Friday, May 29, 2020

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों को भोजन व्यवस्था मे मदद करने वाले श्री शिव सिंह जी को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY

 23 MAY 2020

 Mr. SHIV SHINGH

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆



               वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स के कार्यों में सहयोग देने व उनकी सुविधा का ध्यान रखते हुए ग्राम गिरोता तहसील गौतमपुरा जिला इंदौर के किसान भाई श्री शिव सिंह द्वारा जिला पुलिस बल इंदौर को भोजन व्यवस्था में मदद की गयी हैं।

               श्री शिव सिंह जी ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं। अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना तथा इस लड़ाई में इनका साथ देना हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों के लिये उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।
साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अपने परिवार व समाज की सुरक्षा हेतु प्रशासन का सहयोग कर लॉक डाउन का पालन करें एवं घर पर रहें सुरक्षित रहें।

इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री शिव सिंह जी द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



मूसाखेड़ी चैकिंग पॉइंट पहुंचे आईजी, डंडे पर एच.एच.एम.डी. लगाकर की जा रही चैकिंग का किया निरीक्षण




 आज दिनांक 29/05/2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मूसाखेड़ी चैकिंग प्वाइंट पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस द्वारा डंडे पर HHMD (HAND HELD METAL DETECTOR) उपकरण बांधकर की जा रही चैकिंग का निरीक्षण किया ।
                 जानकारी देते हुए आईजी ने बताया कि शहर में पिछले दिनों चाकूबाजी की घटनाएं हुई थी और चूंकि कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की सही प्रकार से  फिजिकल चैकिंग नहीं हो पा रही है , इसे ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा नवाचार किया गया है जिसमें डंडे के ऊपर एचएचएमडी उपकरण लगाकर बदमाशों की चेकिंग की जाएगी ताकि अगर उनके पास चाकू, छुरा आदि कोई हथियार या अन्य खतरनाक  मैटालिक ऑब्जेक्ट पाया जाता है तो वह दूर से ही डिटेक्ट हो जाएगा ।
               इस तरह के 35 एचएचएमडी उपकरण शहर के विभिन्न थानों को दिए गए हैं





· वृद्ध पर चाकुओं से सरेराह जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज घटना करने वाले अज्ञात आरोपियों का हुआ खुलासा।



·         हीरानगर पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को उसके 02 नाबालिग साथियों सहित किया गिरफ्तार ।
·          आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 चाकू भी बरामद करने में मिली सफलता।

इंदौर- दिनांक 29 मई 2020 - पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्र अंतर्गत  दिनांक 20/5/2020 को गौरी नगर में खातीपुरा रोड पर 65 वर्षीय वृद्ध  गणेश मुकाती नि गौरी नगर  पर 02 अज्ञात युवकों द्वारा सरेराह चाकुओं से हमला कर प्राणघातक चोटें पहुंचाई थी जिस पर थाना हीरा नगर में अप क्र 458/20 धारा 307/34 भादवि का प्रकरण कायम किया गया था।

