 तक करीब 51 लाख रुपये का सोना टुकडो में दिया था जो उक्त राशी के बदले हुकुम सोनी के द्वारा ओल्ड पलासिया में स्थित बडवानी प्लाजा की 21 दुकाने 51 लाख रुपये में दी गई, परंतु जीतू सोनी , महेन्द्र सोनी , एवं हुकुम सोनी के द्वारा इन दुकानो का कब्जा नही दिया और जान से मारने की धमकी दी गई । इसी दौरान आवेदक के पिता की मृत्यु हो गई दिनांक 20.11.2019 को आवेदक राजीव थालेसर पुनः जीतू सोनी , हुकुम सोनी, महेन्द्र सोनी  से इन्दौर मिलने आया और इन लोगों के द्वारा आवेदक को माय होम होटल में बुलाकर बुरीतरह डराया धमकाया एवं जान से मारने की धमकी दी गई । आवेदक व उसके सहयोगियों के पक्ष में लिखिगई दुकानों पर अनावेदक के द्वारा कब्जा कर रखा है उक्त रिपोर्ट पर थाना पलासिया जिला इन्दौर पर अपराध क्रमांक 10/2020 धारा 448,506,34 भादवि. में आरोपी हुकुम सोनी , जीतू सोनी , महेन्द्र सोनी को आरोपी बनाया गया है । उक्त प्रकरण में भी महेन्द्र सोनी की गिरफ्तारी थाना पलासिया पुलिस के द्वारा की गई है ।

            गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी उम्र 64 साल निवासी - 117 कनाडिया रोड (कर्नाटक स्कुल के पास ) कनाडिया रोड जिला इन्दौर से उक्त अपराधों एवं अन्य फरार उद्दघोषित आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है और अधिक पूछताछ हेतु उक्त आरोपी का पुलिस रिमार्ड भी विवेचना टीम के द्वारा लिया जा रहा है। उक्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को उचित इनाम देने की घोषणा की हैं ।




Wednesday, June 24, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 24 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 24 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

28 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 28 आदतन एंव 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


11 गैर जमानती व 01 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2020 को 11 गैर जमानती व 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी



जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से सट्टे की गतिविधियों में हुए लिप्त मिले, 55/2 मेघदत नगर निवासी दीपक पिता अशोक और लक्की पिता दुलीचन्द्र सूर्यवार्सी तथा संजू पिता बाबूराव गरुडंे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें 4100 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
                पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को 19.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चाय की दूकान के पास खालसा चैक इंदौर सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले, 34 संजयगांधी नगर इन्दौर निवासी पवन पिता संतोष संोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें 320 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को 17.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  बस स्टैंड के पास धर्मशाला सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले , गवली मोहल्ला निवासी दिनेश पिता रामचन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें 680 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को, 16.20 बजे  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुल के नीचे नार्थ तोडा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चोट्टा पाल निवासी विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को ,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुलिया के पास बिचोली मर्दाना और बायपास रोड इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कदवाली चोकी मांगलिया थाना क्षिप्रा निवासी शैलु उर्फ शेरु और दिलीप परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रुपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को ,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुनील व मनोज के घर सामने पिगडम्बर औश्र सरकारी स्कूल के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हरिजन मोहल्ला निवासी सुनील और अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीवन ज्योति मेन रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 01 महालक्ष्मीनगर ग्राम घाटाबिल्लोद निवासी मनीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1470 रुपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना खजराना  द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को 18.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह के पास सुलभ काम्पलेक्स के पास खजराना से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, गेहर नगर निवासी फैजल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 04 लक्ष्मीबाई स्टेशन आटो स्टेशन और शुलभ काम्पलेक्स के पास इंदौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 18 रामदत का भट्टा निवासी लक्की कौशल पिता मुन्ना कौशल और 185 बबुलपुरा कुष्ठ आश्रम महेश यादव नगर इंदौर निवासी सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

                पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैईथराम मण्डी चैराहा इंदौर संे से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, व्यास नगर झुग्गी झोपडी थाना चन्दन नगर निवासी संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।     

                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को बजें 11.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुन्दन नगर निक्कू हाडे के घर के पास इंदौर संे से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, लखन नगर भ्ंागी मोहल्ला निवासी संजू उर्फ संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध गुप्ती जप्त कि गई।  


                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहर शह वली दरगाह मैदान खजराना से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 26 जल्ला काॅलोनी खजराना निवासी फिरोज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।

                पुलिस थाना आजा़दनगर द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन इमली ब्रीज के पास से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, ग्राम बगडी थाना नालछा जिला धार निवासी अनिल और प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 23 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कटकठपुर के पास और वासु किराना की गली प्रकाश का बगीचा से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 148 प्रकाश का बगीचा इंदौर निवासी रफीक और 02 प्रकाश का बगीचा निवासी सलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
               

                  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।