Tuesday, November 5, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 126 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 05 नवबंर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 नवबंर 2019 के सुबह से आज दिनांक 05 नवबंर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 126 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

44 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 नवबंर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 44 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी एवं 142 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 04 नवबंर 2019 को 06 गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी एवं 142 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 04 नवबंर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तो के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, संतोष, कमल, जितेंद्र और अशोक, हितेश, विनोद और अशोक, राजू, विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 04 नवबंर 2019 को 16.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम गिरोडा गोर्वधन के ढाबे के पीछे से ताश पत्तो के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राधेश्याम पारदी, इमरान फकीर, मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 04 नवबंर 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत के पीछे मांगलिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, मांगलिया इंदौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 04 नवबंर 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा गणपति चौराहा रिक्शा स्टेंड से अवैध भांग ले जाते/बेचते हुए मिलें, पंचशील नगर एरोड्रम इंदौर निवासी रोहित उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 नवबंर 2019 को 22.15 बजें, मुखबिरसे मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 9 कलारी के सामनें सर्विस रोड खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, बडी ग्वालटोली इंदौर निवासी संजय पिता ओमप्रकाश दीमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 नवबंर 2019 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला चौराहा सांवेर रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 369 शिवकंठ नगर इंदौर निवासी राहुलसिंह पिता दर्शनसिंह रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त किया गया।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 04 नवबंर 2019 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेंड चौराहा राऊ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, संजय नगर केट रोड राऊ निवासी गोपाल लुनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, November 4, 2019

''आदर्श मार्ग'' पर गुजराती इनोवेटिव कॉलेज एवं प्रेस्टीज मैनेजमेंट इंस्टीट्‌यूट के वालेंटियर्स ने रोकी, रांग साईड से आने वाले वाहन चालकों की राह



इंदौर- दिनांक 04 नवम्बर 2019-  इन्दौर शहर में यातायात के सुगम प्रबंधन हेतु ''विजन 2022'' के नाम से एक विस्तृत योजना लागू की है। जिसके तहत शहर के यातायात सुधार में लोगों की जनभागीदारी सुनिश्चित कर, जनजागृति लाने हेतु अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर के निर्देशन में पलासिया चौराहा से रीगल चौराहा तक के मार्ग को ''आदर्श मार्ग'' के रूप में चिन्हित कर, स्कूल/कॉलेज एवं अन्य संस्थानों के वालंटियर्स के माध्य़म से नागरिकों में यातायात के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किये जा रहे है।

इसी क्रम में आज दिनांक 04.11.19, सोमवार को ''आदर्श मार्ग'' पलासिया से रीगल के बीच सभी चौराहों पर गुजराती इनोवेटिव कॉलेज और प्रेस्टीज मैनेजमेंट इंस्टीट्‌यूट के वॉलेंटियरर्स द्वारा आदर्श मार्ग पर ट्राफिक नियमों के पालन कराने एवं सुरक्षित व सुव्यवस्थित ट्रैफिक संचालित कराने में यातायात पुलिस इंदौर को सहयोग किया।

आज आदर्श मार्ग पर इन कॉलेज के वालेंटियर्स द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने, गाड़ चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करने की समझाईश दी गयी साथ ही रांग साईड से आने वाले वाहन चालकों को रोक कर, उन्हे दुर्घटना से बचाव हेतु हमेशा सही लेन व मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गयी। वालेंटियर्स ने रोड़ पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु विभिन्न तरीकों से प्रेरित किया गया।






*“Black Ribbon Initiative” "समाधान" अभियान के तहत 329 वीं कार्यशाला संपन्न



इंदौर - दिनांक 04 नवम्बर 2019- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंदौर झोन,  इंदौर श्री वरूण कपूर द्वारा “Black Ribbon Initiative” के तहत सायबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इस लोकप्रिय अभियान की 329 वीं कार्यशाला का आयोजन इंदौर पेट्रोल डीलर्स एसोसियेशन,  द्वारा "ब्रिलियेंट कंवेंशन सेंटर" इंदौर में किया गया जिसमें एसोसियेशन के सदस्यों के साथ साथ उनके परिवारजनों ने भी भाग लिया । जिसमें 300 सदस्यों ने सायबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री वरूण कपूर,  अमनि द्वारा सायबर अपराध बढ़ने के कारणों को विस्तृत रूप से समझाया गया । सायबर अपराध बढ़ने का कारण सुरक्षा के मापदंड नहीं अपनाना,  नियमों की जानकारी न होना एवं असली दुनिया के मापदंड वर्चुअल वर्ल्ड में अपनाना ही सायबर अपराध बढ़ने का मुख्य कारण है । यह युग इंफार्मेशन का युग है। जिसके पास जितनी ज्यादा इंफार्मेशन होगी वह उतना ही सशक्त होगा। आजकल अपराधी भी हमारी सोशल मीडिया पर शेअर की गई जानकारी का उपयोग कर सायबर अपराध को अंजाम दे रहे है । इसलिये अपनी सारी जानकारी सोशल मीडिया पर शेअर न करें । जब आप किसी एप को डाउनलोड करते हैं तो टर्म्स एंड कंडीशंस पर आई "एग्री" क्लिक करने के बाद ही वह डाउनलोड होता है । वैसे सभी कंपनिया सिक्युरिटी का ध्यान रखती है,  परंतु किसी गलत हाथ में आपका डाटा पहुंच गया तो उसका उपयोग कर किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम दिया जा सकता है । केंब्रिज एनालिटिका का उदाहरण देते हुए यह बताया कि उन्होंने फेसबुक से डाटा प्राप्त कर इस प्रकार से उसका अमेरिका के चुनाव के दौरान उपयोग किया व अमेरिका के चुनाव को प्रभावित किया । इसलिये आपका डाटा ही शक्ति है इसे संभाल कर रखें और गलत हाथों में जाने से बचाये । परिवार के सदस्यों को समझाईश देते हुए बताया कि आजकल सेल्फी का बड़ा शौक है । जिस कारण सेल्फी लेते- लेते व्यक्ति ट्रेन में आ जाता है, शेर के पिंजरे में गिर जाता है, खाई में गिर जाता है, नदी में गिर जाता है इसको विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा "सेल्फिआईटिस" बीमारी का नाम दिया गया है ।  सेल्फी कम से कम लेवे यह आपका व्यक्तिगत रिकार्ड है, इसे पोस्ट करने से बचें क्योंकि इसका उपयोग ऑन लाईन शिकारी कर सकते है ।

            कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री कपूर ने विशेष तौर पर सदस्यों को इसके अतिरिक्त सायबर के विभिन्न अपराधों की जानकारी देते हुए श्री कपूर ने आगे बताया कि

• सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, फेसबुक स्टाकिंग, मार्फिंग, फेक प्रोफाईल सायबर से जुड़े वे अपराध है जिनके बारे में जानकारी होना आवश्यक है। 
• आधुनिक टेक्नॉलाजी का इस्तेमाल सुरक्षित ढंग से करते हुए उसका इस्तेमाल अपने लाभ के लिये करें न कि दूसरों को नुक्सान पहुंचाने में । 
• युवा व आमजन सोच समझकर ही फेसबुक पर दोस्त बनाये । इलेक्ट्रानिक्स़ डिवाईस का उपयोग करते समय हमेशा अपने मस्तिष्क में सुरक्षा की बातों को बनाये रखें । 
• वर्तमान् में नागरिकों को नित नये नये सायबर अपराधों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी हमें समाचार-पत्रों/ न्यूज चैनलों से प्रतिदिन प्राप्त हो रही है। 
• सायबर अपराधों को नियंत्रित करने व इसके दुष्प्रभावों से बचने का सबसे सशक्त माध्यम है युवाओं व आम नागरिकों की-जागरूकता ।

         इस अवसर पर कार्यशाला में शामिल सदस्यों ने अपनी बातें प्रश्नों के माध्यम से रखी, जिनका समाधान श्री कपूर ने सहजता से किया।  कार्यक्रम के अंत में एसोसियेशन की ओर से अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह वासू, सचिव श्री संजय दुबे व कोषाध्यक्ष सुमित कीमती द्वारा श्री कपूर को मोमेंटों व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।  इस अवसर पर उपुअ श्री सुभाष सिंह भी उपस्थित रहे।








इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 105 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 04 नवबंर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 नवबंर 2019 के सुबह से आज दिनांक 04 नवबंर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 105 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

43 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 नवबंर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 43 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 103 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 03 नवबंर 2019 को 03 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 103 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 03 नवबंर 2019 को 03.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ई सेक्टर चंदन नगर से ताश पत्तो के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जफर उर्फ मन्ना, रासीद पिता रफीक खान, शाईद पिता अजीज खान, आसिफ पिता असलम खान, तोसिफ पिता मो. युसूफ, शाहरूख पिता मो. इलियास, आमिर पिता जमील खान, मो.मुस्तकीम पिता मो.अजीज खान, मुबारिक पिता मुखतयार खान, परवेज पिता नासिर, अमजद, राजा उर्फ हैदर पिता अब्दुल अजीज, अ.हकीम पिता अब्दुल मजीद, जमील पिता सुजाद खान, युसूफ पिता अब्दुल कयूम, अब्दुल वसीम पिता अब्दुल जहूर, अरमान पिता आरिफ खान, सलमान पिता इकबाल मंसूरी तथा शाहिद पिता हैदर अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 36050 रूपये नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिसद्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 03 नवबंर 2019 को 16.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वीर सावरकर नगर पटरी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 85 वीर सावरकर नगर इंदौर निवासी हेमंत शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 34 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 03 नवबंर 2019 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाड़िया बायपास अंग्रेजी वाईन शॉप के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, मृंदग गार्डन के पास झलारिया बायपास इंदौर निवासी अजय चोपड़ा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 03 नवबंर 2019 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिंग रोड़ चौराहा मूसााखेड़ी सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 888/04 आजाद नगर इंदौर निवासी साबिर अली उर्फ सिकंदर शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 03 नवबंर 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रंगवासा रोड़ राऊ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, ठाकुर कालोनी राऊ निवासी आकाश पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध फालिया जप्त किया गया।
पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 03 नवबंर 2019 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईटी पार्क चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 146 राहुल गांधी नगर इंदौर निवासी प्रेम पिता कड़वा भमोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 नवबंर 2019 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कंडिलपुरा शीतलेश्वर मंदिर के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 215 भागीरथपुरा इंदौर निवासी जगदीश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।