उक्त सनसनीखेज घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर )इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा हीरानगर पुलिस को प्रकरण की गहन विवेचना कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए । उक्त  निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व ) श्री मो. यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन एवं अति पु अधी.जोन 3 इंदौर (पूर्व) श्री शशिकांत कनकने व नपुअ  परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के दिशा निर्देशन में थाना हीरानगर पुलिस द्वारा प्रकरण की लगातार एवं गहन विवेचना की जाकर घटना घटित करने वाले अज्ञात 02 आरोपियों का पता उठा कर उन्हें गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए घटना घटित करने वाले आरोपी  शिवाजी परमार पिता लल्लू राजा उम्र 18 साल  नि ग्राम लालोन जिला ललितपुर (उ प्र) हाल - भोलेनाथ कॉलोनी,इंदौर सहित उसके एक अन्य 17 वर्षीय नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है व उनसे घटना में प्रयुक्त 02 चाकू जप्त कर लिए गए हैं।
       आरोपियों से हुई पूछताछ में उनके द्वारा यह तथ्य बताये कि घटना के पीड़ित गणेश मुकाती द्वारा आरोपी शिवाजी को अपने घर के ओटले पर बिना कारण बैठने और थूकने को लेकर  एक - दो बार डांटने और गाली गलौज करने के कारण आरोपियों ने गणेश मुकाती को सबक सिखाने की नीयत से घटित  घटित की। आरोपियों के एक अन्य 17 वर्षीय नाबालिग साथी को भी आरोपियों के साथ घटना की योजना बनाने और पीड़ित की गतिविधियां बताने के आरोप में  धारा 120B भादवि में गिरफ्तार किया गया है।
    आरोपी शिवाजी परमार  एवं 02 अन्य नाबालिगों को  आज सक्षम न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
     उक्त कार्यवाही मे थाना हीरानगर के उनि संजय धुर्वे, सउनि दिनेश अवासिया, प्र आर पंकज राजावत,आर महेंद्र सिंह,आर अजीत यादव आर सुनील बाजपेई एवं थाना हीरा नगर में लॉकडाउन अवधि में ड्यूटी कर रहे सीआरपीएफ के आरक्षक विनोद पवार की सराहनीय भूमिका रही ।




· वाहन चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखाकर, बीमा कम्पनी से क्लेम हासिल करने वाली गैंग के 03 सदस्य क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त मे।



·         एक्टिवा दोस्त को बेच, थाने में लिखा दी चोरी की झूठी रिपोर्ट,  बीमा कम्पनी से चोरी का क्लैम हासिल कर कारित की धोखधड़ी।
·         गाडी का रंग बदलकर, दूसरे वाहन की नम्बर प्लेट लगाकर किया गुमराह, वाहन अन्य लोगों को बेचा।
·         आरोपियों के कब्जे से दोपहिया वाहन एक्टिवा किया बरामद।

इन्दौर दिनांक 29 मई 2020 -पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इन्दौर शहर मे लाकडाउन के दौरान वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश पाने तथा चोरों की धरपकड करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में  पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के निर्देशन मे  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री राजेश दंडोतिया व्दारा एक टीम का गठन कर वाहन चोर अपराध शीर्ष के संदर्भ में कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।
         क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि 1. शंकर वर्मा निवासी जनता क्वार्टर, नामक व्यक्ति ने अपने दोस्त को रंग बदलकर वाहन बेच दिया तथा वाहन की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर, बीमा कम्पनी से बीमा क्लेम हासिल कर लिया।
सूचना की तस्दीक करने पर ज्ञात हुआ कि शंकर वर्मा के पास एक नीले रंग की एक्टिवा MP 09 UD 1651 गाड़ी थी, जिसका रंग बदलकर उसने सफेद कर दिया था तथा गाड़ी अपने साथी दोस्त 2. आशीष यादव पिता भैय्यादीन उम्र 32 साल निवासी कारस देव नगर, इंदौर को बेच दी थी। उक्त कृत्य के बाद दोनों ने मिलीभगत कर, गाड़ी चोरी की रिपोर्ट थाना परदेशीपुरा में अपराध क्रमांक 504/18 धारा 379 के तहत दर्ज करा दी थी। वाहन चोरी होने से बीमा कम्पनी को अनुदान हेतु अपील की गई और आरोपियों ने कम्पनी से बीमाधन प्राप्त कर लिया, तथा उपरोक्त वाहन को सफेद एक्टिवा बनाकर अपने अन्य दोस्त की गाड़ी की एक्टिवा का नम्बर, फ़र्ज़ी तरीके से उपयोग में लेकर छलकपटपूर्वक धोखाधड़ी कारित की है।
आरोपी आशीष यादव ने एक्टिवा को सफेद होने के बाद, तथा दोस्त के अन्य वाहन के नम्बर को कॉपी कर फ़र्ज़ी नम्बर प्लेट लगाकर यही वाहन सस्ती कीमत मात्र 12 हज़ार रुपये में 3. गोविंद पिता भगवत बाघले उम्र 24 साल निवासी सुभाष नगर, को बेच दी थी तथा वाहन के दस्तावेज कुछ दिन बाद प्रदाय करने का आश्वासन दिया था।
इस प्रकार परस्पर तीनो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पकड़कर थाना परदेशीपुरा के सुपुर्द किया गया है, एवं वाहन को बरामद कर लिया गया है तथा उनके द्वारा चोरी का वाहन क्रय विक्रय करने, वाहन का रंग तथा नम्बर प्लेट बदलकर कूटरचना करने, झूठी FIR लिखाकर बीमा कम्पनी से क्लेम के माध्यम से अनुचित बीमाधन प्राप्त कर धोखधड़ी करने, आदि सम्बधी आरोपों के लिए कानूनी कार्यवाही की जा रही है।




दूध नहीं, दूध की टंकी में शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार



इंदौर दिनांक 29 मई 2020 - थाना गौतमपुरा - Covid 19 वैश्विक महामारी मे जारी लाक डाउन 4 मैं इंदौर जिले से लगे जिलों में शराब दुकान प्रारंभ की गई है इस कारण सरहदी जिलों से शराब लाकर इंदौर शहर में अवैध रूप से बेचने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्रा द्वारा अवैध शराब परिवहन को रोकने के सख्ती से निर्देश दिए गए थे जिसके अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा जिलों के सरहदी थानों पर प्रभावी चेकिंग व्यवस्था लगाने एवं मुखबिर तंत्र मामूर करने के निर्देश दिए गए थे | थाना गौतमपुरा को मिली सूचना के आधार पर रात्रि 12:00 बजे ग्राम खंजर खेड़ा के पास निर्माणाधीन ब्रिज के पास मोटरसाइकिल नंबर एमपी 09 वी एक्स 7484 को रोका गया तथा मोटरसाइकिल चालक का नाम पता पूछते उसने अपना नाम कालू सिंह पिता कोक सिंह सोलंकी निवासी ग्राम बड़ोदिया खान का होना बताया | गाड़ी पर टंगी दूध की टंकी चेक करने पर उसमें 80 क्वार्टर देसी दुबारा शराब तथा 120 क्वार्टर देसी मसाला शराब कुल 200 क्वार्टर शराब कीमती 16400 रुपए की पाए जाने पर उक्त शराब को  मय मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया |
 अवैध शराब पकड़ने वाली टीम परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री कमल सिंह चौहान आरक्षक विजय वर्मा व आरक्षक सत्येंद्र भदोरिया को पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 29 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 29 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 28 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 29 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 29 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन एंव 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2020 को 14.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचमुर्ती नगर इन्दौर आरोपी के मकान के ओटला इन्दौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 225 पंचमुर्ती नगर निवासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 28 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के पास ग्राम पुवाल्डादाई और पुर्वाल्डादाई रोड ग्राम बुढी बरलई इन्दौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पीरकराडिया थाना क्षिप्रा निवासी राजेश पिता हरिसिंह रावत और 127 यशोदा नगर खजराना जिला इन्दौर निवासी कुदंन पिता बांगर यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3680 रुपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 28 मई 2020 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पप्पु भागवत का खेत पर बना मकान ग्राम तिल्लौर खुर्द इन्दौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तिल्लौर खुर्द निवासी पप्पु भागवत और भगवान सिंह, धर्मेद्र चैधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 332760 रुपयें कीमत की 27 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 मई 2020 को 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर निगम शौचालय के पास रोबोट चैराहा खजराना सें अवैध हथियार लेकर/घुमतें हुए मिले, 92 रवि जागृति नगर मालविय नगर निवासी योगेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 मई 2020 को 21.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी नाले के पास सें अवैध हथियार लेकर/घुमतें हुए मिले, मराठी मोहल्ला राऊ निवासी मौसम उर्फ लखन पिता पंढरीनाथ मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 28 मई 2020 को 16.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तिरूमला टाईन शिप वाला कच्चा रास्ता सुपर कोरीडोर के पास सें अवैध हथियार लेकर/घुमतें हुए मिले, हम्माल कालोनी इन्दौर निवासी करण पिता ओमप्रकाश केवट और मणी उर्फ रियांश पिता ओमप्रकाश केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें एक अवैध पिस्टल जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Thursday, May 28, 2020

इंदौर पुलिस का सामने आया एक और मानवीय पहलू साइकिल से मुंबई से आ रहे प्रवासी मजदूर के बच्चे का पैर साइकल में आने पर, उप निरीक्षक ने फ़र्स्ट एड देकर करवाई, उसकी मरहम पट्टी




इन्दौर दिनांक 28 मई 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना कर, अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ते हुए, अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी किया जा रहा है।  इसी क्रम में इंदौर पुलिस द्वारा प्रवासी मजदूरों एवं राहगीरों के लिए भोजन पानी आदि की व्यवस्थाओं का भी इंतजाम किया जा रहा है।

                दिनांक- 22/05/2020 को आगरा मुंबई बायपास रोड मांगलिया टोल टैक्स इंदौर समय रात्रि के करीब 8:00 बजे करीब इंदौर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शिवम ठक्कर एवं समाजसेवी मनोज जुनेजा व संतराम यादव द्वारा एएसपी (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे पुलिस किचन के तहत बाईपास रोड टोल टैक्स पर प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरित कर रहे थे, इसी दौरान एक मजदूर मुंबई तरफ से अपनी साइकिल पर देवास की ओर अपने गांव जा रहा था पीछे उसने अपनी 8 साल के बच्चे को बिठा रखा था कि अचानक बच्चे का  बायां पैर साईकिल के पिछले पहिए में आ गया जिस कारण बच्चे की ऐड़ी छिल गई थी। बच्चे की चीख आसपास सभी को सुनाई दी तभी इंदौर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शिवम ठक्कर ने बिना देरी किए अपने पास से फर्स्ट एड बॉक्स निकालकर इस बच्ची के पैर की मरहम पट्टी करवाई व पट्टी के लिए अपना स्वयं का रुमाल बच्ची के पैर पर बांधा जिससे बच्ची को आराम हुआ। इसके पश्चात सब इस्पेक्टर ठक्कर ने इंदौर पुलिस की तरफ से बच्ची को बिस्किट कुरकुरे  पानी की बोतल व उसके पिता को भोजन देकर रवाना किया। इंदौर पुलिस की इस कार्रवाई से अभिभूत होकर, बच्ची के पिता ने इंदौर पुलिस की सराहना की व बहुत सारी दुआएं दी।





अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस थाना खुडै़ल की बड़ी कार्यवाही। आरोपियों द्वारा खेत पर छुपाकर रखी लगभग 3,32,760/- रुपये की 28 पेटी अवैध अंग्रेजी जप्त।




इंदौर- दिनांक 28 मई 2020- पुलिस थाना खुडै़ल को बार्डर चेकिंग के दौरान दिनांक 27.05.2020 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि पप्पु पिता गोरखराव भागवत ने अपने खेत पर बने मकान में भारी मात्रा मे अवैध शराब का संग्रह किया हुआ है। सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा पप्पु भागवत के खेत पर बने मकान ग्राम तिल्लौर खुर्द पहुँचकर देखा तो मकान के पिछले हिस्से में तीन व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनकी घेराबंदी करने पर दो आरोपी पकड़ में आये-  आरोपी 1. पप्पु पिता गोरखराव भागवत उम्र 40 साल निवासी ग्राम तिल्लौर खुर्द व आरोपी 2. भगवानसिंह पिता फुलसिह जाधव उम्र 48 साल निवासी ग्राम तिल्लौर खुर्द को पकडा गया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसका नाम धर्मेन्द्र चैधरी पिता बाबुलाल चैधरी निवासी तिल्लौर खुर्द का होना बताया।
                पुलिस टीम द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान के पीछे भारी मात्रा मे अवैध रूप से रखी अंग्रेजी शराब की 28 पेटीया रखी पाई गई। आरोपी पप्पु भागवत व साथी भगवानसिंह तथा फरार आरोपी धर्मेन्द्र चैधरी का कृत्य धारा 34(2) म.प्र आबकारी अधिनियम का दंण्डनीय अपराध  पाया जाने से आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है एंव आरोपीयो के कब्जे से अवैध रूप से कुल 28 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 3,32,760/- रुपये की जप्त की गई, जिनसे इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
                उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुड़ैल निरी. रूपेश दुबे, उनि अजय गुर्जर, प्र.आर.3134 संतोष बामनिया, आर.2811 मलखान गुर्जर, आर.1645 रणवीर गुर्जर, आर.246 हरिराम शर्मा, सैनिक 181 मेहरबान की सराहनीय भूमिका रही। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्धारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जा रहा है ।




रहते मुस्तैद है हर हालत में विजय पाने को..... कोई पत्थर से ना मारे, बचाने वालो को..... प्रआर. शेखर ने उक्त गीत गाकर किया, इंदौर पुलिस में एक नये जोश एवं उत्साह का संचार




इन्दौर दिनांक 28 मई 2020 -वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत आज दिनांक 28.05.2020 को प्रआर. 2725 श्री शेखर पंवार थाना परदेशीपुरा इंदौर ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होनें आशावादी सोच से सराबोर प्रसिद्ध गीत ‘‘सुन के रोता है, दिल क्या हुआ जमाने को।  कोई पत्थर से ना मारे बचाने वालो को ’’  सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढाकर उत्साहवर्धन किया।

                वर्तमान की प्रासंगिक परिस्थिति के  उक्त गीत सुनाने पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विवेक शर्मा ने प्रआर. शेखर की सराहना करते हुए कहा कि, आपने बहुत ही शानदार गीत सुनाया, जो हम सभी की वर्तमान परिस्थिति को प्रदर्शित करता है। हमें कितनी भी परेशानी आये तो भी हमें सकारात्मक सोच के साथ एक दूसरे का मनोबल बढ़ाते हुए मिलजुल कर काम करना है, यहीं इस गीत का सार है।

अंत में प्रधान आरक्षक ने कविता सुनाई कि,

एक तालाब के किनारे वाली इमारत मे लग गई आग|
मच गई अफरा तफरी और भागम भाग|
किसी ने आग मे घिरे हुये लोगो को बाहर निकाला तो किसी ने आग मे पानी डाला,
हर एक ने वो किया जो था उसकी पहुँच मे था।
एक चिडि़या भी पानी भर कर डाल रही थी अपनी चोच से|
एक कौवा भी बैठा था पास के पेड की डाल पे|
कौवा बोला चिडि़या बहन, तू नाहक प्रयास कर रही है
सुई कि नोक से पहाड को खोद रही है|
तेरी चोच मे जितना भी पानी आएगा उस से आग का एक भी शोला तो न बुझ पाएगा|
तभी चिडि़या ने दिया जवाब एक दम लाजवाब,
चिडि़या बोली कौवे मेरे भाई, में तेरी बात मानती हू, अपनी चोच मे भरे पानी की क्षमता भी जानती हूँ|
लेकिन इतना अवश्य जानती हूँ, की इतिहास में जब जब भी इस घटना का ज़िक्र किया जाएगा तो मेरा नाम आग लगाने वालो मे नहीं, आग बुझाने वालो मे आएगा|
      
                इस कविता को सुनकर आईजी Sir ने  सभी से कहा कि, आपको जो कार्य दिया गया है, उसमें अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास करें, ये न सोचें कि मेरे अकेले के करने से क्या होगा, क्योंकि हमारे थोड़ा सा भी प्रयास करने पर समाज पर एक प्रभावी असर होता है। साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा पूरे जोश व उत्साह के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखते हुए एवं मनोबल बढ़ाते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है, आप सभी के इन्हीं प्रयासों से हम ये जंग जरूर जीतेंगें।
 प्रस्तुत गीत-
सुन के रोता है , दिल क्या हुआ जमाने को -2
कोई पत्थर से ना मारे बचाने वालो को
वैसे भी काल खड़ा हम पे सितम ढ़ाने को -2
कोई पत्थर से ना मारे बचाने वालों को
अपने हम दर्दो पे डन्डे ना चलाओ लोगों
इनका एहसान अपने दिल में बसाओ लोगों-2
वतन के नूर है हम और कोहिनूर है हम -2
सुरक्षा में तुम्हारी , घरों से दूर है हम -2
रहते मुस्तैद है हर हालत में विजय पाने को
कोई पत्थर से ----------------
आज ये देश मुसीबत में पड़ा देखो -2
हर सिपाही भारत का खड़ा है देखो -2
हमने मिल कर ठाना कोरोना को हराना -2
विश्व सिरमोर भारत जगत को है बताना -2
घर में ही रहना है समझाने देना मतवालों को
कोई पत्थर से ना मारे बचाने वालों को
वैसे भी काल खड़ा हम पे सितम ढाने को
कोई पत्थर से ना मारे ----------------



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 21 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 28 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 27 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 28 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 21 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन एंव 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 मई 2020 को 22.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  मदीना मजिस्द के पास चन्दूवाला रोड चंदननगर खाली मैदान सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलें हुए मिले, मोहम्मद आजम, सलमान, अमीन सलीम, युसूफ, जावेद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें 4140 रुपयें नगदी व से ताश पत्ते जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना किशनगंज  द्वारा कल दिनांक 27 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैपाटी चैराहा और भील कालोनी भगौरा इन्दौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 53 श्याम नगर इंदौर निवासी आनन्द और ग्राम भगौरा निवासी गणेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14100 रुपयें कीमत की 17 बाटल व 05 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।













थाना आजाद नगर के अंधे कत्ल का मात्र 3 घंटे मैं खुलासा आरोपीगण विशाल व दो अन्य अपचारी बालक पुलिस गिरफ्त में



  •  मृतक शिवा पिता चुन्नीलाल अकोदे उम्र 35 साल निवासी शिवनगर मुसाखेड़ी इंदौर 
  • आरोपीगणों द्वारा फरियादी से गाड़ी को लहरा कर चलाने की बात को लेकर चाकू से  हमला कर की हत्या 

           
थाना आजाद नगर के अप क्र. 240 / 20 धारा 294, 302,34, भा.द. वि.मैं अज्ञात आरोपियों ने आज दिनांक  27/05/2020  के करीबन दोपहर के 3.00 बजे  शिवा पिता चुन्नीलाल अकोदे उम्र 35 साल निवासी शिवनगर मुसाखेड़ी इंदौर की सीने  में धार धार चाकू से  चोट पहुंचा कर हत्या कर दी थी

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मैं मामले की गंभीरता को लेकर विवेचना की गई जो विवेचना में मृतक शिवा पिता चुन्नीलाल अकोदे उम्र 35 साल निवासी शिवनगर मुसाखेड़ी इंदौर
आरोपी विशाल पिता बहादुर मालवी उम्र 19 वर्ष निवासी शिवनगर मूसाखेड़ी इंदौर व उसके दो साथी अपचारी बालकों को  फरियादी द्वारा बताए गए   हुलिए के आधार पर मुखबिर सूचना पर आरोपीगणों को मात्र 3 घंटे में  गिरफ्तार कर अंधे  कत्ल का किया गया खुलासा ।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आजाद नगर मनीष डावर उप निरीक्षक वैशाख धुर्वे सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह चौहान आरक्षक 2733 कल्लू राठौर आरक्षक 1530 ओम प्रकाश आरक्षक 3085 रवि शंकर बरवा आरक्षक 1132 प्रकाश आरक्षक 3086 अमित तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।